वर्तमान प्रधान द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट स्वच्छता अभियान में कई लाखों का घोटाला ब्रेकिंग: भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी ग्राम पंचायत में घोटालों की बौछार, ग्रामीणों में उबाल बसोहनी ग्राम पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां सरकारी धन से बनाई जा रही सड़क पूरी तरह मानकविहीन और गुणवत्ता विहीन है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड निर्माण बिना किसी स्वीकृत स्टीमेट के शुरू करा दिया गया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। 40% कमीशन का खेल? ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा प्रधान को चालीस प्रतिशत कमीशन देने की बात सामने आई है। यही वजह है कि कार्य में मानकों की खुली अनदेखी की जा रही है। सड़क की मोटाई कम, सामग्री घटिया और निर्माण प्रक्रिया में भारी अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। स्वच्छता अभियान में भी फर्जी भुगतान! मामला यहीं नहीं रुकता। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। धरातल पर कार्य नगण्य, लेकिन कागजों में सब कुछ पूर्ण दर्शाया गया है। सवाल यह है कि आखिर यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा है? अन्नपूर्णा भवन पर कब्जा और टेंट हाउस का आरोप बसोहनी ग्राम पंचायत में बना अन्नपूर्णा भवन, जहां शासन के निर्देशानुसार कोटेदारों को राशन वितरण करना है, वहां कथित रूप से भूतपूर्व प्रधान द्वारा कब्जा कर टेंट हाउस संचालन किए जाने का आरोप है। यदि यह सत्य है तो यह सीधे-सीधे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला बनता है। वर्तमान प्रधान को “कुछ पता नहीं”? *आदित्य शुक्ला* सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्तमान प्रधान को कथित तौर पर यह तक जानकारी नहीं कि गांव में कौन-कौन से कार्य हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूरा सिस्टम प्रतिनिधियों और ठेकेदारों के इशारों पर चल रहा है। सचिव ने भी झाड़ा पल्ला जब ग्राम सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ कहा कि “प्रधान जी ने हमें यह तक नहीं बताया कि कौन सा कार्य हो रहा है, न ही मुझे इसकी जानकारी है।” यह बयान खुद प्रशासनिक समन्वय पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अधिकारियों का बयान बीडीओ भिटौरा ने कहा कि यदि कोई भी कार्य मानकविहीन पाया गया तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं सीडीओ फतेहपुर ने मामले की जानकारी मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि: बिना स्टीमेट रोड कैसे बन गई? स्वच्छता के नाम पर भुगतान किस आधार पर हुआ? अन्नपूर्णा भवन में टेंट हाउस कैसे संचालित हो रहा है? और आखिर किसकी निगरानी में यह सब चलता रहा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यदि जांच निष्पक्ष हुई तो बसोहनी ग्राम पंचायत में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हो सकता है। अब नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है — क्या वाकई होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
वर्तमान प्रधान द्वारा सरकारी धन का बंदर बांट स्वच्छता अभियान में कई लाखों का घोटाला ब्रेकिंग: भिटौरा ब्लॉक के बसोहनी ग्राम पंचायत में घोटालों की बौछार, ग्रामीणों में उबाल बसोहनी ग्राम पंचायत एक बार फिर सुर्खियों में है। आरोप है कि यहां सरकारी धन से बनाई जा रही सड़क पूरी तरह मानकविहीन और गुणवत्ता विहीन है। ग्रामीणों का कहना है कि रोड निर्माण बिना किसी स्वीकृत स्टीमेट के शुरू करा दिया गया, जिससे पूरे गांव में आक्रोश व्याप्त है। 40% कमीशन का खेल? ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार द्वारा प्रधान को चालीस प्रतिशत कमीशन देने की बात सामने आई है। यही वजह है कि कार्य में मानकों की खुली अनदेखी की जा रही है। सड़क की मोटाई कम, सामग्री घटिया और निर्माण प्रक्रिया में भारी अनियमितता की शिकायतें सामने आई हैं। स्वच्छता अभियान में भी फर्जी भुगतान! मामला यहीं नहीं रुकता। ग्रामीणों का आरोप है कि स्वच्छता अभियान के नाम पर लाखों रुपये का फर्जी भुगतान किया गया। धरातल पर कार्य नगण्य, लेकिन कागजों में सब कुछ पूर्ण दर्शाया गया है। सवाल यह है कि आखिर यह खेल किसके संरक्षण में चल रहा है? अन्नपूर्णा भवन पर कब्जा और टेंट हाउस का आरोप बसोहनी ग्राम पंचायत में बना अन्नपूर्णा भवन, जहां शासन के निर्देशानुसार कोटेदारों को राशन वितरण करना है, वहां कथित रूप से भूतपूर्व प्रधान द्वारा कब्जा कर टेंट हाउस संचालन किए जाने का आरोप है।
