logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जैसलमेर में जश्न, 25 वार्डों में कमल खिला,स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर मनाई विजय की खुशी जैसलमेर। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जैसलमेर नगर परिषद के 45 वार्डों में से 25 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा की इस शानदार विजय से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज हनुमान चौराहे के समीप गांधी दर्शन के आगे आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। विजय उत्सव कार्यक्रम में महंत बाल भारती महाराज भंवर सिंह साधना कंवराज सिंह चौहान हुकमाराम कुमावत कमल ओझा बाबू लाल शर्मा कविता खत्री आकाश ओझा गजेंद्र सिंह सोलंकी हिम्मता राम चौधरी चतुरा राम प्रजापत गंवाल दास सांवल छुग सिंह सोढ़ा मनोहर सिंह कुंडा नखत सिंह भाटी आशीष सारदा वीरेंद्र सिंह हमीरा मुकेश पंवार लून सिंह राजपुरोहित महेंद्र तंवर प्रेम चौधरी गेम्बर सिंह गोगादे व कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की इस जश्न के अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जैसलमेर की जनता के विश्वास भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत चुनावी रणनीति की जीत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने विकास सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को समर्थन दिया है उस विश्वास पर खरा उतरते हुए जैसलमेर के विकास को नई गति देने तथा शहर को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

1 day ago
user_JOURNALIST C.R.DEVPAL
JOURNALIST C.R.DEVPAL
Advertising agency जैसलमेर, जैसलमेर, राजस्थान•
1 day ago
44efb4a0-3bf9-481d-ae95-b49fb0e4fab7

भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जैसलमेर में जश्न, 25 वार्डों में कमल खिला,स्पष्ट बहुमत मिलने पर कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी, मिठाई खिलाकर मनाई विजय की खुशी जैसलमेर। नगर निकाय चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने जैसलमेर नगर परिषद के 45 वार्डों में से 25 वार्डों में ऐतिहासिक जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल किया। भाजपा की इस शानदार विजय से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज हनुमान चौराहे के समीप गांधी दर्शन के आगे आतिशबाजी कर विजय का जश्न मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और खुशी का इजहार किया।भाजपा जिला मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा को मिले स्पष्ट बहुमत के बाद कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। विजय उत्सव कार्यक्रम में महंत बाल भारती महाराज भंवर सिंह साधना कंवराज सिंह चौहान हुकमाराम कुमावत कमल ओझा बाबू लाल शर्मा कविता खत्री आकाश ओझा गजेंद्र सिंह सोलंकी हिम्मता राम चौधरी चतुरा राम प्रजापत गंवाल दास सांवल छुग सिंह सोढ़ा मनोहर सिंह कुंडा नखत सिंह भाटी आशीष सारदा वीरेंद्र सिंह हमीरा मुकेश पंवार लून सिंह राजपुरोहित महेंद्र तंवर प्रेम चौधरी गेम्बर सिंह गोगादे व कई कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।मीडिया प्रभारी बाबू लाल शर्मा ने बताया की इस जश्न के अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि यह जीत जैसलमेर की जनता के विश्वास भाजपा के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत और संगठन की मजबूत चुनावी रणनीति की जीत है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता ने विकास सुशासन और मजबूत नेतृत्व के पक्ष में अपना स्पष्ट जनादेश दिया है।भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि नगर परिषद में स्पष्ट बहुमत मिलने के बाद अब पार्टी की जिम्मेदारी और बढ़ गई है। जनता ने जिस विश्वास के साथ भाजपा को समर्थन दिया है उस विश्वास पर खरा उतरते हुए जैसलमेर के विकास को नई गति देने तथा शहर को बेहतर एवं आधुनिक सुविधाओं से जोड़ने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • जैसलमेर में मौसम पर नजर — राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है। मानसून की विदाई 19 सितंबर के आसपास शुरू होने की संभावना जताई गई है।
    1
    जैसलमेर में मौसम पर नजर — राजस्थान के 26 जिलों में आज बारिश का येलो अलर्ट बताया गया है। मानसून की विदाई 19 सितंबर के आसपास शुरू होने की संभावना जताई गई है।
    user_Aima media
    Aima media
    Court reporter फतेहगढ़, जैसलमेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • भाजपा कांग्रेस दोनो बोट खा गये इनके कारवाई होनी चाहिए
    1
    भाजपा कांग्रेस दोनो बोट खा गये इनके कारवाई होनी चाहिए
    user_Harish Jat
    Harish Jat
    Carpenter बाड़मेर, बाड़मेर, राजस्थान•
