Shuru
Apke Nagar Ki App…
एमसीबी जिले के खड़गवा के जड़हरी ग्राम पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क की हाल बदहाल की दिनों में सड़क उखाड़ने लगी ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर लगाया आरोप
Manoj shrivastav
एमसीबी जिले के खड़गवा के जड़हरी ग्राम पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क की हाल बदहाल की दिनों में सड़क उखाड़ने लगी ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर लगाया आरोप
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- एमसीबी जिले के खड़गवा के जड़हरी ग्राम पंचायत में बन रहे प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत सड़क की हाल बदहाल की दिनों में सड़क उखाड़ने लगी ग्रामीणों ने ठेकेदार और अधिकारियों पर लगाया आरोप1
- चिरमिरी पानी की लगातार हो रही किल्लत से परेशान वार्ड वासी उतरे सड़क पर किया चक्का जाम हजारों की संख्या में वार्ड वासी लग रहे नारा1
- Post by Manish Panndey1
- दर्दनाक हादसा का थोड़ा सा दृश्य,,,बस स्टैंड कोतमा अग्रवाल लॉज,,,,1
- Post by Kripanath Padwar1
- Post by Suraj shriwastava1
- सद्भावना चौक में महिला की नृशंस हत्या के मामले में फरार आरोपी ‘पांडा’ उर्फ मिथुन पर IG ने घोषित किया 30 हजार का इनाम… अंबिकापुर। जिला मुख्यालय के रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास पिछले दिनों हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद से ही पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही हैं। इसी क्रम में मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक झा ने आरोपी की सूचना देने वाले के लिए 30,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। विदित हो कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सद्भावना चौक के निकट एक मटन दुकान के शेड (झाला) में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना और थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) एवं 103(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। CCTV फुटेज से हुई मुख्य संदिग्ध की पहचान विवेचना के दौरान पुलिस ने शहर के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। फुटेज में 3 अप्रैल की दरम्यानी रात मृतिका और आरोपी एक साथ घटनास्थल की ओर जाते दिखे थे। जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतिका दोनों ही अंबिकापुर में कबाड़ बीनने का काम करते थे और खानाबदोश की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपी का भागने का रास्ता सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण से पुलिस ने आरोपी के भागने के रूट का पता लगा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तड़के 05:30 बजे समलाया मंदिर की ओर देखा गया। इसके बाद वह गांधी चौक और प्रतापपुर चौक होते हुए विशुनपुर के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुँचा। आखिरी बार उसे 3 अप्रैल की सुबह 11:03 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया, जहाँ से वह पैदल ही पिलखा पहाड़ और विश्रामपुर की ओर निकल गया। इनाम की घोषणा और पुलिस की अपील आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसके चलते पुलिस ने उसका हुलिया सार्वजनिक कर दिया है। संदिग्ध आरोपी पांडा उर्फ मिथुन सांवले रंग का है, उसका कद लगभग 5 फीट 4 इंच है और वह लंबे घुंघराले बाल व काली दाढ़ी-मूंछ रखता है। फरार होते समय उसने हल्के बैंगनी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहना हुआ था। IG दीपक झा ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इस हत्यारे को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगा, उसे 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि यह संदिग्ध व्यक्ति कहीं भी दिखाई दे, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें: पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502 कंट्रोल रूम: 94791-93599 थाना प्रभारी, कोतवाली 94791-935081
- Post by Manoj shrivastav1