Shuru
Apke Nagar Ki App…
CITY NEWS : पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर भाकियू भानु ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
CITY NEWS
CITY NEWS : पेट्रोलियम पदार्थों की उपलब्धता को लेकर भाकियू भानु ने सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- Post by CITY NEWS1
- देर रात नवाबगंज में भीषण सड़क हादसा, डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को रौंदा संवाददाता शानू खान नवाबगंज (फर्रुखाबाद)। नवाबगंज मुख्य चौराहे पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दो युवकों के शरीर के चीथड़े उड़ गए, जबकि एक युवक का सिर धड़ से अलग हो गया। घटना को देखकर मौके पर मौजूद लोगों की रूह कांप उठी। जानकारी के अनुसार देर रात एक तेज रफ्तार डंफर ने बाइक सवार तीन युवकों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीनों युवक डंफर के नीचे आ गए। हादसे के बाद डंफर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े एक पेड़ को उखाड़ते हुए पास की एक दुकान में जा घुसा। हादसे के बाद डंफर चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतकों की पहचान बाइक की नंबर प्लेट के आधार पर कराने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही मृतकों की पहचान कर उनके परिजनों को सूचना दी जाएगी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि जिसने भी घटनास्थल पर शवों की हालत देखी, वह सिहर उठा। पुलिस मामले की जांच में जुटी1
- फर्रुखाबाद. जिले के कायमगंज क्षेत्र में अवैध खनन को लेकर एक विवाद का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार कायमगंज की विधायक सुरभि गंगवार के पति डॉ. अजीत गंगवार और एक ट्रैक्टर चालक के बीच कहासुनी हो गई, जो बाद में विवाद में बदल गई। बताया जा रहा है कि क्षेत्र में कथित रूप से हो रहे अवैध खनन की सूचना मिलने पर डॉ. अजीत गंगवार मौके पर पहुंचे थे। इसी दौरान वहां मौजूद एक ट्रैक्टर चालक से उनकी बहस हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों पक्षों के बीच कुछ समय तक तीखी नोकझोंक होती रही, जिसके कारण मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ लग गई और माहौल कुछ देर के लिए तनावपूर्ण हो गया। ट्रैक्टर चालक ने आरोप लगाया है कि खनन रोकने के दौरान उसके साथ मारपीट की गई और उसे धमकाया भी गया। चालक ने इस पूरे मामले को लेकर थाना कम्पिल में लिखित तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में उसने अपने साथ हुए कथित दुर्व्यवहार और धमकी का जिक्र किया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने प्रकरण का संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पक्षों के बयान लिए जा रहे हैं और उपलब्ध तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रही है ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके। वहीं स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। अवैध खनन को लेकर क्षेत्र में पहले भी कई बार शिकायतें सामने आती रही हैं, जिसके कारण यह मामला और भी चर्चा का विषय बन गया है। नोट: सोशल मीडिया पर इस घटना से जुड़ा एक वीडियो वायरल होने की बात कही जा रही है। हालांकि इस वीडियो की सत्यता की हम स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं करते हैं। पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आ सकेगी।1
- कस्बा अमृतपुर में भारतीय सुभाष सेना द्वारा किसान मजदूर नौजवान बचाओ महा अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह तथा वरिष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विदुषी कुमारी संगीता शर्मा का कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया और कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम का आयोजन जिला कमेटी के तत्वावधान में किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को ध्यान में रखते हुए प्रदेश में जागरूकता अभियान चलाना है। उन्होंने कहा कि किसान, मजदूर और नौजवानों की समस्याओं को लेकर यह अभियान शुरू किया गया है, जिससे प्रदेश और देश में उत्पन्न हालात से कैसे निजात पाई जा सके, इस पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व संगठन द्वारा एक मुहिम शुरू कर अपना घोषणा पत्र भी जारी किया गया था। इसका उद्देश्य उत्तर प्रदेश को एक बेहतर प्रदेश बनाना और प्रदेश में फैली बेरोजगारी को दूर करने के लिए ठोस योजनाएं तैयार करना है। विधानसभा चुनाव को लेकर प्रत्याशियों के विषय में उन्होंने बताया कि अब तक लगभग 100 प्रत्याशियों को फाइनल किया जा चुका है तथा संगठन का प्रयास है कि प्रदेश की सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे जाएं। उन्होंने कहा कि जून माह तक सभी सीटों पर प्रत्याशी घोषित कर दिए जाएंगे। इस दौरान भारतीय सुभाष सेना