मोहाना ट्रेडर्स फर्म पर करोड़ों की ठगी का शक, 50 लाख से ज्यादा रकम लेकर संचालक फरार — थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच तेज शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका स्थित मोहाना ट्रेडर्स नामक फर्म को लेकर बड़ा धोखाधड़ी कांड सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फर्म संचालकों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से विभिन्न घरेलू, इलेक्ट्रॉनिक एवं व्यापारिक सामान उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस राशि जमा कराई गई थी। अब इस मामले में 50 लाख रुपये से अधिक की सामूहिक ठगी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले शुरू हुई इस फर्म ने कम कीमत में सामान उपलब्ध कराने का लालच देकर ग्रामीणों और नगरवासियों का भरोसा जीता। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि एडवांस राशि जमा करने पर निर्धारित तिथि में सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी विश्वास में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जमा पूंजी फर्म में निवेश कर दी। फर्म संचालकों द्वारा सोमवार को सामान वितरण की तारीख तय की गई थी। तय समय पर करीब 300 से अधिक लोग सुबह से ही चुंगी नाका स्थित दुकान पर पहुंचने लगे, लेकिन वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली और शटर पर ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई संचालक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। पीड़ितों का कहना है कि किसी ने बेटी की शादी के लिए फर्नीचर और घरेलू सामान बुक कराया था, तो किसी ने दुकान शुरू करने के लिए व्यापारिक सामग्री के नाम पर एडवांस दिया था। कई परिवारों की जीवनभर की बचत इस फर्म में फंसने की बात सामने आ रही है। स्थिति तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल ब्यौहारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर हालात नियंत्रित किए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ब्यौहारी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और फरार फर्म संचालकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों तथा पीड़ितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फर्म के दस्तावेज, लेन-देन और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में कितने लोग शामिल हैं और रकम का वास्तविक आंकड़ा कितना है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे ब्यौहारी क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है, जबकि सैकड़ों पीड़ित अब न्याय और अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
मोहाना ट्रेडर्स फर्म पर करोड़ों की ठगी का शक, 50 लाख से ज्यादा रकम लेकर संचालक फरार — थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच तेज शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका स्थित मोहाना ट्रेडर्स नामक फर्म को लेकर बड़ा धोखाधड़ी कांड सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फर्म संचालकों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से विभिन्न घरेलू, इलेक्ट्रॉनिक एवं व्यापारिक सामान उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस राशि जमा कराई गई थी। अब इस मामले में 50 लाख रुपये से अधिक की सामूहिक ठगी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले शुरू हुई इस फर्म ने कम कीमत में
सामान उपलब्ध कराने का लालच देकर ग्रामीणों और नगरवासियों का भरोसा जीता। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि एडवांस राशि जमा करने पर निर्धारित तिथि में सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी विश्वास में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जमा पूंजी फर्म में निवेश कर दी। फर्म संचालकों द्वारा सोमवार को सामान वितरण की तारीख तय की गई थी। तय समय पर करीब 300 से अधिक लोग सुबह से ही चुंगी नाका स्थित दुकान पर पहुंचने लगे, लेकिन वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली और शटर पर ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई संचालक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ और देखते
ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। पीड़ितों का कहना है कि किसी ने बेटी की शादी के लिए फर्नीचर और घरेलू सामान बुक कराया था, तो किसी ने दुकान शुरू करने के लिए व्यापारिक सामग्री के नाम पर एडवांस दिया था। कई परिवारों की जीवनभर की बचत इस फर्म में फंसने की बात सामने आ रही है। स्थिति तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल ब्यौहारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर हालात नियंत्रित किए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ब्यौहारी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और फरार
