सांभर झील में मछलियों व पक्षियों की मौत पर प्रशासन सख्त, एसडीओ की अध्यक्षता में आपात बैठक नागौर/नावां सिटी,,सांभर झील क्षेत्र में मृत एवं घायल मछलियों और प्रवासी व स्थानीय पक्षियों के रेस्क्यू, उपचार और निस्तारण को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी नावां की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालन विभाग अजमेर, तहसीलदार नावां, क्षेत्रीय वन अधिकारी कुचामन, पशु चिकित्सा अधिकारी नावां, एवीवीएनएल, नगरपालिका नावां, सांभर साल्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा मत्स्य ठेकेदार अब्दूल सलीम नागोरियन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में झील क्षेत्र में मृत एवं जीवित मछलियों तथा पक्षियों के स्वास्थ्य संरक्षण, बचाव और निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी अजमेर ने बताया कि मत्स्य ठेकेदार द्वारा नियमानुसार मृत एवं जीवित मछलियों को पकड़ने और निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। मृत मछलियों के निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग पर उपखण्ड अधिकारी ने तहसीलदार नावां को उचित स्थान चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। घायल एवं मृत पक्षियों के रेस्क्यू के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पशु चिकित्सालय नावां लाकर वन विभाग के अस्थायी रेस्क्यू सेंटर मीठड़ी भेजने के निर्देश दिए गए। वन विभाग कुचामन के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 8 टीमें प्रतिदिन घायल और मृत पक्षियों के बचाव व उपचार का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा तहसीलदार को झील क्षेत्र में अवैध विद्युत केबल, पाइप लाइन और अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम गठित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एवीवीएनएल को झील क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद रखने और अवैध कनेक्शन हटाने के लिए भी पाबंद किया गया। बैठक के बाद उपखण्ड अधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने सांभर झील क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
सांभर झील में मछलियों व पक्षियों की मौत पर प्रशासन सख्त, एसडीओ की अध्यक्षता में आपात बैठक नागौर/नावां सिटी,,सांभर झील क्षेत्र में मृत एवं घायल मछलियों और प्रवासी व स्थानीय पक्षियों के रेस्क्यू, उपचार और निस्तारण को लेकर सोमवार को उपखण्ड अधिकारी नावां की अध्यक्षता में आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। बैठक में मत्स्य पालन विभाग अजमेर, तहसीलदार नावां, क्षेत्रीय वन अधिकारी कुचामन, पशु चिकित्सा अधिकारी नावां, एवीवीएनएल, नगरपालिका नावां, सांभर साल्ट लिमिटेड के प्रतिनिधि तथा मत्स्य ठेकेदार अब्दूल सलीम नागोरियन सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में झील क्षेत्र में मृत एवं जीवित
मछलियों तथा पक्षियों के स्वास्थ्य संरक्षण, बचाव और निस्तारण के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। सहायक मत्स्य विकास अधिकारी अजमेर ने बताया कि मत्स्य ठेकेदार द्वारा नियमानुसार मृत एवं जीवित मछलियों को पकड़ने और निस्तारण का कार्य किया जा रहा है। मृत मछलियों के निस्तारण के लिए स्थान उपलब्ध कराने की मांग पर उपखण्ड अधिकारी ने तहसीलदार नावां को उचित स्थान चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश दिए। घायल एवं मृत पक्षियों के रेस्क्यू के बाद उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए पशु चिकित्सालय नावां लाकर वन विभाग के अस्थायी रेस्क्यू सेंटर मीठड़ी भेजने के निर्देश
दिए गए। वन विभाग कुचामन के क्षेत्रीय अधिकारी ने बताया कि वर्तमान में 8 टीमें प्रतिदिन घायल और मृत पक्षियों के बचाव व उपचार का कार्य कर रही हैं। इसके अलावा तहसीलदार को झील क्षेत्र में अवैध विद्युत केबल, पाइप लाइन और अतिक्रमण हटाने के लिए राजस्व टीम गठित कर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। एवीवीएनएल को झील क्षेत्र में आवश्यकतानुसार विद्युत आपूर्ति बंद रखने और अवैध कनेक्शन हटाने के लिए भी पाबंद किया गया। बैठक के बाद उपखण्ड अधिकारी सहित सभी अधिकारियों ने सांभर झील क्षेत्र का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया।
