logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_BALVAN SINGH BR
BALVAN SINGH BR
Voice of people Shajapur, Madhya Pradesh•
1 hr ago
73384b6e-e6d5-4aaf-adef-e884a552d880
651d7a60-1e20-400d-b6eb-c2be59d65792

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर में जनसुनवाई में पालक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, सरकारी स्कूलों में सुधार की मांग
    1
    शाजापुर में जनसुनवाई में पालक महासंघ ने ज्ञापन सौंपा, निजी स्कूलों की मनमानी रोकने, सरकारी स्कूलों में सुधार की मांग
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    42 min ago
  • पालक महासंघ ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु दिया ज्ञापन शाजापुर। पालक महासंघ मध्य प्रदेश की जिला इकाई शाजापुर द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए तथा प्राइवेट स्कूलो पर पांच सूत्री और सरकारी स्कूलों पर पांच सूत्री, कुल 10 सूत्री मांगों पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया। जिलाध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने बताया कि पालक महासंघ पिछले दो वर्षों से शिक्षा में अनियमितता और सुधार के लिए लगातार आवेदन और निवेदन करता आया हैं, नए सत्र की शुरुआत होने से पहले ही हम तीसरी बार जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा में सुधार के लिए फिर से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन कर रहे हैं, प्राइवेट स्कूलो के लिए हमारी प्रमुख मांग है कि कक्षा पहली ली से बाहरवीं तक एनसीईआरटी की किताबें लागू हो, फीस रेगुलेशन नियम फॉलो हो, महंगे कोर्स ओर ड्रेस पर स्कूल कमीशन बंद हो। हमारी सरकारी स्कूलों के लिए मांग है कि शिक्षक ई अटेंडेंस का पालन नहीं कर रहे हे और ना ही समय पर स्कूल खोल रहे ना समय पर स्कूल बंद कर रहे। गरीब और कमजोर बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही हो। जिला महासचिव राजेंद्र चौखुटिया ने बताया कि जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया था कि एजी तख्तवाला ओर सोलंकी ड्रेसेस पर सभी बड़े स्कूलों की ड्रेस ओर कोर्स बिक रहे ओर स्कूल वही से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा। यदि हमारी मांग नहीं मानेंगे तो हम आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे। वही कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया ने बताया कि संगठन ने दो महीने पहले तीन स्कूलों की शिकायत की थी जिनके द्वारा बलात्कारी आसाराम का प्रचार प्रसार स्कूलों के बच्चों के सामने किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन इतना निर्लज है कि स्कूल वालों को बचाने में लगा है। यदि इनमें शिक्षा का दृष्टिकोण ऐसा हे तो शिक्षा के केंद्र बंद कर देना चाहिए क्यों जनता के टैक्स से तनख्वा ले रहे हो और पालकों की जेब खाली कर रहे हो। ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया, महासचिव राजेंद्र चौखुटिया, कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया, शिवनारायण धारिया, जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर पवार, जिला संगठन मंत्री नवीन पटोंदा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सौराष्ट्रीय, टी आर सिसोदिया, एडवोकेट अशोक कुमार मालवीय, संतोष मालवीय आदि के साथ अन्य पालक मौजूद रहे।
    2
    पालक महासंघ ने प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु दिया ज्ञापन
शाजापुर। पालक महासंघ मध्य प्रदेश की जिला इकाई शाजापुर द्वारा प्राइवेट स्कूलों की मनमानी रोकने और सरकारी स्कूलों की व्यवस्था सुधारने हेतु कलेक्ट्रेट जनसुनवाई में ज्ञापन दिया। कार्यकर्ताओं ने जिला शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए तथा प्राइवेट स्कूलो पर पांच सूत्री और सरकारी स्कूलों पर पांच सूत्री, कुल 10 सूत्री मांगों पर कलेक्टर के नाम ज्ञापन दिया।
जिलाध्यक्ष राजेश सिसनोरिया ने बताया कि पालक महासंघ पिछले दो वर्षों से शिक्षा में अनियमितता और सुधार के लिए लगातार आवेदन और निवेदन करता आया हैं, नए सत्र की शुरुआत होने से पहले ही हम तीसरी बार जिला कलेक्टर और जिला शिक्षा अधिकारी को शिक्षा में सुधार के लिए फिर से ज्ञापन के माध्यम से निवेदन कर रहे हैं, 
