भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
- खेड़की गांव से वार्ड 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में मैदान में उतरे रोहित यादव* बहरोड़, कस्बे के खेड़की गांव से वार्ड नंबर 21 से पार्षद प्रत्याशी के रूप में रोहित यादव चुनाव मैदान में हैं। रोहित यादव ने बताया कि वे वार्ड की मूलभूत समस्याओं जैसे जलभराव, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट को प्रमुख मुद्दा बनाकर चुनाव लड़ रहे हैं। उनका कहना है कि जीतने पर वार्ड का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी। युवाओं और बुजुर्गों में उनके प्रति अच्छा समर्थन देखने को मिल रहा है।1
- Hisar Barwala Chungi per Mahila karmchari ne Pakdi Mahila police ki Vardi Revadi Haryana1
- जिले में बूथ स्तर तक मजबूती से काम कर रहा संगठन : डॉ. यतेंद्र राव जिला अध्यक्ष डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश महामंत्री और जिला प्रभारी के समक्ष जिले की संगठनात्मक गतिविधियों की विस्तृत जानकारी रखी। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ जिले में भाजपा का संगठन बूथ स्तर तक मजबूती के साथ काम कर रहा है। कार्यकर्ताओं की सक्रियता और समर्पण के चलते जिले में संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार गति मिल रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं का अनुशासन, संगठन के प्रति निष्ठा और जनता के साथ निरंतर संपर्क पार्टी की सबसे बड़ी पूंजी है। डॉ. यतेंद्र राव ने प्रदेश नेतृत्व को विश्वास दिलाया कि जिले का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन की ओर से दिए गए दायित्वों को पूरी मेहनत, निष्ठा और जिम्मेदारी के साथ पूरा करेगा। बैठक के दौरान आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक प्रभावी बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में आगामी कार्यक्रमों को लेकर खासा उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव, पूर्व डिप्टी स्पीकर संतोष यादव, पूर्व विधायक सीताराम यादव, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुधीर दीवान, मीडिया पैनलिस्ट एडवोकेट राकेश शर्मा, पूर्व जिला अध्यक्ष दयाराम यादव और अजीत कलवाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- नूंह में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 27वें दिन भी जारी, सरकार का पुतला फूंका नगर परिषद नूंह के सफाई कर्मचारियों की 27 वे दिन हड़ताल पहुंच गई इस बीच आज उन्होंने सरकार का पुतला फूंका तथा शहर से सरकार की अर्थ उठाते हुए नगर परिक्रमा की1
- विराटनगर ग्राम गुर्जरपुरा में श्री तेजाजी महाराज खातोंलाई मंदिर जा रहे पैदल यात्रियों के लिए एक विशाल जलपान और नाश्ता सेवा शिविर का आयोजन किया गया। यह सेवा व्यवस्था क्षेत्र के 'देव ई-मित्र गुर्जरपुरा पर रखी गई, जहाँ पहुँचने पर सैकड़ों श्रद्धालुओं का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया।यह पैदल यात्रा परमानंद जी महाराज बागावास चौरासी से रवाना होकर खातोंलाई स्थित श्री तेजाजी महाराज मंदिर की ओर आगे बढ़ रही है। यात्रा में शामिल भक्तों के विश्राम और ऊर्जा के लिए शिविर में ठंडे पानी, शरबत और पौष्टिक नाश्ते के पुख्ता इंतजाम किए गए।इस सेवा कार्य के बारे में बात करते हुए ,लालचन्द गुर्जर ने कहा कि धार्मिक यात्रा पर निकले श्रद्धालुओं की तन-मन से सेवा करना ही मानव जीवन का सबसे बड़ा धर्म और पुण्य का कार्य है।इस अवसर पर व्यवस्थाएं संभालने और यात्रियों की अगवानी करने में राकेश, दाताराम, धर्मेंद, बद्री, हंसराज, विकास, धारासिंह, श्योराम, अजय, नरेश, विक्रम, लोकेश, लालचंद,अशोक, मोहित सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण और युवा मुस्तैदी से जुटे रहे।1
