सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद प्रशासन आया हरकत में डीएम रयाल ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास घटित सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई, उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (CCTV फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित करें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं। हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यू यू एस डी ए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय। निरीक्षण के दौरान यू यू एस डी ए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे
सड़क दुर्घटना में वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु के बाद प्रशासन आया हरकत में डीएम रयाल ने दिए निष्पक्ष जांच के आदेश रविवार को हल्द्वानी के पनचक्की रोड़ स्थित अंबिका विहार, के पास घटित सड़क दुर्घटना, जिसमें एक वृद्ध व्यक्ति की मृत्यु हो गई, उक्त घटना को अत्यन्त गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने घटना की निष्पक्ष, स्वतंत्र एवं विधिसम्मत जांच कराए जाने हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) 2023 एवं शासन द्वारा समय-समय पर जारी निर्देशों के अन्तर्गत नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को उपर्युक्त घटना की मजिस्ट्रेटी जाँच हेतु जाँच अधिकारी नियुक्त किया गया है। इस संबंध में आदेश जारी करते हुए जिलाधिकारी ने नगर
मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी को जाँच में दुर्घटना के कारणों का विस्तृत विवरण लेने, घटना में किसी पक्ष की लापरवाही या यातायात नियमों का उल्लंघन तो नहीं हुआ है साथ ही घटना के कारणों का विश्लेषण करते हुए भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने हेतु अपनी संस्तुतियाँ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने जाँच अधिकारी को 15 दिन के भीतर जांच कर अपनी विस्तृत आख्या उपलब्ध कराने निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने पुलिस एवं प्रशासन के अन्य अधिकारियों को भी निर्देश दिए कि जाँच वह अधिकारी को घटना से सम्बन्धित समस्त साक्ष्य (CCTV फुटेज पंचनामा रिपोर्ट, प्रत्यक्षदर्शियों के बयान आदि) तत्काल उपलब्ध कराना सुनिश्चित
करें। जिलाधिकारी द्वारा दिए गए मजिस्ट्रियल जाँच के निर्देश के क्रम में सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी ए पी वाजपेयी ने आम जनता से अपील की है कि वह उक्त घटना से संबंधित जो भी जानकारी साक्ष्य आदि देना चाहते हैं वह 15 दिन के भीतर किसी भी कार्य दिवस पर उनके कार्यालय में आकर उपलब्ध करा सकते हैं। हल्द्वानी में हुई उक्त दुर्घटना के उपरांत सिटी मजिस्ट्रेट ए पी वाजपेयी ने ट्रैफिक पुलिस, कार्यदाई संस्था यू यू एस डी ए एवं सिंचाई विभाग के अधिकारियों के साथ पनचक्की से चौफला एवं दो नहरिया क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया।उन्होंने कार्यदाई संस्था के अधिकारियों एवं स्थानीय निवासियों से कार्यों की जानकारी
ली गई। उन्होंने कहा कि कार्यों के दौरान आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इस हेतु ट्रेंचलेस कार्य किया जा रहा है एवं जहां पर भी गढ्ढा बनाया जाता रहा है उस स्थान पर सड़क को ट्रैफिक संचालन के लिए चौड़ा कराया जाए। इस हेतु सड़क की दूसरी ओर जो फुटपाथ हैं या रैंप बनाए गए उन्हें हटाकर सड़क को चौड़ा करें। जिन्हें कार्य समाप्ति के उपरांत पूर्व स्तिथि में लाया जाए। सुरक्षा मानकों का पूरा ध्यान रखा जाय। निरीक्षण के दौरान यू यू एस डी ए के परियोजना प्रबंधक कुलदीप कुमार यातायात निरीक्षक महेश चंद्रा, सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता विजय जोशी आदि मौजूद रहे
- विडियो देखें-बिहार बिहार में राहुल गांधी का पुतला दहन करने पर जब पत्रकार ने पूछा सवाल। कैमरा देखते हीं भागने लगी बीजेपी की महिला कार्यकर्त्ता, बोली गोदी मीडिया को हम बताएंगे क्यूँ कर रहे हैँ राहुल गाँधी का विरोध |1
- रामपुर भेड़ियानी गांव (लीलापुर थाना क्षेत्र, लालगंज) में एक 25 वर्षीय युवती पूजा पानी भरते समय चक्कर आने और बुखार की वजह से कुएं में गिर गई थी।1
- देहरादून यादव महासभा उत्तराखंड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी यादव महासभा उत्तराखंड द्वारा भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथियों सहित यदुवंशी समाज से जुड़े लोगों ने शिरकत करी कार्यक्रम में जहां राधा कृष्ण की मनमोहक झांकी ने मौजूद लोगों का मन मोह लिया तो वहीं , लोग राधा कृष्ण के भजनों पर थिरकते नजर आए । मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंची डिंपल यादव ने कहा कि यादव समाज को अपने बच्चों को शिक्षित करना चाहिए खासकर बालिकाओं को शिक्षित कर स्वावलंबी व आत्मनिर्भर बनाना चाहिए । वही " यादव जी की लव स्टोरी" पिक्चर पर उठे विवाद पर पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि समाज को इसका खुलकर विरोध करना चाहिए । महासभा के अध्यक्ष श्री चंद यादव ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली मिलन समारोह किया जा रहा है जिसमें यादव समाज से जुड़े लोगो में आपसी वार्तालाप से भाईचारा बढ़ता है। डिम्पल यादव - लेखपाल देहरादून1
