logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

1 hr ago
user_निरपेक्ष समाचार 24*7
निरपेक्ष समाचार 24*7
Local News Reporter सहवार, कासगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • उझानी नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसाई और सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल की मुख्य चौराहे स्थित दुकान में सोमवार की रात अज्ञात संदिग्ध ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सका और फिर दो से पांच मिनट बाद संदिग्ध चला गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। श्री मित्तल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दुकान की सुरक्षा की मांग की है।
    1
    उझानी नगर के प्रमुख सर्राफा व्यवसाई और सर्राफा कमेटी के पूर्व अध्यक्ष संजय मित्तल की मुख्य चौराहे स्थित दुकान में सोमवार की रात अज्ञात संदिग्ध ने नुकसान पहुंचाने का प्रयास किया मगर सफल न हो सका और फिर दो से पांच मिनट बाद संदिग्ध चला गया। पूरी वारदात CCTV में कैद हुई है। श्री मित्तल ने पुलिस को लिखित शिकायत देकर दुकान की सुरक्षा की मांग की है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो आदि मौजूद रहे।
    1
    युवा आपातकालीन स्थिति में न खोएं धैर्य, हिम्मत से काम लें : संजीव 
स्काउट शिविर के दूसरे दिन बनाईं मीनारें, प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की दी गई ट्रेनिंग। 

उझानी : नगर पालिका अशर्फी देवी कन्या इंटर कालेज में भारत स्काउट गाइड संस्था द्वारा आयोजित शिविर के दूसरे दिन गाइड्स ने गगनचुंबी मीनारें बनाईं। गाइड कैप्टन ने प्राथमिक चिकित्सा, गांठें बंधन, तंबू निर्माण, गैजेट्स बनाने की ट्रेनिंग दी गई। 
स्काउट संस्था के जिला ट्रेनिंग कमिश्नर संजीव कुमार शर्मा ने कहा कि युवा आपातकालीन स्थिति में धैर्य न खोएं, हिम्मत से काम लें। स्वयं को तैयार रखें, अफवाहों पर ध्यान न दें। केवल आधिकारिक सूचना स्रोतों पर भरोसा करें। मोबाइल फोन पूरी तरह चार्ज रखें। मॉक ड्रिल का अभ्यास बार बार करें। 
प्रधानाचार्या श्रीमती वीरू ने स्काउट ध्वज फहराया। उन्होंने कहा कि स्काउटिंग युवाओं में देशभक्ति का जज्बा पैदा करती है। कम संसाधनों में सुव्यवस्थित जीवन जीना सिखाती है। शिक्षिका वसीम निगहत खानम ने कहा कि विपत्तियों में जीवन की सुरक्षा के लिए तैयार रहें। लोगों की सहायता करें। 
गाइड कैप्टन सुश्री रजनी कुमारी ने गाइड्स को आग में फंसे लोगों को निकालने, डूबते हुओं को बचाने, टैंट बनाने, भोजन बनाने के अलावा डाक्टरी गांठ, रीफ नाट, शीट बैंड, फिशरमैन नाट, चेयर नाट का अभ्यास कराया। गाइड कैप्टन प्रेमलता शर्मा ने गैजेट्स, माक ड्रिल, स्काउट गाइड को युद्ध के दौरान कैसे बचें, लोगों को सुरक्षित स्थानों तक कैसे पहुंचाएं और क्या करें और क्या न करें आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर  सरिता शर्मा, शालिनी वार्ष्णेय, गुंजन, श्यामा शर्मा, शिल्पी गुप्ता, पूजा चौहान, अमीर बानो  आदि मौजूद रहे।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • ग्राम हरी नगला बावत में किसानों को आने-जाने के रास्ते में हो रही दिक्कत जिससे काफी किस नाराज है ग्राम हरि नगला बाबत से ललेई के लिए बा खेतों पर जाने के लिए कच्चे रास्ते के द्वारा किसानो को खेत के रास्ते ललेई को जाने का रास्ता जो की 3 ग्राम पंचायत में आता है जिसमें मुख्य ग्राम पंचायत बावत कासमपुर बा ललेई अब तीनों ग्राम पंचायत के प्रधानों के द्वारा कोई भी कार्य से दो-तीन साल से नहीं हुआ है ऐसा ग्रामीण लोग बता रहे थे जिससे की कच्चे रास्ते पर काफी गड्ढे हो गए हैं जिससे किसान को आने-जाने में ब उनके खेती के साधन निकलने में दिक्कत हो रही है कल दिनांक 21.9.2026 को किसानों ने मिलकर अपने निजी खेती यंत्रों से रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया जिसमें मुख्य भूमिका बबलू अजब सिंह राजीव भूरे सिंह अन्य लोगों ने अपने कृषि यंत्रों से कच्चे रास्ते पर मिट्टी डालकर रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया अतः प्रशासन से किसने की मांग है कि रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि किसानों के आने वाले समय में गन्ना निकासी के लिए रास्ता ठीक हो सके खबर बदायूं पत्रकार वीरपाल अपनी खबर विज्ञापन छपवाने के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क करें 972048 6477
    4
    ग्राम हरी नगला बावत में किसानों को आने-जाने के रास्ते में हो रही दिक्कत जिससे काफी किस नाराज है
