Shuru
Apke Nagar Ki App…
जयपुर ग्रामीण पुलिस थाना नरेना थाना का मामला है पीगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप
Shan Mohammad
जयपुर ग्रामीण पुलिस थाना नरेना थाना का मामला है पीगुन रोड़ साली पेट्रोल पंप
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Jamui Bihar Viral Video: बिहार के जमुई में नाबालिग छात्र-छात्रा के साथ बदसलूकी, वायरल वीडियो के बाद मचा बवाल ! बिहार के जमुई जिले से सामने आए वायरल वीडियो ने पूरे देश में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस मामले में एक नाबालिग लड़का और लड़की, जो कथित तौर पर कोचिंग से लौट रहे थे, कुछ युवकों के समूह से घिर गए। वायरल वीडियो में दोनों हाथ जोड़कर उन्हें छोड़ देने की गुहार लगाते दिखाई देते हैं, जबकि उनके साथ कथित मारपीट और बदसलूकी होती नजर आती है। इस वीडियो में हम पूरे मामले को तथ्यों, पुलिस कार्रवाई और आधिकारिक अपडेट के आधार पर विस्तार से समझा रहे हैं। #अब तक क्या सामने आया? रिपोर्टों और पुलिस के अनुसार, यह घटना 19 सितंबर की शाम जमुई थाना क्षेत्र में हुई। दोनों नाबालिगों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने स्वतः संज्ञान लिया और पीड़ितों के बयान दर्ज किए। जमुई पुलिस ने POCSO Act और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस के अनुसार, अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। मामले की जांच के लिए SIT (Special Investigation Team) का भी गठन किया गया है। #राष्ट्रीय महिला आयोग का संज्ञान मामले के वायरल होने के बाद राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने स्वतः संज्ञान लेते हुए बिहार पुलिस से त्वरित कार्रवाई और विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। आयोग ने पीड़ित की पहचान और गरिमा की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है। Note-: यह वीडियो केवल सार्वजनिक रूप से उपलब्ध रिपोर्टों और पुलिस द्वारा साझा की गई जानकारी के आधार पर तैयार किया गया है। चूंकि मामला नाबालिगों से जुड़ा हुआ है, इसलिए उनकी पहचान उजागर नहीं की गई है और न ही किसी प्रकार की संवेदनशील सामग्री दिखाई गई है। अगर आपको ऐसी Fact-Based Hindi News, Bihar Latest News, Crime News Explained और Ground Reports पसंद हैं, तो GD NEWS NETWORK को Subscribe करें, वीडियो को Like करें और Share करें ताकि महत्वपूर्ण खबरें ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें।1
- लखनऊ में पति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार 🚨 लखनऊ में पति की हत्या का पुलिस ने किया खुलासा, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार लखनऊ। कृष्णानगर थाना क्षेत्र में 13-14 सितंबर की मध्यरात्रि हुई 32 वर्षीय रामबाबू मौर्य की हत्या का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। पुलिस के मुताबिक, पति-पत्नी के बीच विवाद और कथित प्रेम-संबंधों के चलते हत्या की साजिश रची गई। पुलिस के अनुसार, मृतक की पत्नी पुष्पा के रिश्ते में चचेरे मामा बताए जाने वाले नीरज मौर्य से कथित प्रेम संबंध थे। पति को इसकी भनक लगने के बाद दोनों के बीच विवाद होने लगा और नीरज का घर आना-जाना बंद हो गया। आरोप है कि इसके बाद पुष्पा और नीरज ने रामबाबू को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। पुलिस के मुताबिक, नीरज ने पहले रामबाबू की मोटरसाइकिल गायब कराई और बाद में उसे बरामद कराने का नाटक कर दोबारा उसका विश्वास हासिल किया। इसके बाद उसका घर आना-जाना फिर शुरू हो गया। हत्याकांड की जांच में कृष्णानगर पुलिस ने करीब 180 से 200 CCTV कैमरों की फुटेज और सर्विलांस की मदद ली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक की पत्नी पुष्पा और नीरज मौर्य को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल घरेलू चाकू भी बरामद किया गया है। ⚠️ पुलिस के अनुसार सामने आई इस पूरी कहानी ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। 