- sath samunder paar gays viral share kro plz1
- बिलासपुर में भारतीय कुर्मी महासभा के जिलाध्यक्ष नागेन्द्र गंगवार ने कहा कि मराठा साम्राज्य के पहले छत्रपति और संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज को ऐसे योद्धा के तौर पर याद किया जाता है,जिसने मुगलों की नाक में दम कर दिया था।जिलाध्यक्ष रविवार को तहसील क्षेत्र के दलकी गांव में स्थित कैम्प कार्यालय पर शिवाजी महाराज की जयंती पर आयोजित गोष्ठी को संबोधित कर रहे थें।उन्होंने कहा कि मुगल बादशाह औरंगजेब,शिवाजी के युद्ध कौशल और रणनीति की वजह से ही दिल्ली में नही रह पाया और अपने जीवन के आखिरी 25 सालों तक दक्षिण में रहने को मजबूर हो गया।मराठों से लड़ते-लड़ते औरंगजेब के बाल सफेद हो गए।लेकिन मराठों का जोश कम नही हुआ।इस दौरान गोष्ठी में छत्रपति शिवाजी महाराज के चित्र पर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने के बाद संगठन के भविष्य की योजना के लिए रूपरेखा तैयार की गई,और न्याय स्तर पर कार्यकारणी एवं गांव-गांव तक कैसे संपर्क किया जाए इसको लेकर भी रणनीति बनाई गई।बैठक में जिला उपाध्यक्ष मुनीष गंगवार, ब्लाकाध्यक्ष राजेन्द्र गंगवार, भूपेंद्र गंगवार,राजेंद्र गंगवार, राजवीर गंगवार, सचिन गंगवार, सर्वेश गंगवार,धर्मेन्द्र गंगवार,अजय गंगवार, तेजपाल आदि मौजूद रहे।1
- Rudrapur kucha malsa road 🛣️1
- अब आ रहा पश्चिमी विक्षोभ बरसेगा भी या मायूस कर जाएगा ? इधर रविवार का मौसम नैनीताल मिलजुला रहा। दोपहर में छाए कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। सोमवार से एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है। वैज्ञानिकों की माने तो यह विक्षोभ भी कमजोर है , जो हल्की बारिश और बर्फबारी में सिमट कर रह जाएगा । नगर में धूप और बादलों की आंख मिचौली सुबह से शुरू हो गई थी, जो पूरे दिन जारी रही। दोहरा में कोहरे ने नगर को आगोश में ले लिया। इस दौरान तेज हवाएं भी कुछ देर चली। जिस कारण ठंड में बढ़ोतरी हो गई और लोगों को आग व हीटर का सहारा लेने को मजबूर होना पड़ा। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार से सक्रिय होने जा रहे पश्चिमी विक्षोभ अधिक असरकारक नहीं है, जो सरोवर में बादलों और हल्की बारिश के रूप में नजर आ सकता है। प्रदेश के कुछ ही जिलों में इसका अधिक असर रहेगा। हिमालय की ऊंची चोटियों में हिमपात होगा। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जबकि न्यूनतम 10 रहा। आद्रता अधिकतम 80 व न्यूनतम 60 प्रतिशत रही।1
- विडियो देखें-राजस्थान विनोद जाखड़ बने NSUI कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष। NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मंच से रखी अपनी बात, विचार। विनोद जाखड़ को NSUI राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पहले भी इतना कॉन्फिडेंस था1
- बरहैनी में भव्य “विराट हिन्दू सम्मेलन” का आयोजन, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल बाजपुर।बरहैनी में आयोजित विराट हिन्दू सम्मेलन श्रद्धा,उत्साह और एकता का प्रतीक बनकर उभरा। कार्यक्रम की शुरुआत विधि-विधान से पूजा-पाठ के साथ हुई,जिसके बाद भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में मातृशक्ति एवं सनातन धर्म प्रेमियों ने भाग लिया,जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में रंग गया। इसके पश्चात गोपाल वाटिका में हजारों की संख्या में हिंदू धर्म प्रेमियों का एकत्रीकरण हुआ। सम्मेलन में उपस्थित हिंदूवादी धर्मगुरुओं ने हिन्दुत्व के मूल सिद्धांतों, सनातन संस्कृति की महत्ता एवं सामाजिक एकता पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने समाज को संगठित रहकर धर्म एवं संस्कृति की रक्षा हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सनातनियों ने सामूहिक रूप से भोजन प्रसाद ग्रहण कर आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश दिया।कार्यक्रम में पूजा आदर्श इंटर कॉलेज में शिक्षार्थी वाले कलाकारों द्वारा सुंदर सुंदर प्रस्तुति दी गई। सभी नन्हे कलाकारों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मेलन शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ, जिसे लेकर क्षेत्र में उत्साह और संतोष का माहौल रहा।इस अवसर पर पुज्य धर्म गुरुयों संग ,ईश्वरी दत्त जोशी, मिरा विश्नोई, हरीश भट्ट, गोपाल कोछड़, प्रेम मुंगेली , केलाश तिवारी, राजेश कुमार, कन्नू जोशी, विरेंद्र विष्ट, राजेन्द्र सिंह सैनी राज, कोमल सैनी, मोहन पाल, डॉ मोहन पांडे, पूरन सिंह, सूरज, पप्पू रावत, हीरालाल सहित हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं व मातृशक्ति ने प्रतीभाग किया।1