logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

“हमको हमारा स्कूल दे दो”: कटनी में बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, 12 मई को खाली स्कूल बैग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे छात्र कटनी।। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम चरगवा के स्कूली बच्चे 12 मई दिन मंगलवार को अपनी वर्षों पुरानी हाई स्कूल की मांग को लेकर अनोखे और भावनात्मक अंदाज में प्रदर्शन करेंगे। छात्र अपने कंधों पर खाली स्कूल बैग लेकर कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रशासन से “हमको हमारा स्कूल दे दो…” की अपील करेंगे। ग्रामीणों, पालकों और छात्र-छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रदर्शन मंगलवार को प्रातः 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। प्रदर्शन का उद्देश्य ग्राम चरगवा में हाई स्कूल खोले जाने की मांग को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाई स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे दूरी और संसाधनों की कमी के चलते आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। आयोजकों ने इसे केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के शिक्षा के अधिकार की आवाज बताया है। कार्यक्रम में जिले और प्रदेश के सोशल मीडिया ब्लॉगर, यूट्यूबर, डिजिटल क्रिएटर, मीडिया प्रतिनिधियों और पत्रकारों से शामिल होकर बच्चों की मांग को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और गांव के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

1 hr ago
user_गोकुल पटेल
गोकुल पटेल
Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
1 hr ago
2869efc2-83b3-44a9-bac7-ab939118c90b

“हमको हमारा स्कूल दे दो”: कटनी में बच्चों का अनोखा प्रदर्शन, 12 मई को खाली स्कूल बैग लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे छात्र कटनी।। मध्यप्रदेश के कटनी जिले की बहोरीबंद विधानसभा अंतर्गत ग्राम चरगवा के स्कूली बच्चे 12 मई दिन मंगलवार को अपनी वर्षों पुरानी हाई स्कूल की मांग को लेकर अनोखे और भावनात्मक अंदाज में प्रदर्शन करेंगे। छात्र अपने कंधों पर खाली स्कूल बैग लेकर कटनी कलेक्ट्रेट पहुंचेंगे और प्रशासन से “हमको हमारा स्कूल दे दो…” की अपील करेंगे। ग्रामीणों, पालकों और छात्र-छात्राओं के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित यह प्रदर्शन मंगलवार को प्रातः 12 बजे कलेक्ट्रेट परिसर में होगा। प्रदर्शन का उद्देश्य ग्राम चरगवा में हाई स्कूल खोले जाने की मांग को सरकार और प्रशासन तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में हाई स्कूल नहीं होने के कारण बच्चों को पढ़ाई के लिए दूरस्थ क्षेत्रों में जाना पड़ता है। आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के कई बच्चे दूरी और संसाधनों की कमी के चलते आगे की पढ़ाई बीच में ही छोड़ देते हैं। विशेष रूप से बालिकाओं की शिक्षा पर इसका गंभीर असर पड़ रहा है। आयोजकों ने इसे केवल प्रदर्शन नहीं, बल्कि ग्रामीण बच्चों के शिक्षा के अधिकार की आवाज बताया है। कार्यक्रम में जिले और प्रदेश के सोशल मीडिया ब्लॉगर, यूट्यूबर, डिजिटल क्रिएटर, मीडिया प्रतिनिधियों और पत्रकारों से शामिल होकर बच्चों की मांग को व्यापक स्तर तक पहुंचाने की अपील की गई है। ग्रामीणों का कहना है कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और गांव के बच्चों को भी बेहतर शिक्षा सुविधाएं मिलनी चाहिए। प्रदर्शन को लेकर क्षेत्र में व्यापक चर्चा है और बड़ी संख्या में ग्रामीणों व विद्यार्थियों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • कटरिया खरीदी केंद्र में किसानों के साथ ‘अन्याय’, सैंपल के नाम पर अनाज की लूट और अधिक तुलाई का खेल कटनी।। तहसील अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र कटरिया में इन दिनों किसानों का शोषण चरम पर है। केंद्र में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के चलते अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप है कि यहाँ न केवल शासन के नियमों को ताक पर रखकर अधिक वजन की तुलाई की जा रही है, बल्कि सैंपल के नाम पर किसानों के अनाज पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है। इस केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जाँचने के नाम पर भारी मात्रा में 'सैंपल' निकाला जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सैंपल लेने के बाद वापस किसानों के बोरों में नहीं डाला जाता, बल्कि कर्मचारियों द्वारा इसका अलग ही ढेर लगा लिया जाता है। किसानों ने इसे "आँखों के सामने