पवित्र नगरी मुलताई में पुलिस द्वारा होली के पूर्व अवैध शराब बेचते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* दिनांक 02.03.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 🔹*जब्त सामग्री* आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें – 01 बोतल ब्लेंडर प्राइड 12 पाव आर.सी. 10 पाव व्हाइट फॉक्स 05 पाव आइकोनिक फाइट 05 पाव 08 पीएम 10 पाव सफेद देशी शराब कुल लगभग 03.5 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,750/- है, बरामद की गई। 🔹आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। 🔹*आरोपी का नाम:* हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई। 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की विशेष भूमिका रही। 🔹*अपील:* होली पर्व के दौरान अवैध शराब के विक्रय एवं सेवन से कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित होती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
पवित्र नगरी मुलताई में पुलिस द्वारा होली के पूर्व अवैध शराब बेचते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* दिनांक 02.03.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 🔹*जब्त सामग्री* आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें – 01 बोतल ब्लेंडर प्राइड 12 पाव आर.सी. 10 पाव व्हाइट फॉक्स 05 पाव आइकोनिक फाइट 05 पाव 08 पीएम 10 पाव सफेद देशी शराब कुल लगभग 03.5 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,750/- है, बरामद की गई। 🔹आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। 🔹*आरोपी का नाम:* हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई। 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की विशेष भूमिका रही। 🔹*अपील:* होली पर्व के दौरान अवैध शराब के विक्रय एवं सेवन से कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित होती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।
- User1877Shahpur, Betul😡6 hrs ago
- पवित्र नगरी मुलताई में पुलिस द्वारा होली के पूर्व अवैध शराब बेचते 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार बैतूल जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं दोषियों के विरुद्ध त्वरित वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी तथा एसडीओपी मुलताई श्री एस.के. सिंह के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी मुलताई निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा अवैध शराब विक्रय के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। 🔹 *कार्यवाही का विवरण:* दिनांक 02.03.2025 को रात्रि लगभग 08:30 बजे मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि हरीश बेलदार अपने घर के सामने अवैध रूप से शराब बेच रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ा गया। 🔹*जब्त सामग्री* आरोपी के कब्जे से एक प्लास्टिक बोरी में रखी अवैध शराब जप्त की गई, जिसमें – 01 बोतल ब्लेंडर प्राइड 12 पाव आर.सी. 10 पाव व्हाइट फॉक्स 05 पाव आइकोनिक फाइट 05 पाव 08 पीएम 10 पाव सफेद देशी शराब कुल लगभग 03.5 लीटर शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹8,750/- है, बरामद की गई। 🔹आरोपी से शराब रखने एवं बेचने संबंधी वैध लाइसेंस मांगा गया, जो प्रस्तुत नहीं कर सका। आरोपी का कृत्य धारा 34(1) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर उसके विरुद्ध थाना मुलताई में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई। 🔹*आरोपी का नाम:* हरीश पिता गुलाबराव सतभैये, उम्र 26 वर्ष, निवासी बेलदार मोहल्ला, मुलताई। 🔹*पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका:* उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक नरेन्द्रसिंह परिहार, सउनि एम.एल. गुप्ता, प्रधान आरक्षक गजराज अजनेरिया, प्रधान आरक्षक पुष्पा धुर्वे, आरक्षक नरेन्द्र कुशवाह, आरक्षक अरविंद एवं आरक्षक विवेक की विशेष भूमिका रही। 🔹*अपील:* होली पर्व के दौरान अवैध शराब के विक्रय एवं सेवन से कानून व्यवस्था एवं जनसुरक्षा प्रभावित होती है। आमजन से अपील है कि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि समय रहते प्रभावी कार्रवाई की जा सके।1
- Post by AMLA NEWS1
- ग्राम देहगुड में होलिका दहन बड़ी संख्या मे लोग आकर होलिका दहन किया3
