Shuru
Apke Nagar Ki App…
स्व. मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर 1 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में 'एक शाम रफ़ी के नाम' भव्य लाइव ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस संगीतमय कार्यक्रम में मोहम्मद रफ़ी के सदाबहार नगमे गूंजेंगे, जिसके लिए सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रण दिया गया है।
Hello Chittorgarh News
स्व. मोहम्मद रफ़ी की पुण्यतिथि के अवसर पर 1 अगस्त को चित्तौड़गढ़ में 'एक शाम रफ़ी के नाम' भव्य लाइव ऑर्केस्ट्रा का आयोजन होने जा रहा है। इस संगीतमय कार्यक्रम में मोहम्मद रफ़ी के सदाबहार नगमे गूंजेंगे, जिसके लिए सभी संगीत प्रेमियों को आमंत्रण दिया गया है।
More news from राजस्थान and nearby areas
- चित्तौड़गढ़ के भूपालसागर स्थित अनोपपुरा ग्राम पंचायत में हिंदुस्तान जिंक संयंत्र द्वारा स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार देने, विकास कार्य करवाने और पर्यावरण को हुए नुकसान का मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर प्रशासक कमलेश चौधरी ने उपखण्ड अधिकारी महेश गगोरिया को ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में बताया गया है कि अनोपपुरा में स्थित हिंदुस्तान जिंक का लेड प्लांट सुरक्षा मानकों के अनुसार 25 से 30 किलोमीटर दूर होने के बजाय आबादी क्षेत्र से महज 1 किलोमीटर से भी कम दूरी पर स्थित है, और इसके निर्माण के समय ग्राम पंचायत से कोई एनओसी भी नहीं ली गई थी। प्रशासक कमलेश चौधरी के अनुसार, लेड प्लांट के कारण आसपास के कुएं और जमीनें पूरी तरह केमिकल युक्त हो चुकी हैं, जिससे किसानों को अपनी जमीनें छोड़नी पड़ी हैं और पीने का पानी दूषित हो गया है। इसके बावजूद कंपनी ने नियमानुसार ग्राम पंचायत को दिया जाने वाला वार्षिक टैक्स जमा नहीं कराया है। पूर्व में हुए आंदोलन के समय कंपनी अधिकारियों ने भर्ती में स्थानीय युवाओं को 60% रोजगार देने और 60% CSR फंड पंचायत के विकास में खर्च करने का भरोसा दिया था, लेकिन प्रबंधन इन वादों की अनदेखी कर टाल-मटोल कर रहा है। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई है कि हिंदुस्तान जिंक पर कानूनी कार्रवाई कर लिखित आश्वासन लिया जाए, हालिया भर्तियों में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिया जाए, स्वास्थ्य, शिक्षा व पेयजल व्यवस्था में सुधार हो और प्रभावित किसानों को मुआवजा मिले। प्रशासन को चेतावनी दी गई है कि यदि इन मांगों पर जल्द कार्रवाई नहीं की गई तो अनोपपुरा के ग्रामीण भूख-हड़ताल करने पर मजबूर होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी हिंदुस्तान जिंक प्रबंधन की होगी।1
- चित्तौड़गढ़ के साड़ास में 15 दिनों के बाद आखिरकार इंद्र देव का आगमन हुआ है। यहाँ के ग्रामवासियों को इस घड़ी का लंबे समय से इंतजार था।1
- मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर जयपुर से कोटा गंगानगर बस में बाड़मेर बालोतरा पूरी राजस्थान 33 में बोलते हैं मादरचोद चुनाव की बर्बाद कियामजा आया4
- अखिल भारतीय महिला कांग्रेस द्वारा आयोजित "संसद चलो" अभियान के तहत दिल्ली की सड़कों पर हजारों महिला कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर पैदल मार्च निकाला और केंद्र सरकार से महिला आरक्षण कानून को बिना किसी विलंब के शीघ्र लागू करने की मांग की। राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, राजस्थान प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष सारिका सिंह और प्रदेश प्रभारी दीप्ति सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में चित्तौड़गढ़ जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यशोदा नरेंद्र पुरोहित की अगुवाई में बेगूं और चित्तौड़गढ़ की टीम ने भी दिल्ली पहुंचकर इस लड़ाई में सक्रिय सहभागिता निभाई। मार्च के दौरान महिला कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर महिला सशक्तिकरण, सामाजिक न्याय, समान अधिकार और लोकतांत्रिक मूल्यों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी की। जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती यशोदा नरेंद्र पुरोहित ने कहा कि देश की आधी आबादी को निर्णय प्रक्रिया में उचित प्रतिनिधित्व मिलना लोकतंत्र की मजबूती के लिए अत्यंत आवश्यक है और यह कानून करोड़ों महिलाओं की लंबे समय से चली आ रही मांग है। इस शक्ति प्रदर्शन में चित्तौड़गढ़ महिला कांग्रेस की ओर से जिला महासचिव ममता शर्मा, मधु गोस्वामी, नानी बाई रेगर, आशा, बृजेश, कमला यादव और सुशीला रेगर सहित अनेक कार्यकर्ताओं ने शामिल होकर अपनी आवाज बुलंद की।2