डकैती" करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को इस तरह छीनना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है। शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, एक बोरी में अनाज की तुलाई 50 किलो 200 ग्राम या अधिकतम 700 ग्राम (बोरी के वजन सहित) होनी चाहिए। लेकिन कटरिया केंद्र पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों से प्रति बोरी 51 किलो 200 ग्राम गेहूं लिया जा रहा है। प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त अनाज लेना हजारों किसानों के साथ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करता है। परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीते शुक्रवार (8 मई) को चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा तुलाई का काम बंद रखा गया। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी जब तुलाई शुरू नहीं हुई, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कम दाम या भ्रष्टाचार के दबाव में झुक जाएं। वही पीड़ित किसान का कहना है कि हम अपनी उपज लेकर दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहाँ केंद्र प्रभारी की मनमानी चल रही है। सैंपल के नाम पर हमारा अनाज लूटा जा रहा है और तुलाई भी मानक से ज्यादा ली जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।
    3
    कटरिया खरीदी केंद्र में किसानों के साथ ‘अन्याय’, सैंपल के नाम पर अनाज की लूट और अधिक तुलाई का खेल 
कटनी।। तहसील अंतर्गत आने वाले गेहूं खरीदी केंद्र कटरिया में इन दिनों किसानों का शोषण चरम पर है। केंद्र में अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के चलते अन्नदाता खुद को ठगा महसूस कर रहा है। आरोप है कि यहाँ न केवल शासन के नियमों को ताक पर रखकर अधिक वजन की तुलाई की जा रही है, बल्कि सैंपल के नाम पर किसानों के अनाज पर खुलेआम डाका डाला जा रहा है।
इस केंद्र पर अनाज की गुणवत्ता जाँचने के नाम पर भारी मात्रा में 'सैंपल' निकाला जा रहा है। आश्चर्य की बात यह है कि यह सैंपल लेने के बाद वापस किसानों के बोरों में नहीं डाला जाता, बल्कि कर्मचारियों द्वारा इसका अलग ही ढेर लगा लिया जाता है। किसानों ने इसे "आँखों के सामने डकैती" करार देते हुए कहा कि उनकी मेहनत की कमाई को इस तरह छीनना प्रशासनिक मिलीभगत की ओर इशारा करता है।
शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार, एक बोरी में अनाज की तुलाई 50 किलो 200 ग्राम या अधिकतम 700 ग्राम (बोरी के वजन सहित) होनी चाहिए। लेकिन कटरिया केंद्र पर नियमों की धज्जियाँ उड़ाते हुए किसानों से प्रति बोरी 51 किलो 200 ग्राम गेहूं लिया जा रहा है। प्रति बोरी 1 किलो अतिरिक्त अनाज लेना हजारों किसानों के साथ लाखों रुपये का भ्रष्टाचार उजागर करता है।
परेशानियों का सिलसिला यहीं नहीं थमा। बीते शुक्रवार (8 मई) को चिलचिलाती धूप में किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं, लेकिन केंद्र प्रभारी द्वारा तुलाई का काम बंद रखा गया। कई घंटों के इंतज़ार के बाद भी जब तुलाई शुरू नहीं हुई, तो किसानों का धैर्य जवाब दे गया। किसानों का आरोप है कि उन्हें जानबूझकर परेशान किया जा रहा है ताकि वे कम दाम या भ्रष्टाचार के दबाव में झुक जाएं।
वही पीड़ित किसान का कहना है कि हम अपनी उपज लेकर दिन-रात लाइन में खड़े हैं, लेकिन यहाँ केंद्र प्रभारी की मनमानी चल रही है। सैंपल के नाम पर हमारा अनाज लूटा जा रहा है और तुलाई भी मानक से ज्यादा ली जा रही है। कोई सुनने वाला नहीं है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं। मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
    1
    नागौद मंडी पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने किसानों से बात की गेहूं पर ₹2700 MSP की मोदी गारंटी देने वाले प्रदेश में आज किसान ₹2000 से ₹2300 में गेहूं बेच रहे हैं।
मोहन भैया, अभी भी किसानों के साथ न्याय नहीं हुआ तो कांग्रेस पार्टी अब एक नहीं, प्रदेश के सारे हाईवे पर चक्का जाम करेगी।
    user_Naresh Bajaj
    Naresh Bajaj
    पत्रकार कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    1
    कटनी जिले की ग्राम पंचायत पीपरोध के ग्रामीणों को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार न्याय मिला है। इस फैसले से उन्हें कई समस्याओं से राहत मिली है और अब वे सुकून की साँस ले पा रहे हैं।
    user_प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    प्रधान संपादक Rudradatt Pande
    Accountant कटनी नगर, कटनी, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    1
