ऊँचाहार के मदारीगंज में खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में कचौरी और तेल जब्त रिपोर्ट-सागर तिवारी मो- 9044949495 ऊंचाहार /रायबरेली: मिलावटखोरों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत गुरुवार को ऊँचाहार के मदारगंज और NTPC रोड पर खाद्य विभाग की टीम ने सघन छापेमारी की। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई से क्षेत्र के व्यापारियों में हड़कंप मच गया। खुशी किराना स्टोर मदारीगंज स्थित इस प्रतिष्ठान पर टीम को भारी अनियमितता मिली। यहाँ से 158 किलो संदिग्ध कचरी जब्त की गई है। प्रोपराइटर राजू के इस स्टॉक को सीज कर नमूने जांच के लिए भेज दिए गए हैं। उदय राज किराना स्टोर: यहाँ से 58.4 किलो खुला सरसों का तेल बरामद किया गया। मानकों के उल्लंघन की आशंका में इसे तत्काल प्रभाव से जब्त कर लिया गया है। जय अम्बे एजेंसी: NTPC रोड स्थित इस एजेंसी से नमकीन के सैंपल भरे गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी शेफाली रस्तोगी ने बताया कि जब्त किए गए सामानों के नमूने प्रयोगशाला भेजे जा रहे हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद संबंधित दुकानदारों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने चेतावनी दी कि जनता के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी मिलावटखोर को बख्शा नहीं जाएगा।

- शुक्रवार की शाम पुलिस अधीक्षक रवि कुमार कोतवाली के निरीक्षण में पहुंचे, जहां उन्होंने महिला हेल्प डेस्क पर महिला आरक्षी प्रभा कटियार से जनसुनवाई रजिस्टर व मिशन शक्ति के एफआईआर रजिस्टर में बारे शिकायतों की जानकारी ली।इसके बाद कार्यालय में लंबित मामलों की जानकारी लेते हुए, मालखाना, बन्दीगृह, आदि का निरीक्षण कर कोतवाल को जरूरी दिशा निर्देश दिये।1
- मलते रह गए हाथ शिकारी उड़ गया पंछी तोड़ पिटारी, अन्तिम गोली खुद को मारी जियो तिवारी जनेऊ धारी , भारत मां का राजदुलारा एक के बदले दस को मारा, बहरे हो गए गोरे जब वो हर हर महादेव हुंकारा, छोड़ अहिंसा की रट, बाजी सबको ठोंका बारी - बारी, ,,जियो तिवारी जनेऊ धारी,,1
- ऊंचाहार , रायबरेली । रात में अपने घर का रहे एनटीपीसी के संविदा कर्मचारी के साथ दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने तमंचे की नोक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है । लुटेरों ने उससे लैपटॉप , मोबाइल फोन आदि सामान छीन लिया और धमकी देकर फरार हो गए । सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन की है ,किंतु अभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की गई है। घटना गुरुवार रात करीब दस बजे की है । कोतवाली क्षेत्र के गांव पूरे बल्दी मजरे मिर्जापुर एहारी निवासी अंकित पाल एनटीपीसी की संविदा कंपनी पी एन कंस्ट्रक्शन में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात है । गुरुवार की शाम को वह ऊंचाहार के एक होटल में दावत खाने गए थे । जहां से रात करीब दस बजे वह वापस बाइक से अपने घर जा रहे थे । उनका कहना है कि रास्ते में डिहवा के पास दो बाइक पर सवार आधा दर्जन सशस्त्र बदमाशों ने रास्ता पुछने के बहाने उन्हें रोक लिया । उसके पास पीछे से आकर दो बदमाशों ने उन्हें गिराकर दबोच लिया और तमंचे की नोक पर उनसे लैपटॉप , मोबाइल फोन , घड़ी , पर्स आदि सामान छीन लिया , और धमकी देकर भाग गए । घटना के बाद पीड़ित अपने घर पहुंचा और घर के मोबाइल फोन से उसने घटना की सूचना पुलिस को दी । सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल की छानबीन की है । पीड़ित ने बताया कि पुलिस ने आभी तक प्राथमिकी नहीं दर्ज की है । उधर कोतवाल अजय कुमार राय का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है।1
- भाई को दिल से थैंक्स कमेन्ट कर के मेरा हौसला बड़ा दिया1
- 🔴 ब्रेकिंग न्यूज़ | कौशांबी जनपद में दम्पत्ति के साथ हुई लूट की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा कर दिया है। जानकारी के अनुसार दम्पत्ति दावत खाकर घर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान सिरियावां चौराहे के पास बाइक सवार बदमाशों ने उन्हें रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने घटना की सूचना चरवा थाना में दी थी, जिसके आधार पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक कौशांबी पुलिस के निर्देशन में चरवा पुलिस और एसओजी टीम का गठन किया गया। टीम ने मुखबिर की सूचना पर सिरियावां कला चौराहे के पास आरोपियों को ओवरटेक कर घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर, 1 कारतूस, पायल, महिला का बैग, 3 मोबाइल फोन, 26,600 रुपये नगद और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस ने खुलासा करते हुऐ आरोपियों को न्यायालय भेजा गया1
- Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज1
- Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH1
- ऊंचाहार तहसील क्षेत्र में शुक्रवार को आबकारी विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की। जिला आबकारी अधिकारी के निर्देश पर, आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह वर्मा के नेतृत्व में एक टीम ने एनटीपीसी, उसरैना, उमरन और भैंससुर सवैया सहित कई क्षेत्रों में औचक निरीक्षण किया। इस आकस्मिक छापेमारी से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने मुख्य रूप से मॉडल शॉप्स की गहन जांच की और स्टॉक रजिस्टर का मिलान किया। अधिकारियों ने दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी कि स्टॉक में किसी भी प्रकार की विसंगति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही, निर्धारित समय के बाद दुकानें बंद रखने के कड़े निर्देश दिए गए। दुकानों के अलावा, टीम ने राजमार्ग पर स्थित ढाबों पर भी छापेमारी की। इस कार्रवाई का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना था कि ढाबों पर ग्राहकों को अवैध रूप से शराब न पिलाई जाए। अधिकारियों ने ढाबा मालिकों को चेतावनी दी कि यदि परिसर में अवैध शराब पाई गई, तो उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत गंभीर मुकदमे दर्ज किए जाएंगे और ढाबा सील करने की कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में आबकारी निरीक्षक खगेंद्र सिंह वर्मा के साथ अमरेंद्र सिंह, अरविंद कुमार और रामजानकी (प्र.आ.नि.) शामिल रहे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि जनहित में इस तरह के औचक निरीक्षण भविष्य में भी जारी रहेंगे।1