Shuru
Apke Nagar Ki App…
Manish Panndey
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- Post by Manoj shrivastav1
- ... 📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया। #शहडोल #shahdol1
- Post by Kripanath Padwar1
- सद्भावना चौक में महिला की नृशंस हत्या के मामले में फरार आरोपी ‘पांडा’ उर्फ मिथुन पर IG ने घोषित किया 30 हजार का इनाम… अंबिकापुर। जिला मुख्यालय के रिंग रोड स्थित सद्भावना चौक के पास पिछले दिनों हुई महिला की नृशंस हत्या के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है। घटना के बाद से ही पुलिस की विभिन्न टीमें आरोपी की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी कर रही हैं। इसी क्रम में मामले की गंभीरता को देखते हुए सरगुजा रेंज के पुलिस महानिरीक्षक (IG) दीपक झा ने आरोपी की सूचना देने वाले के लिए 30,000 रुपये के नकद पुरस्कार की घोषणा की है। विदित हो कि दिनांक 03 अप्रैल 2026 की सुबह कोतवाली पुलिस को सूचना मिली थी कि सद्भावना चौक के निकट एक मटन दुकान के शेड (झाला) में एक अज्ञात महिला का शव संदिग्ध अवस्था में पड़ा है। घटना की सूचना मिलते ही डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश कुमार अग्रवाल (भा.पु.से.) के नेतृत्व में फॉरेंसिक टीम और साइबर सेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की थी। मृतिका के शरीर पर चोट के निशान और अत्यधिक रक्तस्राव को देखते हुए पुलिस ने इसे हत्या का मामला माना और थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 217/2026 के तहत बीएनएस की धारा 64(2) एवं 103(1) के अंतर्गत केस दर्ज किया गया। CCTV फुटेज से हुई मुख्य संदिग्ध की पहचान विवेचना के दौरान पुलिस ने शहर के दर्जनों सीसीटीवी कैमरों को खंगाला, जिसमें एक महत्वपूर्ण सुराग हाथ लगा। फुटेज में 3 अप्रैल की दरम्यानी रात मृतिका और आरोपी एक साथ घटनास्थल की ओर जाते दिखे थे। जांच में आरोपी की पहचान पांडा उर्फ मिथुन के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, आरोपी और मृतिका दोनों ही अंबिकापुर में कबाड़ बीनने का काम करते थे और खानाबदोश की तरह जीवन व्यतीत कर रहे थे। वारदात के बाद आरोपी का भागने का रास्ता सीसीटीवी फुटेज के गहन विश्लेषण से पुलिस ने आरोपी के भागने के रूट का पता लगा लिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी तड़के 05:30 बजे समलाया मंदिर की ओर देखा गया। इसके बाद वह गांधी चौक और प्रतापपुर चौक होते हुए विशुनपुर के रास्ते रेलवे स्टेशन पहुँचा। आखिरी बार उसे 3 अप्रैल की सुबह 11:03 बजे अंबिकापुर रेलवे स्टेशन के पास देखा गया, जहाँ से वह पैदल ही पिलखा पहाड़ और विश्रामपुर की ओर निकल गया। इनाम की घोषणा और पुलिस की अपील आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है, जिसके चलते पुलिस ने उसका हुलिया सार्वजनिक कर दिया है। संदिग्ध आरोपी पांडा उर्फ मिथुन सांवले रंग का है, उसका कद लगभग 5 फीट 4 इंच है और वह लंबे घुंघराले बाल व काली दाढ़ी-मूंछ रखता है। फरार होते समय उसने हल्के बैंगनी रंग की टी-शर्ट और काले रंग का पैंट पहना हुआ था। IG दीपक झा ने कहा है कि जो भी व्यक्ति इस हत्यारे को पकड़वाने में पुलिस की मदद करेगा, उसे 30,000 रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा और उसकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि यह संदिग्ध व्यक्ति कहीं भी दिखाई दे, तो तत्काल निम्नलिखित नंबरों पर सूचना दें: पुलिस अधीक्षक, सरगुजा: 94791-93501 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक: 94791-93502 कंट्रोल रूम: 94791-93599 थाना प्रभारी, कोतवाली 94791-935081
- डिंडोरी जिले के मेहंदवानी ग्राम पंचायत जरगुड़ा के महिला ऐ जनसुनवाई में पेयजल उपलब्ध कराने की लगाई गुहार4
