logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ग्राम पंचायत गुढ़ा में जीव प्रेम की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक भूखा और थका हुआ बंदर अचानक एक दुकान में आ गया। देखने में वह अत्यंत कमज़ोर प्रतीत हो रहा था, जिसकी हालत देखकर सोनू सेंगर ने तुरंत उसे भोजन कराया। सोनू सेंगर ने केवल बंदर को खाना ही नहीं खिलाया, बल्कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए उसे कूलर की हवा भी दी। सोनू सेंगर निवासी ग्राम गुढ़ा द्वारा बन जीवों के प्रति दिखाया गया यह प्रेम और दया भाव चर्चा का विषय बन गया है।

4 hrs ago
user_Nikhil tiwari
Nikhil tiwari
Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago
73f0df1d-ba6e-495b-8bf9-c81772b0d2aa
d58f498c-5663-4f3f-83b9-18d2d64294ae

ग्राम पंचायत गुढ़ा में जीव प्रेम की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक भूखा और थका हुआ बंदर अचानक एक दुकान में आ गया। देखने में वह अत्यंत कमज़ोर प्रतीत हो रहा था, जिसकी हालत देखकर सोनू सेंगर ने तुरंत उसे भोजन कराया। सोनू सेंगर ने केवल बंदर को खाना ही नहीं खिलाया, बल्कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए उसे कूलर की हवा भी दी। सोनू सेंगर निवासी ग्राम गुढ़ा द्वारा बन जीवों के प्रति दिखाया गया यह प्रेम और दया भाव चर्चा का विषय बन गया है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • ग्राम पंचायत गुढ़ा में जीव प्रेम की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक भूखा और थका हुआ बंदर अचानक एक दुकान में आ गया। देखने में वह अत्यंत कमज़ोर प्रतीत हो रहा था, जिसकी हालत देखकर सोनू सेंगर ने तुरंत उसे भोजन कराया। सोनू सेंगर ने केवल बंदर को खाना ही नहीं खिलाया, बल्कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए उसे कूलर की हवा भी दी। सोनू सेंगर निवासी ग्राम गुढ़ा द्वारा बन जीवों के प्रति दिखाया गया यह प्रेम और दया भाव चर्चा का विषय बन गया है।
    3
    ग्राम पंचायत गुढ़ा में जीव प्रेम की एक अनोखी घटना सामने आई है, जहाँ एक भूखा और थका हुआ बंदर अचानक एक दुकान में आ गया। देखने में वह अत्यंत कमज़ोर प्रतीत हो रहा था, जिसकी हालत देखकर सोनू सेंगर ने तुरंत उसे भोजन कराया।

सोनू सेंगर ने केवल बंदर को खाना ही नहीं खिलाया, बल्कि भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए उसे कूलर की हवा भी दी। सोनू सेंगर निवासी ग्राम गुढ़ा द्वारा बन जीवों के प्रति दिखाया गया यह प्रेम और दया भाव चर्चा का विषय बन गया है।
    user_Nikhil tiwari
    Nikhil tiwari
    Citizen Reporter माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के नावली गांव में नल-जल योजना के तहत नल लगाए जाने के बावजूद पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल लगे हुए एक-दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें पानी के लिए लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
    1
    उत्तर प्रदेश के जालौन जिले के नावली गांव में नल-जल योजना के तहत नल लगाए जाने के बावजूद पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में नल लगे हुए एक-दो साल का समय बीत चुका है, लेकिन अभी तक टंकी से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो पाई है, जिसके कारण उन्हें पानी के लिए लगातार इंतजार करना पड़ रहा है।
    user_Bheekam Singh
    Bheekam Singh
    माधौगढ़, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • जालौन जनपद में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी सर्विलांस टीम और जालौन कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम जालौन-कोंच मार्ग पर ग्राम लोना जाने वाले रास्ते के समीप संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से एक संदिग्ध युवक के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसे रुकने का संकेत दिया। पुलिस के अनुसार, खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। गोली लगते ही आरोपी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी चुर्खी के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत विवरण जुटा रही है। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम से पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस सफल कार्यवाही को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
    4
    जालौन जनपद में शुक्रवार देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच हुई मुठभेड़ में ₹25,000 के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने मौके से घायल बदमाश को हिरासत में लेकर उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिले में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एसओजी सर्विलांस टीम और जालौन कोतवाली पुलिस की एक संयुक्त टीम जालौन-कोंच मार्ग पर ग्राम लोना जाने वाले रास्ते के समीप संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की सघन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर से एक संदिग्ध युवक के क्षेत्र में होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने संदिग्ध युवक की घेराबंदी कर उसे रुकने का संकेत दिया। पुलिस के अनुसार, खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर गोली चलानी शुरू कर दी। पुलिसकर्मियों ने संयम बरतते हुए आत्मरक्षा में जवाबी कार्यवाही की, जिसमें एक गोली आरोपी के पैर में लग गई। गोली लगते ही आरोपी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ा, जिसके बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन पुत्र कमलेश निवासी चुर्खी के रूप में हुई है, जिसका आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उसके खिलाफ विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस उसके आपराधिक इतिहास का विस्तृत विवरण जुटा रही है।

