logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

उझानी के ग्राम रोली में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल! किसान की मक्का की फसल JCB से नष्ट, लगाए गंभीर आरोप उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम रोली में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन को सरकारी संपत्ति बताते हुए कब्जा मुक्त कराया और खेत में खड़ी फसल को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया। किसान का आरोप है कि उसके पास जमीन का वैनामा मौजूद है, हालांकि अभी तक जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। किसान के मुताबिक, जमीन को लेकर मामला कमिश्नरी में विचाराधीन है, इसके बावजूद मौके पर कार्रवाई कर दी गई। किसान का यह भी आरोप है कि उसे कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और बिना पर्याप्त सूचना के उसकी साढ़े आठ बीघा जमीन में खड़ी हरी-भरी मक्का की फसल को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। किसान के मुताबिक, इसके अलावा कुछ बीघा जमीन में लहटा की फसल भी खड़ी थी। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी संपत्ति है और किसान द्वारा उस पर कब्जा किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, किसान को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे और जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में भी चला है। विभाग का दावा है कि न्यायालय में किसान का पक्ष स्वीकार नहीं हुआ, जिसके बाद नियमानुसार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में किसान के पास मौजूद वैनामा, राजस्व अभिलेख, दाखिल-खारिज की स्थिति और कमिश्नरी में चल रहे मामले से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। फिलहाल एक तरफ किसान कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ राजस्व विभाग इसे सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई बता रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित दस्तावेज और न्यायिक प्रक्रिया इस मामले में क्या स्थिति स्पष्ट करती है। उझानी के ग्राम रोली से यह खबर, जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए। सच की आवाज़, जनता के साथ।

1 hr ago
user_Naveen Goswami
Naveen Goswami
Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

उझानी के ग्राम रोली में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल! किसान की मक्का की फसल JCB से नष्ट, लगाए गंभीर आरोप उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम रोली में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन को सरकारी संपत्ति बताते हुए कब्जा मुक्त कराया और खेत में खड़ी फसल को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया। किसान का आरोप है कि उसके पास जमीन का वैनामा मौजूद है, हालांकि अभी तक जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। किसान के मुताबिक, जमीन को लेकर मामला कमिश्नरी में विचाराधीन है, इसके बावजूद मौके पर कार्रवाई कर दी गई। किसान का यह भी आरोप है कि उसे कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और बिना पर्याप्त सूचना के उसकी साढ़े आठ बीघा जमीन में खड़ी हरी-भरी मक्का की फसल को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। किसान के मुताबिक, इसके अलावा कुछ बीघा जमीन में लहटा की फसल भी खड़ी थी। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी संपत्ति है और किसान द्वारा उस पर कब्जा किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, किसान को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे और जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में भी चला है। विभाग का दावा है कि न्यायालय में किसान का पक्ष स्वीकार नहीं हुआ, जिसके बाद नियमानुसार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में किसान के पास मौजूद वैनामा, राजस्व अभिलेख, दाखिल-खारिज की स्थिति और कमिश्नरी में चल रहे मामले से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। फिलहाल एक तरफ किसान कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ राजस्व विभाग इसे सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई बता रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित दस्तावेज और न्यायिक प्रक्रिया इस मामले में क्या स्थिति स्पष्ट करती है। उझानी के ग्राम रोली से यह खबर, जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए। सच की आवाज़, जनता के साथ।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उझानी नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसाई और सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल की मुख्य चौराहे स्थित दुकान में सोमवार की रात अज्ञात संदिग्ध ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सका और फिर दो से पांच मिनट बाद संदिग्ध चला गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। श्री मित्तल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दुकान की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    उझानी नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसाई और सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल की मुख्य चौराहे स्थित दुकान में सोमवार की रात अज्ञात संदिग्ध ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सका और फिर दो से पांच मिनट बाद संदिग्ध चला गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। श्री मित्तल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दुकान की सुरक्षा की मांग की है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।
    1
    युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव 
स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। 

उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। 
स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। 
प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। 
गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर  सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो  आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • Post by निरपेक्ष समाचार 24*7
    1
    Post by निरपेक्ष समाचार 24*7
    user_निरपेक्ष समाचार 24*7
    निरपेक्ष समाचार 24*7
    Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।
    1
    बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया
बरेली। बड़ा बाजार स्थित रामजीमल की दुकान के पास पीस कमेटी ऑफ इंडिया की ओर से गणपति विसर्जन को लेकर विशाल कैंप लगाया गया। कैंप की अध्यक्षता प्रदेश सचिव अखिलेश अग्रवाल ने की। मुस्लिम समाज के लोगों ने गणपति विसर्जन यात्रा पर पुष्पवर्षा कर फल और जल का वितरण किया, वहीं सनातनी भाइयों ने आपसी भाईचारे के साथ स्वागत किया।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी डॉ. शहाबुद्दीन, मोनू खान, नासिर अली, अली हसन, इमरान, बृजेश, कमल किशोर रस्तोगी, खुशनुमा खान, मोहम्मद इरफान, आशुतोष अग्रवाल, मोहम्मद हनीफ मंसूरी, रचित रस्तोगी, सोनू रस्तोगी, पिंकू रस्तोगी, विक्की सहित पीस कमेटी के कई पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे।
आप देख रहे हैं हिंदुस्तान खबर 7, शहाबुद्दीन के साथ।
    user_शाहबुद्दीन
    शाहबुद्दीन
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तारबरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 87/64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सूरजपाल उर्फ राजू पुत्र पप्पू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम, थाना फरीदपुर, बरेली को 22 सितंबर 2026 को नवदिया झादा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल मोहित नैन शामिल रहे।
    1
    बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तारबरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत
बिथरी चैनपुर पुलिस ने वांछित आरोपी को किया गिरफ्तार
बरेली। बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मुकदमा अपराध संख्या 442/2026 से संबंधित वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ धारा 87/64(1) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज है। 
थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा के नेतृत्व में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे पुलिस टीम के साथ आरोपी की तलाश में क्षेत्र में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर सूरजपाल उर्फ राजू पुत्र पप्पू, उम्र 27 वर्ष, निवासी ग्राम खजुरिया श्रीराम, थाना फरीदपुर, बरेली को 22 सितंबर 2026 को नवदिया झादा चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया गया। 
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक योगेंद्र कटारे, कांस्टेबल दीपक कुमार और कांस्टेबल मोहित नैन शामिल रहे।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली गणेश विसर्जन की वजह से चोपला पुल पर लगा कई घंटे से जाम जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटे
    1
    बरेली गणेश विसर्जन की वजह से चोपला पुल पर लगा कई घंटे से जाम जाम खुलवाने में पुलिस के पसीने छूटे
    user_Press reporter
    Press reporter
    Bareilly, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु। उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। 📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी JANPAD NEWS 24 UP #उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
    1
    उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु।
उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु
उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए।
धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी
JANPAD NEWS 24 UP
#उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ल्यूमिनस 160 एएच और एक लिवमैक्स 240 एएच बैटरी बरामद की है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम दुनका निवासी नंदिन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शाही के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास पुत्र हरिनंदन, निवासी ग्राम आनंदपुर, उम्र करीब 20 वर्ष और संजीव पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम दुनका, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहदाश पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम आनंदपुर के साथ 13 सितंबर की रात आनंदपुर-दुनका के बीच स्थित खांड मिर्च के गोदाम से दोनों बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें गन्ने के खेत में छिपा दिया था। दोनों आरोपी बैटरियों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    1
    गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार

शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
गोदाम से चोरी हुई दो बैटरी बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
शाही (बरेली)। थाना शाही पुलिस ने गोदाम से चोरी हुई दो बैटरियों की घटना का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की गई एक ल्यूमिनस 160 एएच और एक लिवमैक्स 240 एएच बैटरी बरामद की है।
पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर को ग्राम दुनका निवासी नंदिन गुप्ता ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात चोर उनके गोदाम से एक ल्यूमिनस और एक लिवमैक्स बैटरी चोरी कर ले गए हैं। इस मामले में थाना शाही में मुकदमा अपराध संख्या 335/2026, धारा 305 बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना प्रभारी शाही के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने विकास पुत्र हरिनंदन, निवासी ग्राम आनंदपुर, उम्र करीब 20 वर्ष और संजीव पुत्र हरपाल, निवासी ग्राम दुनका, उम्र करीब 25 वर्ष को गिरफ्तार किया। दोनों के कब्जे से चोरी की दोनों बैटरियां बरामद हुईं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 331(4)/317(2) बीएनएस की बढ़ोतरी की गई।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने अपने तीसरे साथी रोहदाश पुत्र सियाराम, निवासी ग्राम आनंदपुर के साथ 13 सितंबर की रात आनंदपुर-दुनका के बीच स्थित खांड मिर्च के गोदाम से दोनों बैटरियां चोरी की थीं और उन्हें गन्ने के खेत में छिपा दिया था। दोनों आरोपी बैटरियों को बेचने के लिए ले जाने की तैयारी में थे, तभी पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया।
    user_जितेन्द्र पाल
    जितेन्द्र पाल
    Local News Reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बरेली एलन क्लब सब्जी मंडी में ठेकेदार ने जड़ा ताला, दुकानदारों ने नगर निगम घेरा; बोले- 160 की जगह 250 रुपये मांग रहे बरेली में एलन क्लब सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह ठेकेदार ने ताला डाल दिया। इसके बाद नाराज फड़ और सब्जी विक्रेता नगर निगम पहुंच गए और विरोध जताते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की। दुकानदारों का आरोप है कि वे पहले रोजाना करीब 160 रुपये शुल्क देते थे, लेकिन अब ठेकेदार की ओर से 200 से 250 रुपये तक की मांग की जा रही है। दुकानदारों ने ठेकेदार पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया है। ठेला-फड़-खोखा परिषद ने नगर निगम को दिए मांग पत्र में दावा किया कि एलन क्लब मंडी का ठेका पिछले वर्षों में बढ़ता गया और इस बार 88 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगी है। जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद रकम एक करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचने का दावा किया गया है। दुकानदारों ने मांग की है कि ठेकेदार के बजाय नगर निगम कर्मचारी निर्धारित शुल्क की वसूली करें। साथ ही मंडी में लगाया गया ताला खुलवाने और 18 अगस्त की नीलामी निरस्त करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है। पूरे मामले में आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे दी गई जानकारी
    1
    बरेली एलन क्लब सब्जी मंडी में ठेकेदार ने जड़ा ताला, दुकानदारों ने नगर निगम घेरा; बोले- 160 की जगह 250 रुपये मांग रहे
बरेली में एलन क्लब सब्जी मंडी में मंगलवार सुबह ठेकेदार ने ताला डाल दिया। इसके बाद नाराज फड़ और सब्जी विक्रेता नगर निगम पहुंच गए और विरोध जताते हुए ठेका निरस्त करने की मांग की।
दुकानदारों का आरोप है कि वे पहले रोजाना करीब 160 रुपये शुल्क देते थे, लेकिन अब ठेकेदार की ओर से 200 से 250 रुपये तक की मांग की जा रही है। दुकानदारों ने ठेकेदार पर मनमानी वसूली का आरोप लगाया है।
ठेला-फड़-खोखा परिषद ने नगर निगम को दिए मांग पत्र में दावा किया कि एलन क्लब मंडी का ठेका पिछले वर्षों में बढ़ता गया और इस बार 88 लाख 50 हजार रुपये की बोली लगी है। जीएसटी और अन्य शुल्क जोड़ने के बाद रकम एक करोड़ रुपये से ज्यादा पहुंचने का दावा किया गया है।
दुकानदारों ने मांग की है कि ठेकेदार के बजाय नगर निगम कर्मचारी निर्धारित शुल्क की वसूली करें। साथ ही मंडी में लगाया गया ताला खुलवाने और 18 अगस्त की नीलामी निरस्त करने की मांग की गई है। अब देखना होगा कि नगर निगम इस विवाद पर क्या कार्रवाई करता है।
पूरे मामले में आज मंगलवार समय लगभग सुबह के 11:00 बजे दी गई जानकारी
    user_बरेली की ताजा खबरें
    बरेली की ताजा खबरें
    Court reporter बरेली, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.