ग्राम हरि नगला बाबत से ललेई  के लिए बा खेतों पर जाने के लिए कच्चे रास्ते के द्वारा किसानो को खेत के रास्ते ललेई को जाने का रास्ता जो की 3 ग्राम पंचायत में आता है जिसमें मुख्य ग्राम पंचायत बावत कासमपुर बा ललेई अब तीनों ग्राम पंचायत के प्रधानों के द्वारा कोई भी कार्य से दो-तीन साल से नहीं हुआ है ऐसा ग्रामीण लोग बता रहे थे जिससे की कच्चे रास्ते पर काफी गड्ढे हो गए हैं जिससे किसान को आने-जाने में ब उनके खेती के साधन निकलने में दिक्कत हो रही है कल दिनांक 21.9.2026 को किसानों ने मिलकर अपने निजी खेती यंत्रों से रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया जिसमें मुख्य भूमिका बबलू अजब सिंह राजीव भूरे सिंह अन्य लोगों ने अपने कृषि यंत्रों से कच्चे रास्ते पर मिट्टी डालकर रास्ते को ठीक करने का प्रयास किया अतः प्रशासन से किसने की मांग है कि रास्ते को जल्द से जल्द ठीक कराया जाए ताकि किसानों के आने वाले समय में गन्ना  निकासी के लिए रास्ता ठीक हो सके खबर बदायूं पत्रकार वीरपाल अपनी खबर विज्ञापन छपवाने के लिए उपरोक्त नंबर पर संपर्क करें 972048 6477
    user_Veerpal Singh
    Veerpal Singh
    Voice of people बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • जयपुर ग्रामीण पुलिस थाना नरेना थाना का मामला है पीगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप
    1
    जयपुर ग्रामीण पुलिस थाना नरेना थाना का मामला है पीगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप
    user_Shan Mohammad
    Shan Mohammad
    Photographer अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • सेवा में, जिलाधिकारी महोदय, जनपद एटा, उत्तर प्रदेश। विषय: खेत/गांव के पास नीचे लटके बिजली के तारों को ठीक कराने के संबंध में। महोदय, सविनय निवेदन है कि हमारे गांव/क्षेत्र में बिजली के तार कई स्थानों पर बहुत नीचे लटक रहे हैं तथा तार अव्यवस्थित अवस्था में हैं। वीडियो में भी इसकी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों एवं ग्रामीणों के साथ किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। अतः आपसे निवेदन है कि कृपया संबंधित विद्युत विभाग को निर्देश देकर मौके का निरीक्षण करवाएं तथा नीचे लटके बिजली के तारों को उचित ऊंचाई पर लगवाकर एवं व्यवस्थित करवाकर संभावित दुर्घटना को रोकने की कृपा करें। संलग्न: समस्या का वीडियो/फोटो। दिनांक: 22/09/2026 नाम: _Roshan lal ग्राम: _Achalpur barauli मोबाइल नंबर: _7088145074 जनपद: एटा, उत्तर प्रदेश सर इस काम को जल्द से जल्द करवाई पशु वगैरा पर खतरा मारा रहता है बकरियों को कई बार झटका लग चुका है बच्चों को भी लग चुका है इस लाइन से डीए सर से निवेदन है आप जल्द से जल्द काम करवा
    1
    सेवा में,
जिलाधिकारी महोदय,
जनपद एटा, उत्तर प्रदेश।
विषय: खेत/गांव के पास नीचे लटके बिजली के तारों को ठीक कराने के संबंध में।
महोदय,
सविनय निवेदन है कि हमारे गांव/क्षेत्र में बिजली के तार कई स्थानों पर बहुत नीचे लटक रहे हैं तथा तार अव्यवस्थित अवस्था में हैं। वीडियो में भी इसकी स्थिति स्पष्ट दिखाई दे रही है। इससे खेतों में काम करने वाले किसानों एवं ग्रामीणों के साथ किसी भी समय गंभीर दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है।
अतः आपसे निवेदन है कि कृपया संबंधित विद्युत विभाग को निर्देश देकर मौके का निरीक्षण करवाएं तथा नीचे लटके बिजली के तारों को उचित ऊंचाई पर लगवाकर एवं व्यवस्थित करवाकर संभावित दुर्घटना को रोकने की कृपा करें।
संलग्न: समस्या का वीडियो/फोटो।
दिनांक: 22/09/2026
नाम: _Roshan lal
ग्राम: _Achalpur barauli
मोबाइल नंबर: _7088145074
जनपद: एटा, उत्तर प्रदेश
सर इस काम को जल्द से जल्द करवाई पशु वगैरा पर खतरा मारा रहता है बकरियों को कई बार झटका लग चुका है बच्चों को भी लग चुका है इस लाइन से डीए सर से निवेदन है आप जल्द से जल्द काम करवा
    user_Roshan Lal
    Roshan Lal
    Video Creator अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • अवागढ़ में दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, पति और ससुर पर आरोप अवागढ़ में दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, पति और ससुर पर आरोप एटा, थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा अवागढ़ स्थित मोहल्ला यादव नगर में सोमवार देर रात दो महिलाओं की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि एक व्यक्ति ने अपने पिता के साथ मिलकर किसी नुकीली अथवा भारी वस्तु से अपनी पत्नी और सास के चेहरे एवं आंखों पर प्रहार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    1
    अवागढ़ में दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, पति और ससुर पर आरोप
अवागढ़ में दो महिलाओं की हत्या से सनसनी, पति और ससुर पर आरोप
एटा, थाना अवागढ़ क्षेत्र के कस्बा अवागढ़ स्थित मोहल्ला यादव नगर में सोमवार देर रात दो महिलाओं की हत्या की सूचना से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू की।
पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि एक व्यक्ति ने अपने पिता के साथ मिलकर किसी नुकीली अथवा भारी वस्तु से अपनी पत्नी और सास के चेहरे एवं आंखों पर प्रहार किया, जिससे दोनों की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस के उच्चाधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए फील्ड यूनिट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया। टीमों द्वारा घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने की कार्रवाई की गई। पुलिस ने दोनों मृत महिलाओं के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के प्रत्येक पहलू की गहनता से जांच की जा रही है। हत्या के कारणों, घटनाक्रम और इसमें शामिल लोगों की भूमिका को लेकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई प्रचलित है।
    user_Amit Gupta Ptrkar Etah
    Amit Gupta Ptrkar Etah
    Newspaper publisher अलीगंज, एटा, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु। उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की। भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे। इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए। धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया। 📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी JANPAD NEWS 24 UP #उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
    1
    उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु।
उझानी में गणेश द्वितीय महोत्सव पर भक्तिमय हुआ माहौल, भजन-कीर्तन और आरती में उमड़े श्रद्धालु
उझानी। नगर के मोहल्ला साहूकारा में गणेश द्वितीय महोत्सव के अवसर पर भव्य धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन और आरती का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर भगवान गणेश की पूजा-अर्चना की।
भजन-कीर्तन के दौरान श्रद्धालु भक्ति में झूमते नजर आए। वहीं आरती के समय सैकड़ों श्रद्धालुओं ने एक साथ भगवान गणेश की आराधना की, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।
कार्यक्रम में डिंपल गुप्ता, अरुण शर्मा, सचिन गुप्ता, रोहित गुप्ता, राहुल गुप्ता और मुकेश वार्ष्णेय सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
इस दौरान रवि शर्मा द्वारा म्यूजिक की प्रस्तुति दी गई, जिसने धार्मिक माहौल को और भी खास बना दिया। वहीं लोकेश वार्ष्णेय द्वारा भगवान शंकर की मनमोहक झांकी प्रस्तुत की गई। झांकी ने श्रद्धालुओं का ध्यान आकर्षित किया और लोग भगवान शंकर की झांकी देखकर भाव-विभोर नजर आए।
धार्मिक जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। गणेश द्वितीय महोत्सव में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया।
📍 स्थान: मोहल्ला साहूकारा, उझानी
JANPAD NEWS 24 UP
#उझानी #गणेशद्वितीयमहोत्सव #गणेशमहोत्सव #धार्मिकआयोजन #भजनकीर्तन #आरती #भगवानगणेश #भगवानशंकर #बदायूं #JanpadNews24UP
    user_Naveen Goswami
    Naveen Goswami
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित, योजनाओं का मिल रहा सभी को लाभ: पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया
    1
    भाजपा सरकार में बहन-बेटियां सुरक्षित, योजनाओं का मिल रहा सभी को लाभ: पूर्व सांसद राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया
    user_UP JANSAMVAD NEWS
    UP JANSAMVAD NEWS
    Local News Reporter अतरौली, अलीगढ़, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल एटा रोड पर गदनपुर बंबा के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया। वसुंधरा चौकी इंचार्ज शिवा जादौन ने बताया कि घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी बढ़ैरा, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि भूपेंद्र वसुंधरा की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गदनपुर बंबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
    1
    अज्ञात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल

एटा रोड पर गदनपुर बंबा के पास मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे अज्ञात ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना में उसका पैर टूट गया।

वसुंधरा चौकी इंचार्ज शिवा जादौन ने बताया कि घायल की पहचान भूपेंद्र पुत्र जयपाल सिंह निवासी बढ़ैरा, थाना कोतवाली देहात, जिला एटा के रूप में हुई है। बताया गया कि भूपेंद्र वसुंधरा की तरफ से मोटरसाइकिल से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान गदनपुर बंबा के पास अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भिजवाया। पुलिस अज्ञात ट्रक और चालक की तलाश में जुटी है।
    user_समीम खान
    समीम खान
    Jalesar, Etah•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.