यदि यह सत्य है तो यह सीधे-सीधे सरकारी संपत्ति के दुरुपयोग का मामला बनता है। वर्तमान प्रधान को “कुछ पता नहीं”? *आदित्य शुक्ला* सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि वर्तमान प्रधान को कथित तौर पर यह तक जानकारी नहीं कि गांव में कौन-कौन से कार्य हो रहे हैं। ग्रामीणों के अनुसार पूरा सिस्टम प्रतिनिधियों और ठेकेदारों के इशारों पर चल रहा है। सचिव ने भी झाड़ा पल्ला जब ग्राम सचिव से जानकारी ली गई तो उन्होंने साफ कहा कि “प्रधान जी ने हमें यह तक नहीं बताया कि कौन सा कार्य हो रहा है, न ही मुझे इसकी जानकारी है।” यह बयान खुद प्रशासनिक समन्वय पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। अधिकारियों का बयान बीडीओ भिटौरा ने कहा कि यदि कोई भी कार्य मानकविहीन पाया गया तो कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। वहीं सीडीओ फतेहपुर ने मामले की जानकारी मिलने पर सख्त से सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अब बड़ा सवाल यह है कि: बिना स्टीमेट रोड कैसे बन गई? स्वच्छता के नाम पर भुगतान किस आधार पर हुआ? अन्नपूर्णा भवन में टेंट हाउस कैसे संचालित हो रहा है? और आखिर किसकी निगरानी में यह सब चलता रहा? ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। यदि जांच निष्पक्ष हुई तो बसोहनी ग्राम पंचायत में बड़ा वित्तीय घोटाला उजागर हो सकता है। अब नजर प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी है — क्या वाकई होगी सख्त कार्रवाई या फिर मामला ठंडे बस्ते में जाएगा?
- फतेहपुर जिले के हथगांव थाना क्षेत्र में IT एक्ट के दोषी को गिरफ्तार कर हथगांव पुलिस ने सलाखों के पीछे भेजते हुए बड़ी कार्रवाई की है। हथगांव पुलिस ने बताया की पकड़ा गया अमन पुत्र मोहम्मद कल्लू कुंजड़ा के विरुद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज था जिसे गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा गया है1
- अवैध मादक पदार्थ की धडृल्ले हो रही बिक्री,जिसका विडियो वायरल विडियो में साफ-साफ दिखाई दे रहा कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब मे भर रहा है थाना धाता पुलिस एवं आबकारी विभाग के संरक्षण में बिकता है गांजा! धाता पुलिस व आबकारी विभाग को हर महीने पहुंच रहा नजराना!* दुकान मलिक का नशीले मादक पदार्थो की थोक एवं फुटकर बिक्री से है पुराना नाता, शहर क्षेत्र से लेकर गैर जनपद में भी धड़ल्ले से की जा रही सप्लाई- सूत्र यूपी के फतेहपुर जिले के थाना धाता क्षेत्र से महज लगभग 300मीटर की दूरी पर सिराथू मेन रोड पर एक सटर दार कमरे से भांग के लाइसेंस की आड़ में पदार्थो की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है जिसका विडियो हुआ वायरल बिडियो में साफ साफ दिखाई दे रहा है कि एक ब्यक्त गांजा कि पुड़िया लेकर जेब में भर रहा है। जिस पर प्रतिबंध लगाने में स्थानीय पुलिस नाकाम दिख रही है नतीजा यह हो रहा है कि युवा पीढ़ी नशे की गत में डूबकर कई गैर कानूनी कामों को अंजाम दे रहे हैं, और तो और बुरी लत में फंस कर जीवन बर्बाद कर रहे हैं साथ ही समाज में भ्रष्टाचार रूपी कोढ़ जैसी बीमारी उत्पन्न कर रहे हैं। हाल यह है की क्षेत्र में चोरी, डकैती, सेंधमारी की घटनाओं का ग्राफ बढ़ा है। बता दे कि धाता थाना क्षेत्र में बिक रहे नशीले पदार्थ युवाओं की जिंदगी तबाह कर रहे हैं। प्राथमिक शिक्षा लेने वाले किशोर भी आजकल गांजे का कश लगाते आसानी से देखें जा सकते हैं हाई क्लास सोसाइटी में जहां नशा एक फैशन बन गया है वही गरीब बस्तियों में रहने वाले युवा बीड़ी, सिगरेट के अंदर गांजा भरकर कश लगाते नजर आते हैं। नशे का अड्डा धाता थाना क्षेत्र में अवैध कारोबार फल फूल रहे है. जिस पर लगाम लगना लगभग नामुमकिन नजर आ रहा है या यूं कहें कि प्रशासनिक व पुलिस के जिम्मेदारों द्वारा इन नासा कारोबारीयो के आवाज कारोबार को लगातार नजर अंदाज किया जा रहा है शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों में एवं गैर जनपद में प्रतिबंधित मादक पदार्थ की बिक्री का खेल खुले आम हो रहा है या उसके आसपास मंडराने वाला शख्स यही पूछता है की क्या चाहिए इशारा साफ रहता है उपभोक्ता को केवल श्खटी मीठी खाने की जरूरत है और फिर पुड़िया हाजिर। धाता भांग की दुकान में बैठे युवक ठेकेदार का नाम प्रदीप पाल बताया है सूत्र बताते हैं कि कौशाम्बी का रहने वाला है. बताया जाता है की फतेहपुर से लेकर गैर जनपद तक अवैध मादक पदार्थ थोक एवं फुटकर सप्लाई करता है1