- रेलमगरा उपखंड क्षेत्र के दरिबा में बड़ी सादड़ी से लाए जा रहे विषाक्त अपशिष्ट (हैजर्डस वेस्ट) के निस्तारण पर तत्काल रोक लगाने की मांग को लेकर मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों और ग्रामीणों ने उपखंड अधिकारी आकांक्षा दुबे को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि खनन कंपनी द्वारा पूर्व में बड़ी सादड़ी भेजे गए विषाक्त कचरे को अब रेलमगरा क्षेत्र में डंप किया जा रहा है। इसका निस्तारण निर्धारित पर्यावरणीय मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा, जिससे क्षेत्र की भूमि और भूजल प्रदूषित होने की आशंका बढ़ रही है। ग्रामीणों ने चेताया कि बारिश के दौरान यह अपशिष्ट बहकर जल स्रोतों और तालाबों तक पहुंच सकता है। इससे सुनारिया खेड़ा, दरिबा, कोटड़ी, माताजी का खेड़ा, गवारड़ी, चावंडिया, छापरी, मेहंदूरिया तथा आंजना सहित आसपास के कई गांवों के कुओं का पानी प्रभावित हो सकता है। इसके अलावा, अपशिष्ट के परिवहन के दौरान सामग्री सड़क पर बिखरने से दरिबा-फतेहनगर मार्ग पर धूल और प्रदूषण बढ़ रहा है, जिससे विशेष रूप से दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। भाजपा पदाधिकारियों एवं ग्रामीणों ने प्रशासन से विषाक्त अपशिष्ट के परिवहन व डंपिंग पर तत्काल रोक लगाने, पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र उचित कार्रवाई नहीं की गई तो क्षेत्रवासी जन आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। ज्ञापन सौंपने के दौरान भाजपा मंडल अध्यक्ष अंबालाल जाट, जिला कार्यकारिणी सदस्य बद्रीलाल मेनारिया, वरिष्ठ कार्यकर्ता रोशनलाल टुकल्या, भाजपा आईटी सेल के प्रहलाद जोशी, रेलमगरा सरपंच प्रतिनिधि भरत जाट, किशनलाल, लक्ष्मणदास वैष्णव, गोपाल जाट, पिंटू जाट और कन्हैयालाल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।2
- चित्तौड़गढ़ में कांग्रेस ने केंद्र सरकार के खिलाफ जनाक्रोश प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान सुरेंद्रसिंह जाड़ावत ने तीखा हमला बोलते हुए कहा कि 152 पेपर लीक कराकर युवाओं के सपनों की हत्या की गई है, और अब देश का युवा इसका जवाब देगा। पेपर लीक और युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर आयोजित इस प्रदर्शन के दौरान राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया।4
- मुंबई से उदयपुर उदयपुर से जयपुर जयपुर से कोटा गंगानगर बांसवाड़ा बोलती है बर्बाद किया मजा आया साइट करेगा तो मजा आएगा मादरचोद छिनाल4
- नीट पेपर लीक मामले पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर छात्र और विपक्ष लगातार अड़े हुए हैं। दिल्ली में 20 जुलाई को कॉकरोज जनता पार्टी (CJP) के 'संसद चलो' मार्च के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी अन्ना हजारे ने पीएम मोदी को पत्र लिखा है। छात्रों के इस आंदोलन को देखते हुए अन्ना हजारे अहिल्यानगर के वाडिया पार्क स्थित गांधी स्मारक पर कल सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक मौन आंदोलन करेंगे। अन्ना हजारे के इस आंदोलन स्थल को प्रतीकात्मक रूप से 'नगर का जंतर-मंतर' नाम दिया जाएगा। लोकतंत्र में संवाद के बजाय दमन का रास्ता अपनाए जाने पर अन्ना हजारे ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ संवाद कर उनकी समस्याओं का समाधान करना चाहिए। अन्ना हजारे का कहना है कि पेपर लीक, बेरोजगारी और भर्ती प्रक्रिया में हो रही देरी बेहद चिंताजनक है और छात्रों के आंदोलन को कानून-व्यवस्था का नहीं, बल्कि जनभावना का मुद्दा माना जाना चाहिए। उन्होंने सरकार से आंदोलनकारियों के साथ सकारात्मक बातचीत करने और महात्मा गांधी के सत्याग्रह के मार्ग पर चलते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की अपील की है। दूसरी ओर, जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का विरोध प्रदर्शन बुधवार को भी जारी रहा। सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने बताया कि केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने उन्हें दूसरी बार बातचीत के लिए बुलाया है। हालांकि, पार्टी ने स्पष्ट कर दिया है कि पहली मुलाकात में उन्हें चार घंटे तक रोके रखा गया था, इसलिए वे केंद्रीय मंत्री से तभी मिलेंगे जब उनकी मांगों को पूरा करने की बात मानी जाएगी।1