    8 hrs ago
  • बालोतरा में मंगलवार को शाम के समय नगर परिषद के सामने हुआ सड़क हादसा बालोतरा में मंगलवार को शाम के समय नगर परिषद के सामने हुआ सड़क हादसा
    1
    बालोतरा में मंगलवार को शाम के समय नगर परिषद के सामने हुआ सड़क हादसा
बालोतरा में मंगलवार को शाम के समय नगर परिषद के सामने हुआ सड़क हादसा
    user_Pukhraj soni
    Pukhraj soni
    Local News Reporter पचपदरा, बाड़मेर, राजस्थान•
    23 hrs ago
  • बाबा रामदेव मंदिर में बही राम भक्ति की गंगा, श्रीराम कथा में झूम उठे श्रद्धालु खंडप। कहीं आंखों में भक्ति के आंसू थे तो कहीं श्रीराम के भजनों पर झूमते कदम... बाबा रामदेव मंदिर का वातावरण बुधवार को पूरी तरह राममय नजर आया। गणपति वंदना और कथा पूजन के साथ जैसे ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ, मंदिर परिसर में श्रद्धा की ऐसी लहर उठी कि हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जय श्रीराम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। ग्राम खंडप स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत आगाज हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा पूजन किया गया। इसके बाद भगवान गणपति की वंदना के साथ श्रीराम कथा का आरंभ हुआ। प्रयागराज से पहुंचे कथावाचक श्री कमलाकांत दुबे महाराज ने संगीतमय शैली में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, त्याग, मर्यादा, संस्कार एवं आदर्शों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान जब भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तिभाव में डूबे श्रोता अपने स्थान पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करने लगे। मंदिर परिसर में गूंजते जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उमंग साफ झलक रही थी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा संस्कारों की राह पर चलने का संदेश दिया गया।श्रीराम कथा का आयोजन 16 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा रामदेव मंदिर, खंडप में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की रिपोर्टर रोहित जोशी खंडप की रिपोर्ट
    2
    बाबा रामदेव मंदिर में बही राम भक्ति की गंगा, श्रीराम कथा में झूम उठे श्रद्धालु
खंडप। कहीं आंखों में भक्ति के आंसू थे तो कहीं श्रीराम के भजनों पर झूमते कदम... बाबा रामदेव मंदिर का वातावरण बुधवार को पूरी तरह राममय नजर आया। गणपति वंदना और कथा पूजन के साथ जैसे ही संगीतमय श्रीराम कथा का शुभारंभ हुआ, मंदिर परिसर में श्रद्धा की ऐसी लहर उठी कि हर कोई भक्ति के रंग में रंगा नजर आया। जय श्रीराम के जयकारों और भजनों की मधुर स्वर लहरियों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
ग्राम खंडप स्थित बाबा रामदेव मंदिर में बुधवार को नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा का विधिवत आगाज हुआ। कथा शुभारंभ से पूर्व श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कथा पूजन किया गया। इसके बाद भगवान गणपति की वंदना के साथ श्रीराम कथा का आरंभ हुआ।
प्रयागराज से पहुंचे कथावाचक श्री कमलाकांत दुबे महाराज ने संगीतमय शैली में भगवान श्रीराम के जीवन चरित्र, त्याग, मर्यादा, संस्कार एवं आदर्शों से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान जब भजनों की स्वर लहरियां गूंजीं तो श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। भक्तिभाव में डूबे श्रोता अपने स्थान पर झूमते नजर आए, वहीं कई श्रद्धालु भजनों पर नृत्य करने लगे।
मंदिर परिसर में गूंजते जय श्रीराम के जयकारों ने माहौल को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। श्रद्धालुओं के चेहरे पर आस्था और उमंग साफ झलक रही थी। कथा के माध्यम से भगवान श्रीराम के आदर्शों को जीवन में अपनाने तथा संस्कारों की राह पर चलने का संदेश दिया गया।श्रीराम कथा का आयोजन 16 सितंबर से 24 सितंबर 2026 तक प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 4 बजे तक बाबा रामदेव मंदिर, खंडप में किया जा रहा है। आयोजकों ने क्षेत्र के धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं से परिवार सहित कथा में पहुंचकर श्रीराम कथा का श्रवण करने एवं आध्यात्मिक लाभ लेने की अपील की रिपोर्टर रोहित जोशी खंडप की रिपोर्ट
    user_Rohit
    Rohit
