logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात दतिया नगर के ग्वालियर रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में चल रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों को संबोधित किया। मंच से अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि - "आप अपने कर्तव्य के लिए अडिग हैं, पुलिस अपने संविधान और सेवा के लिए अडिग है। पत्रकार का भी अपना कर्म है, साधु का कर्म सनातन का काम करना, राजनेता का कर्म समाज में नीति बनाकर समाज और राष्ट्र का विकास करना, पत्रकार का कर्म सत्य बात को लिखना। सौ गालियाँ खाकर भी सत्य बोलना, यही पत्रकार का काम है।" उन्होंने आगे कहा कि "समाज हर पत्रकार को एक ही नजर से न देखे। द्वंद वाली दृष्टि से, अलग दृष्टि से ऐसे होंगे, ऐसे ही कह दिया, ऐसे ही बोल दिया - कुछ न कुछ तो सत्य होता है। रस्सी का सांप बनता तो है, पर सत्य तो होता ही है। कोई भी पत्रकार पीछे पड़कर आपके खिलाफ एक बार छाप सकता है, पर सत्य नहीं होगा तो वो खुद नहीं छाप पाएगा।" बागेश्वर महाराज के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सहित कई संत-महात्मा और पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।।

14 hrs ago
user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात दतिया नगर के ग्वालियर रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में चल रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों को संबोधित किया। मंच से अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि - "आप अपने कर्तव्य के लिए अडिग हैं, पुलिस अपने संविधान और सेवा के लिए अडिग है। पत्रकार का भी अपना कर्म है, साधु का कर्म सनातन का काम करना, राजनेता का कर्म समाज में नीति बनाकर समाज और राष्ट्र का विकास करना, पत्रकार का कर्म सत्य बात को लिखना। सौ गालियाँ खाकर भी सत्य बोलना, यही पत्रकार का काम है।" उन्होंने आगे कहा कि "समाज हर पत्रकार को एक ही नजर से न देखे। द्वंद वाली दृष्टि से, अलग दृष्टि से ऐसे होंगे, ऐसे ही कह दिया, ऐसे ही बोल दिया - कुछ न कुछ तो सत्य होता है। रस्सी का सांप बनता तो है, पर सत्य तो होता ही है। कोई भी पत्रकार पीछे पड़कर आपके खिलाफ एक बार छाप सकता है, पर सत्य नहीं होगा तो वो खुद नहीं छाप पाएगा।" बागेश्वर महाराज के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सहित कई संत-महात्मा और पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना गोराघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है। घटना का संक्षिप्त विवरण— दिनांक 21.09.2026 को सुबह करीब 08 बजे ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी वीर सिंह रावत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गांव के ही मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों के कारण मान सिंह रावत की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपीगण द्वारा मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था। उक्त घटना पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। पुलिस कार्रवाई— प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ी की तलाश की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को खाती बाबा मंदिर, कोटरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। सराहनीय भूमिका— उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि. मान सिंह, आरक्षक अनुज गुर्जर, आरक्षक राकी रावत, आरक्षक विक्रम जाट, आरक्षक विनोद आदिवासी एवं प्रआर. चालक कैलाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
    1
    पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या, फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश पर युवक की हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना गोराघाट पुलिस ने किया गिरफ्तार 
दतिया पुलिस अधीक्षक मयूर खण्डेलवाल के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मंजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी बड़ौनी नितिन बघेल के मार्गदर्शन में थाना गोराघाट पुलिस द्वारा हत्या के प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त लकड़ी का डंडा जप्त किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरण— 
दिनांक 21.09.2026 को सुबह करीब 08 बजे ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी वीर सिंह रावत एवं उसके अन्य साथियों द्वारा गांव के ही मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी। मारपीट में आई चोटों के कारण मान सिंह रावत की मृत्यु हो गई थी। घटना के बाद आरोपीगण द्वारा मृतक के हाथ-पैर बांधकर शव को बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया गया था।
उक्त घटना पर थाना गोराघाट में अपराध क्रमांक 170/26, धारा 103(1), 190, 191(2), 191(3) बीएनएस के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।
पुलिस कार्रवाई— 
प्रकरण में फरार आरोपी वीर सिंह रावत पुत्र राजेन्द्र सिंह रावत, उम्र 30 वर्ष, निवासी ग्राम गढ़ी की तलाश की जा रही थी। थाना गोराघाट पुलिस ने मुखबिर सूचना एवं सतत प्रयासों के आधार पर आरोपी को खाती बाबा मंदिर, कोटरा से गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लकड़ी का डंडा विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय भूमिका— 
उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी गोराघाट निरीक्षक विनीत तिवारी, सउनि. मान सिंह, आरक्षक अनुज गुर्जर, आरक्षक राकी रावत, आरक्षक विक्रम जाट, आरक्षक विनोद आदिवासी एवं प्रआर. चालक कैलाश मांझी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..… युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण इंदरगढ़/दतिया....... मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया। थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया। उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई। कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे। यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
    2
    युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने इंदरगढ़ थाना का किया भ्रमण..…
युवा सृजन संवाद कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यार्थियों ने किया इंदरगढ़ थाना भ्रमण
इंदरगढ़/दतिया.......
मध्यप्रदेश उच्च शिक्षा विभाग एवं मध्यप्रदेश पुलिस विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित जन सुरक्षा युवा सृजन संवाद योजना के अंतर्गत आज शासकीय महाविद्यालय इंदरगढ़, जिला दतिया के विद्यार्थियों द्वारा इंदरगढ़ थाना का शैक्षणिक भ्रमण किया गया।
थाना भ्रमण के दौरान नगर निरीक्षक एवं थाना प्रभारी श्री गौरव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को थाने की कार्यप्रणाली, पुलिस प्रशासन की भूमिका, कानून व्यवस्था बनाए रखने की प्रक्रिया तथा आम नागरिकों की सुरक्षा से संबंधित विभिन्न पहलुओं की विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। उन्होंने विद्यार्थियों को पुलिस थाने में होने वाली विभिन्न गतिविधियों एवं पुलिस की दैनिक कार्यप्रणाली से अवगत कराया। विद्यार्थियों ने थाना परिसर का अवलोकन कर पुलिस प्रशासन की कार्यशैली को समझा तथा अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
इस अवसर पर विद्यार्थियों को बताया गया कि पुलिस विभाग समाज में शांति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के साथ-साथ नागरिकों के अधिकारों की रक्षा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इस प्रकार के भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को कानून एवं पुलिस प्रशासन की व्यावहारिक जानकारी प्रदान करना तथा उनमें जिम्मेदार नागरिकता की भावना विकसित करना है।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. निलय गोस्वामी ने इस प्रकार के कार्यक्रमों को विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता के लिए उपयोगी बताया।
उल्लेखनीय है कि संपूर्ण कार्यक्रम राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार मौर्य के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में आयोजित किया गया। उनके मार्गदर्शन में विद्यार्थियों को पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली से प्रत्यक्ष रूप से परिचित कराने तथा पुलिस और आम नागरिकों के बीच बेहतर समन्वय एवं विश्वास स्थापित करने के उद्देश्य से यह गतिविधि संपन्न हुई।
कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अर्जित चतुर्वेदी, क्रीड़ा अधिकारी  राघवेंद्र सिंह यादव, डॉ. शबाना बानो, डॉ. सरिता सिंह, दुष्यंत कर्ण, रोहित कुशवाह, उत्तम सिंह बघेल, नीरज कर्ण एवं लतीफ खान सहित महाविद्यालय के विद्यार्थी उपस्थित रहे।
यह थाना भ्रमण विद्यार्थियों के लिए एक महत्वपूर्ण अनुभव रहा, जिससे उन्हें पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली को नजदीक से समझने तथा कानून के प्रति जागरूक एवं जिम्मेदार नागरिक बनने की प्रेरणा मिली।
    user_प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    प्रवीण कुमार श्रीवास्तव
    Voice of people Indergarh, Datia•
    2 hrs ago
  • मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    1
    मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वावधान में विजयाराजे सिंधिया महाविद्यालय, भांडेर में प्रस्फुटन शक्ति संचय अभियान के अंतर्गत मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि परिणिता राजे ने प्रस्फुटन समितियों के सामाजिक कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि समितियों के समर्पित प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव आ रहा है। उन्होंने कहा कि सेवा, जागरूकता और जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की नई दिशा तय की जा सकती है। जिला समन्वयक मुनेन्द्र शेजवार ने परिषद की गतिविधियों की जानकारी देते हुए शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की बात कही। ब्लॉक समन्वयक शैलेंद्र लिटोरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान और सेवा संकल्प में समितियों के योगदान की जानकारी दी। बैठक में सामाजिक कार्यों की समीक्षा कर आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई। इस दौरान पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में डॉ. प्रदीप शर्मा, प्रो. संजीव सिंह सहित समितियों के पदाधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Shahid Qureshi
    Shahid Qureshi
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ* *धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ*
    1
    धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ*