- Post by Vinod Shrivastava1
- fatehpur sikri search 🔍 Khaga 09 support kijiye bhai log support chahie 🙏 appana Khaga to fatehpur sikri1
- बदरका से शुक्लागंज रोड पर हो रहे निर्माण कार्य के साथ पीडब्ल्यूडी की बड़ी लापरवाही हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा1
- ऊंचाहार : होली पर्व पर पूर्णिमा के पावन अवसर पर ऊंचाहार के गोकना घाट पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। प्रातःकाल से ही हजारों श्रद्धालु गंगा माता के चरणों में आस्था की डुबकी लगाने के लिए घाट पर पहुंचने लगे। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से गंगा स्नान कर परिवार की सुख-समृद्धि और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। घाट परिसर में भक्ति गीतों और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। महिलाओं, बुजुर्गों और युवाओं की भारी उपस्थिति रही। प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पुलिस बल तैनात रहा तथा नावों और गोताखोरों की व्यवस्था भी की गई थी, जिससे किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ताओं ने भी घाट पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। पूरे दिन गोकना घाट पर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा और क्षेत्र में आध्यात्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।1
- Post by Vinod Shrivastava1
- "अखिलेश सविता जी को न्याय दो—शिक्षामित्रों का शोषण बंद करो!" फतेहपुर में BLO कार्य के जानलेवा दबाव के चलते आत्महत्या करने वाले शिक्षामित्र अखिलेश कुमार सविता जी की खबर हृदयविदारक है। अत्यंत शर्मनाक है कि पीड़ित परिवार के आंसू पोंछने जा रहे उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी को भाजपा सरकार ने डर के मारे लखनऊ में ही 'हाउस अरेस्ट' कर लिया गया। प्रदेश अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार एक प्रतिनिधिमंडल ने शोकाकुल परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। श्री अजय राय जी ने भी मृतक अखिलेश कुमार जी की पत्नी से फोन पर बात कर सांत्वना दी। इस दौरान मुख्य रूप से कौशाम्बी जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय जी, शहर अध्यक्ष आरिफ गुड्डा जी, फतेहपुर जिलाध्यक्ष महेश द्विवेदी जी, रायबरेली जिला अध्यक्ष श्री पंकज तिवारी जी, गंगापार प्रयागराज जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद जी, प्रयागराज शहर अध्यक्ष फुजैल हाशमी जी, कानपुर शहर अध्यक्ष पवन गुप्ता जी और कानपुर जिलाध्यक्ष संदीप शुक्ला जी उपस्थित रहे। कांग्रेस इस 'प्रशासनिक हत्या' के विरुद्ध और पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए आखिरी सांस तक संघर्ष करेगी। हाईकोर्ट की निगरानी में सभी आत्म हत्या करने वालों की उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। पराग प्रसाद रावत राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय राजीव गांधी विचार मंच3
- रायबरेली, जिले के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र में 26 फरवरी की रात हुई सनसनीखेज लूट की घटना का पुलिस ने सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। एनटीपीसी की कार्यदायी संस्था (कंस्ट्रक्शन कंपनी) में कंप्यूटर ऑपरेटर के रूप में तैनात अंकित पाल को लक्ष्मीगंज गांव के पास बाइक सवार बदमाशों ने रोककर तमंचे के बल पर लूट लिया था। बदमाशों ने उनके लैपटॉप, पेन ड्राइव, मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य सामान छीन लिया था।पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में 200 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। जांच के दौरान 6 संदिग्धों की पहचान हुई और उनसे पूछताछ में उन्होंने अपराध कबूल कर लिया। आरोपियों ने बताया कि वे रोजमर्रा के महंगे खर्च और शौक पूरे करने के लिए लूट की इस घटना को अंजाम दिया।गिरफ्तार किए गए 6 आरोपियों में से 5 फतेहपुर जिले के निवासी हैं, जबकि एक रायबरेली का रहने वाला है। पुलिस ने लूटे गए सामान के साथ-साथ तमंचे, कारतूस और चोरी की बाइकें भी बरामद की हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।2