कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल क्षेत्र में 40 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम नहीं खुल सका है। मंगलवार को लगा यह जाम बुधवार को भी बरकरार रहा और दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। बारिश के चलते दरा नाल और कमलपुरा फोरलेन से दरा नाल सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, वहीं दरा अभ्यारण्य क्षेत्र में एक के बाद एक ट्रक खराब होने से स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी बीच अबली मणी महल की चढ़ाई पर एक ट्रक खराब हो गया, जिससे सड़क की एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई और दरा की तरफ करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस भीषण जाम के चलते जालिमपुरा पेट्रोल पंप तक गाड़ियां खड़ी रहीं और सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौके पर पहुंची मोड़क थाना पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए मोर्चा संभाला और कोटा की तरफ जाने वाले वाहनों को कमलपुरा फोरलेन पर ही रोक दिया, जबकि छोटे वाहनों को कमलपुरा फोरलेन से पीपल्दा-चेचट सड़क के रास्ते निकाला गया। वहीं हाईवे पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से दरा नाल के अंदर हुए गड्ढों को भरवाया। पुलिस टीम शाम तक सड़क पर एक-एक तरफ से वाहनों की आवाजाही कराने में जुटी रही।
कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल क्षेत्र में 40 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम नहीं खुल सका है। मंगलवार को लगा यह जाम बुधवार को भी बरकरार रहा और दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। बारिश के चलते दरा नाल और कमलपुरा फोरलेन से दरा नाल सड़क पर गहरे
गड्ढे हो गए हैं, वहीं दरा अभ्यारण्य क्षेत्र में एक के बाद एक ट्रक खराब होने से स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी बीच अबली मणी महल की चढ़ाई पर एक ट्रक खराब हो गया, जिससे सड़क की एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई और दरा की तरफ करीब 10
किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस भीषण जाम के चलते जालिमपुरा पेट्रोल पंप तक गाड़ियां खड़ी रहीं और सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौके पर पहुंची मोड़क थाना पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए मोर्चा संभाला और कोटा की तरफ जाने वाले वाहनों को कमलपुरा फोरलेन पर ही
रोक दिया, जबकि छोटे वाहनों को कमलपुरा फोरलेन से पीपल्दा-चेचट सड़क के रास्ते निकाला गया। वहीं हाईवे पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से दरा नाल के अंदर हुए गड्ढों को भरवाया। पुलिस टीम शाम तक सड़क पर एक-एक तरफ से वाहनों की आवाजाही कराने में जुटी रही।
- कोटा-झालावाड़ राष्ट्रीय राजमार्ग 52 पर दरा नाल क्षेत्र में 40 घंटे बीत जाने के बाद भी जाम नहीं खुल सका है। मंगलवार को लगा यह जाम बुधवार को भी बरकरार रहा और दिनभर वाहन रेंग-रेंगकर चलते नजर आए। बारिश के चलते दरा नाल और कमलपुरा फोरलेन से दरा नाल सड़क पर गहरे गड्ढे हो गए हैं, वहीं दरा अभ्यारण्य क्षेत्र में एक के बाद एक ट्रक खराब होने से स्थिति बिगड़ती चली गई। इसी बीच अबली मणी महल की चढ़ाई पर एक ट्रक खराब हो गया, जिससे सड़क की एक तरफ की लेन पूरी तरह बंद हो गई और दरा की तरफ करीब 10 किलोमीटर लंबी वाहनों की कतार लग गई। इस भीषण जाम के चलते जालिमपुरा पेट्रोल पंप तक गाड़ियां खड़ी रहीं और सैकड़ों यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। मौके पर पहुंची मोड़क थाना पुलिस ने यातायात सुचारू कराने के लिए मोर्चा संभाला और कोटा की तरफ जाने वाले वाहनों को कमलपुरा फोरलेन पर ही रोक दिया, जबकि छोटे वाहनों को कमलपुरा फोरलेन से पीपल्दा-चेचट सड़क के रास्ते निकाला गया। वहीं हाईवे पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए जेसीबी मशीन की मदद से दरा नाल के अंदर हुए गड्ढों को भरवाया। पुलिस टीम शाम तक सड़क पर एक-एक तरफ से वाहनों की आवाजाही कराने में जुटी रही।4