*धोखाधड़ी के शिकार शिक्षक कमल किशोर शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर रखी अपनी बात एएसपी दतिया मनजीत सिंह चावला की की तारीफ*
    user_खबर मुद्दे से जुड़ी [KMSJ
    खबर मुद्दे से जुड़ी [KMSJ
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • करवा चौथ को बाबा बागेश्वर धाम ने बताया इसका नया नाम खसम पूजा दिवस बयान
    1
    करवा चौथ को बाबा बागेश्वर धाम ने बताया इसका नया नाम खसम पूजा दिवस बयान
    user_Hindustan Today
    Hindustan Today
    दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • मजनपद शाहजहांपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनसार, पत्नी ने अपने बताया जा रहा है कि पति जब OCF स्टेट मंदिर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी अंजूला दीक्षित पति रजत बाजपेई निवासी ग्राम बरनई, कथित तौर पर एक युवक के साथ
    1
    मजनपद शाहजहांपुर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जानकारी के अनसार, पत्नी ने अपने
बताया जा रहा है कि पति जब OCF स्टेट मंदिर पहुंचा तो वहां उसकी पत्नी अंजूला दीक्षित पति रजत बाजपेई निवासी ग्राम बरनई, कथित तौर पर एक युवक के साथ
    user_RV news 24
    RV news 24
    Court reporter दतिया नगर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात दतिया नगर के ग्वालियर रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में चल रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों को संबोधित किया। मंच से अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि - "आप अपने कर्तव्य के लिए अडिग हैं, पुलिस अपने संविधान और सेवा के लिए अडिग है। पत्रकार का भी अपना कर्म है, साधु का कर्म सनातन का काम करना, राजनेता का कर्म समाज में नीति बनाकर समाज और राष्ट्र का विकास करना, पत्रकार का कर्म सत्य बात को लिखना। सौ गालियाँ खाकर भी सत्य बोलना, यही पत्रकार का काम है।" उन्होंने आगे कहा कि "समाज हर पत्रकार को एक ही नजर से न देखे। द्वंद वाली दृष्टि से, अलग दृष्टि से ऐसे होंगे, ऐसे ही कह दिया, ऐसे ही बोल दिया - कुछ न कुछ तो सत्य होता है। रस्सी का सांप बनता तो है, पर सत्य तो होता ही है। कोई भी पत्रकार पीछे पड़कर आपके खिलाफ एक बार छाप सकता है, पर सत्य नहीं होगा तो वो खुद नहीं छाप पाएगा।" बागेश्वर महाराज के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सहित कई संत-महात्मा और पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।।
    1
    श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात
श्रमजीवी पत्रकार संघ के मंच से बागेश्वर धाम के पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों के कर्तव्य पर कही बड़ी बात
दतिया नगर के ग्वालियर रोड स्थित कस्तूरी गार्डन में चल रहे मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रांतीय सम्मेलन में पहुंचे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पत्रकारों को संबोधित किया।
मंच से अपने उद्बोधन में उन्होंने कहा कि -
"आप अपने कर्तव्य के लिए अडिग हैं, पुलिस अपने संविधान और सेवा के लिए अडिग है। पत्रकार का भी अपना कर्म है, साधु का कर्म सनातन का काम करना, राजनेता का कर्म समाज में नीति बनाकर समाज और राष्ट्र का विकास करना, पत्रकार का कर्म सत्य बात को लिखना। सौ गालियाँ खाकर भी सत्य बोलना, यही पत्रकार का काम है।"
उन्होंने आगे कहा कि "समाज हर पत्रकार को एक ही नजर से न देखे। द्वंद वाली दृष्टि से, अलग दृष्टि से ऐसे होंगे, ऐसे ही कह दिया, ऐसे ही बोल दिया - कुछ न कुछ तो सत्य होता है। रस्सी का सांप बनता तो है, पर सत्य तो होता ही है। कोई भी पत्रकार पीछे पड़कर आपके खिलाफ एक बार छाप सकता है, पर सत्य नहीं होगा तो वो खुद नहीं छाप पाएगा।"
बागेश्वर महाराज के इस बयान पर कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों ने तालियों से स्वागत किया। इस दौरान मंच पर पंडोखर सरकार के प्रतिनिधि सहित कई संत-महात्मा और पत्रकार संघ के पदाधिकारी मौजूद रहे।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • दतिया ब्रेकिंग न्यूज़ गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है। पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था। पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही। दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट
    1
    दतिया ब्रेकिंग न्यूज़

गोराघाट में हत्या के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने डंडा किया जब्त

दतिया जिले के गोराघाट थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी वीर सिंह रावत को गोराघाट पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को कोटरा स्थित खाती बाबा मंदिर से पकड़ा गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल लकड़ी का डंडा भी जब्त किया है।

पुलिस के अनुसार, 21 सितंबर 2026 को ग्राम गढ़ी में पुरानी रंजिश के चलते मान सिंह रावत के साथ लाठी-डंडों से मारपीट की गई थी, जिससे उसकी मौत हो गई थी। घटना के बाद आरोपियों ने शव को हाथ-पैर बांधकर बड़ी माता मंदिर के पीछे झाड़ियों में फेंक दिया था।

पुलिस अधीक्षक मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है।

गोराघाट थाना प्रभारी विनीत तिवारी सहित पुलिस टीम की अहम भूमिका रही।
 दतिया से सुरेश बघेल की रिपोर्ट
    user_SK NEWS 91
    SK NEWS 91
    Local News Reporter दतिया, दतिया, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.