logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्व मंत्री के क्षेत्र में बदहाली: उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला का अंतिम यात्रा, श्मशान घाट पहुँचने पुल तक नहीं* *राजस्व मंत्री के क्षेत्र में बदहाली: उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला का अंतिम यात्रा, श्मशान घाट पहुँचने पुल तक नहीं* ​मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए जो सहना पड़ा, वह शासन-प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाता है। गाँव में श्मशान घाट तक जाने के लिए एक अदद पुल तक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए शव को ले जाना पड़ा। ​गांव की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो जाने पर अंतिम यात्रा के दौरान कोई रास्ता नहीं बचा था। उफनती नदी के तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने कंधों पर शव उठाकर नदी पार की। इस जानलेवा सफर के दौरान जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन मजबूर ग्रामीणों के पास इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। *​35 सालों का प्रतिनिधित्व, लेकिन मूलभूत सुविधाएं गायब* ​विडंबना यह है कि इछावर क्षेत्र से करण सिंह वर्मा पिछले 35 से अधिक वर्षों से विधायक हैं और वर्तमान में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। इसके बावजूद कचनारिया गाँव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय से श्मशान घाट तक पहुँच मार्ग और पुल के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन नेताओं और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ​ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, मगर धरातल पर स्थितियां जस की तस हैं। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। जब कोई दुखद घटना होती है, तो गांववालों को अपनी जिंदगी दांव पर लगानी पड़ती है। ​इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट मार्ग पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी को इस तरह जान जोखिम में न डालनी पड़े.

1 hr ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

राजस्व मंत्री के क्षेत्र में बदहाली: उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला का अंतिम यात्रा, श्मशान घाट पहुँचने पुल तक नहीं* *राजस्व मंत्री के क्षेत्र में बदहाली: उफनती नदी में जान जोखिम में डालकर बुजुर्ग महिला का अंतिम यात्रा, श्मशान घाट पहुँचने पुल तक नहीं* ​मध्यप्रदेश के राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा के गृह विधानसभा क्षेत्र इछावर के हालात जमीनी हकीकत की पोल खोल रहे हैं। बीते दिनों ग्राम पंचायत मूडला खुर्द के कचनारिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति के निधन के बाद ग्रामीणों को अंतिम संस्कार के लिए जो सहना पड़ा, वह शासन-प्रशासन के दावों की धज्जियां उड़ाता है। गाँव में श्मशान घाट तक जाने के लिए एक अदद पुल तक नहीं है, जिसके कारण ग्रामीणों को उफनती नदी पार कर अपनी जान जोखिम में डालते हुए शव को ले जाना पड़ा। ​गांव की एक बुजुर्ग महिला की मृत्यु हो जाने पर अंतिम यात्रा के दौरान कोई रास्ता नहीं बचा था। उफनती नदी के तेज बहाव के बीच ग्रामीणों ने कंधों पर शव उठाकर नदी पार की। इस जानलेवा सफर के दौरान जरा सी चूक किसी बड़े हादसे का कारण बन सकती थी, लेकिन मजबूर ग्रामीणों के पास इसके अलावा कोई दूसरा रास्ता नहीं था। *​35 सालों का प्रतिनिधित्व, लेकिन मूलभूत सुविधाएं गायब* ​विडंबना यह है कि इछावर क्षेत्र से करण सिंह वर्मा पिछले 35 से अधिक वर्षों से विधायक हैं और वर्तमान में प्रदेश सरकार में राजस्व मंत्री जैसे महत्वपूर्ण पद पर आसीन हैं। इसके बावजूद कचनारिया गाँव के लोग आज भी बुनियादी सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। लंबे समय से श्मशान घाट तक पहुँच मार्ग और पुल के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन नेताओं और प्रशासन के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। ​ग्रामीणों का कहना है कि हर चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, मगर धरातल पर स्थितियां जस की तस हैं। बारिश के दिनों में यह समस्या और विकराल हो जाती है। जब कोई दुखद घटना होती है, तो गांववालों को अपनी जिंदगी दांव पर लगानी पड़ती है। ​इस घटना के बाद से स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि श्मशान घाट मार्ग पर जल्द से जल्द पुल का निर्माण कराया जाए, ताकि भविष्य में किसी को इस तरह जान जोखिम में न डालनी पड़े.

