Shuru
Apke Nagar Ki App…
शिवलाल अध्यक्ष तो विवेक दीक्षित बने महामंत्री मौदहा (हमीरपुर)। तहसील बार संघ के चुनाव में शिवलाल अध्यक्ष तथा विवेक दीक्षित महामंत्री निर्वाचित हुए। दोनों पदों पर विजेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। मौदहा तहसील स्थित बार भवन में चुनाव अधिकारी व निर्वाचक मंडल की देखरेख में मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर शिवलाल को 105 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट बरदानी को 38 मत मिले। इस प्रकार शिवलाल ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित को 82 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार वर्मा को 12 मतों से हराकर विजय हासिल की। मतगणना के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
ISLAM
शिवलाल अध्यक्ष तो विवेक दीक्षित बने महामंत्री मौदहा (हमीरपुर)। तहसील बार संघ के चुनाव में शिवलाल अध्यक्ष तथा विवेक दीक्षित महामंत्री निर्वाचित हुए। दोनों पदों पर विजेताओं ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को बड़े अंतर से पराजित किया। मौदहा तहसील स्थित बार भवन में चुनाव अधिकारी व निर्वाचक मंडल की देखरेख में मतदान एवं मतगणना संपन्न हुई। अध्यक्ष पद पर शिवलाल को 105 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंदी एडवोकेट बरदानी को 38 मत मिले। इस प्रकार शिवलाल ने भारी अंतर से जीत दर्ज की। महामंत्री पद पर विवेक दीक्षित को 82 मत प्राप्त हुए। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राकेश कुमार वर्मा को 12 मतों से हराकर विजय हासिल की। मतगणना के बाद अधिवक्ताओं ने विजयी प्रत्याशियों को फूलमालाएं पहनाकर बधाई दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- क्षमता से अधिक माल लादकर ई-रिक्शा दे रहे हादसों को दावत मौदहा (हमीरपुर)। नगर सहित क्षेत्र में चल रहे ई-रिक्शा क्षमता से अधिक माल ढोकर हादसों को खुला निमंत्रण दे रहे हैं। ओवरलोडिंग के कारण आमजन की जान जोखिम में पड़ रही है, लेकिन इस ओर जिम्मेदार विभाग का ध्यान नहीं जा रहा। मंगलवार सुबह सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें एक ई-रिक्शा जरूरत से ज्यादा बांस लादे हुए दिखाई दे रहा है। असंतुलित होने के कारण रिक्शा एक मकान से टकराकर टिक गया और आसपास मौजूद लोग उसे सीधा करते नजर आए। गनीमत रही कि पास में मकान था, अन्यथा ई-रिक्शा पलट सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था। वायरल वीडियो की पड़ताल में सामने आया कि यह मामला कस्बे के मोहल्ला हैदरिया का है। स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आए दिन ओवरलोड ई-रिक्शा पलटने की घटनाएं होती रहती हैं, लेकिन कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जाती। नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि ओवरलोडिंग पर सख्ती से रोक लगाई जाए, ताकि संभावित हादसों को टाला जा सके।1
- वरिष्ठ भाजपा नेता श्याम मोहन धुरिया ने अपने प्रांगण में स्थापित भगवान शिव की पूजा अर्चना की। इस अवसर पर उन्होंने भगवान शिव की आराधना कर क्षेत्र की समृद्धि और शांति की कामना की साथ ही कन्या भोज के बाद भंडारा प्रसाद वितरण किया गया इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।।।। शुभम सिंह बांदा 77530332801
- कानपुर नगर के थाना रावतपुर क्षेत्र में 18 फरवरी 2026 की देर रात छपेड़ा पुलिया के पास दो पक्षों के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। विवाद के दौरान मारपीट और फायरिंग की घटना सामने आई, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार, अभिषेक विश्वकर्मा द्वारा सोनू राठौर पर हमला किया गया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तुरंत हैलट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे खतरे से बाहर बताया है। घटना की सूचना मिलते ही रावतपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अभिषेक विश्वकर्मा को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है। इस मामले में पुलिस उपायुक्त पश्चिम ने भी बयान जारी कर घटना की पुष्टि की है। यह पूरी खबर विस्तार से जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।1
- बांदा में मासूम से छेड़छाड़ करने वाला आरोपी गिरफ्तार — पुलिस की त्वरित कार्रवाई बांदा से बड़ी खबर… कोतवाली नगर थाना क्षेत्र में एक बच्ची के साथ दुर्व्यवहार और छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, बच्ची के परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर तेज़ी से जांच शुरू की गई और आरोपी को दबोच लिया गया। मामले में साक्ष्य संकलन व अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस पूरे प्रकरण पर जानकारी देते हुए सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुश्री मेविस टॉक ने बताया कि बच्ची की सुरक्षा व न्याय सुनिश्चित करने के लिए पुलिस प्रतिबद्ध है तथा आरोपी के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।1
- Post by Aniruddh Kashyap1
- Post by Mamta chaurasiya3
- यूपी बांदा ट्रैक्टर-ट्रॉली चोर गिरोह का भंडाफोड़ — हिस्ट्रीशीटर समेत 2 गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चोरी के वाहन बरामद1
- रमजान और होली को लेकर कोतवाली में पीस कमेटी की बैठक संपन्न मौदहा रमजान माह और आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता अपर जिलाधिकारी राजेश कुमार शुक्ला व अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से की बैठक में होलिका दहन स्थलों, मटकी फोड़ कार्यक्रमों और मस्जिदों में नमाज के समय को लेकर चर्चा की गई अधिकारियों ने सभी से आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ त्योहार मनाने की अपील की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखने और समस्याओं के समाधान का आश्वासन भी दिया गया1