सेवढ़ा में खाद्य पदार्थ बेचने वाले कई ठेला संचालक नियमों को ताक पर रखकर घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग कर रहे हैं। शासन के स्पष्ट निर्देश हैं कि होटल, ढाबे, रेहड़ी-फड़ी, फास्ट फूड स्टॉल और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में केवल कमर्शियल गैस सिलेंडर का ही इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके बावजूद शहर के कई इलाकों में खुलेआम घरेलू सिलेंडरों से ठेले संचालित किए जा रहे हैं। दरअसल, कम खर्च बचाने के लिए कुछ ठेला संचालक घरेलू सिलेंडरों का उपयोग कर रहे हैं, जो नियमों का खुला उल्लंघन है। विशेषज्ञों का कहना है कि व्यावसायिक उपयोग के लिए घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल न केवल सरकारी नियमों के खिलाफ है, बल्कि सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद गंभीर मामला है। भीड़भाड़ वाले बाजारों में गैस सिलेंडर से जुड़ी किसी भी प्रकार की दुर्घटना एक बड़ा हादसा बन सकती है। स्थानीय लोगों ने मांग की है कि प्रशासन को इस मामले का संज्ञान लेकर नियमित जांच अभियान चलाना चाहिए और उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई करनी चाहिए। अब बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जब नियम बिल्कुल स्पष्ट हैं, तो आखिर संबंधित विभाग की नजर इस लापरवाही पर क्यों नहीं पड़ रही और क्या प्रशासन ऐसे ठेला संचालकों के खिलाफ कोई सख्त कदम उठाएगा?

- मध्य प्रदेश के दतिया उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने बड़ा विश्वास जताया है। मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने कहा है कि वे माई की कृपा से इस चुनाव में जीत हासिल करेंगे।1
- दतिया के सेवढ़ा में एसबीआई में एक महिला के साथ फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जब बैंक संचालक ही फ्रॉड करने लगेंगे तो आखिर जनता कहां जाए और किससे आशा रखे। अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।1
- दतिया में हिंसा, पथराव और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाने में इन सभी नेताओं पर पथराव और आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं।1
- भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है।1
- मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- भिंड के लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का आज दोपहर 12 बजे लहार के भाटन ताल मैदान में आगमन होने जा रहा है।1
- दतिया की कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से अवैध रूप से रखी गई 01 पिस्टल और 01 जिंदा राउंड जब्त किया है।1
- दतिया के इंदरगढ़ में कल शाम अज्ञात हमलावरों द्वारा वरिष्ठ पत्रकार सुरेंद्र शर्मा जी पर जानलेवा हमला किया गया, जिसमें उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद कल शाम को ही उन्हें इंदरगढ़ अस्पताल से दतिया रेफर किया गया था। इसके बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें ग्वालियर रेफर कर दिया गया, जहां फिलहाल ग्वालियर अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।1