logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

bahut din intezar karne ke bad Aaj finally bike ban gaya 🥺

on 11 March
user_Lugun Babu from simdega Jharkhand
Lugun Babu from simdega Jharkhand
Video Creator Thethaitangar, Simdega•
on 11 March

bahut din intezar karne ke bad Aaj finally bike ban gaya 🥺

More news from झारखंड and nearby areas
  • सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
    1
    सिमडेगा:-जिले के बांसजोर ओपी क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए गांजा तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने एक कार से लगभग 28 किलोग्राम गांजा बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार, 14 अप्रैल को पुलिस अधीक्षक को सूचना मिली थी कि राउरकेला से सिमडेगा होते हुए एक कार में गांजा की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में टीम गठित कर भुकुमुंडा गोलाई चौक के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया।इस संबंध में एसडीपीओ सिमडेगा बैजू उरांव ने प्रेस वार्ता कर पूरी जानकारी दी।इसी दौरान एक काले रंग की होंडा सिटी कार को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने वाहन भगा दिया। पुलिस ने पीछा कर वाहन को पकड़ लिया। तलाशी के दौरान कार की डिक्की से भूरे टेप में लिपटे 14 पैकेट गांजा बरामद किए गए, जिनका कुल वजन 27.998 किलोग्राम है।इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें अभिषेक कुमार साव (25 वर्ष), राहुल कुमार सिंह (26 वर्ष) एवं अर्पणा मंडल शामिल हैं। सभी आरोपी कोलकाता से जुड़े बताए जा रहे हैं।पुलिस ने आरोपियों के पास से एक होंडा सिटी कार (WB02AH6736) तथा चार मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि गांजा ओडिशा से कोलकाता ले जाया जा रहा था। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच जारी है।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    57 min ago
  • ​कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ​ *क्या है पूरा मामला?* ​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। ​ ​घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए: ​आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया। ​हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया। ​गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया। ​स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
    1
    ​कामडारा (गुमला): गुमला जिले के कामडारा थाना क्षेत्र के मिशन चौक टुगड़ी टोली में बीती रात एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहाँ आपसी विवाद के दौरान एक पति ने अपनी ही पत्नी पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
​ *क्या है पूरा मामला?* 
​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मिशन चौक टुगड़ी टोली निवासी गलेटसन कंडुलना का अपनी पत्नी रायमुनी कंडुलना के साथ किसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। देखते ही देखते बहस इतनी बढ़ गई कि आक्रोशित गलेटसन ने घर में रखे धारदार चाकू से रायमुनी पर हमला कर दिया। इस हमले में रायमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई।
​
​घटना की सूचना मिलते ही कामडारा थाना प्रभारी मुकेश सुमन दलबल के साथ मौके पर पहुँचे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए:
​आरोपी पति गलेटसन कंडुलना को गिरफ्तार किया।
​हत्या में इस्तेमाल किया गया धारदार चाकू बरामद किया।
​गंभीर रूप से घायल रायमुनी को इलाज के लिए तत्काल कामडारा स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाया।
​स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के दौरान रायमुनी कंडुलना ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों द्वारा उसे मृत घोषित किए जाने के बाद, पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुमला भेज दिया है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    22 hrs ago
  • सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
    1
    सरियाः विवाहिता की मौत के बाद मायके वालों का हंगामा, सुसराल के घर में पेट्रोल छिड़क कर लगाई आग
    user_Amit Kumar
    Amit Kumar
    Photographer Gumla, Jharkhand•
    2 hrs ago
  • Post by Pawan arya
    1
    Post by Pawan arya
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    20 hrs ago
  • चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    1
    चैनपुर : डिजिटल युग में सोशल मीडिया के दुरुपयोग और महिलाओं की मर्यादा से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ चैनपुर पुलिस ने कड़ा रुख अपनाया है। फेसबुक पर एक युवती का आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को सिमडेगा से गिरफ्तार कर लिया है। मंगलवार को कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।