    Local News Reporter समदड़ी, बाड़मेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • भाद्रपद पंचमी पर नखत बना मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु भाद्रपद महीने की पंचमी के अवसर पर कोलायत के झझु रोड स्थित नखत बना मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ। मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, कई श्रद्धालु पैदल फेरी देते हुए भी नखत बना मंदिर पहुंचे। मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। यहां प्रसाद, खिलौने और धार्मिक सामग्री सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सजीं। बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया, वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का आनंद लिया। भाद्रपद के दौरान नखत बना मंदिर में श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने की धार्मिक परंपरा के चलते आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
    1
    भाद्रपद पंचमी पर नखत बना मंदिर में उमड़ा आस्था का सैलाब, दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालु  
भाद्रपद महीने की पंचमी के अवसर पर कोलायत के झझु रोड स्थित नखत बना मंदिर परिसर में मेले का आयोजन हुआ।
मेले में आसपास के गांवों के साथ-साथ दूर-दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे।
सुबह से ही मंदिर में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया, जो दिनभर जारी रहा। श्रद्धालुओं ने मंदिर में दर्शन कर प्रसाद चढ़ाया और पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।
वहीं, कई श्रद्धालु पैदल फेरी देते हुए भी नखत बना मंदिर पहुंचे।
मेले को लेकर मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र में दिनभर चहल-पहल देखने को मिली। यहां प्रसाद, खिलौने और धार्मिक सामग्री सहित कई तरह की अस्थाई दुकानें भी सजीं।
बच्चों में मेले को लेकर खासा उत्साह नजर आया, वहीं श्रद्धालुओं ने भी पूजा-अर्चना के साथ खरीदारी का आनंद लिया।
भाद्रपद के दौरान नखत बना मंदिर में श्रद्धालुओं के पैदल पहुंचने की धार्मिक परंपरा के चलते आने वाले दिनों में भी यहां श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रहने की संभावना है।
    user_आवाज़
    आवाज़
    Media company कोलायत, बीकानेर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार
    2
    यहां पर यह नाले वगैरा खुले हैं या कोई काम नहीं करवाती कोई सी भी सरकार
    user_Sk khan
    Sk khan
    जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • वोट देने आया हूं, सिर्फ बटन दबाने नहीं—अपने मत की पुष्टि करने आया हूं।” “लोकतंत्र की ताकत मतदाता का भरोसा है; भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है।”
    1
    वोट देने आया हूं, सिर्फ बटन दबाने नहीं—अपने मत की पुष्टि करने आया हूं।”
“लोकतंत्र की ताकत मतदाता का भरोसा है; भरोसे के लिए पारदर्शिता जरूरी है।”
    user_Sunil kumar
    Sunil kumar
    Citizen Reporter जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नखत बना भक्त मंडल द्वारा माजीसा वह नखत बन्ना के भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ जोधपुर हनुमान कॉलोनी कृषि मंडी मंडोर रोड जोधपुर पर माजीसा नखत बन्ना धाम पर एक शाम नखत बना के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश नागल ने बताया कि भजन संध्या में नखत बना हुआ माजीसा की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। राजस्थान के जानेमाने गायक कलाकार प्रिंस राज सिंह रावल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दि। नखत बन्ना के भगत छेल कवर । वह माजीसा धाम गांधीनगर के गांधीपति मोहनलाल जी से भक्तों ने आशीर्वाद लिया। प्रिंस राज सिंह रावल, उषा रावल,तेजपाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में माजीसा युवा सेवी संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह, धर्मेंद्र, अमित सुथार, गिरवर सिंह राठौड़,उमेश सिंह,हर्षवर्धन सिंह, का सहयोग रहा।
    1
    नखत बना भक्त मंडल द्वारा माजीसा वह नखत बन्ना के भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ  
जोधपुर हनुमान कॉलोनी कृषि मंडी मंडोर रोड जोधपुर पर माजीसा नखत बन्ना धाम पर एक शाम नखत बना के नाम भजन संध्या का कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम के संयोजक ओमप्रकाश नागल ने बताया कि भजन संध्या में नखत बना हुआ माजीसा की आरती कर प्रसादी का वितरण किया गया। राजस्थान के जानेमाने  गायक कलाकार प्रिंस राज सिंह रावल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दि। नखत बन्ना के भगत छेल कवर । वह माजीसा धाम गांधीनगर के गांधीपति मोहनलाल जी से भक्तों ने आशीर्वाद लिया। प्रिंस राज सिंह रावल, उषा रावल,तेजपाल ने भजनों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में माजीसा युवा सेवी संस्थान के प्रदेश अध्यक्ष उम्मेद सिंह, धर्मेंद्र, अमित सुथार, गिरवर सिंह राठौड़,उमेश सिंह,हर्षवर्धन सिंह, का सहयोग रहा।
    user_दिव्य संस्कार न्यूज़
    दिव्य संस्कार न्यूज़
    Photographer जोधपुर, जोधपुर, राजस्थान•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.