अभनपुर में महिला सम्मान से सरपंच ने किया खिलवाड़! सरकारी स्कूल का महिला शौचालय तुड़वाकर स्कूल परिसर में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों में भारी आक्रोश अभनपुर. ग्राम पंचायत पारागांव में सरपंच द्वारा महिला सम्मान से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए बना महिला शौचालय ही तुड़वा दिया गया है, जिससे शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पारागांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का वे विरोध नहीं कर रहे, लेकिन उनका विरोध स्कूल परिसर में निर्माण को लेकर है। ग्रामीणों की मांग है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अन्य सरकारी जमीन पर किया जाए, न कि बच्चों के स्कूल परिसर में। स्कूल समिति और ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पहले ही उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र न बनाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद सरपंच द्वारा अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मिडिल स्कूल के महिला शौचालय को तोड़े जाने पर महिला शिक्षकों और छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में लगे छायादार बरगद के वृक्ष की टहनियों को काटे जाने पर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ग्राम पंचायत सरपंच के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं इस मामले को लेकर अभनपुर जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अभी मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है संज्ञान में लेकर जांच करके जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी l अब इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई उच्च अधिकारियों के द्वारा की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ये देखने वाली बात है l
अभनपुर में महिला सम्मान से सरपंच ने किया खिलवाड़! सरकारी स्कूल का महिला शौचालय तुड़वाकर स्कूल परिसर में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों में भारी आक्रोश अभनपुर. ग्राम पंचायत पारागांव में सरपंच द्वारा महिला सम्मान से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए बना महिला शौचालय ही तुड़वा दिया गया है, जिससे शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि
ग्राम पंचायत पारागांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का वे विरोध नहीं कर रहे, लेकिन उनका विरोध स्कूल परिसर में निर्माण को लेकर है। ग्रामीणों की मांग है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अन्य सरकारी जमीन पर किया जाए, न कि बच्चों के स्कूल परिसर में। स्कूल समिति और ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पहले ही उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र न बनाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद सरपंच द्वारा अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर मनमाने
ढंग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मिडिल स्कूल के महिला शौचालय को तोड़े जाने पर महिला शिक्षकों और छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में लगे छायादार बरगद के वृक्ष की टहनियों को काटे जाने पर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ग्राम पंचायत सरपंच के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने
चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं इस मामले को लेकर अभनपुर जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अभी मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है संज्ञान में लेकर जांच करके जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी l अब इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई उच्च अधिकारियों के द्वारा की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ये देखने वाली बात है l
- अभनपुर में महिला सम्मान से सरपंच ने किया खिलवाड़! सरकारी स्कूल का महिला शौचालय तुड़वाकर स्कूल परिसर में बन रहा उप स्वास्थ्य केंद्र, ग्रामीणों में भारी आक्रोश अभनपुर. ग्राम पंचायत पारागांव में सरपंच द्वारा महिला सम्मान से खिलवाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि सरपंच द्वारा सरकारी मिडिल स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण के लिए छात्राओं और महिला शिक्षकों के लिए बना महिला शौचालय ही तुड़वा दिया गया है, जिससे शिक्षकों और ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का कहना है कि ग्राम पंचायत पारागांव में उप स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण का वे विरोध नहीं कर रहे, लेकिन उनका विरोध स्कूल परिसर में निर्माण को लेकर है। ग्रामीणों की मांग है कि उप स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण अन्य सरकारी जमीन पर किया जाए, न कि बच्चों के स्कूल परिसर में। स्कूल समिति और ग्रामीणों द्वारा इस संबंध में पहले ही उच्च अधिकारियों को आवेदन देकर स्कूल परिसर में उप स्वास्थ्य केंद्र न बनाने की मांग की जा चुकी है। इसके बावजूद सरपंच द्वारा अधिकारियों के आदेशों को दरकिनार कर मनमाने ढंग से