- नांगल चौधरी हरियाणा की बड़ी खबरेंl महेंद्रगढ़ से ये खबरेंl1
- भामाशाह ने विद्यालय को सोलर पावर सिस्टम किया भेंट, विधायक ने फीता काटकर किया उद्घाटन. मुण्डावर विधानसभा के जौनायचा खुर्द की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भामाशाह शीशराम यादव ने करीब सवा लाख रुपये की लागत से ढाई किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल सिस्टम भेंट करने पर मुख्य अतिथि मुण्डावर विधायक ललित यादव ने उद्घाटन किया।विद्यालय प्रधानाचार्य राजकुमार यादव एवं ग्रामीणों ने विधायक ललित यादव का साफा एवं माला पहनाकर स्वागत एवं सम्मान किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व सरपंच उदयभान यादव ने की।कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि जिला पार्षद भीमराज यादव,संदीप फौलादपुरिया,एमपीएस संजय यादव,एथलीट एवं कोच गजेन्द्र सिंह यादव रहे। आपको बता दें कि भामाशाह शीशराम यादव विद्यालय में पूर्व में जूते-जुराब,ब्लेजर एवं सरस्वती प्रतिमा की स्थापना करवा चुके हैं।साथ ही प्रतिवर्ष ग्यारह हजार रूपए सालाना विद्यालय को भेंट करते हैं। ग्रामीणों की मांग पर विधायक यादव ने जौनायचा खुर्द में मीणा एवं मेघवाल चौपाल निर्माण के लिए 3-3लाख रूपए की घोषणा की।वहीं विद्यालय प्रबंधन एवं ग्रामीणों ने भामाशाह शीशराम यादव का माला एवं साफा पहनाकर सम्मान किया। इस अवसर पर सरपंच अजीत यादव, सोनू यादव,मोनू यादव,नवयुवक मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार यादव,किसान नेता हम्मीर यादव,आजाद,मंच संचालक राजेंद्र गुरूजी,अशोक यादव,रामपाल यादव,युवराज गोठवाल,सुबेसिंह गोठवाल,धर्मवीर सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।1
- जीवन प्रमाण’ अपडेट कराने का झांसा देकर सेवानिवृत्त अध्यापिका से 1.90 लाख की साइबर ठगी व्हाट्सएप पर भेजी APK फाइल इंस्टॉल कराकर हासिल किया मोबाइल का एक्सेस, पीड़िता के नाम पर जारी कराए नए क्रेडिट कार्ड; चार ट्रांजेक्शन से उड़ाए 1,90,087 रुपये। नारनौल। महेंद्रगढ़ जिले में साइबर ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। साइबर ठगों ने सेवानिवृत्त अध्यापिका को पेंशन से जुड़े जीवन प्रमाण पत्र (जीवन प्रमाण) अपडेट कराने का झांसा देकर उनके मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। इसके बाद ठगों ने पीड़िता के नाम पर नए क्रेडिट कार्ड जारी कराए और चार अलग-अलग ट्रांजेक्शन के जरिए 1,90,087 रुपये की ठगी कर ली। नोडल साइबर क्राइम थाना पंचकूला से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर के आधार पर साइबर थाना नारनौल ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारी बनकर किया फोन, पेंशनर होने की जानकारी ली गांव भूषण कलां निवासी मंजू देवी पत्नी मदन लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह सेवानिवृत्त अध्यापिका हैं और पेंशन प्राप्त करती हैं। 