समाज से हुक्का पानी बंद करने का आरोप, थानाधिकारी से रिपोर्ट तलब पंचायत के आदेश के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर अजमेर. खाप पंचायत के खिलाफ उच्च न्यायालय में आपराधिक याचिका दायर की गई है। याचिका में आरोप लगाया है कि खाप पंचायत के निर्णय के चलते पीड़ित पक्ष को सामाजिक बहिष्कार, मानसिक प्रताड़ना और लगातार धमकियों का सामना करना पड़ रहा है। उच्च न्यायालय ने इस मामले में सम्बंधित थानाधिकारी से रिपोर्ट तलब की है। याचिका में पीड़ित पक्ष दिल्ली गेट क्षेत्र निवासी रोशन सहित मोहम्मद हुसैन, इशाक मोहम्मद, मोहम्मद गयास, मोहम्मद अली, कालू एवं मोहम्मद हसन उर्फ मोहम्मद फजल ने घोसी समाज की ओर से संचालित खाप पंचायत के निर्णय का विरोध किया है। इसमें बताया कि पीड़ित पक्ष को समाज से बहिष्कृत करने का आदेश किया गया है। पंचायत द्वारा लिए गए इस निर्णय के बाद पीड़ितों के साथ सामाजिक व्यवहार पूरी तरह बंद कर दिया गया।इतना ही नहीं, यदि कोई व्यक्ति पीड़ित पक्ष से संपर्क करता है, तो उसे भी समाज से बाहर करने की चेतावनी दी जाती है। पीड़ितों का आरोप है कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है और कई बार धमकियां भी दी गई है। इस कारण वे पिछले एक वर्ष से अधिक समय से परेशान है और सामान्य जीवन जीने में कठिनाई का सामना कर रहे है। याचिका में यह भी उल्लेख किया गया है कि पीड़ित पक्ष ने मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से भी संपर्क किया, लेकिन उचित कार्रवाई नहीं होने के कारण उन्हें उच्च न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। याचिका के माध्यम से न्यायालय से मांग की गई है कि संबंधित खाप पंचायत एवं आरोपित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए तथा पीड़ित पक्ष को सुरक्षा प्रदान की जाए। मामले में पुलिस महानिदेशक जयपुर, पुलिस अधीक्षक अजमेर एवं संबंधित थाना अधिकारी सहित किशन गुरनानी मोहल्ला निवासी नसरुद्दीन व इशाक मोहम्मद, रमजानी, अनवर, मोहम्मद हुसैन सहित 16 अन्य को पक्षकार बनाया गया है।

- अजमेर जिले में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला स्पेशल टीम ने नेशनल हाईवे ब्यावर रोड पर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कुछ युवक इलाके में स्मैक बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 18 पुड़िया अवैध स्मैक बरामद हुई है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गोपाल सिंह और लक्ष्मण गिरी के रूप में हुई है, जो अजमेर के निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह मादक पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे किसे सप्लाई किया जाना था। मामले की जांच अलवर गेट थाना अधिकारी नरेंद्र जाखड़ को सौंपी गई है। पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है। इस कार्रवाई से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर बड़ा प्रहार माना जा रहा है। 👉 ऐसी ही ताज़ा खबरों के लिए चैनल को Subscribe करें1
- अजमेर के बिहारीगंज क्षेत्र में दिनदहाड़े चेन स्नैचिंग की वारदात सामने आई है। बुजुर्ग महिला संतोष शर्मा जब शाम को बाजार में सब्जी खरीदने गई थीं, तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनके गले से करीब एक तोले की सोने की चेन छीन ली और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया, लेकिन तब तक आरोपी भाग चुके थे। सूचना मिलते ही अलवर गेट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जा सके। 👉 क्या आपके क्षेत्र में भी ऐसी घटनाएं बढ़ रही हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर बताएं।1