प्राइवेट स्कूलो के लिए हमारी प्रमुख मांग है कि कक्षा पहली ली से बाहरवीं तक एनसीईआरटी की किताबें लागू हो, फीस रेगुलेशन नियम फॉलो हो, महंगे कोर्स ओर ड्रेस पर स्कूल कमीशन बंद हो। हमारी सरकारी स्कूलों के लिए मांग है कि शिक्षक ई अटेंडेंस का पालन नहीं कर रहे हे और ना ही समय पर स्कूल खोल रहे ना समय पर स्कूल बंद कर रहे। गरीब और कमजोर बच्चों की शिक्षा में सुधार के लिए लापरवाह शिक्षकों पर कड़ी कार्यवाही हो। जिला महासचिव राजेंद्र चौखुटिया ने बताया कि जिला प्रशासन को पहले भी अवगत कराया था कि एजी तख्तवाला ओर सोलंकी ड्रेसेस पर सभी बड़े स्कूलों की ड्रेस ओर कोर्स बिक रहे ओर स्कूल वही से खरीदने के लिए मजबूर कर रहे लेकिन प्रशासन सुन नहीं रहा। यदि हमारी मांग नहीं मानेंगे तो हम आने वाले समय में बड़ा आंदोलन करेंगे। वही कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया ने बताया कि संगठन ने दो महीने पहले तीन स्कूलों की शिकायत की थी जिनके द्वारा बलात्कारी आसाराम का प्रचार प्रसार स्कूलों के बच्चों के सामने किया गया था, लेकिन जिला प्रशासन इतना निर्लज है कि स्कूल वालों को बचाने में लगा है। यदि इनमें शिक्षा का दृष्टिकोण ऐसा हे तो शिक्षा के केंद्र बंद कर देना चाहिए क्यों जनता के टैक्स से तनख्वा ले रहे हो और पालकों की जेब खाली कर रहे हो।
ज्ञापन में जिला अध्यक्ष राजेश सिसनोरिया, महासचिव राजेंद्र चौखुटिया, कार्यकारणी सदस्य मनोहर कटारिया, शिवनारायण धारिया, जिला उपाध्यक्ष नन्द किशोर पवार, जिला संगठन मंत्री नवीन पटोंदा, जिला मीडिया प्रभारी महेंद्र सौराष्ट्रीय,   टी आर सिसोदिया, एडवोकेट अशोक कुमार मालवीय, संतोष मालवीय आदि के साथ अन्य पालक मौजूद रहे।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की। जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा। धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    1
    शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया की ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल संकट को लेकर जन संघर्ष समिति द्वारा जनपद पंचायत मोहन बड़ोदिया परिसर में धरना-प्रदर्शन किया गया। इस दौरान समिति के पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री के नाम मोहन बड़ोदिया तहसीलदार को  ज्ञापन सौंपकर समस्या के शीघ्र समाधान की मांग की।
जन संघर्ष समिति मध्यप्रदेश के नेतृत्व में आयोजित इस धरना-प्रदर्शन में बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। ग्रामीणों ने बताया कि ग्राम पंचायत तिंगजपुर में लंबे समय से गंभीर पेयजल संकट बना हुआ है, जिससे लोगों को पीने के पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई बार संबंधित अधिकारियों को इस समस्या से अवगत कराने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यदि जल्द ही ग्राम पंचायत तिंगजपुर में पेयजल की समुचित व्यवस्था नहीं की गई तो समिति द्वारा ग्रामीणों के साथ मिलकर बड़े स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। उन्होंने प्रशासन से मांग की कि गांव में स्थायी रूप से पेयजल की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
इसके पश्चात समिति के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन तहसीलदार मोहन बड़ौदिया को सौंपा और समस्या के निराकरण के लिए तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि यदि समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो ग्रामीणों के साथ मिलकर आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।
धरना-प्रदर्शन के दौरान जन संघर्ष समिति के पदाधिकारी राजा भैय्या,अविनाश सिंह, राम सिंह मालवीय, डॉ शिव मालवीय, संतोष,संदीप सिसोदिया,गोकुल एवं ग्राम पंचायत तिंगजपुर के ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
    user_Mukesh Bamniya
    Mukesh Bamniya
    Voice of people मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    2
    दतिया जिला कांग्रेस कमेटी के जिलाध्यक्ष अशोक दांगी वगदा के नेतृत्व में आज दिनांक 10 मार्च समय दोपहर 12:00 बजे दिन मंगलवार को गैस सिलेंडर की बढ़ती दरों के विरोध में भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया कांग्रेस कार्यालय से निकल कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गैस सिलेंडर को अपने सिर पर रखकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ भाजपा सरकार मुर्दाबाद,गैस सिलेंडर के दाम कम करो के नारे लगाते हुए बम बम महादेव,राज घाट चौराहा पर नारे बाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    15 hrs ago
  • कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया। चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    1
    कालापीपल के नांदनी में वाहन हटाने के विवाद पर बवाल, दो युवकों की पिटाई के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
कालापीपल क्षेत्र के नांदनी गांव में वाहन हटाने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया। जानकारी के अनुसार करीब 20 लोगों ने मिलकर दो युवकों के साथ मारपीट कर दी। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर चक्काजाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
बताया जा रहा है कि वाहन हटाने की बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। मारपीट में दो युवक घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया।
