logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास हुआ, जब सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के अंधेरे में खड़े एक ट्रक से पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशांत कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7:30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर ईंधन खत्म होने के कारण सड़क के बीच में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों और 112 के कर्मचारियों ने परिजन के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ उनकी दोनों बेटियों, भाव्या और सृष्टि ने गमगीन माहौल में उन्हें मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है। परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए या अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।

19 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
19 hrs ago

अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास हुआ, जब सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के अंधेरे में खड़े एक ट्रक से पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशांत कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7:30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर ईंधन खत्म होने के कारण सड़क के बीच में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों और 112 के कर्मचारियों ने परिजन के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ उनकी दोनों बेटियों, भाव्या और सृष्टि ने गमगीन माहौल में उन्हें मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है। परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए या अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास हुआ, जब सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के अंधेरे में खड़े एक ट्रक से पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई। मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशांत कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7:30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर ईंधन खत्म होने के कारण सड़क के बीच में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों और 112 के कर्मचारियों ने परिजन के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ उनकी दोनों बेटियों, भाव्या और सृष्टि ने गमगीन माहौल में उन्हें मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है। परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए या अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।
    1
    अंबिकापुर-मनेंद्रगढ़ नेशनल हाइवे क्रमांक-43 पर शनिवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में एसईसीएल के एक कर्मचारी की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा ग्राम पंचायत तेलईकछार-शशिपुर के पास हुआ, जब सड़क पर बिना पार्किंग लाइट और किसी सुरक्षा संकेत के अंधेरे में खड़े एक ट्रक से पीछे से बाइक जा भिड़ी, जिससे कॉलरीकर्मी का सिर फट गया और सड़क खून से लाल हो गई।

मृतक की पहचान 52 वर्षीय सुशांत कुमार मंडल के रूप में हुई है, जो एसईसीएल बिश्रामपुर में कार्यरत थे और वन बी कॉलोनी के क्वार्टर क्रमांक 48 में अपने परिवार के साथ रहते थे। शनिवार शाम 7:30 बजे सुशांत अपनी बाइक क्रमांक सीजी 15 ईएफ 7257 से विश्रामपुर से अंबिकापुर जा रहे थे। इसी दौरान ग्राम शशिपुर स्थित एनएच 43 पर ईंधन खत्म होने के कारण सड़क के बीच में खड़े ट्रक क्रमांक सीजी 22 एजे 4331 के पिछले हिस्से से उनकी बाइक टकरा गई। राहगीरों और 112 के कर्मचारियों ने परिजन के साथ मिलकर गंभीर रूप से घायल कोल कर्मचारी को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिश्रामपुर पहुंचाया, जहाँ चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर परिजन का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।

