Shuru
Apke Nagar Ki App…
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप वैशाली जिले के महुआ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। #Mahua #Vaishali #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #MahuaNews #SuspiciousDeath #MurderAllegation #PoliceInvestigation #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeAlert
Mohan Kumar
संदिग्ध हालत में विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप वैशाली जिले के महुआ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। #Mahua #Vaishali #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #MahuaNews #SuspiciousDeath #MurderAllegation #PoliceInvestigation #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeAlert
More news from बिहार and nearby areas
- प्रेमी जोड़े की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह, इलाके में चर्चा तेज #बिदुपुर #राजसन #प्रेम_विवाह #कोर्ट_मैरिज #लव_स्टोरी #वायरल_वीडियो #सोशल_मीडिया #ब्रेकिंग_न्यूज़ #बिहार_न्यूज़ #वैशाली #यंग_कपल #LoveMarriage #CourtMarriage #ViralNews #TrendingNews1
- बिहार समस्तीपुर बाइक की टक्कर से दादी की मौत, पोती गंभीर रूप से घायल। परिजनों ने की कार्रवाई की मांग । जी हां मिली जानकारी के अनुसार समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक वृद्ध महिला की मौत हो गई है ,जबकि पोती गंभीर रूप से घायल हो गई। आपको बताते चलें कि यह घटना बीते बुधवार के दिन मोहिउद्दीन नगर बाजार से सुल्तानपुर जाने वाली जमुनी रोड पर घटित हुई थी, जहां तेज रफ्तार बाइक सवार ने दादी-पोती को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, मोहिउद्दीन नगर लाया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए PMCH रेफर कर दिया था , जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उक्त वृद्ध महिला की मौत हो गई, जबकि पोती की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। मृतका की पहचान मोहिउद्दीन नगर दक्षिण पंचायत के रहने वाले राम प्रवेश महतो के पत्नी धर्मशिला देवी की रूप में हुई है। वहीं घायल बच्ची की पहचान विकास कुमार के पुत्री रिया कुमारी के रूप में की गई है। वहीं गुरुवार को देर रात मृतका की शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जिसे लेकर पूरे गांव में शोक का माहौल व्याप्त है। वहीं इस मामले में शुक्रवार को मृतका के पति राम प्रवेश महतो ने स्थानीय थाने में घटना में शामिल बाइक सवार की पहचान कर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष सचिन कुमार ने बताया कि दुर्घटना में शामिल बाइक को जब्त कर लिया गया है। लेकिन मृतका के परिजनों द्वारा दिए गए फर्द बयान के आधार पर, संबंधित थाने से प्राप्त होते ही आगे की कानूनी प्रक्रिया प्रारंभ कर दी जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में आक्रोश और शोक का माहौल है, वहीं लोग तेज रफ्तार और लापरवाह बाईक सवार चालक पर अतिशीघ्र रोक लगाने की मांग कर रहे हैं।1
- समस्तीपुर जिला के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत चापर निवासी समीर कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री श्रुति कुमारी की मौत चिकित्सकों की लापरवाही से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर में हो जाती है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कोचिंग जाने के क्रम में हरैल रोड में ट्रैक्टर से धक्का लगने के कारण घायल हो जाती है जिसके बाद उसे परिजनों के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहिउद्दीन नगर लाया जाता है जहां मौके पर मौजूद डॉक्टर दिया बलराज ने इलाज में लापरवाही करते हुए लगभग 4 घंटे तक उसे बच्ची को अस्पताल में रोक रखी जिस वजह से बच्चे ने दम तोड़ दिया आखिर इसका जिम्मेवार कौन।1