चक्काजाम के कारण कुछ समय तक यातायात प्रभावित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर जाम खुलवाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    15 hrs ago
  • durlabh Kashyap
    1
    durlabh Kashyap
    user_Manish Baba Gopal sehore Manish Baba Bhopal sehore
    Manish Baba Gopal sehore Manish Baba Bhopal sehore
    आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    18 hrs ago
  • एमपी में सबसे गर्म ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा भोपाल | 5 घंटे पहल एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा। मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया। बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है। मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा डॉक्टरों की मानें तो मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। 15 के बाद बदल सकता है मौसम मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं। मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है। भास्कर गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें अन्य बनाम ठंडे पानी की बोतल टोपी, गमछा या छाता
    4
    एमपी में सबसे गर्म
ग्वालियर-चंबल... टेम्परेचर 6°सी ज्यादाः
भोपाल, इंदौर-उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी; 15 मार्च से असर बढ़ेगा
भोपाल | 5 घंटे पहल
एमपी में मार्च के दूसरे हफ्ते से ही गर्मी के तेवर तीखे हो गए हैं। इस वजह से ग्वालियर-चंबल में तापमान सामान्य से 6 डिग्री के ज्यादा हो गया है। भोपाल, इंदौर और उज्जैन में भी गर्मी बढ़ी है। मौसम विभाग की माने तो 15 मार्च के बाद गर्मी का असर और भी बढ़ जाएगा।
मंगलवार को धार में पारा सबसे ज्यादा 39 डिग्री
सेल्सियस पर पहुंच गया। सागर में २४ १ दिगी रतलाममें 38.8 डिग्री, नर्मदापुरम में 38.8 डिग्री, खजुराहो (छतरपुर) में 38.3 डिग्री, गुना में 38.1 डिग्री और दमोह-टीकमगढ़ में 38 डिग्री दर्ज किया गया।
बाकी शहरों में भी पारा 34 डिग्री या इससे अधिक ही रहा। 5 बड़े शहरों की बात करें तो ग्वालियर में सबसे ज्यादा 37.2 डिग्री, उज्जैन में 37 डिग्री, जबलपुर में 36.6 डिग्री, इंदौर में 36.8 डिग्री और भोपाल में 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।हवा की रफ्तार बदली, इसलिए जल्दी गर्मी
मौसम विभाग के अनुसार, वर्तमान में हवा की दिशा उत्तर-पूर्व से अब पश्चिम और उत्तर-पश्चिम हो गई है। वहीं, हवा में नमी बहुत कम है। साथ ही रेगिस्तानी इलाकों से मप्र पहुंचती है। यह अपने साथ गर्मी भी लाती है।
मार्च में सर्दी-जुकाम, एलर्जी का खतरा
डॉक्टरों की मानें तो मार्च का यही मौसम सबसे ज्यादा बीमारियां फैलाता है। दरअसल, इस महीने दिन में तो गर्मी बढ़ जाती है, लेकिन रात और सुबह हल्की ठंड रहती है। कई बार लोग दिन की गर्मी से बचने के लिए हल्के कपड़े पहन लेते हैं। वहीं, कोल्ड्रिंक्स समेत शीतल पेय पदार्थों का भी सेवन करते हैं। इससे सर्दी-जुकाम एलर्जी और अस्थमा के मरीज बढ़ते हैं। सुबह और देर रात ठंडी हवा से बचना जरूरी है। खासकर बच्चों और बुजुर्गों को।
मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी
प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े कीबजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है।
15 के बाद बदल सकता है मौसम
मौसम विभाग ने 15 मार्च के बाद मौसम में बदलाव होने का अनुमान जताया है। वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभ) की वजह से पूर्वी-दक्षिणी हिस्से में हल्की बूंदाबांदी और बादल छाए रह सकते हैं।
मार्च के दूसरे सप्ताह में पड़ती है गर्मी
प्रदेश में मार्च के दूसरे पखवाड़े में तेज गर्मी का ट्रेंड है। पिछले 10 साल में 15 मार्च के बाद ही तेज गर्मी पड़ी है, लेकिन इस बार ट्रेंड बदल गया है। दूसरे पखवाड़े की बजाय शुरुआत में ही पारे में उछाल आया है।
भास्कर
गर्मी में ये चीजें साथ लेकर बाहर निकलें
अन्य बनाम
ठंडे पानी की बोतल
टोपी, गमछा या छाता
    user_Jitendra Patidar
    Jitendra Patidar
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    9 min ago