- नागौर/पादूकलां ,,जिले के पादूकलां क्षेत्र की ग्राम पंचायत मेवड़ा में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन किया गया। समाजसेवी एवं पूर्व सरपंच राजुराम चेन्दलिया की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में रोजेदारों और ग्रामीणों ने भाग लेकर रोजा खोला और देश-प्रदेश में अमन-चैन, तरक्की और भाईचारे की दुआ मांगी।इफ्तार कार्यक्रम के दौरान गांव में गंगा-जमुनी तहजीब की अनूठी मिसाल देखने को मिली, जहां हिंदू और मुस्लिम समुदाय के लोग एक साथ बैठकर इफ्तार करते नजर आए। इस मौके पर आयोजक राजुराम चेन्दलिया ने कहा कि रमजान का पवित्र महीना इंसानियत, सब्र और आपसी भाईचारे का संदेश देता है और ऐसे आयोजन समाज में सौहार्द को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में सुगनाराम जाजड़ा, रामस्वरूप घटियाला, भवानी धायल, संस्कार चेन्दलिया, सत्तार रंगरेज, गुल मोहम्मद, शब्बीर मोहम्मद, उमरदीन, रमजान मोहम्मद, आरिफ मोहम्मद, फारूक मोहम्मद, राजू, शेर मोहम्मद, नवाब नौजवान कमेटी के सदस्य, निसार भाई, रशीद भाई, आसीन भाई, सद्दाम भाई, रजाक भाई, बरकत अली, कयामुद्दीन, मुस्ताक भाई सहित दोनों समुदाय के अनेक लोग मौजूद रहे। मेवड़ा गांव में आयोजित इस रोजा इफ्तार पार्टी ने एक बार फिर हिंदू-मुस्लिम एकता और भाईचारे का संदेश दिया।3
- राजस्थानी संस्कृति में मायरे का अपना ही मान और गौरव है। 🙏 #Mayra #MayraRitual #RajasthaniCulture #RajasthaniTradition #MayraCeremony #BhatRasam #RajasthanCulture #DesiTradition #VillageCulture #IndianTradition #MarwadiCulture #FamilyFunction #BhaiBehenKaPyar #DesiLife #VillageLife #Rajasthan #Marwadi #IncredibleRajasthan #ReelsIndia #ViralReels1
- आज जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णी SP कावेंद्र सिंह सागर ने श्री डूंगरगढ़ में अधिकारियों के साथ एक बैठक ली जिसमें उपखंड मे हो रही दुर्घटना को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए।1
- जयपुर पत्रकार इकबाल खान विधायक रविन्द्र सिंह भाटी ने कहा है कि एक बिल के नाम पर समाजों को आपस में लड़ाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि इस तरह के मुद्दों को लेकर अनावश्यक विवाद खड़ा करना समाज के लिए ठीक नहीं है और इससे आपसी सौहार्द प्रभावित होता है। भाटी ने कहा कि कांग्रेस सरकार के समय भी मुस्लिम समाज के साथ अन्याय हुआ है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक सत्ता में रहने के बावजूद मुस्लिम समुदाय को न तो पर्याप्त शिक्षा के अवसर मिले और न ही रोजगार के क्षेत्र में उचित भागीदारी मिल पाई।उन्होंने कहा कि किसी भी समाज का विकास तभी संभव है जब उसे बराबरी के अवसर मिलें। भाटी ने कहा कि समाजों के बीच टकराव की राजनीति के बजाय शिक्षा, रोजगार और विकास जैसे मुद्दों पर ध्यान देने की जरूरत है।1
- Post by Bikaner local news1
- Post by Sanwar Sa1
- शहर के भीतरी क्षेत्र में कुमारिया कुआं से जूनी मंडी तक यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो रही है। मुख्य कारण सड़क किनारे दुकानों द्वारा बाहर टेबल लगाकर दुकानें चलाना बताया जा रहा है, जिससे सड़क संकरी हो गई है और आए दिन जाम की स्थिति बन रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस अतिक्रमण के कारण जूनी मंडी क्षेत्र में रोजाना वाहनों की लंबी कतारें लग जाती हैं। बावजूद इसके न तो पुलिस प्रशासन और न ही नगर निगम प्रशासन इस ओर कोई ठोस कार्रवाई करता नजर आ रहा है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते इस अतिक्रमण पर कार्रवाई नहीं की गई तो जूनी मंडी का हाल भी सिवांची गेट क्षेत्र जैसा हो सकता है। अब देखना यह है कि प्रशासन इस समस्या पर कब ध्यान देता है।1
- नागौर/रियांबड़ी,,नागौर जिले के रियां बड़ी क्षेत्र में एक किसान की अनोखी पहल इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है। किसान हनुमान राम माली ने अपनी बेटी की शादी में पारंपरिक दहेज की जगह उसे खेती के काम आने वाला ट्रैक्टर भेंट किया।इतना ही नहीं, शादी में आए बारातियों को सड़क सुरक्षा का संदेश देने के लिए हेलमेट भी उपहार में दिए गए। किसान ने शर्त रखी थी कि जो भी बाराती दुपहिया वाहन से आए, वह हेलमेट पहनकर ही पहुंचे। शादी समारोह में हनुमान राम माली ने कहा कि आज लगभग हर घर में बर्तन, फ्रिज और टीवी जैसे सामान पहले से होते हैं, इसलिए बेटी को ऐसा उपहार देना बेहतर है जो उसके जीवन और काम में उपयोगी हो। उन्होंने बारातियों से अपील की कि दुपहिया वाहन चलाते समय हमेशा हेलमेट पहनें, क्योंकि कई सड़क हादसों में लोगों की जान सिर्फ हेलमेट नहीं पहनने के कारण चली जाती है। किसान की इस पहल की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है और यह शादी इन दिनों रियां बड़ी इलाके में चर्चा का विषय बनी हुई है।2