- पटना /बख्तियारपुर। शहर के मुख्य मार्गों पर लंबे समय से अतिक्रमण की शिकायतों को लेकर नगर प्रशासन ने सख्त रुख अपनाते हुए एक बार फिर बुलडोजर कार्रवाई शुरू कर दी है। बख्तियारपुर नगर परिषद ने थाना प्रशासन के सहयोग से स्टेशन रोड से लेकर पुरानी बाईपास तक अतिक्रमण हटाने का अभियान चलाया। इससे पहले भी पुरानी बाईपास क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई थी, लेकिन एक बार फिर सड़कों पर अवैध कब्जे बढ़ने की शिकायत मिलने पर प्रशासन हरकत में आया। अभियान के दौरान सड़क किनारे लगे अस्थायी दुकानों, ठेलों और अन्य अतिक्रमण को हटाया गया। हालांकि इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय दुकानदारों में नाराजगी भी देखने को मिली। दुकानदारों का आरोप है कि अतिक्रमण हटाने से पहले न तो स्पष्ट रूप से डीमार्केशन किया गया और न ही किसी प्रकार का लिखित नोटिस दिया गया। उनका कहना है कि कुछ समय पहले नगर परिषद द्वारा नाले के किनारे बैरिकेडिंग कराई गई थी, जिसे अब खुद अतिक्रमण बताकर हटा दिया गया। इस पर लोगों ने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या यह संसाधनों की बर्बादी नहीं है। वहीं नगर प्रबंधक मोहित कुमार दुबे ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि नगर परिषद द्वारा पहले ही माइकिंग कराकर लोगों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी जा चुकी थी। उन्होंने बताया कि यह कार्रवाई डीएम पटना के निर्देश पर पूरे जिले में चलाए जा रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान के तहत की जा रही है। नगर प्रशासन का कहना है कि शहर को जाम और अव्यवस्था से मुक्त करने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।1
- मोहनपुर (वैशाली)। राघोपुर प्रखंड के मोहनपुर स्थित कबीर चौक के समीप गुरुद्वारा कबीर साहिब परिसर में चारों साहिबजादों—बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह—की पावन स्मृति और माता समुद्री देवी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी का अखंड पाठ श्रद्धा एवं विधि-विधान के साथ प्रारंभ किया गया। इस पावन आयोजन की शुरुआत अरदास के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर गुरु चरणों में मत्था टेक आशीर्वाद प्राप्त किया। गुरुद्वारा परिसर गुरुबाणी के मधुर स्वर से गूंज उठा, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा से भर गया। कार्यक्रम का आयोजन महंत ब्रजेश मुनि महाराज की प्रेरणा से किया जा रहा है, वहीं अखंड पाठ का संचालन मुख्य ग्रंथि सरदार मंजीत सिंह एवं सरदार दिलीप सिंह की देखरेख में किया जा रहा है। इस दौरान सरदार राम सिंह, सरदार धर्म सिंह, संत महेश मुनि सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और सभी ने समाज में सुख-शांति एवं भाईचारे की कामना की। यह धार्मिक आयोजन 2 अप्रैल से 4 अप्रैल 2026 तक चलेगा, जिसमें संत सम्मेलन एवं 4 अप्रैल को महा भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने सभी श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पावन आयोजन में शामिल होने की अपील की है।1
- Post by DEEPAK Kumar1
- पटना जिले के बाढ़ प्रखंड के नदवां गांव में बिहार केसरी स्वर्गीय विवेका पहलवान जी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर भव्य अंतर्राष्ट्रीय महादंगल का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक दंगल में देश ही नहीं बल्कि विदेशों से आए नामी-गिरामी पहलवानों ने अपने दमखम और हुनर का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में हजारों की संख्या में दर्शक मौजूद रहे और अखाड़ा परंपरा की शानदार झलक देखने को मिली। क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक अनंत कुमार सिंह जी ने भी क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की थी। यह महादंगल स्वर्गीय विवेका पहलवान जी को सच्ची श्रद्धांजलि के रूप में आयोजित किया गया, जिन्होंने कुश्ती और अखाड़ा परंपरा को नई पहचान दिलाने का काम किया। वीडियो को लाइक 👍 करें, चैनल को सब्सक्राइब करें और ऐसी ही स्थानीय खबरों के लिए जुड़े रहें Samvad Digital TV News के साथ।1
- वैशाली जिले के महुआ से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। #Mahua #Vaishali #BreakingNews #CrimeNews #BiharNews #MahuaNews #SuspiciousDeath #MurderAllegation #PoliceInvestigation #ViralNews #TrendingNews #HindiNews #LocalNews #CrimeAlert1