द्वारा परिवर्तन संकल्प पत्र 2027 भी जारी किया गया। कार्यक्रम में संगठन के सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- चन्द्राणा सेना के बैनर तले सम्राट अशोक जयंती, कांशीराम जयंती व वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर हुआ कार्यक्रम अमृतपुर/फर्रुखाबाद। चन्द्राणा सेना संगठन के बैनर तले राष्ट्रीय अध्यक्ष बुद्धदेव शिवाजी राव उर्फ लालू कुशवाहा के नेतृत्व में महान चक्रवर्ती सम्राट अशोक की जयंती, मान्यवर कांशीराम की जयंती तथा वीरांगना अवंतीबाई लोधी की पुण्यतिथि पर एक मंच पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में समाज के कई गणमान्य लोग मौजूद रहे और महान विभूतियों के जीवन व उनके योगदान पर प्रकाश डाला गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अमृतपुर विधायक सुशील शाक्य उपस्थित रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में विकाश राजपूत मौजूद रहे। इसके अलावा अवनीश शाक्य, आशाराम राजपूत, आदेश कुमार, सतीश कुशवाहा, अवनीश राजपूत, राहुल कुशवाहा, राजेश राठौर, प्रदीप कुशवाहा और अरुण प्रताप सहित बड़ी संख्या में लोग कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर वक्ताओं ने सम्राट अशोक के शासनकाल, उनके मानवतावादी विचारों और समाज में दिए गए योगदान पर अपने विचार व्यक्त किए। साथ ही मान्यवर कांशीराम और वीरांगना अवंतीबाई लोधी के समाज सुधार और संघर्षपूर्ण जीवन पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम में संगठन के कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें रवीन्द्र कुशवाहा (राष्ट्रीय महासचिव), संतोष राजपूत (कोषाध्यक्ष), प्रदीप पाल कुशवाहा, अभिषेक कुशवाहा (कोषाध्यक्ष), राजीव सिंह यादव, शिवराम कुशवाहा, रामबाबू वर्मा, मोहनलाल राजपूत, रामू राजपूत (पत्रकार), रजत कुशवाहा (प्रधान), रोहित कुशवाहा (राष्ट्रीय सलाहकार), एडवोकेट बृजेश कुशवाहा, सुनील कुशवाहा (क्षेत्र पंचायत सदस्य), राहुल कुशवाहा, आयुष असोलिया, अरुण प्रताप और पवन कुशवाहा शामिल रहे। अंत में चन्द्राणा सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू कुशवाहा ने कार्यक्रम में पहुंचे सभी अतिथियों व कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज को महान व्यक्तित्वों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।4
- हरदोई के हरपालपुर विकासखंड की ग्राम पंचायत अरवल में स्वच्छ भारत मिशन की साख पर सवाल खड़े हो गए हैं। यहां कूड़ा उठाने के लिए लगाई गई स्वच्छता गाड़ी का इस्तेमाल कचरा ढोने के बजाय बकरियां ढोने में किया जा रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ग्राम पंचायत की कूड़ा गाड़ी, जो गांव की साफ-सफाई और कचरा प्रबंधन के लिए चलाई जाती है, उसका उपयोग निजी कामों में किया जा रहा है। हाल ही में गाड़ी में बकरियां ले जाते हुए तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिससे ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ गई है। ग्रामीणों का कहना है कि सरकार स्वच्छता अभियान पर करोड़ों रुपये खर्च कर रही है, लेकिन जिम्मेदार लोग ही नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। लोगों ने इस पूरे मामले की जांच कर कार्रवाई की मांग की है, ताकि स्वच्छ भारत मिशन की गाड़ियों का सही उपयोग हो सके।1
- खबर फरुखाबाद के थाना कंम्पिल क्षेत्र कायमगंज की विधायक पति पर मारपीट का लगा आरोप लगा किशन लाल पुत्र रामनिवास ग्राम पुरौरी द्वारा कंम्पिल थाने में लिखित प्रार्थना पत्र दिया गया जिसमें विधायक पति समर्थकों के संग दो गाड़ियों से कंम्पिल सूत मिल प्रांगण में पहुंचे और खनन का मामला उठा कर्मचारियों से पूछताछ की विधायक पति समर्थक देवेश राजपूत होतेपुर अंकित गंगवार मैदपुर कई संदिग्धों के संग ट्रैक्टर ड्राइवर से की गई मारपीट घटना की जानकारी पत्रकार द्वारा कार्यदही संस्था के कर्मचारियों से जानकारी लेने पर अलग-अलग बहाना कर मामले को घूमाने का प्रयास में मामला संन्दीग्ध दिखा और कार्य दाई संस्था के द्वारा गेट पर नेताओं और पत्रकारों के अंदर आने पर प्रतिबंध है अगर कोई वस्तु खरीदनी हो तो आपका स्वागत है कार्यदय संस्था कौन से मानक से किस चीज का ठेका के विषय पर जानकारी देने से कतराते हुए नजर आए क्योंकि सूत मिल कम्पिल में कबाड़ लोहे का ही नहीं तांबे और सिल्वर महंगे इलेक्ट्रिक सामान का भी कबाड़ है पहले ही दिन से गेट पर कर्मचारियों द्वारा मैन गेट पर बिकट सख्ती रख मामले को संदिग्ध और कुछ गलत कार्य को छुपाने का प्रयास किया जा रहा है ना साइड पर कोई मानक बोर्ड लिखा है इन लोगों द्वारा सख्ती की बात की जाए तो कैंट एरिया भी पीछे होगा बिल्कुल गुपचुप तरीके से कार्य हो रहा है लड़ाई के मामले में स्थानीय आदमियों को आगे कर यह लोग खुद बहुत पीछे खड़े होकर कार्य करा रहे हैं फर्रुखाबाद से शानू खान की रिपोर्ट1