📍 कृष्णानगर, लखनऊ #Lucknow #LucknowNews #Krishnanagar #CrimeNews #MurderCase #Police #UPNews #BreakingNews #HindNews2471
- उत्तर प्रदेश जनपद फर्रुखाबाद से खबर हर छोटी बड़ी खबर आप तक 🎥 न्यूज़ स्क्रिप्ट स्लग: फर्रुखाबाद में मारपीट का मामला, पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की एंकर: फर्रुखाबाद के थाना मऊदरवाजा क्षेत्र से मारपीट का एक मामला सामने आया है। मामले को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस को शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को उनके परिवार के साथ विवाद के बाद मारपीट की घटना हुई। आरोप है कि विवाद के दौरान उनके परिजनों के साथ मारपीट की गई, जिसमें चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि घटना के बाद उन्होंने थाना पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की। शिकायती पत्र में आरोपियों के खिलाफ जांच कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। शिकायतकर्ता ने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।1
- Post by निरपेक्ष समाचार 24*71
- CITY NEWS: रोडवेज बस और पिकअप की आमने सामने भीषण टक्कर, चालक की मौत1
- कन्नौज: जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। विकास दीक्षित संवाददाता स्वतंत्र प्रबोध जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में चले लाठी-डंडे एवं ईंट पत्थर। जनपद कन्नौज के छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुंवरपुर बनवारी छिबरामऊ में सोमवार शाम 4 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे। जिसमे एक महिला को गंभीर चोटें आयीं।1
- *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं। *प्रेस नोट- जनपद कन्नौज* *दिनांक 21.09.2026* *जिलाधिकारी कन्नौज व पुलिस अधीक्षक कन्नौज द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु विसर्जन स्थल का किया निरीक्षण।* आज दिनांक 21.09.2026 को जिलाधिकारी कन्नौज आशुतोष मोहन अग्निहोत्री एवं पुलिस अधीक्षक कन्नौज विनोद कुमार द्वारा गणेश मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से सम्पन्न कराने के दृष्टिगत कोतवाली कन्नौज क्षेत्रान्तर्गत स्थित विसर्जन स्थल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा विसर्जन स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, आमजन की सुविधाओं एवं भीड़ नियंत्रण आदि व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। संबंधित अधिकारियों एवं पुलिस बल को श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने तथा निर्धारित व्यवस्था के अनुरूप ड्यूटी का निर्वहन करने के निर्देश दिए गए। विसर्जन के दौरान किसी भी अप्रिय घटना की संभावना को देखते हुए गोताखोरों की पर्याप्त व्यवस्था, चिकित्सीय सहायता टीम एवं एम्बुलेंस की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा आमजन से अपील की गई कि गणेश मूर्ति विसर्जन के दौरान प्रशासन एवं पुलिस का सहयोग करें, निर्धारित मार्ग एवं नियमों का पालन करें तथा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में विसर्जन कार्यक्रम को सम्पन्न कराएं।2