  • शाजापुर - प्रस्फुटन समितियों के आगामी कार्यों को लेकर योजना बनाने को लेकर मंगलवार दोपहर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों को आगामी कार्यों की योजना बनाना तथा ग्राम स्तर पर जनजागरण और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था। कार्यक्रम की भूमिका नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि रामकिशन राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने सेक्टर से संबंधित जानकारी देते हुए समिति के कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल उपस्थित रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता एवं विकास के लिए जन अभियान परिषद एक महत्वपूर्ण अंग है। लखन जी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समितियों को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया। सुश्री नीतू चौहान जीवक कृषि विषय विशेषज्ञ ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार किसान रासायनिक खाद एवं दवाइयों से मुक्त होकर जैविक खेती को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमति कामनी शर्मा परामर्शदाता जन अभियान द्वारा समितियों को जल संरक्षण के विषय में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल बचाने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बसंत रावत ब्लॉक समन्वयक जन अभियान ने समिति के सदस्यों को ग्राम में बोर्ड, दीवार लेखन, बैनर एवं आवश्यक दस्तावेजों का कार्य करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को ग्राम स्तर पर आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। विजय राठौर वाटरशेड तथा दिनेश कुमार कलमोदिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ ने भी समितियों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया। इस प्रशिक्षण में सेक्टर की 5 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से 20 सदस्य एवं 13 अन्य विभागीय अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में भाग लेने आए प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं संपूर्ण व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण संपन्न कराया गया। कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राजपूत द्वारा किया गया तथा अंत में सोना राजपूत द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार माना
    1
    शाजापुर - प्रस्फुटन समितियों के आगामी कार्यों को लेकर योजना बनाने को लेकर मंगलवार दोपहर में ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वर्धन हेतु प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन कस्टम हायरिंग सेंटर मोहन बड़ोदिया में किया गया। प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य समितियों को आगामी कार्यों की योजना बनाना तथा ग्राम स्तर पर जनजागरण और विकास कार्यों को प्रभावी ढंग से संचालित करने के लिए मार्गदर्शन प्रदान करना था।
कार्यक्रम की भूमिका नवांकुर संस्था के प्रतिनिधि रामकिशन राजपूत द्वारा प्रस्तुत की गई। उन्होंने सेक्टर से संबंधित जानकारी देते हुए समिति के कार्यों एवं गतिविधियों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष जगदीश पाल उपस्थित रहे, उन्होंने अपने उद्बोधन में मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना की तथा कहा कि समाज में जागरूकता एवं विकास के लिए जन अभियान परिषद एक महत्वपूर्ण अंग है। लखन जी ग्राम विकास अधिकारी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर जानकारी प्रदान की गई तथा ग्राम स्तर पर वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए समितियों को सक्रिय रहने का आह्वान किया गया।
सुश्री नीतू चौहान जीवक कृषि विषय विशेषज्ञ ने जैविक खेती के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि किस प्रकार किसान रासायनिक खाद एवं दवाइयों से मुक्त होकर जैविक खेती को अपनाकर बेहतर उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। श्रीमति कामनी शर्मा परामर्शदाता जन अभियान द्वारा समितियों को जल संरक्षण के विषय में कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया तथा जल बचाने के विभिन्न उपायों के बारे में जानकारी दी गई। बसंत रावत ब्लॉक समन्वयक जन अभियान ने समिति के सदस्यों को ग्राम में बोर्ड, दीवार लेखन, बैनर एवं आवश्यक दस्तावेजों का कार्य करने के साथ-साथ गर्मी के मौसम में जल संरक्षण से संबंधित गतिविधियों को ग्राम स्तर पर आगे बढ़ाने के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। विजय राठौर वाटरशेड तथा दिनेश कुमार  कलमोदिया जिला उपाध्यक्ष भारतीय  किसान संघ ने भी समितियों के कार्यों को जन-जन तक पहुंचाने एवं ग्राम विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस प्रशिक्षण में सेक्टर की 5 ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों से 20 सदस्य एवं 13 अन्य विभागीय  अधिकारी एवं अतिथि उपस्थित रहे, जिन्हें प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण में  भाग लेने आए प्रतिभागियों को  प्रमाण पत्र प्रदान किए एवं संपूर्ण व्यवस्था के साथ प्रशिक्षण संपन्न कराया गया।
कार्यक्रम का संचालन जितेंद्र राजपूत द्वारा किया गया तथा अंत में सोना राजपूत द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार माना
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.