    user_SHAMBHU. S. CHAUHAN
    SHAMBHU. S. CHAUHAN
    Business Networking Company सिसई, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है। बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है। मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    1
    जर्जर सड़क बनी मुसीबत, जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर ग्रामीण
जारी: जारी प्रखंड अंतर्गत सीकरी पंचायत को जोड़ने वाली मुख्य सड़क इन दिनों पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन अत्यंत कठिन हो गया है। ग्रामीणों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, सड़क की बदहाल स्थिति के कारण लोगों को रोजाना भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और कई बार दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।
बताया जा रहा है कि यह सड़क कच्ची होने के साथ-साथ जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है। खासकर बरसात के मौसम में कीचड़ और जलभराव के कारण सड़क पर चलना लगभग असंभव हो जाता है, जिससे स्थिति और भयावह हो जाती है।
ग्रामीणों का कहना है कि कई बार संबंधित विभाग और प्रशासन को सड़क की मरम्मत को लेकर सूचना दी गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है। सड़क खराब होने से स्कूली बच्चों, मरीजों, किसानों और दैनिक यात्रियों को सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
मौके पर मौजूद तिजु खेरवार, जगरनाथ खेरवार संदयाल, बालकुंवर उरांव सहित अन्य ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क निर्माण या मरम्मत कार्य शुरू कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को भी बाध्य होंगे।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    17 hrs ago
  • कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    1
    कुरूमगढ थाना कांड संख्या- 04/26, दिनांक -12.04.2026, धारा-103(1)/238(b)/3(5 ) BNS के  अप्राथमिक विधि विरुद्ध बालक 1. विधि विरुद्ध बालक उम्र 14 वर्ष, पिता संदीप कच्छप 2. विधि विरुध बालक , उम्र - 17 पिता- गन्दूर उरांव, दोनों पता -असनि, थाना गुमला को निरुध किया गया है एवं किशोर न्याय बोर्ड में उपस्थापन हेतु अग्रिम कार्रवाई की जा रही है। 24 घंटे के अंदर अज्ञात शव को पहचान करते हुए दोषियों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया
    user_राहुल कुमार
    राहुल कुमार
    Local News Reporter चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    19 hrs ago
  • सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।जिलाध्यक्ष (SC मोर्चा) विराज नायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है। जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि बाबा साहब का जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून अनिरुद्ध सिंह शंभू भगत अनूप केसरी विद्या बड़ाईक महावीर बड़ाईक नीरज बड़ाईक आलोक श्रीवास्तव सरवन गोस्वामी रेनू पुरी गोलू ब बड़ाईक अनीश कुमार विशाल नायक आलोक प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे ।
    1
    सिमडेगा:- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष विराज नायक के नेतृत्व में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पूरे श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई।जिलाध्यक्ष (SC मोर्चा) विराज नायक ने अपने संबोधन में कहा कि बाबा साहब के विचार सामाजिक न्याय, समानता और अधिकारों की सशक्त नींव हैं। उन्होंने कहा कि उनके दिखाए मार्ग पर चलकर ही एक समरस एवं सशक्त समाज का निर्माण संभव है।भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक पुरी ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, त्याग और राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने और अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है।
जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने कहा कि अंबेडकर जी द्वारा प्रदत्त संविधान देश की एकता और लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति है। उन्होंने युवाओं से उनके विचारों को आत्मसात कर राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया।अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिला अध्यक्ष राकेश रविकांत ने कहा कि बाबा साहब का जीवन वंचित, शोषित एवं पिछड़े वर्गों के अधिकारों की लड़ाई का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि उनके सिद्धांतों को अपनाकर ही समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाया जा सकता है। कार्यक्रम में  मुख्य रूप से नगर अध्यक्ष चंदन प्रसून अनिरुद्ध सिंह शंभू भगत अनूप केसरी विद्या बड़ाईक   महावीर  बड़ाईक नीरज बड़ाईक  आलोक श्रीवास्तव सरवन गोस्वामी रेनू पुरी गोलू ब बड़ाईक  अनीश कुमार विशाल नायक आलोक प्रसाद इत्यादि लोग मौजूद रहे  ।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.