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • पार्षदों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ लगाए नारेबाजी भिंड। नगर पालिका में शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सफाई, जल निकासी सहित शहर से जुड़ी कई समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।पार्षदों ने कहा कि प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है। विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए स्थायी सीएमओ की नियुक्ति जरूरी है। जब तक नगर पालिका में परमानेंट सीएमओ की नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पार्षदों के इस विरोध प्रदर्शन से नगर पालिका में काफी देर तक माहौल गरम रहा। पार्षदों ने शासन-प्रशासन से जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति कर नगर पालिका की व्यवस्थाओं को सुचारु कराने की मांग की।
    1
    पार्षदों ने काली पट्टी बांध कर किया विरोध प्रदर्शन प्रशासन के खिलाफ लगाए नारेबाजी 
भिंड। नगर पालिका में शहर की बिगड़ती व्यवस्थाओं को लेकर सोमवार को पार्षदों ने काली पट्टी बांधकर प्रभारी सीएमओ के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। पार्षदों का आरोप है कि नगर पालिका की व्यवस्थाएं पूरी तरह चरमरा गई हैं। सफाई, जल निकासी सहित शहर से जुड़ी कई समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं हो पा रहा है।पार्षदों ने कहा कि प्रभारी सीएमओ नियमित रूप से कार्यालय नहीं आते हैं, जिसके चलते जनप्रतिनिधियों और शहरवासियों को समस्याओं के समाधान के लिए परेशान होना पड़ रहा है। नगर पालिका में अधिकारियों की अनुपस्थिति के कारण कामकाज प्रभावित हो रहा है।
विरोध प्रदर्शन कर रहे पार्षदों ने कहा कि शहर की व्यवस्थाओं को सुधारने के लिए स्थायी सीएमओ की नियुक्ति जरूरी है। जब तक नगर पालिका में परमानेंट सीएमओ की नियुक्ति नहीं होती, तब तक उनका विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पार्षदों ने स्पष्ट कहा कि वे अपनी मांग को लेकर पीछे हटने वाले नहीं हैं और जरूरत पड़ने पर आंदोलन को और तेज किया जाएगा।पार्षदों के इस विरोध प्रदर्शन से नगर पालिका में काफी देर तक माहौल गरम रहा। पार्षदों ने शासन-प्रशासन से जल्द स्थायी सीएमओ की नियुक्ति कर नगर पालिका की व्यवस्थाओं को सुचारु कराने की मांग की।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगाँठ पर सेवादल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    1
    भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगाँठ पर सेवादल ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
  • वनखंडेश्वर मंदिर से बालाजी धाम तक बड़े की धूमधाम के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा , डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश वनखंडेश्वर मंदिर से बालाजी धाम तक बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा ,भक्तों ने बढ़ चढ़कर लिया कांवड़ यात्रा में भाग , पुलिस प्रशासन की देखरेख में निकाली गई कावड़ यात्रा, कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से बालाजी मंदिर के महंत सोनू महाराज रहे मौजूद , सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा ।
    1
    वनखंडेश्वर मंदिर से बालाजी धाम तक बड़े की धूमधाम के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा ,
डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
वनखंडेश्वर मंदिर से बालाजी धाम तक बड़ी धूमधाम के साथ निकाली गई कावड़ यात्रा ,भक्तों ने बढ़ चढ़कर लिया कांवड़ यात्रा में भाग ,  पुलिस प्रशासन की देखरेख में निकाली गई कावड़ यात्रा, कावड़ यात्रा में मुख्य रूप से बालाजी मंदिर के महंत सोनू महाराज रहे मौजूद , सैकड़ो की संख्या में भक्तों ने निकाली कावड़ यात्रा ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया। मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है। पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    1