निर्माण कार्य कराया जा रहा है। मिडिल स्कूल के महिला शौचालय को तोड़े जाने पर महिला शिक्षकों और छात्राओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताते हुए उच्च अधिकारियों को अवगत कराया है। इसके अलावा स्कूल परिसर में लगे छायादार बरगद के वृक्ष की टहनियों को काटे जाने पर भी ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने महिला सम्मान से खिलवाड़ करने वाले ग्राम पंचायत सरपंच के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो वे उग्र आंदोलन करने को बाध्य होंगे। वहीं इस मामले को लेकर अभनपुर जनपद पंचायत सीईओ दीपक ठाकुर ने कहा कि अभी मिडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुआ है संज्ञान में लेकर जांच करके जो भी उचित कार्रवाई होगी वो की जाएगी l अब इस मामले में आगे क्या कुछ कार्रवाई उच्च अधिकारियों के द्वारा की जाती है या मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है ये देखने वाली बात है l4
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा पुरई में अवैध मवेशी परिवहन के विरुद्ध उतई पुलिस की कार्रवाई, भैंसों से भरे पिकअप को घेराबंदी कर 06 आरोपियों एवं 02 अपचारी बालकों को पकड़ा मुख्य बिंदु ▪️ *नर्सरी के पास ग्राम पुरई में पुलिस ने घेराबंदी कर संदिग्ध पिकअप वाहन की जांच की, जिसमें 03 नग भैंस मवेशी पाए गए।* ▪️ *मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं किए जाने पर पुलिस ने मौके पर कार्रवाई की।* ▪️ *प्रकरण में 06 आरोपियों को गिरफ्तार कर 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया है।* ▪️ *मवेशियों सहित परिवहन में प्रयुक्त पिकअप, स्कॉर्पियो एवं मोटरसाइकिल को पुलिस द्वारा जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की गई*। संक्षिप्त विवरण दुर्ग पुलिस द्वारा अवैध रूप से मवेशियों के परिवहन एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना उतई पुलिस को मवेशियों को अवैध रूप से परिवहन किए जाने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल ग्राम पुरई स्थित नर्सरी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904 में 03 नग भैंस मवेशी पाए गए। मवेशियों के परिवहन के संबंध में वैध दस्तावेज अथवा अनुमति प्रस्तुत नहीं की गई। मौके पर स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564 तथा मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123 भी पाए गए। पुलिस द्वारा मौके से 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा 02 अपचारी बालकों को विधि अनुसार अभिरक्षा में लिया गया। बरामद मवेशियों का पशु चिकित्सा अधिकारी से परीक्षण कराया जाकर नियमानुसार सुरक्षित स्थान पर भेजने की कार्रवाई की गई। प्रकरण में मवेशियों के परिवहन के स्रोत, गंतव्य तथा इस गतिविधि में संलिप्त अन्य व्यक्तियों के संबंध में विवेचना जारी है। फरार व्यक्ति की तलाश की जा रही है। मॉडस ऑपरेंडी (अपराध करने का तरीका) प्रारंभिक जांच में मवेशियों को वाहन के माध्यम से बिना वैध दस्तावेज अथवा अनुमति के परिवहन किए जाने की जानकारी सामने आई है। पुलिस द्वारा सूचना प्राप्त होने पर तत्काल घेराबंदी कर परिवहन में प्रयुक्त वाहनों एवं मवेशियों को कब्जे में लिया गया। घटना स्थल नर्सरी के पास, ग्राम पुरई, थाना उतई क्षेत्र, जिला दुर्ग। आरोपी का नाम 1. कमल गिरी गोस्वामी, उम्र 23 वर्ष, निवासी आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 2. जीमू गोस्वामी उर्फ संजू गोस्वामी, उम्र 26 वर्ष, निवासी बावापारा, आदर्श नगर उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 3. कमलेश गिरी गोस्वामी, उम्र 35 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 4. करन गिरी गोस्वामी, उम्र 19 वर्ष, निवासी बजरंग चौक, ग्राम डुण्डेरा, थाना उतई, जिला दुर्ग। 5. टोमन यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 6. जागेश्वर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी आदर्श नगर, बावापारा उतई, थाना उतई, जिला दुर्ग। 7. 02 अपचारी बालक — विधि अनुसार अभिरक्षा में। जप्त सामग्री 1. 03 नग भैंस मवेशी। 2. मैक्सिमा पिकअप वाहन क्रमांक CG 04 PF 6904। 3. स्कॉर्पियो वाहन क्रमांक CG 04 HD 1564। 4. मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 LB 1123। अपराध क्रमांक एवं धाराएं अपराध क्रमांक 428/2026, धारा 4, 6, 10 छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम एवं धारा 11 पशुओं के प्रति क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है। सराहनीय कार्य उक्त कार्रवाई में थाना उतई पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस टीम द्वारा सूचना प्राप्त होने के बाद तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई तथा मवेशियों एवं परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जप्त कर प्रकरण में वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की गई। दुर्ग पुलिस की अपील दुर्ग पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि मवेशियों के अवैध परिवहन अथवा तस्करी से संबंधित किसी भी गतिविधि की जानकारी तत्काल निकटतम थाना अथवा पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान नियमानुसार गोपनीय रखी जाएगी। कानून का उल्लंघन करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी। —0000—2