- अजमेर। सर्व धर्म एकता समिति द्वारा पिछले कई वर्षों से राष्ट्रीय जागरूकता अभियान के तहत लगातार सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इसी क्रम में समिति ने इस वर्ष भी अपनी पहल को आगे बढ़ाते हुए ख़्वाजा गरीब नवाज़ की दरगाह के बाहर निजाम गेट से पक्षियों के लिए परिण्डे (कुंडली) वितरित कर अभियान की शुरुआत की। समिति के सदस्यों ने बताया कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और दाने की भारी समस्या का सामना करना पड़ता है। ऐसे में परिण्डे वितरण का यह अभियान न केवल पक्षियों के जीवन को बचाने का प्रयास है, बल्कि आमजन को भी जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशील बनाने का एक संदेश देता है। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भाग लिया और इस पहल की सराहना की। सर्व धर्म एकता समिति पिछले कई वर्षों से बेजुबान जानवरों और पक्षियों के लिए निरंतर कार्य कर रही है। समिति के सदस्य समय-समय पर जलपात्र, दाना-पानी की व्यवस्था और अन्य आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराते हैं, जिससे इन जीवों को राहत मिल सके। समिति की खास बात यह है कि वह अपने सभी कार्य पूरी तरह निशुल्क करती है और किसी से भी आर्थिक सहयोग नहीं लेती। यह सेवा कार्य पूरी तरह सदस्यों के व्यक्तिगत योगदान और समर्पण के बल पर संचालित होता है। समिति ने आमजन से भी अपील की है कि वे अपने घरों और आसपास के क्षेत्रों में पक्षियों के लिए पानी और दाना उपलब्ध कराएं, ताकि इस भीषण गर्मी में बेजुबान जीवों की सहायता की जा सके।1
- रूपनगढ़ । बस स्टैंड है, कर्मचारी हैं... लेकिन बस नहीं, रूपनगढ़ बस स्टैंड पर बसों का संचालन नहीं1
- नागौर जिले के खाटूबड़ी थाना क्षेत्र में जान से मारने की नीयत से किए गए हमले के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में की गई। पुलिस के अनुसार, 3 मई 2026 को ग्राम मुण्डी में आपसी रंजिश के चलते आरोपियों ने परिवादी और उसके परिवार पर ट्रैक्टर एवं कैम्पर गाड़ियों से जानलेवा हमला किया। आरोपियों ने पहले वाहनों से टक्कर मारी और बाद में गंभीर मारपीट की। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल जांच शुरू की गई। खाटूबड़ी थाना पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और चार नामजद आरोपी तुलछीराम, ओमप्रकाश, जवानाराम एवं जगदेवाराम को गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वारदात में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर और दो कैम्पर गाड़ियों सहित कुल तीन वाहनों को जब्त किया गया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। नागौर पुलिस की इस कार्रवाई को क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। पुलिस ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आपसी रंजिश को कानून हाथ में लेकर नहीं सुलझाएं, बल्कि कानूनी प्रक्रिया का पालन करें।1
- ब्यावर अजमेर हाइवे सराधना पुलिया पर एक्सिडेंट1
- Post by Kailash Fulwari1
- राजसमंद भीम में भीषण हादसा: छापली घाटे पर पलटा केमिकल टैंकर, जिंदा जला चालक।1
- नागौर। जिले में अवैध बजरी खनन और परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए नागौर पुलिस लगातार सक्रिय नजर आ रही है। पुलिस अधीक्षक श्री रोशन मीना के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना गोटन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए अवैध बजरी से भरे एक डम्पर को जब्त किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, गश्त के दौरान रोल चांदावता सरहद क्षेत्र में एक संदिग्ध डम्पर आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस टीम ने सतर्कता बरतते हुए वाहन को रुकवाया और उसकी जांच की। जांच में सामने आया कि डम्पर में बिना किसी वैध अनुमति के बजरी का परिवहन किया जा रहा था। इस पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए डम्पर को जब्त कर लिया। मामले में वाहन चालक के खिलाफ अवैध खनन एवं परिवहन से संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि अवैध बजरी खनन और परिवहन पर सख्ती बरतने के निर्देश दिए गए हैं, जिसके तहत जिलेभर में लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। थाना गोटन पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध खनन में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्राकृतिक संसाधनों के अवैध दोहन को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई जारी रहेगी। नागौर पुलिस ने आमजन से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि कहीं भी अवैध खनन या बजरी परिवहन की सूचना मिले तो तुरंत पुलिस को अवगत कराएं, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1