विराटनगर ग्राम गुर्जरपुरा में श्री तेजाजी महाराज खातोंलाई मंदिर जा रहे पैदल यात्रियों के लिए एक विशाल जलपान और नाश्ता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा व्यवस्था क्षेत्र के 'देव ई-मित्र गुर्जरपुरा पर रखी गई, जहाँ पहुँचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।यह पैदल यात्रा परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी से रवाना होकर खातोंलाई स्थित श्री तेजाजी महाराज मंदिर की ओर आगे बढ़ रही है। यात्रा में शामिल भक्तों के विश्राम और ऊर्जा के लिए शिविर में ठंडे पानी, शरबत और पौष्टिक नाश्ते के पुख्ता इंतजाम किए गए।इस सेवा कार्य के बारे में बात करते हुए ,लालचन्द गुर्जर ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर व्यवस्थाएं संभालने और यात्रियों की अगवानी करने में राकेश, दाताराम, धर्मेंद, बद्री, हंसराज, विकास, धारासिंह, श्योराम, अजय, नरेश, विक्रम, लोकेश, लालचंद,अशोक, मोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा मुस्तैदी से जुटे रहे।
विराटनगर ग्राम गुर्जरपुरा में श्री तेजाजी महाराज खातोंलाई मंदिर जा रहे पैदल यात्रियों के लिए एक विशाल जलपान और नाश्ता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा व्यवस्था क्षेत्र के 'देव ई-मित्र गुर्जरपुरा पर रखी गई, जहाँ पहुँचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।यह पैदल यात्रा परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी से रवाना होकर खातोंलाई स्थित श्री तेजाजी महाराज मंदिर की ओर आगे बढ़ रही है। यात्रा में शामिल भक्तों के विश्राम और ऊर्जा के लिए शिविर में ठंडे पानी, शरबत और पौष्टिक नाश्ते के पुख्ता इंतजाम किए गए।इस सेवा कार्य के बारे में बात करते हुए ,लालचन्द गुर्जर ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर व्यवस्थाएं संभालने और यात्रियों की अगवानी करने में राकेश, दाताराम, धर्मेंद, बद्री, हंसराज, विकास, धारासिंह, श्योराम, अजय, नरेश, विक्रम, लोकेश, लालचंद,अशोक, मोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा मुस्तैदी से जुटे रहे।
- खेड़की गांव से वार्ड 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे रोहित यादव* बहरोड़, कस्बे के खेड़की गांव से वार्ड नंबर 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव चुनाव मैदान में हैं। रोहित यादव ने बताया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे जलभराव, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जीतने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं और बुजुर्गों में उनके प्रति अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है।1
- किसान महापंचायत की बैठक में किसानों की समस्याओं पर हुआ मंथन हरसौली। कस्बे के श्रीसंतदास मंदिर परिसर में किसान महापंचायत की बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष मुसद्दीलाल यादव ने की, जबकि किसान महापंचायत के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रोहतास बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में जिला कार्यकारिणी के समक्ष किसानों की प्रमुख समस्याओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने बाजरे की फसल को एमएसपी से अधिक दामों पर बेचने की व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा फसलों में उपयोग होने वाली डीएपी और यूरिया खाद को उचित एवं कम कीमत पर आसानी से उपलब्ध कराने की मांग उठाई। बैठक में चर्चा के बाद निर्णय लिया गया कि 1 सितंबर को किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा की ओर से प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्रियों के नाम ज्ञापन जिला कलेक्टर, खैरथल-तिजारा को सौंपा जाएगा। यदि इसके बाद भी किसानों की मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई नहीं होती है, तो किसान महापंचायत खैरथल-तिजारा की कार्यकारिणी की बैठक आयोजित कर आंदोलन की रणनीति एवं कार्यकर्ता समिति तैयार की जाएगी। बैठक में जिला अध्यक्ष वीरेंद्र चौधरी, महासचिव वीर सिंह ग्वाला, जिला उपाध्यक्ष सरजीत चौधरी पूर्ण दादा,सूबेदार मोहन सिंह, खेमचंद चौधरी, जिला सचिव दयाराम यादव, जिला संगठन मंत्री गणपत सिंह यादव, तहसील संरक्षक सूबेदार रघुवीर सिंह यादव, मुंडावर तहसील अध्यक्ष रामभरोस यादव, मुंडावर तहसील उपाध्यक्ष जगमाल सिंह सारण, मुंडावर तहसील युवा मोर्चा अध्यक्ष ब्रह्म प्रकाश यादव सहित करीब तीस गांवों के अध्यक्ष एवं पदाधिकारी मौजूद रहे।4
- बस्सी क्षेत्र स्थित नई नाथ धाम स्थित गुर्जर गोड धर्मशाला में सियाराम जी मीणा दूरदर्शन केंद्र जयपुर से सेवानिवृत हुए उनके कार्यक्रम में शामिल हुआ मिला सम्मान1
- बाजे के साथ रवाना हुई पपलाज माता की पदयात्रा........... बाँदीकुई विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गुढ़लिया के गोला मीना बालाजी मंदिर से पपलाज माता के लिए पद यात्रा मंगलवार सुबह गाजे बाजे के साथ रवाना किया गया, बालाजी मंदिर मे सुबह वैदिक मन्त्रोंचार के साथ पूजा अर्चना के साथ पदयात्रा को रवाना किया गया, जो की गांव के प्रमुख मार्गो से होकर गुजरी, यात्रा मे शामिल महिलाओ ने नृत्य किया व भजन गाते हुए एवं पुरुष हाथो मे ध्वज लेकर पपलाज माता के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे, भक्ति संगीत की धुनो से वातावरण भक्तिमय हो गया, यात्रा का जगह जगह पर पुष्प वर्षा कर व मीठा पानी पिलाकर स्वागत किया गया, इससे पहले गुढ़लिया प्रशासक सीमा मीना, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत, पुष्पेंद्र सिंह , समाजसेवी हजारीलाल मीना ने यात्रा को हरि झंडी दिखाकर रवाना किया, पूर्व मंडल अध्यक्ष चतर सिंह रत्नावत ने कहा की धार्मिक यात्राओं से समरसता बढ़ती है, ऐसे कार्यक्रमों से लोगो मे सामाजिक समरसता के साथ धार्मिक आस्था को बढ़ावा देती है, यात्रा मे माताजी की झांकी भी सजाई गई, इस मौके सैकड़ो ग्रामीण उपस्थित रहे,3
- हौसलों की उड़ान के लिए पंख नहीं आत्मविश्वास चाहिए.... उत्तर प्रदेश बलिया रागिनी जब 6 महीने की थी, तब एक्सीडेंट में उसका एक पैर टूट गया था। अब 7 साल की हो गई है। घर से 400 मीटर दूर स्कूल है। वह एक पैर से कूदते हुए स्कूल जाती है। यह बिटिया हार नहीं मानेगी। 📍जिला बलिया, उत्तर प्रदेश1
- वैशाली नगर थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ATM लूट गैंग के दो आरोपी गिरफ्तार #VaishaliNagar #JaipurPolice #JaipurCrime #RajasthanPolice #ATMRobbery #CrimeNews1
- भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- मीडियाकर्मी योगेश कुमार गुप्ता की आज की रिपोर्ट प्रयागराज संगम की नगरी हुई पानी से फूल देखे1
- सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवार से मिले CJP कार्यकर्ता ..... CJP के प्रवक्ता और कार्यकर्ताओं ने आज सीकर में दिवंगत प्रदीप मेघवाल के परिवारजनों से मुलाकात कर उनका हाल जाना और न्याय की लड़ाई में साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। CJP का दावा है कि पीड़ित परिवार को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा। #NEET #JusticeForStudents #CJP #CityCablenewsjaipur1