- स्वतंत्र न्यूज़ छत्तीसगढ़ l SWATANTRA NEWS CHHATTISGARH THURSDAY 20AUG2026 news update latest update1
- धमतरी में अकादमिक कार्यक्रमों की प्रभावी क्रियान्विति से विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में होगा सुधार वार्षिक अकादमिक एवं विद्यालयीन कार्यक्रमों की कलेक्टरअबिनाश मिश्रा ने की समीक्षा, आगामी सत्र की कार्ययोजना पर हुई चर्चा धमतरी। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कलेक्टर कार्यालय में जिले में संचालित वार्षिक अकादमिक एवं विद्यालयीन कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में आगामी शैक्षणिक सत्र की कार्ययोजना, विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धि में सुधार तथा विभिन्न कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। बैठक में समग्र शिक्षा के अतिरिक्त परियोजना समन्वयक प्रवीण साहू, अतिरिक्त परियोजना समन्वयक श्री अजय कुमार पांडे तथा ओपन लिंक फाउंडेशन (विनोबा टीम) से विश्वजीत पवार, जितेंद्र सिंह एवं हरनी सिन्हा उपस्थित रहे। बैठक में मिशन अव्वल, कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मासिक एवं बोर्ड परीक्षाओं के परिणाम, कक्षा 5वीं एवं 8वीं के शैक्षणिक कार्यक्रम, जेईई, नीट, राष्ट्रीय मीन्स-कम-मेरिट छात्रवृत्ति परीक्षा (एनएमएमएस), मूलभूत साक्षरता एवं संख्यात्मकता (एफएलएन) सहित विभिन्न अकादमिक गतिविधियों की विस्तारपूर्वक समीक्षा की गई। अधिकारियों ने पिछले शैक्षणिक सत्र की उपलब्धियों, विद्यार्थियों के प्रदर्शन तथा सामने आई चुनौतियों की जानकारी दी। आगामी सत्र में परिणामों में गुणात्मक सुधार के लिए लक्ष्य निर्धारित कर चरणबद्ध कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया गया। जेईई एवं नीट की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) प्रणाली से आयोजित अभ्यास परीक्षणों में अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को नियमित अभ्यास, विषयवार तैयारी, परीक्षा की समय-प्रबंधन क्षमता तथा निरंतर मार्गदर्शन उपलब्ध कराने की आवश्यकता बताई गई। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने कहा कि विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति का निरंतर आकलन करते हुए कमजोर क्षेत्रों की पहचान कर समयबद्ध सुधारात्मक प्रयास किए जाएं। उन्होंने विद्यालयों में अकादमिक गतिविधियों को परिणामोन्मुख बनाने, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रारंभिक स्तर से तैयार करने तथा शिक्षकों एवं संबंधित टीमों के बीच बेहतर समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को उसकी क्षमता के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक अवसर और आवश्यक मार्गदर्शन उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। कलेक्टर ने संचालित अकादमिक कार्यक्रमों के लिए संबंधित टीमों के प्रयासों की सराहना करते हुए आगामी सत्र में नवाचार, नियमित निगरानी और बेहतर परिणाम के लिए समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिए।3
- केसीजी जिला पुलिस द्वारा एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, केसीजी जिला पुलिस द्वारा एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण, 20 अगस्त गुरुवार को दोपहर तीन बजे प्राप्त मिली जानकारी अनुसार केसीजी जिला पुलिस द्वारा साइबर जागृति अभियान के तहत इंदिरा कला एवं संगीत विश्वविद्यालय में एक हजार से अधिक विद्यार्थियों को साइबर सुरक्षा का प्रशिक्षण दिया गया। विद्यार्थियों को ऑनलाइन ठगी, फिशिंग, ओटीपी व यूपीआई फ्रॉड, फर्जी लिंक, सोशल मीडिया अपराध, साइबर ब्लैकमेलिंग और डिजिटल अरेस्ट से बचाव की जानकारी दी गई। पुलिस ने ओटीपी, पिन, पासवर्ड और बैंकिंग जानकारी साझा नहीं करने तथा अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने की समझाइश दी।1
- *RAJ TALKIES RAIPUR* ☎️- 0771-2229223 *_Book Online Ticket from Book My Show_* https://in.bookmyshow.com/cinemas/raipur/raj-talkies-raipur/buytickets/RTSR/20251207 *_हमारे व्हाट्सएप ग्रुप में जुड़ने के लिए नीचे दिए लिंक में क्लिक करे। किसी और को जोड़ने के लिए यह लिंक उन्हें भेजे🙏_* https://chat.whatsapp.com/BPpMQLgJrtjDsPO4VHm0i8?mode=hqrt31
- कबीरधाम / कवर्धा: गुरुकुल में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, एक बच्चे की बन गई मां, कबीरधाम / कवर्धा: गुरुकुल में नाबालिग आदिवासी छात्रा के साथ दुष्कर्म, एक बच्चे की बन गई मां, परिषद ने डीएनए टेस्ट और दोषियों के खिलाफ SIT जांच की मांग छत्तीसगढ़ आदिवासी विकास परिषद (शाखा कबीरधाम) के जिलाध्यक्ष श्री कामू बैगा ने कबीरधाम (कवर्धा) के एक प्रतिष्ठित आवासीय विद्यालय (गुरुकुल आवासीय विद्यालय) में शासकीय संरक्षण में अध्ययनरत "गोंड समाज" ( जनजाति) की एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए संस्थागत लैंगिक शोषण, 7.5 महीने तक 8 माह की गर्भावस्था को दबाने की साज़िश और मामले को छुपाने की कोशिशों पर कड़ा विरोध जताया है। वैज्ञानिक साक्ष्य (DNA Test) की मांग:1