- कोटा जिले के चेचट कस्बे में बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में जोरदार आक्रोश रैली निकालकर प्रदर्शन किया। यह रैली रामद्वारा से शुरू होकर कस्बे के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए बस स्टैंड पहुँची, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंका। रैली के दौरान कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला साथ लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए चले। बस स्टैंड पर पहुँचने पर प्रदर्शन और तेज हो गया, जहाँ कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के खिलाफ जमकर नारे लगाए। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि जनता से जुड़े विभिन्न मुद्दों को लेकर यह विरोध प्रदर्शन किया गया है। इस प्रदर्शन में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए पुलिस बल तैनात रहा और पूरी स्थिति शांतिपूर्ण बनी रही।1
- कोटा जिले के रामगंजमंडी उपखंड क्षेत्र में मंगलवार सुबह करीब 5 बजे शुरू हुई झमाझम बारिश का दौर लगातार 8 घंटे तक जारी रहा। तेज और रिमझिम बारिश से ढाबादेह, गणेशपुरा, हमाऊ, धायपुरा, पीपल्दा, मिनियाखेड़ी और कूकड़ा समेत पूरे क्षेत्र के खेत-खलिहान पानी से भर गए। लंबे समय से बारिश न होने के कारण किसान देव पूजन, घास भेरू की सवारी और गांवों के बाहर सामूहिक भोजन जैसे धार्मिक आयोजन कर अच्छी वर्षा की कामना कर रहे थे। इस बारिश से सोयाबीन, मक्का और उड़द की सूखती फसलों को संजीवनी मिली है और नदी-नालों में भी पानी की आवक बढ़ गई है। हालांकि, लगातार बारिश के कारण पूरे इलाके में जनजीवन प्रभावित रहा और ग्रामीण मार्गों पर आवागमन बाधित हुआ। पीपल्दा पंचायत मुख्यालय के समीप सीसी सड़क पर गहरे गड्ढे हो जाने से सड़क पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है, जिससे वाहन चालकों के लिए हादसे का खतरा बढ़ गया है। इसके अलावा क्षेत्र की बिजली व्यवस्था भी बुरी तरह प्रभावित रही और कई गांवों में सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इसके बावजूद, जनजीवन प्रभावित होने के बाद भी कृषि के लिहाज से इस बारिश को बेहद लाभदायक माना जा रहा है।1
- झालावाड़ के जिला जनाना अस्पताल के मुख्य द्वार पर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की पहल के तहत 24×7 संचालित 'प्रसूता हेल्प डेस्क' की शुरुआत की गई है। इसका मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के सामुदायिक एवं प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों से रेफर होकर आने वाली गर्भवती महिलाओं को बिना किसी परेशानी के त्वरित और गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध कराना है। अस्पताल पहुंचते ही प्रसूताओं का रजिस्ट्रेशन, प्राथमिक जांच और विशेषज्ञ डॉक्टरों से उपचार शुरू कराने की व्यवस्था की गई है, जिससे पहले जानकारी के अभाव में होने वाली देरी से अब निजात मिलेगी। इस प्रणाली के तहत किसी भी ग्रामीण चिकित्सा संस्थान से गर्भवती महिला के रेफर होते ही उसकी सूचना मेडिकल कॉलेज के कंट्रोल रूम एवं व्हाट्सएप ग्रुप पर साझा की जाती है। इससे कंट्रोल रूम, एनेस्थीसिया टीम, रक्तकोष, सोनोग्राफी और नर्सिंग स्टाफ तुरंत अलर्ट हो जाते हैं। 