- महतारी वंदन योजना प्रदेश सरकार की एक ऐसी योजना है जिसका लाभ छत्तीसगढ़ की लाखों महिलाओं को मिल रहा है योजना इस योजना का लाभ लेकर अब तक कई महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है. लेकिन हाल ही में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है. जांच में सामने आया कि दस्तावेजों में तकनीकी खामी के कारण महिलाओं को हर महीने हजार रुपए नहीं मिल पा रहे हैं. इस समस्या के समाधान के लिए जिला पंचायत कोरबा के सभागार में ग्राम पंचायत vle के साथ ही जिले के महिला एवं बाल विकास विभाग के परियोजना अधिकारी श्रीमती ममता तुली और पर्यवेक्षक एंव आंगनबाडी कार्यकर्ता महिलाओं का संयुक्त प्रशिक्षण बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान रायपुर से आये ट्रेनर-राहुल सोनी सीएससी ई-गर्वनेंस सर्विसेस के द्वारा मौके पर मौजूद सभी लोगों को जरूरी जानकारी दी और ई केवाईसी को काफी महत्वपूर्ण बताया और इसके बाद ही योजना से वंचित महिलाओं को इसका लाभ मिल पाएगा.1
- *स्थापना दिवस पर अनूपपुर में भाजपा का शक्ति प्रदर्शन: ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में युवाओं ने थामा 'कमल' का हाथ* अनूपपुर। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर अनूपपुर जिले में पार्टी ने अपनी संगठनात्मक शक्ति का भव्य प्रदर्शन किया। जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक गरिमामयी कार्यक्रम के दौरान अनूपपुर मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के नेतृत्व में लगभग पचास युवाओं ने भाजपा की विचारधारा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। *वरिष्ठ नेतृत्व की मौजूदगी में हुआ 'शंखनाद'* यह सदस्यता अभियान जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, जिला प्रभारी संजय साहू, और निवर्तमान जिला अध्यक्ष रामदास पुरी की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिले के वरिष्ठ पदाधिकारियों के समक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी ने युवाओं की टोली को भाजपा परिवार में शामिल कराया, जिसे आगामी चुनावों से पहले क्षेत्र में पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता और पकड़ के रूप में देखा जा रहा है। *ब्रजेश चतुर्वेदी के कौशल की सराहना* कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के सक्रिय प्रयासों की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। वक्ताओं ने कहा कि चतुर्वेदी के कुशल नेतृत्व में अनूपपुर मंडल में संगठन न केवल मजबूत हो रहा है, बल्कि युवाओं का झुकाव तेजी से भाजपा की ओर बढ़ा है। "ब्रजेश चतुर्वेदी जैसे ऊर्जावान नेतृत्व के कारण आज जिले का युवा वर्ग विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए उत्साहित है। स्थापना दिवस पर युवाओं का यह आगमन भाजपा के विजयी संकल्प को और सुदृढ़ करेगा।" — वरिष्ठ पदाधिकारी, भाजपा अनूपपुर मुख्य आकर्षण और उपलब्धि *युवा शक्ति का संगम*: भारी संख्या में युवाओं ने विधिवत भाजपा की सदस्यता ली। संगठनात्मक एकता: जिला और मंडल स्तर के नेताओं के बीच बेहतर समन्वय का नजारा दिखा। *स्थापना दिवस का संकल्प*: कार्यकर्ताओं ने 'बूथ जीता, चुनाव जीता' के संकल्प को दोहराया। नवागत सदस्यों का उत्साह सदस्यता लेने वाले युवाओं ने मंडल अध्यक्ष ब्रजेश चतुर्वेदी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे उनके मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण और पार्टी की मजबूती के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। बृजेश चतुर्वेदी के इस सफल प्रयास ने सिद्ध कर दिया है कि अनूपपुर मंडल में भाजपा का आधार स्तंभ बेहद मजबूत हाथों में है।1
- Post by Manoj shrivastav1
- Post by Angad Tiwari1