    कोंच,सुभाष नगर में सीएससी संचालक का खाता फ्रीज होने और पुलिसकर्मी पर धमकी देने का आरोप, सीओ से की शिकायत, निष्पक्ष जांच की मांग
जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के सुभाष नगर निवासी मनीषा विश्वकर्मा ने सोमवार दोपहर 2 बजे सीओ परमेश्वर प्रसाद को शिकायती पत्र देकर सीएससी संचालक पति के साथ कथित धोखाधड़ी और शिकायत के बाद पुलिसकर्मी द्वारा धमकी दिए जाने की जांच कराने की मांग की है।
शिकायती पत्र के अनुसार, 7 जुलाई 2026 की शाम  दो लोग कथित रूप से मेडिकल इमरजेंसी का हवाला देकर सीएससी संचालक पंकज के यूपीआई खाते में 47 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद पंकज ने परिचित होने के कारण उन्हें 47 हजार रुपये नकद दे दिए। आरोप है कि बाद में पता चला कि खाते में भेजी गई रकम संदिग्ध तरीके से ट्रांसफर हुई थी, जिसके चलते पंकज का बैंक खाता फ्रीज हो गया।
मनीषा का आरोप है कि मामले की शिकायत और साक्ष्य देने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने दावा किया कि 24 जुलाई को एक सिपाही ने शिकायत आगे बढ़ाने पर पति को मुकदमे में फंसाने और जेल भेजने की धमकी दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड होने का भी दावा किया गया है।
पीड़िता ने मामले की जांच चौकी स्तर से हटाकर प्रभारी निरीक्षक या क्षेत्राधिकारी स्तर से कराने, आरोपों की निष्पक्ष जांच और परिवार को सुरक्षा देने की मांग की है।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    7 hrs ago
  • डबरा की बदहाल स्थिति को देखते हुए आज पारस गुर्जर द्वारा धरना दिया जा रहा है
    1
    डबरा की बदहाल स्थिति को देखते हुए आज पारस गुर्जर द्वारा धरना दिया जा रहा है
    user_AAP पारस गुर्जर
    AAP पारस गुर्जर
    सोसल मीडिया पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • हड़ताल के चौथे दिन भी नहीं माने आउटसोर्स कर्मचारी, अधिकारियों की समझाइश बेअसर हड़ताल के चौथे दिन भी नहीं माने आउटसोर्स कर्मचारी, अधिकारियों की समझाइश बेअसर एसडीओपी, तहसीलदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि और सीएमओ ने की चर्चा, मांगों पर अड़े कर्मचारी; बाजार बंद का किया आह्वान सेवढ़ा। नगर परिषद सेवढ़ा में आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों को समझाने के लिए एसडीओपी अजय चानना, तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि आशा गोविंद नागिल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी महिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से चर्चा कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की। अधिकारियों ने कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। मांगों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स व्यवस्था के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निकाय से जोड़ना तथा योग्य एवं पढ़े-लिखे कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में 15 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांगें शामिल हैं। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है और ठेका व्यवस्था के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे हैं। बाजार में व्यापारियों से मांगा सहयोग हड़ताल के चौथे दिन आउटसोर्स कर्मचारियों ने आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए नगर के बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की। कर्मचारियों ने व्यापारियों से अपनी मांगों और समस्याओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए आंदोलन में समर्थन देने का आग्रह किया। कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बाजार बंद का भी आह्वान किया है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है। अधिकारियों की समझाइश के बाद भी जारी रहा आंदोलन चौथे दिन प्रशासनिक एवं नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से बातचीत किए जाने के बावजूद हड़ताल समाप्त नहीं हुई। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच आगामी दिनों में क्या सहमति बनती है और हड़ताल कब समाप्त होती है। फिलहाल आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर परिषद की विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही हैं