19 जुलाई को रात 8 बजे इस हेल्प डेस्क की शुरुआत की गई और उसी रात 1 बजे तक ग्रामीण अस्पतालों से रेफर होकर आईं 19 गर्भवती महिलाओं का तत्काल उपचार शुरू किया गया, जिनमें 14 महिलाएं हाई रिस्क प्रेग्नेंसी श्रेणी की थीं। झालावाड़ मॉडल की सराहना करते हुए चिकित्सा विभाग की प्रमुख शासन सचिव ने हाड़ौती के कोटा, बारां एवं बूंदी जिलों के अस्पतालों में भी प्रसूता हेल्प डेस्क शुरू करने के निर्देश दिए हैं। जिला कलेक्टर अजय सिंह राठौड़ ने इसे ग्रामीण प्रसूताओं के लिए वरदान बताया है, वहीं सीएमएचओ डॉ. साजिद खान के अनुसार यह पहल मातृ एवं शिशु मृत्यु दर में कमी लाने में मददगार साबित होगी। इस व्यवस्था के जरिए डिस्चार्ज के बाद भी प्रसूताओं को 104 एम्बुलेंस और फॉलोअप की सुविधा मिलती रहेगी।2
- राजस्थान के झालावाड़ जिले के खानपुर निवासी और संत सुधा सागर पब्लिक स्कूल के प्रतिभाशाली छात्र व नेशनल शूटर मोह. हसनैन ने देहरादून में आयोजित जसपाल राणा नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन किया है। इस प्रतियोगिता में हसनैन ने 366 अंक हासिल करते हुए अपनी श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त किया और दो गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनकी इस उपलब्धि से झालावाड़ जिले सहित पूरे राजस्थान का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित हुआ है। मोह. हसनैन इससे पहले भी कई राष्ट्रीय और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में अपनी प्रतिभा दिखा चुके हैं। उन्होंने देहरादून में आयोजित जोनल शूटिंग चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल और राजस्थान राइफल एसोसिएशन द्वारा आयोजित स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल हासिल किया था। वर्तमान में हसनैन लोहा मंडी (जयपुर) स्थित श्री गुरुकुल शूटिंग एकेडमी में अंतरराष्ट्रीय कोच सचिन शेखावत के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण ले रहे हैं। कोच सचिन शेखावत के अनुसार, हसनैन लगातार कड़ी मेहनत कर रहे हैं और उनमें टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व करने की पूरी क्षमता है। हाल ही में पैरा ओलंपिक कमेटी ऑफ इंडिया द्वारा इंदौर में आयोजित टीम ट्रायल्स में भाग लेने के बाद, अब उनका चयन आगामी राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं और पैरा ओलंपिक चयन प्रक्रिया के तीसरे एवं चौथे ट्रायल्स के लिए हुआ है, जहां वे टीम इंडिया में जगह बनाने का प्रयास करेंगे। हसनैन की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्रवासियों, खेल प्रेमियों और विद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है और सभी ने उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी हैं।1
- झालावाड़ के झालरापाटन स्थित जिला चिकित्सालय में 'प्रधानमंत्री निःशुल्क डायलिसिस योजना' के अंतर्गत संचालित डायलिसिस यूनिट की दोनों मशीनें अब पूर्ण रूप से संचालित हो गई हैं। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. साजिद खान ने जानकारी दी कि यूनिट में एक मशीन खराब पड़ी थी, जिसे अब ठीक करवा दिया गया है। वर्तमान में दोनों मशीनें पूरी तरह से काम कर रही हैं और डायलिसिस कराने के इच्छुक मरीज अब जिला चिकित्सालय झालरापाटन पहुंचकर इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।1
- दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी को बर्बर तरीके से हिरासत में ले लिया है। कार्रवाई के दौरान उन्हें जमीन पर भी घसीटा गया।1