फर्म संचालकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों तथा पीड़ितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फर्म के दस्तावेज, लेन-देन और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में कितने लोग शामिल हैं और रकम का वास्तविक आंकड़ा कितना है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे ब्यौहारी क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है, जबकि सैकड़ों पीड़ित अब न्याय और अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।
- मोहाना ट्रेडर्स फर्म पर करोड़ों की ठगी का शक, 50 लाख से ज्यादा रकम लेकर संचालक फरार — थाने में मामला दर्ज, पुलिस जांच तेज शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत चुंगी नाका स्थित मोहाना ट्रेडर्स नामक फर्म को लेकर बड़ा धोखाधड़ी कांड सामने आया है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार फर्म संचालकों द्वारा क्षेत्र के सैकड़ों लोगों से विभिन्न घरेलू, इलेक्ट्रॉनिक एवं व्यापारिक सामान उपलब्ध कराने के नाम पर एडवांस राशि जमा कराई गई थी। अब इस मामले में 50 लाख रुपये से अधिक की सामूहिक ठगी की आशंका जताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक कुछ महीने पहले शुरू हुई इस फर्म ने कम कीमत में सामान उपलब्ध कराने का लालच देकर ग्रामीणों और नगरवासियों का भरोसा जीता। लोगों को भरोसा दिलाया गया कि एडवांस राशि जमा करने पर निर्धारित तिथि में सामान उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसी विश्वास में आकर बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी जमा पूंजी फर्म में निवेश कर दी। फर्म संचालकों द्वारा सोमवार को सामान वितरण की तारीख तय की गई थी। तय समय पर करीब 300 से अधिक लोग सुबह से ही चुंगी नाका स्थित दुकान पर पहुंचने लगे, लेकिन वहां पहुंचने पर दुकान बंद मिली और शटर पर ताला लटका मिला। काफी इंतजार के बाद भी जब कोई संचालक या कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा तो लोगों को ठगी का एहसास हुआ और देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने जमकर नाराजगी जताई। पीड़ितों का कहना है कि किसी ने बेटी की शादी के लिए फर्नीचर और घरेलू सामान बुक कराया था, तो किसी ने दुकान शुरू करने के लिए व्यापारिक सामग्री के नाम पर एडवांस दिया था। कई परिवारों की जीवनभर की बचत इस फर्म में फंसने की बात सामने आ रही है। स्थिति तनावपूर्ण होते देख स्थानीय लोगों ने तत्काल ब्यौहारी थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को शांत कर हालात नियंत्रित किए। पुलिस ने प्रारंभिक जांच के बाद ब्यौहारी थाने में धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है और फरार फर्म संचालकों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के दुकानदारों, स्थानीय लोगों तथा पीड़ितों से पूछताछ कर रही है। साथ ही फर्म के दस्तावेज, लेन-देन और संबंधित व्यक्तियों की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस ठगी में कितने लोग शामिल हैं और रकम का वास्तविक आंकड़ा कितना है। बताया जा रहा है कि शिकायतकर्ताओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे ठगी की रकम और बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। घटना के बाद पूरे ब्यौहारी क्षेत्र में आक्रोश और दहशत का माहौल है, जबकि सैकड़ों पीड़ित अब न्याय और अपनी मेहनत की कमाई वापस मिलने की उम्मीद में पुलिस कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।4
- गुप्त रोग शीघ्रपतन शुक्राणु स्वप्नदोष मर्दाना ताकत फायदा नहीं तो डबल पैसा वापस 100% गारंटी के साथ संपर्क करें डॉक्टर पंकज कुमार 9572291304, 70910778981
- Post by Angad Tiwari1
- 🌹🌹🌹🙏1
- Post by Ramji kushwha1
- मजबूत पैरवी का असर: अधिवक्ता बृजेंद्र गुप्ता और तरुण चतुर्वेदी ने दिलाई आरोपी मुस्ताक को दोषमुक्ति रीवा। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में वर्ष 2025 में पास्को एवं दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार आरोपी मुस्ताक को माननीय न्यायालय ने दोषमुक्त कर दिया है। इस मामले में बचाव पक्ष की ओर से अधिवक्ता बृजेंद्र गुप्ता उर्फ बिज्जी एवं सहयोगी अधिवक्ता तरुण चतुर्वेदी ने मजबूत एवं प्रभावी पैरवी करते हुए न्यायालय के समक्ष अपना पक्ष रखा। बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं ने सुनवाई के दौरान तथ्यों, साक्ष्यों एवं कानूनी प्रावधानों के आधार पर आरोपी की ओर से ठोस तर्क प्रस्तुत किए। अधिवक्ताओं की प्रभावी दलीलों और प्रस्तुत साक्ष्यों से सहमत होते हुए माननीय न्यायालय ने आरोपी मुस्ताक को सभी आरोपों से दोषमुक्त घोषित कर दिया। गौरतलब है कि सिटी कोतवाली पुलिस ने वर्ष 2025 में मुस्ताक को पास्को एवं दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया था, जिसके बाद से मामला विचाराधीन था। न्यायालय के इस फैसले से आरोपी एवं उसके परिजनों को बड़ी राहत मिली है, वहीं बचाव पक्ष के अधिवक्ताओं की पैरवी की सराहना की जा रही है।3
- Post by Sumit Singh Chandel1
- Post by Durgesh Kumar Gupta1