    1
    हड़ताल के चौथे दिन भी नहीं माने आउटसोर्स कर्मचारी, अधिकारियों की समझाइश बेअसर
हड़ताल के चौथे दिन भी नहीं माने आउटसोर्स कर्मचारी, अधिकारियों की समझाइश बेअसर
एसडीओपी, तहसीलदार, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि और सीएमओ ने की चर्चा, मांगों पर अड़े कर्मचारी; बाजार बंद का किया आह्वान
सेवढ़ा। नगर परिषद सेवढ़ा में आउटसोर्स कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर चल रही हड़ताल सोमवार को चौथे दिन भी जारी रही। हड़ताल के चौथे दिन कर्मचारियों को समझाने के लिए एसडीओपी अजय चानना, तहसीलदार राजेंद्र सिंह जाटव, नगर परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि आशा गोविंद नागिल तथा मुख्य नगर पालिका अधिकारी महिपाल सिंह यादव मौके पर पहुंचे और कर्मचारियों से चर्चा कर हड़ताल समाप्त करने की अपील की।
अधिकारियों ने कर्मचारियों से उनकी समस्याओं और मांगों को लेकर बातचीत की तथा प्रशासन की ओर से उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बावजूद आउटसोर्स कर्मचारी अपनी मांगों पर अड़े रहे और उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक उनकी प्रमुख मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाता, तब तक हड़ताल जारी रहेगी।
मांगों को लेकर कर्मचारियों में नाराजगी
हड़ताल कर रहे कर्मचारियों का कहना है कि आउटसोर्स व्यवस्था के कारण उन्हें लंबे समय से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में श्रम विभाग द्वारा निर्धारित मजदूरी का भुगतान, ठेका प्रथा समाप्त कर कर्मचारियों को सीधे नगर निकाय से जोड़ना तथा योग्य एवं पढ़े-लिखे कर्मचारियों को कार्यालयीन कार्यों में 15 प्रतिशत आरक्षण सहित अन्य मांगें शामिल हैं।
कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें मेहनत के अनुरूप वेतन नहीं मिल रहा है और ठेका व्यवस्था के कारण उन्हें कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इन्हीं मांगों को लेकर कर्मचारी नगर परिषद परिसर में धरने पर बैठे हैं।
बाजार में व्यापारियों से मांगा सहयोग
हड़ताल के चौथे दिन आउटसोर्स कर्मचारियों ने आंदोलन को व्यापक समर्थन दिलाने के लिए नगर के बाजार में पहुंचकर व्यापारियों से सहयोग की अपील की। कर्मचारियों ने व्यापारियों से अपनी मांगों और समस्याओं के बारे में जानकारी साझा करते हुए आंदोलन में समर्थन देने का आग्रह किया।
कर्मचारियों ने अपनी मांगों के समर्थन में बाजार बंद का भी आह्वान किया है। उनका कहना है कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और व्यापक किया जा सकता है।
अधिकारियों की समझाइश के बाद भी जारी रहा आंदोलन
चौथे दिन प्रशासनिक एवं नगर परिषद अधिकारियों द्वारा कर्मचारियों से बातचीत किए जाने के बावजूद हड़ताल समाप्त नहीं हुई। कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर धरने पर डटे रहे। अब देखना होगा कि प्रशासन और कर्मचारियों के बीच आगामी दिनों में क्या सहमति बनती है और हड़ताल कब समाप्त होती है।
फिलहाल आउटसोर्स कर्मचारियों की हड़ताल के कारण नगर परिषद की विभिन्न व्यवस्थाओं पर भी असर पड़ने की स्थिति बनी हुई है। कर्मचारियों ने मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की बात कही हैं
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर BSF के जवानों ने देशभक्ति गीतों से बाँधा समां, डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर BSF के जवानों ने देशभक्ति गीतों से बाँधा समां, देश भक्ति गीतों पर बीएसएफ बैंड की धुन ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को किया अपनी ओर आकर्षित , नवग्रह मंदिर का पूरा परिसर हुआ देश भक्ति में , वहां पर मौजूद सभी लोगों ने बीएसएफ के जवानों की जमकर की तारीफ ।
    3
    डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर BSF के जवानों ने देशभक्ति गीतों से बाँधा समां, 