सूरजपुर जिले की जयनगर पुलिस ने ट्रक को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक सुशांत कुमार मंडल का अंतिम संस्कार स्थानीय मुक्तिधाम में किया गया, जहाँ उनकी दोनों बेटियों, भाव्या और सृष्टि ने गमगीन माहौल में उन्हें मुखाग्नि दी। इस घटना से एसईसीएल कॉलोनी में शोक की लहर है। परिजन का आरोप है कि ट्रक चालक ने वाहन को मुख्य सड़क पर बिना पार्किंग लाइट जलाए या अन्य सुरक्षा संकेत लगाए खड़ा कर दिया था, जिसके कारण अंधेरे में ट्रक दिखाई नहीं दिया और यह भीषण हादसा हो गया। मृतक के भाई की रिपोर्ट पर पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध लापरवाहीपूर्वक वाहन खड़ा कर दुर्घटना कारित करने के आरोप में जुर्म दर्ज कर लिया है।
    user_Jarif Khan
    Jarif Khan
    अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक 70 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी पहचान धर्मजागर निवासी के रूप में की जा रही है। इस दुर्घटना के लिए एयरटेल विभाग की घोर लापरवाही को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया जा रहा है।
    1
    छत्तीसगढ़ के मैनपाट में एक 70 वर्षीय व्यक्ति सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए हैं। उनकी पहचान धर्मजागर निवासी के रूप में की जा रही है। इस दुर्घटना के लिए एयरटेल विभाग की घोर लापरवाही को सीधे तौर पर जिम्मेदार बताया जा रहा है।
    user_Dhanesh yadav
    Dhanesh yadav
    मैनपाट, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • मूल जानकारी के अनुसार, एक एम्बुलेंस अस्पताल जाने के बजाय सीधे थाने पहुँच गई। यह घटना किस वजह से हुई और इसका पूरा मामला क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
    1
    मूल जानकारी के अनुसार, एक एम्बुलेंस अस्पताल जाने के बजाय सीधे थाने पहुँच गई। यह घटना किस वजह से हुई और इसका पूरा मामला क्या है, इसकी विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।
    user_Suraj Gupta
    Suraj Gupta
    सीतापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
  • जशपुर पुलिस ने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 28 जून 2026 को जिलेभर में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया। इस पहल के तहत, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाते पाए गए चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरांत, सभी वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित एक जागरूकता फिल्म दिखाई गई, जिसमें हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के समापन पर, सभी वाहन चालकों को 'सड़क सुरक्षा के सात वचन' की शपथ दिलाई गई, जिसके माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया। उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस विगत कई दिनों से जनचौपाल, बाइक रैली, वीडियो संदेश, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर रही है। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और प्रत्येक नागरिक में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करके लोगों का जीवन बचाना है। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने दृढ़ता से कहा है कि वर्तमान में पुलिस केवल समझाइश देकर लोगों को जागरूक कर रही है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले कुछ ही दिनों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाकर सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जशपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसके लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मानक का हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने जोर देकर कहा कि 'याद रखें... चालान का पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन दुर्घटना में खोया हुआ जीवन कभी वापस नहीं आता। हेलमेट आपकी पहचान नहीं, आपकी सुरक्षा है।'
    1
    जशपुर पुलिस ने डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देश पर 28 जून 2026 को जिलेभर में सड़क सुरक्षा जनजागरूकता अभियान चलाया। इस पहल के तहत, बिना हेलमेट या सीट बेल्ट के वाहन चलाते पाए गए चालकों को रोककर उन्हें यातायात नियमों की विस्तृत जानकारी दी गई। इसके उपरांत, सभी वाहन चालकों को लगभग एक घंटे तक सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों पर आधारित एक जागरूकता फिल्म दिखाई गई, जिसमें हेलमेट न पहनने, तेज रफ्तार, नशे में वाहन चलाने तथा लापरवाही से वाहन चलाने के गंभीर परिणामों को स्पष्ट रूप से दर्शाया गया था। इस कार्यक्रम के समापन पर, सभी वाहन चालकों को 'सड़क सुरक्षा के सात वचन' की शपथ दिलाई गई, जिसके माध्यम से हेलमेट पहनने, सीट बेल्ट लगाने, नशे में वाहन न चलाने, तेज गति से बचने, मोबाइल का उपयोग करते हुए वाहन न चलाने और सभी यातायात नियमों का पालन करने का संकल्प लिया गया।

उल्लेखनीय है कि जशपुर पुलिस विगत कई दिनों से जनचौपाल, बाइक रैली, वीडियो संदेश, विद्यालयों एवं सार्वजनिक स्थानों पर विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को सुरक्षित यातायात के लिए प्रेरित कर रही है। इस अभियान का प्राथमिक उद्देश्य चालान काटना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मौतों को कम करना और प्रत्येक नागरिक में सुरक्षित यातायात की संस्कृति विकसित करके लोगों का जीवन बचाना है।

डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने दृढ़ता से कहा है कि वर्तमान में पुलिस केवल समझाइश देकर लोगों को जागरूक कर रही है। हालांकि, उन्होंने चेतावनी दी कि आने वाले कुछ ही दिनों में बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध जिलेभर में एक विशेष अभियान चलाकर सख्त चालानी एवं वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। जशपुर पुलिस ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और अपने परिवार की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें। इसके लिए दोपहिया वाहन चलाते समय हमेशा आईएसआई मानक का हेलमेट पहनें, चारपहिया वाहन में सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएँ तथा निर्धारित गति सीमा का पालन करें। पुलिस ने जोर देकर कहा कि 'याद रखें... चालान का पैसा दोबारा कमाया जा सकता है, लेकिन दुर्घटना में खोया हुआ जीवन कभी वापस नहीं आता। हेलमेट आपकी पहचान नहीं, आपकी सुरक्षा है।'
    user_Ajit gupta
    Ajit gupta
    Local News Reporter पत्थलगाँव, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने पांच विस्तरीय डायलिसिस यूनिट और 30 विस्तरीय नवीन जिला अस्पताल का शुभारंभ किया है।
    1
    छत्तीसगढ़ के चिरमिरी में प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने पांच विस्तरीय डायलिसिस यूनिट और 30 विस्तरीय नवीन जिला अस्पताल का शुभारंभ किया है।
    user_Manoj shrivastav
    Manoj shrivastav
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • बिहार के मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ऑन-ड्यूटी बिहार पुलिस के दरोगा मुस्तकीम खान द्वारा तलवार से करतब दिखाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के उपरांत, पुलिस कप्तान ने दरोगा मुस्तकीम खान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बिहार पुलिस ने इस कृत्य को पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की है।
    1
    बिहार के मुजफ्फरपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान ऑन-ड्यूटी बिहार पुलिस के दरोगा मुस्तकीम खान द्वारा तलवार से करतब दिखाए जाने के बाद उन पर कार्रवाई की गई है। इस घटना का वीडियो वायरल होने के उपरांत, पुलिस कप्तान ने दरोगा मुस्तकीम खान को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया। बिहार पुलिस ने इस कृत्य को पुलिस आचरण नियमावली का उल्लंघन मानते हुए यह कार्रवाई की है।
    user_SM NEWS LIVE
    SM NEWS LIVE
    पत्रकार मनेन्द्रगढ़, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • जशपुर जिले के ग्राम गोढ़ी (बागबहार) में एक आदिवासी परिवार अपनी भूमि को लेकर गंभीर विवादों में उलझा हुआ है। परिवार का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनकी लगभग 1.15 एकड़ जमीन को कम कर दिया गया है। पीड़ित परिवार का दावा है कि इस मामले में हुई राजस्व जांच में त्रुटि स्वीकार की गई थी और उनकी जमीन वापस करने के लिए एक प्रतिवेदन भी तैयार किया गया था। इसके बावजूद, उन्हें बेदखली का नोटिस जारी कर दिया गया है, जिससे परिवार मानसिक तनाव में है। बताया गया है कि यह पूरा मामला वर्तमान में जिला न्यायालय में विचाराधीन है। आदिवासी परिवार ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है; संबंधित अधिकारियों और दूसरे पक्ष का मत प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    1
    जशपुर जिले के ग्राम गोढ़ी (बागबहार) में एक आदिवासी परिवार अपनी भूमि को लेकर गंभीर विवादों में उलझा हुआ है। परिवार का आरोप है कि चकबंदी प्रक्रिया के दौरान उनकी लगभग 1.15 एकड़ जमीन को कम कर दिया गया है।

पीड़ित परिवार का दावा है कि इस मामले में हुई राजस्व जांच में त्रुटि स्वीकार की गई थी और उनकी जमीन वापस करने के लिए एक प्रतिवेदन भी तैयार किया गया था। इसके बावजूद, उन्हें बेदखली का नोटिस जारी कर दिया गया है, जिससे परिवार मानसिक तनाव में है। बताया गया है कि यह पूरा मामला वर्तमान में जिला न्यायालय में विचाराधीन है।

आदिवासी परिवार ने इस पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों और उनके उपलब्ध दस्तावेजों के आधार पर तैयार किया गया है; संबंधित अधिकारियों और दूसरे पक्ष का मत प्राप्त होने पर उसे भी प्रमुखता से प्रकाशित किया जाएगा।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    2 hrs ago
  • जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित बालाझार गाँव में एक सनसनीखेज ज़मीन विवाद सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण उग्रेसन यादव ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी केवल 1 एकड़ ज़मीन बेची थी, लेकिन उसकी अशिक्षित स्थिति का फायदा उठाते हुए, उसकी पूरी 0.717 हेक्टेयर (लगभग 1.77 एकड़) ज़मीन की रजिस्ट्री धोखे से करवा ली गई। यादव के मुताबिक, इस विवाद के दौरान उनका मकान भी जेसीबी से ढहा दिया गया और उनके परिवार को धमकियाँ दी गईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें डायल 112 की सहायता लेनी पड़ी। फ़िलहाल, परिवार किसी और के घर में शरण लेने पर मजबूर है। मामले की जाँच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है।
    1
    जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित बालाझार गाँव में एक सनसनीखेज ज़मीन विवाद सामने आया है। पीड़ित ग्रामीण उग्रेसन यादव ने आरोप लगाया है कि उसने अपनी केवल 1 एकड़ ज़मीन बेची थी, लेकिन उसकी अशिक्षित स्थिति का फायदा उठाते हुए, उसकी पूरी 0.717 हेक्टेयर (लगभग 1.77 एकड़) ज़मीन की रजिस्ट्री धोखे से करवा ली गई।

यादव के मुताबिक, इस विवाद के दौरान उनका मकान भी जेसीबी से ढहा दिया गया और उनके परिवार को धमकियाँ दी गईं। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि उन्हें डायल 112 की सहायता लेनी पड़ी। फ़िलहाल, परिवार किसी और के घर में शरण लेने पर मजबूर है।

मामले की जाँच के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को न्यायालय का दरवाजा खटखटाने की सलाह दी है।
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house Kansabel, Jashpur•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.