- आठनेर विकासखण्ड क्षेत्र के ग्राम गुनखेड निवासी भुपेंद्र कनाठे के मकान के समीप स्थित कुएं से एक खतरनाक कोबरा सांप का सर्प मित्र गुनवंत बरडे ने रेस्क्यू किया। किसान ने बताया कि कुएं में एक बड़ा सांप दिखाई दिया जिसकी सुचना सर्प मित्र को दी जिसके बाद सर्प मित्र ने कुएं में उतर कर कडीमसकत के बाद साप का सफल रेस्क्यू किया। सर्प मित्र ने बताया कि सांप को कुएं से मिलने के लिए कोई जगह नहीं थी जिसे बहार निकालकर उसकी जान बचाई1
- हजारों ग्रामीणों की मौजूदगी में कार्यक्रम, कई प्रमुख नेताओं ने की शिरकत,,,,,,, आदिवासी अधिकारों को लेकर नेताओं ने उठाए सवाल, सरकार पर साधा निशाना,,,,, हजारों की संख्या में आदिवासी समुदाय रहा शामिल,,,, भैसदेही भीमपुर क्षेत्र में जयस संगठन के नेतृत्व में रविवार को महापुरुषों की मूर्तियों का भव्य अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में ग्रामीण एवं आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में प्रदेशभर से आदिवासी संगठनों के प्रतिनिधि पहुंचे। आयोजन को देखते हुए प्रशासन द्वारा सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा। इस मौके पर कांग्रेस के पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, पूर्व जिला अध्यक्ष रामू टेकाम, हेमंत वागद्रे, मेहरा समाज अध्यक्ष संतु सुरवंशी, यादव समाज अध्यक्ष भूरा यादव सहित जयस संगठन के जिला अध्यक्ष संदीप धुर्वे, रामदेव ककोड़िया और शंभू धुर्वे मौजूद रहे। सभा को संबोधित करते हुए जयस संगठन के नेता रामदेव ककोड़िया ने बीजेपी सरकार और जनप्रतिनिधियों पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि आदिवासी महापुरुषों की मूर्तियों के लिए भीमपुर में भूमि उपलब्ध नहीं कराई गई। उन्होंने अतिक्रमण के मुद्दे को भी उठाते हुए कहा कि आदिवासी समाज इसका जवाब देगा। वहीं पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि यह क्षेत्र पांचवीं अनुसूची में होने के बावजूद यहां पेसा एक्ट का सही तरीके से पालन नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी का उल्लेख करते हुए कहा कि उनके प्रयासों से आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रह सकी। कार्यक्रम में संदीप धुर्वे, रामू टेकाम और हेमंत वागद्रे ने भी सभा को संबोधित किया।पीपरिया जोड़ के तालाब किनारे स्थित खसरा नंबर 235/1 की जमीन पर यह मूर्ति स्थापना की गई, जहाँ आदिवासी नजर सिंह ने जमीन का दान दिया। इस अवसर पर भीमपुर ब्लॉक में एक बड़ी जनसभा का आयोजन किया गया, जिसमें हरदा, देवास, खंडवा और होशंगाबाद जिलों से भारी संख्या में आदिवासी समाज के वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे।मूर्ति स्थापित क्रांतिकारीमूर्ति में विष्णु सिंह गोड, सरदार गंजन सिंह कोरकू, वीरांगना रानी दुर्गावती, भगवान बीरसा मुंडा और डॉ भीमराव आंबेडकर की मूर्ति स्थापना की गई आदिवासी समाज के लिए गौरवशाली अवसर के रूप में देखा गया। इस मौके भारी संख्या में रैली निकाली गई, जिसमें नृत्य और गाने का आयोजन किया गया। कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने कहा कि सरकार जल, जंगल और जमीन के लिए पेसा एक्ट के नाम पर आश्वासन देती है, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई काम नहीं कर रही है। उन्होंने इंदिरा गांधी की सरकार को धन्यवाद दिया कि उनके कार्यकाल में आदिवासियों की जमीन सुरक्षित रही।रामू टेकाम ने कहा कि संविधान पर या समाज पर जुल्म होगा तो आदिवासी समाज एकजुट होकर लड़ेगा। उन्होंने उद्योगपतियों के दहेज के लिए मरने की तुलना करते हुए कहा कि आदिवासी समाज नैतिक रूप से मजबूत है। उन्होंने सिंगरौली में आदिवासियों की जमीन छीनी गई है, जबकि पेसा एक्ट के तहत जमीन सुरक्षित रहनी चाहिए। जयस अध्यक्ष संदीप धुर्वे ने कहा कि पहली बार जिले के भीमपुर ब्लॉक में पांच पांच महान क्रांतिकारीयो का अनावरण किया गया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संदीप धुर्वे जयस अध्यक्ष बैतूल, महाराष्ट्र से संदीप तोटे, देवास से रामदेव काकोड़िया, डा. राजा धुर्वे, रामु टेकाम, हेमंत वाघधरे , सुखदेव पांसे पूर्व P H E मंत्री , सर्व सामाजिक संगठन जिला अध्यक्ष सहित प्रमुख कार्य करतागण उपस्थित रहे। अपर कलेक्टर वंदना जाट, डिप्टी कलेक्टर अनीता पटेल, एसडीओपी और अन्य अधिकारियों ने कार्यक्रम में शामिलता दिखाई। 7 किलोमीटर की दूरी पर पुलिस ड्यूटी लगाई गई, जिसमें जगह जगह बेरीकेड लगाए गए थे। इससे प्रशासन की चप्पे-चप्पे पर नजर का संकेत मिला।इस आयोजन ने आदिवासी समाज की एकता और अधिकारों की रक्षा के संदेश को बलवान बनाया, जिसे आगे के लिए एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।,* ,1