- उझानी के ग्राम रोली में जमीन पर कब्जे को लेकर बवाल! किसान की मक्का की फसल JCB से नष्ट, लगाए गंभीर आरोप उझानी थाना क्षेत्र के ग्राम रोली में सरकारी जमीन पर कब्जे को लेकर राजस्व विभाग की कार्रवाई के बाद मामला तूल पकड़ता नजर आ रहा है। राजस्व विभाग की टीम ने जमीन को सरकारी संपत्ति बताते हुए कब्जा मुक्त कराया और खेत में खड़ी फसल को जेसीबी की मदद से नष्ट कर दिया। किसान का आरोप है कि उसके पास जमीन का वैनामा मौजूद है, हालांकि अभी तक जमीन का दाखिल-खारिज नहीं हुआ है। किसान के मुताबिक, जमीन को लेकर मामला कमिश्नरी में विचाराधीन है, इसके बावजूद मौके पर कार्रवाई कर दी गई। किसान का यह भी आरोप है कि उसे कार्रवाई से पहले कोई नोटिस नहीं दिया गया और बिना पर्याप्त सूचना के उसकी साढ़े आठ बीघा जमीन में खड़ी हरी-भरी मक्का की फसल को जेसीबी से नष्ट कर दिया गया। किसान के मुताबिक, इसके अलावा कुछ बीघा जमीन में लहटा की फसल भी खड़ी थी। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों का कहना है कि संबंधित भूमि सरकारी संपत्ति है और किसान द्वारा उस पर कब्जा किया गया था। अधिकारियों के मुताबिक, किसान को पहले कई बार नोटिस दिए गए थे और जमीन से संबंधित मामला न्यायालय में भी चला है। विभाग का दावा है कि न्यायालय में किसान का पक्ष स्वीकार नहीं हुआ, जिसके बाद नियमानुसार जमीन को कब्जा मुक्त कराने की कार्रवाई की गई। अब इस पूरे मामले में किसान के पास मौजूद वैनामा, राजस्व अभिलेख, दाखिल-खारिज की स्थिति और कमिश्नरी में चल रहे मामले से जुड़े दस्तावेज महत्वपूर्ण माने जा रहे हैं। फिलहाल एक तरफ किसान कार्रवाई को लेकर सवाल उठा रहा है, तो दूसरी तरफ राजस्व विभाग इसे सरकारी जमीन से कब्जा हटाने की कार्रवाई बता रहा है। अब देखना होगा कि संबंधित दस्तावेज और न्यायिक प्रक्रिया इस मामले में क्या स्थिति स्पष्ट करती है। उझानी के ग्राम रोली से यह खबर, जनपद न्यूज़ 24 यूपी के लिए। सच की आवाज़, जनता के साथ।1
- जैन समाज ने दसलक्षण पर्व के सातवां दिन उत्तम तप पर्व पर भगवान महावीर की करी पूजा अर्चना बदायूं। जिले के उपनगर उझानी में चल रहे दसलक्षण पर्व के सातवें दिन उत्तम तप पर्व की पूजा अर्चना करते हुए भगवान महावीर से तप के ताप से तपकर्मों को और अच्छा करने की प्रार्थनाएं की। सप्तम दिवस उत्तम तप पर्व मानने के लिए भगवान दिगम्बर जैन मंदिर में एकत्र हुए और पुजारियों की विधि विधान रीति और धार्मिक मंत्रोच्चारण के बीच भगवान महावीर की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर आचार्यों ने बताया कि तप केवल उपवास नहीं यह हमें इंद्रियों को वश में करना सिखाता है। आचार्य श्री ने कहा कि तप का मतलब आत्मा को तपन है। तप के माध्यम से आत्मा के साथ बंधे हुए कर्मों को भी तपाना है और अपनी इंद्रियों को वश में करना है। तप का अर्थ साधना के माध्यम से कर्मों का अच्छा करना है। आज भगवान श्री चन्द्रप्रभु की शांति धारा का सौभाग्य नारायण जैन, चिराग एवं अतिशय जैन को प्राप्त हुआ।इस अवसर पर अनूप जैन, अरुण जैन,निखिल जैन, शशांक, संचित जैन, सोनू जैन, ऋषभ जैन , अर्जितजैन, आकाश,सम्यक एवं समस्त जैन समाज के धर्मानुयायी उपस्थित रहे। महिलाओं में श्रीमती संगीता जैन, प्रतिभा जैन, रूपा जैन, सीमा जैन, प्रतिभा जैन,रुचि जैन, कामिनी जैन, तृप्ति, साक्षी, सान्वी, पूजा ,बीनू आदि समस्त महिला मंडल उपस्थित रहा।1