Shuru
Apke Nagar Ki App…
विजयपुर मे बढते नशें के खिलाफ रैली निकाली और विजयपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
भारत खबर लाइव सच्ची खबर का साहस
विजयपुर मे बढते नशें के खिलाफ रैली निकाली और विजयपुर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा
More news from Madhya Pradesh and nearby areas
- गंजबासौदा में पेयजल पाइपलाइन से निकला मरा सांपः बदबू आने पर नगर पालिका से मदद नहीं मिली तो लोगों ने खोदी पाइपलाइन गंजबासौदा में वार्ड 21 के ईदगाह रोड इलाके में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब पानी की पाइपलाइन के अंदर से एक मरा हुआ सांप निकला। रविवार दोपहर को जब मोहल्ले वालों ने खुद खुदाई करके पाइपलाइन की जांच की, तब जाकर इस बात का पता चला। पाइप से सांप निकलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में डर और नाराजगी का माहौल है। बदबूदार पानी से परेशान थे लोग राजोदा रोड और ईदगाह रोड के पास रहने वाले लोग पिछले चार-पांच दिनों से बेहद परेशान थे। नलों से आने वाले पानी में से गंदी बदबू आ रही थी। कुछ घरों में तो पाइपलाइन चौक होने की वजह से पानी आना ही बंद हो गया था। स्थानीय निवासी हिमांशु कुशवाहा ने बताया कि चार दिनों से पानी इतना बदबूदार था कि उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो गया था।1
- पवित्र नगरी मुलताई में पुलिस द्वारा होली के पूर्व अवैध शराब बेचते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* दिनांक 02.03.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 🔹*जब्त सामग्री* आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें – 01 बोतल ब्लेंडर प्राइड 12 पाव आर.सी. 10 पाव व्हाइट फॉक्स 05 पाव आइकोनिक फाइट 05 पाव 08 पीएम 10 पाव सफेद देशी शराब कुल लगभग 03.5 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,750/- है, बरामद की गई। 🔹आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। 🔹*आरोपी का नाम:* हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई। 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की विशेष भूमिका रही। 🔹*अपील:* होली पर्व के दौरान अवैध शराब के विक्रय एवं सेवन से कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित होती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- Post by AMLA NEWS1
- तहसील क्षेत्र के ग्राम लिंगापौनार में एक कुम्हार के कच्चे मकान में अज्ञात कारण से भीषण आग लग गई। आगजनी की इस घटना में परिवार को करीब 2 लाख रुपए तक का प्रारंभिक नुकसान होने का अनुमान लगाया गया है। घटना 03 मार्च मंगलवार की शाम करीब साढ़े 05 बजे की है। मिली जानकारी अनुसार लिंगापौनार निवासी दिनेश पिता मनीराम सोनवाने के कच्चे मकान में अचानक से आग भड़क गई।1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1
- फाग गीतों पर झूम उठे शहरवासी कटंगी। शहर के बस स्टैंड परिसर में सोमवार मंगलवार की दरमियानी रात 12.50 बजे शुभ मुहूर्त में वैदिक परंपराओं के अनुरूप भव्य वैदिक होलिका दहन महोत्सव का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। वैदिक होलिका दहन महोत्सव समिति के तत्वावधान में ब्राह्मणजनों द्वारा मंत्रोच्चार के साथ होलिका दहन किया गया। पूरे वातावरण में वेद मंत्रों की गूंज, ढोल-मंजीरों की थाप और “होली है” के जयघोष से नगर गुंजायमान हो उठा। *रात 8 बजे से सजी फाग की महफिल* होलिका दहन से पूर्व रात 8 बजे से ही स्थानीय भजन एवं फाग मंडलियों ने संगीतमय कार्यक्रम की शुरुआत कर दी थी। पारंपरिक फाग गीतों के अलावा खाटू श्याम भजनो पर शहरवासी जमकर झूमे, नाचे और गुलाल उड़ाकर उत्सव को रंगों से सराबोर कर दिया। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों की एक साथ सहभागिता ने आयोजन को सामूहिकता और सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बना दिया। *गोबर के उपलों से पर्यावरण हितैषी होलिका* समिति से जुड़े संदीप शर्मा, विनीत मोर, सुनील डोंगरे, राकेश शर्मा और साकेत मिश्रा ने बताया कि यह आयोजन वर्ष 2026 में अपने 90वें वर्ष में प्रवेश कर चुका है। इसकी शुरुआत पर्यावरण संरक्षण और वैदिक परंपराओं के पुनर्जीवन के उद्देश्य से की गई थी। होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गौशाला से प्राप्त गाय के गोबर से निर्मित उपलों (कंडों) का उपयोग किया गया, जिससे न केवल पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया बल्कि गौशाला को आर्थिक संबल भी मिला। *51 दुर्लभ जड़ी-बूटियों से विशेष हवन* आयोजन की खास बात यह रही 51 प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियों से निर्मित विशेष हवन सामग्री। ब्राह्मणों द्वारा वैदिक विधि-विधान से हवन सामग्री में देशी घी, गुग्गुल, कपूर एवं पारंपरिक औषधीय तत्व अर्पित किए गए। मान्यता है कि इससे वातावरण शुद्ध होता है और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। *युवा पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने का प्रयास* आयोजकों ने बताया कि समिति का मुख्य उद्देश्य नई पीढ़ी को भारतीय सनातन परंपराओं, संस्कृति और त्योहारों के वास्तविक स्वरूप से परिचित कराना है। वैदिक रीति से होलिका दहन कर समाज को एकजुट करना और सामूहिक उत्सव की परंपरा को जीवित रखना ही समिति का संकल्प है। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुविभागीय अधिकारी पुलिस विवेक कुमार शर्मा के निर्देशन में थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुशराम के नेतृत्व में सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। शहरवासियों ने एक स्वर में इस ऐतिहासिक आयोजन की सराहना करते हुए इसे कटंगी की सांस्कृतिक पहचान बताया।1
- बैतूल।होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिलेवासियों को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएँ दी गईं। अपने संदेश में उन्होंने विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अक्सर त्यौहार की खुशी में लोग नशे की अवस्था में वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएँ होती हैं और कई परिवारों की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल जाती हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि — “होली का रंग आपके जीवन में खुशियाँ घोले, लेकिन नशे का रंग आपकी जिंदगी को फीका न कर दे। आपकी एक लापरवाही पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है।” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि — नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएँ। यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करें। हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के दौरान जिले में विशेष चेकिंग अभियान एवं गश्त की व्यवस्था की गई है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों से जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय होली की शुभकामनाएँ दीं।1
- MP में चोर के कंधे पर बैठकर 'टीआई' ने किया डांस, सीएम के निर्देश पर हुआ सस्पेंड1
- Post by प्रदीप शर्मा करेली जिला नरसिंह1