Shuru
Apke Nagar Ki App…
भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है।
DHARMENDRA SINGH KAURAV
भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- भिंड जिले के लहार में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार स्थित शासकीय महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (PG) कक्षाएं प्रारंभ किए जाने की घोषणा की है।1
- भिंड के लहार विधायक अम्बरीष शर्मा ने एक प्रेस वार्ता की है। इस प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री जी का आज दोपहर 12 बजे लहार के भाटन ताल मैदान में आगमन होने जा रहा है।1
- दतिया के सरसई थाना पुलिस ने गैरइरादतन हत्या के प्रयास के प्रकरण में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इसके साथ ही पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई 12 बोर की बंदूक और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।1
- दतिया के सेवढ़ा में एसबीआई में एक महिला के साथ फ्रॉड होने का मामला सामने आया है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने न्याय की गुहार लगाई है। जब बैंक संचालक ही फ्रॉड करने लगेंगे तो आखिर जनता कहां जाए और किससे आशा रखे। अब देखना यह है कि पीड़ित महिला को न्याय मिलता है या नहीं।1
- दतिया में हिंसा, पथराव और आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के मामले में 17 नेताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। कोतवाली थाने में इन सभी नेताओं पर पथराव और आचार संहिता उल्लंघन समेत अन्य विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले में जिन नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई है, उनमें अक्कू दुबे, राजू गुगौरिया, अनूप यादव, विपिन पाठक, लला रजक, प्रशांत दांगी, अतुल भूरे, प्रदीप यादव, भानु ठाकुर, बृजेश दुबे, मान सिंह कुशवाहा, विजय झंडा, आकाश भार्गव, लवकुश गुर्जर, शंकर गुर्जर, अमित परिहार, करण जाटव, सुनील दुबे, अंशुल यादव, कृष्णा दुबे, प्रदीप गुर्जर, अजय रजक, भैया दुबे, वीरपाल गुर्जर, नियुक्त नागर, कमलेश चौबे और जितेंद्र कमरिया शामिल हैं।1
- मध्यप्रदेश के भिण्ड प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लहार विधायक श्री अम्बरीश शर्मा के पैतृक गाँव सीकरी जागीर स्थित आवास पहुंचकर उनकी माताजी श्रीमती अरुणा देवी के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने स्वर्गीय श्रीमती अरुणा देवी के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें सादर नमन किया। श्रीमती अरुणा देवी का लंबी बीमारी के बाद 09 जून 2026 को देहावसान हो गया था। इस दौरान मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर उन्हें सांत्वना दी और ढाँढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा दुःख की इस घड़ी में शोकाकुल परिजनों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।1
- जालौन के उरई में स्टेशन रोड निवासी गुरु मंत्रा फाउंडेशन के संस्थापक और पेशे से शिक्षक अजय कुमार ने कैंसर पीड़ित बच्चों की मदद को अपना जीवन समर्पित कर दिया है। वह अब तक लगभग 35 बच्चों का इलाज कराने में सहयोग कर चुके हैं और उन्हें बेहतर उपचार के लिए देश के विभिन्न अस्पतालों तक पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं। रविवार को शहर के ब्रजवासी रेस्टोरेंट में आयोजित एक प्रेसवार्ता के दौरान अजय कुमार ने बताया कि जागरूकता की कमी के कारण बच्चों में कैंसर की पहचान समय पर नहीं हो पाती, जिससे वे इलाज से वंचित रह जाते हैं। उनकी संस्था बच्चों को मुंबई, लखनऊ और ग्वालियर समेत कई बड़े शहरों के अस्पतालों में ले जाकर उनका इलाज कराने में मदद करती है। इस मिशन को आगे बढ़ाते हुए उनकी टीम अब पूरे बुंदेलखंड क्षेत्र में कैंसर जागरूकता अभियान चलाएगी ताकि लोग बीमारी के शुरुआती लक्षणों को पहचान सकें। संस्था का मुख्य लक्ष्य है कि किसी भी बच्चे की जान समय पर इलाज न मिलने की वजह से न जाए। इस दौरान शफीक खां, असलम सहित अन्य लोग भी उपस्थित रहे।1
- मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज भिंड के लहार पहुंचेंगे। इस कार्यक्रम के संबंध में लहार विधायक अंबरीश शर्मा (गुड्डू भैया) ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर जानकारी साझा की है।1