    मध्य प्रदेश के कटनी नगर में चांडक चौक पर लगे भीषण जाम से लोग बेहाल हैं। घंटों तक वाहनों में फंसे राहगीर और मरीज भीषण गर्मी में परेशान हैं, जिससे जनता में आक्रोश बढ़ रहा है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से स्थायी यातायात व्यवस्था और अवैध अतिक्रमण हटाने की मांग की है।
    user_आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    आदिशक्ति माँ विंध्यवासिनी मंदि
    Social worker कटनी (मुरवारा), कटनी, मध्य प्रदेश•
    7 hrs ago
  • 🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨 PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा… दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई… पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार… ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी… पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे… लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई… हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि… भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी… 📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह 🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह
    1
    🚨 BREAKING NEWS | भारत संवाद न्यूज़ दमोह 🚨
PM आवास योजना में रिश्वतखोरी का बड़ा खुलासा…
दमोह जिले की तेजगढ़ ग्राम पंचायत में सागर लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई…
पंचायत सचिव जुगराज सिंह लोधी 6 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार…
ग्राम पंचायत चौकीदार गुड्डा रैकवार भी बना आरोपी…
पीड़ित महेंद्र कोष्ठी से पीएम आवास की दूसरी किस्त जारी करने के बदले मांगे जा रहे थे पैसे…
लोकायुक्त टीम ने पंचायत भवन में की ट्रैप कार्रवाई…
हाथ धुलवाने पर दोनों आरोपियों के हाथ हुए लाल, रिश्वत लेने की पुष्टि…
भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज, जांच जारी…
📍तेजगढ़ | तेंदूखेड़ा | दमोह
🎥 भारत संवाद न्यूज़ दमोह
    user_अरविंद सिंह लोधी
    अरविंद सिंह लोधी
    News Anchor जबेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार डाक बंद किसान परेशान पीने को पानी तक नसीब नहीं
    1
    पथरिया कृषि उपज मंडी में सोमवार डाक बंद किसान परेशान पीने को पानी तक नसीब नहीं
    user_भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    भगवत सिंह लोधी पत्रकार
    जनता की आवाज़ Jabera, Damoh•
    5 hrs ago
  • जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार 14 मई को आयेंगे दमोह,विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार 14 मई को आयेंगे दमोह,विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा दमोह.प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में 14 मई 2026 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है. कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने निर्देशित किया है.
    1
    जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार 14 मई को आयेंगे दमोह,विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा
जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार 14 मई को आयेंगे दमोह,विभागीय योजनाओं की करेंगे समीक्षा
दमोह.प्रदेश के उच्च शिक्षा, आयुष, तकनीकी शिक्षा व जिले के प्रभारी मंत्री इंदर सिंह परमार की अध्यक्षता में 14 मई 2026 को अपरान्ह 3 बजे कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विभागीय योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई है.
कलेक्टर प्रताप नारायण यादव ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने निर्देशित किया है.
    user_Reeport 100
    Reeport 100
    Artist पटेरा, दमोह, मध्य प्रदेश•
    2 min ago
  • कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में BSNL द्वारा केबल बिछाने के नाम पर जेसीबी से सालों पुराने पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य वन विकास निगम के रेंजर ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    1
    कटनी जिले के ढीमरखेड़ा क्षेत्र में BSNL द्वारा केबल बिछाने के नाम पर जेसीबी से सालों पुराने पेड़ उखाड़े जा रहे हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने वन विभाग पर लापरवाही और मिलीभगत का गंभीर आरोप लगाया है। राज्य वन विकास निगम के रेंजर ने मामले की जानकारी मिलते ही जांच और कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
    user_गोकुल पटेल
    गोकुल पटेल
    Local News Reporter बहोरीबंद, कटनी, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.