31 जुलाई 2026 को उनके मोबाइल पर एक अज्ञात व्यक्ति का फोन आया। आरोपी ने खुद को अधिकारी बताते हुए उनसे पूछा कि वह नौकरी करती हैं या पेंशन प्राप्त कर रही हैं। पेंशनर होने की जानकारी मिलते ही आरोपी ने जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने की बात कहकर उन्हें अपने जाल में फंसा लिया। ‘जीवन प्रमाण’ के नाम से भेजी APK फाइल आरोपी ने इसके बाद व्हाट्सएप पर ‘जीवन प्रमाण’ नाम से एक APK फाइल भेजी। आरोपी की बातों पर विश्वास कर मंजू देवी ने फाइल मोबाइल में इंस्टॉल कर ली। इसके बाद उन्होंने ऐप में आधार कार्ड, पैन कार्ड, एसबीआई बैंक खाते की जानकारी समेत अन्य व्यक्तिगत विवरण भर दिए। पुलिस के अनुसार, इसी प्रक्रिया के दौरान ठगों ने मोबाइल का एक्सेस हासिल कर लिया। मोबाइल हैंग होने लगा, हिस्ट्री में दिखे चार संदिग्ध लेनदेन APK फाइल इंस्टॉल करने के बाद पीड़िता का मोबाइल बार-बार हैंग होने लगा। 13 अगस्त को जब उन्होंने फोनपे की ट्रांजेक्शन हिस्ट्री चेक की तो उनके होश उड़ गए। हिस्ट्री में चार संदिग्ध लेनदेन दिखाई दिए। इनमें 9 अगस्त को 39,045 रुपये, 11 अगस्त को 51,375 रुपये और 43,155 रुपये तथा 13 अगस्त को 56,512 रुपये डेबिट हुए थे। चारों लेनदेन की कुल राशि 1,90,087 रुपये थी। संदेह होने पर पीड़िता ने मोबाइल में मौजूद APK फाइल का स्क्रीनशॉट लिया और इसके बाद अपना मोबाइल फोन रीसेट कर दिया। उन्होंने 15 अगस्त को राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल (NCRP) पर शिकायत दर्ज कराई। बैंक पहुंची तो सामने आया ठगी का नया तरीका 17 अगस्त को मंजू देवी एसबीआई शाखा में बैंक स्टेटमेंट लेने पहुंचीं। बैंक में जांच कराने पर पता चला कि उनके बैंक खाते से इन रकम की कोई सीधी ट्रांजेक्शन नहीं हुई थी। इसके बाद बैंक मैनेजर ने फोनपे कस्टमर केयर में शिकायत दर्ज कराई। बाद में फोनपे की ओर से मिली जानकारी में पता चला कि पीड़िता के नाम पर नए क्रेडिट कार्ड जारी किए गए थे और इन्हीं क्रेडिट कार्ड के माध्यम से चारों ट्रांजेक्शन किए गए। इस खुलासे के बाद साइबर ठगी के पूरे मामले की तस्वीर सामने आई। BNS की धारा 318(4) में केस, तकनीकी जांच शुरू नोडल साइबर क्राइम थाना पंचकूला से प्राप्त ई-जीरो एफआईआर और एनसीआरपी शिकायत के आधार पर साइबर थाना नारनौल ने भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 318(4) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। तकनीकी साक्ष्यों, मोबाइल गतिविधियों और लेनदेन से जुड़े रिकॉर्ड के आधार पर आरोपी की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। सावधान रहें: APK फाइल से रहें दूर पुलिस की अपील: किसी भी अनजान व्यक्ति के फोन पर विश्वास कर मोबाइल में APK फाइल इंस्टॉल न करें। पेंशन, बैंक, आधार या किसी सरकारी योजना से जुड़ी जानकारी अपडेट कराने के नाम पर भेजी गई संदिग्ध फाइल लिंक या ऐप से बचें। किसी भी संदेह की स्थिति में संबंधित विभाग या बैंक के आधिकारिक माध्यम से ही जानकारी की पुष्टि करें।1
- साकरस स्कूल में अनुशासन व्यवस्था पर सवाल, जिला पार्षद जकरिया ने स्थायी प्रिंसिपल की मांग उठाई नूंह के वार्ड नंबर 17 के जिला पार्षद जकरिया ने साकरस गांव के सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल की स्थिति पर चिंता जताई है। उन्होंने आज मंगलवार 2 बजे कहा कि स्कूल में बच्चों पर प्रभावी अनुशासन नियंत्रण नहीं है और कई बच्चे स्कूल से बाहर घूमते नजर आते हैं। छोटे बच्चों के बीड़ी-सिगरेट पीने जैसी घटनाओं पर भी उन्होंने चिंता व्यक्त की। जकरिया के मुताबिक, स्कूल में फिलहाल एडिशनल प्रिंसिपल हैं, जिनके पास दो स्कूलों की जिम्मेदारी है। ऐसे में स्कूल को पर्याप्त प्रशासनिक निगरानी नहीं मिल पा रही है। उन्होंने हरियाणा सरकार और शिक्षा विभाग से स्कूल में जल्द स्थायी प्रिंसिपल नियुक्त करने की मांग की है, ताकि स्कूल में अनुशासन कायम हो और बच्चों के लिए बेहतर शैक्षणिक माहौल तैयार हो सके।1