डबरा (ग्वालियर)मध्य प्रदेश 
डबरा में नवग्रह शक्ति पीठ पर BSF के जवानों ने देशभक्ति गीतों से बाँधा समां, देश भक्ति गीतों पर बीएसएफ बैंड की धुन ने वहां पर मौजूद सभी लोगों को किया अपनी ओर आकर्षित , नवग्रह मंदिर का पूरा परिसर हुआ देश भक्ति में , वहां पर मौजूद सभी लोगों ने बीएसएफ के जवानों की जमकर की तारीफ ।
    user_Rajesh kumar soni
    Rajesh kumar soni
    Local News Reporter पिछोर (डबरा), ग्वालियर, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • 12 घंटे में हत्या में वांछित आरोपी भांडेर पुलिस ने किया गिरफ्तार भांडेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,हत्या के मामले में वांछित आरोपीया कोभाडेर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ,जहां से जेल भेजा गया । दिनांक 9.8 .26 को फरियादी इंद्रपाल परिहार कोटवार निवासी खिरिया साहब के द्वारा इस आशय की रिपोर्ट की गई कि गांव की रूपा दोहरे के द्वारा अपने पति जसवंत दोहरे उम्र 35 साल की डंडा से मारपीट कर हत्या कर दीहै ।उक्त सूचना पर अप.क्रमांक 143।26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाडेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में भांडेर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपीया रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे उम्र 32 वर्ष निवासी खिरिया साहबको दिनांक 10.8. 26 को चिरगांव रोड सरसई तिराहा भाडेर से गिरफ्तार किया गया ।एवं आरोपियों की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त आलजरर डंडा जप्त किया गया आरोपियां को जे.आर.पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियां को जेलभेजा गया । उक्त कार्यवाही में टीआई सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर , ए एस आई राम जुहार कुशवाह प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षकबलराम,आरक्षक गांदी पाल , आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक राजीव दुबे,आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक मिथुन यादव, आरक्षक सौरभ बाजपेई ,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    12 घंटे में हत्या में वांछित आरोपी भांडेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
भांडेर पुलिस को मिली बड़ी सफलता ,हत्या के मामले में वांछित  आरोपीया कोभाडेर पुलिस के द्वारा अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर  गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया ,जहां से जेल भेजा गया ।                        दिनांक 9.8 .26 को फरियादी इंद्रपाल परिहार कोटवार निवासी खिरिया साहब के द्वारा  इस आशय की रिपोर्ट की गई कि गांव की रूपा दोहरे  के द्वारा अपने पति जसवंत दोहरे उम्र 35 साल की डंडा से मारपीट कर हत्या कर दीहै ।उक्त सूचना पर अप.क्रमांक 143।26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया । श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री मयूर खंडेलवाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनजीत सिंह चावला एवं एसडीओपी भाडेर श्री पूनम चंद यादव के मार्गदर्शन में भांडेर पुलिस के द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अपराध पंजीयन के मात्र 12 घंटे के अंदर आरोपीया रूपाबाई पत्नी जसवंत दोहरे उम्र 32 वर्ष निवासी खिरिया  साहबको दिनांक 10.8. 26 को चिरगांव रोड सरसई तिराहा भाडेर से गिरफ्तार किया गया ।एवं आरोपियों की निशा देही पर घटना में प्रयुक्त आलजरर  डंडा जप्त किया गया आरोपियां को जे.आर.पर माननीय न्यायालय पेश किया गया जहां से आरोपियां को जेलभेजा गया । उक्त कार्यवाही में टीआई सपना शर्मा, उपनिरीक्षक सोबरन सिंह तोमर , ए एस आई राम जुहार  कुशवाह प्रधान आरक्षक कप्तान सिंह परिहार, प्रधान आरक्षकबलराम,आरक्षक गांदी पाल , आरक्षक पुष्पेंद्र यादव, आरक्षक महेश कौरव, आरक्षक राजीव दुबे,आरक्षक दीपक पाल, आरक्षक मिथुन यादव,   आरक्षक सौरभ बाजपेई ,की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.