- war1
- गोंगपा प्रदेश अध्यक्ष को हटाने पदाधिकारी लामबंद, प्रस्ताव पारित कर 9 मार्च तक का दिया अल्टीमेटम छिंदवाड़ा | गोंडवाना गणतंत्र पार्टी मध्यप्रदेश में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर घमासान तेज हो गया है। सोमवार 2 मार्च को सिवनी जिले की छपारा तहसील स्थित बंजारी हॉल में सिवनी, छिंदवाड़ा, बैतूल, बालाघाट और मंडला सहित प्रदेश के विभिन्न जिलों के वरिष्ठ पदाधिकारियों की बैठक संपन्न हुई। इस मैराथन बैठक में पदाधिकारियों ने वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास और हटाने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित कर दिया। वहीं आगामी 9 मार्च तक अल्टीमेटम दिया गया है। पदाधिकारियों ने आगामी 22 मार्च को सामूहिक इस्तीफा देने की भी बात कहीं है। पदाधिकारियों ने छिंदवाड़ा या सिवनी के किसी योग्य और अनुभवी व्यक्ति को सर्वसम्मति से नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया जाए। तानाशाही और संवैधानिक उल्लंघन के आरोप बैठक में उपस्थित वरिष्ठ नेताओं ने आरोप लगाया कि प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम पार्टी संविधान के विरुद्ध गतिविधियां संचालित कर रहे हैं। पदाधिकारियों का कहना है कि बिना जिला और ब्लॉक इकाइयों के प्रस्ताव या सहमति के सीधे नियुक्तियां की जा रही हैं, जो पार्टी के लोकतांत्रिक ढांचे के खिलाफ है। विरोध करने वाले समर्पित कार्यकर्ताओं को व्यक्तिगत निर्णय थोपकर नोटिस जारी करना और निष्कासन की धमकी देना उनके तानाशाही रवैये को दर्शाता है। उम्मीद और संकल्प गोंगपा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा कि यह प्रस्ताव पार्टी और आंदोलन को बचाने का एक अंतिम प्रयास है। उन्हें विश्वास है कि राष्ट्रीय नेतृत्व कार्यकर्ताओं की पीड़ा को समझते हुए यथाउचित निर्णय लेगा। बैठक में सभी पदाधिकारियों के हस्ताक्षर युक्त प्रस्ताव और एक वीडियो संदेश भी राष्ट्रीय कमेटी को भेजा गया है। छिंदवाड़ा जिला अध्यक्ष को हटाया था बीते दिनों ही गोंगपा जिला छिंदवाड़ा के अध्यक्ष देवरावेन भलावी को प्रदेश अध्यक्ष कमलेश तेकाम द्वारा हटाकर पद पर धनपाल धुर्वे की नियुक्ति की गई थी। इस मामले में भी गोंगपा में दो फाड़ बताए जा रहे हैं। दरअसल प्रदेश अध्यक्ष के पास जिला अध्यक्ष देवरावेन भलावी की लगातार पार्टी के नाम पर गलत काम करने की शिकायतें पहुंच रही थी। अब देखना है कि गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में किस गुट का कितना दबदवा देखने को मिलता है।1
- बैतूल।होली पर्व के अवसर पर पुलिस अधीक्षक बैतूल श्री वीरेन्द्र जैन द्वारा जिलेवासियों को वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएँ दी गईं। अपने संदेश में उन्होंने विशेष रूप से नशे के दुष्प्रभावों एवं उससे होने वाली सड़क दुर्घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि अक्सर त्यौहार की खुशी में लोग नशे की अवस्था में वाहन चलाते हैं, जिससे गंभीर दुर्घटनाएँ होती हैं और कई परिवारों की खुशियाँ पलभर में मातम में बदल जाती हैं। पुलिस अधीक्षक महोदय ने भावनात्मक अपील करते हुए कहा कि — “होली का रंग आपके जीवन में खुशियाँ घोले, लेकिन नशे का रंग आपकी जिंदगी को फीका न कर दे। आपकी एक लापरवाही पूरे परिवार को जीवनभर का दर्द दे सकती है।” उन्होंने नागरिकों से आग्रह किया कि — नशे की हालत में वाहन बिल्कुल न चलाएँ। यातायात नियमों का पालन करें एवं हेलमेट/सीट बेल्ट का उपयोग करें। हुड़दंग एवं कानून व्यवस्था प्रभावित करने वाली गतिविधियों से दूर रहें। किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक या भ्रामक सामग्री सोशल मीडिया पर साझा न करें। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि होली पर्व के दौरान जिले में विशेष चेकिंग अभियान एवं गश्त की व्यवस्था की गई है, जिससे दुर्घटनाओं और असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके। अंत में उन्होंने सभी जिलेवासियों से जिम्मेदारी के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए सुरक्षित एवं मंगलमय होली की शुभकामनाएँ दीं।1