मुठभेड़ की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक डॉ. ईशान सोनी घटनास्थल पर पहुंचे और मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने पुलिस टीम से पूरी घटना की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ विधिक कार्यवाही की जा रही है, साथ ही उसके आपराधिक नेटवर्क और अन्य संभावित साथियों के संबंध में भी जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी। इस सफल कार्यवाही को पुलिस की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे क्षेत्र के लोगों में सुरक्षा का विश्वास और मजबूत हुआ है।
    user_Samir mansuri
    Samir mansuri
    Local News Reporter जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन कोतवाली क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह मुठभेड़ जालौन कोतवाली क्षेत्र के लोना संपर्क मार्ग पर हुई, जहाँ पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कि वाहन चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अपराधी क्षेत्र में मौजूद है, एसओजी, सर्विलांस और जालौन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उदोतपुरा पावर हाउस रोड से ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन (34 वर्ष) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम एवं थाना चुर्खी, जालौन के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, छोटेलाल उर्फ लादेन एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ लूट, वाहन चोरी, अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
    1
    जालौन कोतवाली क्षेत्र में एसओजी, सर्विलांस और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस मुठभेड़ के दौरान 25 हजार रुपए के इनामी हिस्ट्रीशीटर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। जवाबी कार्रवाई में बदमाश के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ जालौन कोतवाली क्षेत्र के लोना संपर्क मार्ग पर हुई, जहाँ पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर ईशान सोनी के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कि वाहन चोरी की कई घटनाओं में वांछित एक शातिर अपराधी क्षेत्र में मौजूद है, एसओजी, सर्विलांस और जालौन कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने उदोतपुरा पावर हाउस रोड से ग्राम लोना संपर्क मार्ग पर सघन चेकिंग शुरू की। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को रोकने का प्रयास किया गया तो उसने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई। घायल होने के बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही दबोच लिया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान छोटेलाल उर्फ लादेन (34 वर्ष) पुत्र कमलेश, निवासी ग्राम एवं थाना चुर्खी, जालौन के रूप में हुई है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, छोटेलाल उर्फ लादेन एक हिस्ट्रीशीटर अपराधी है और उसके खिलाफ लूट, वाहन चोरी, अवैध हथियार रखने समेत विभिन्न धाराओं में एक दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम भी घोषित था। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा, दो जिंदा कारतूस और दो खोखा कारतूस बरामद किए गए। घायल बदमाश का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।
    user_Alam khan
    Alam khan
    कोंच, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • जालौन जिले की नवीन गल्ला मंडी में देर रात मंडी सचिव अंकित गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान, दल ने तीन ऐसे वाहनों को पकड़ा जिनमें बिना ज़रुरी प्रपत्रों के माल लादकर ले जाया जा रहा था। इन पकड़े गए तीनों वाहनों पर लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
    1
    जालौन जिले की नवीन गल्ला मंडी में देर रात मंडी सचिव अंकित गुप्ता के नेतृत्व में प्रवर्तन दल ने एक बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान, दल ने तीन ऐसे वाहनों को पकड़ा जिनमें बिना ज़रुरी प्रपत्रों के माल लादकर ले जाया जा रहा था। इन पकड़े गए तीनों वाहनों पर लाखों रुपए का जुर्माना भी लगाया गया है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • भिंड जिले में पुलिस को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ दबोह थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर कानून हाथ में लेने, नशे की हालत में ऑन-ड्यूटी गुंडागर्दी करने और एक महिला को धमकाने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरक्षक ने दबंगई दिखाते हुए महिला को धमकी दी कि उसके खानदान में मोड़ा-मोड़ी पैदा होने से पहले पूछेंगे कि मनीष राजौरिया कौन है। यह विवाद भिंड शहर के धर्मनगर वार्ड क्रमांक 9 में एक महिला, उसके मकान मालिक और किरायेदारों के बीच पानी के निकास को लेकर चल रहा था। इसी विवाद में दबोह थाने में पदस्थ सिपाही मनीष राजौरिया की एंट्री हुई। आरोप है कि आरक्षक राजौरिया अपनी पत्नी से जुड़े इस विवाद में ऑन-ड्यूटी होने के बावजूद शराब के नशे में धुत होकर 8 से 10 लड़कों के साथ वार्ड में पहुंचा। वहाँ उसने पीड़ित महिला के घर के बाहर जमकर गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, सामने राजवीर राजावत के मकान में किराये से रहने वाली शिखा और खुशबू लाठी लेकर उसे मारने आईं और भद्दी गालियां दीं, जिसमें शिखा ने धमकी दी कि उसका पति (मनीष राजौरिया) पुलिस में है और वह उसे घर से उठवा लेगी। नशे की हालत में आए आरक्षक मनीष राजौरिया ने महिला को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने देहात थाने में की है।
    1
    भिंड जिले में पुलिस को शर्मसार करने वाला एक गंभीर मामला सामने आया है, जहाँ दबोह थाने में पदस्थ एक आरक्षक पर कानून हाथ में लेने, नशे की हालत में ऑन-ड्यूटी गुंडागर्दी करने और एक महिला को धमकाने का आरोप लगा है। आरोप है कि आरक्षक ने दबंगई दिखाते हुए महिला को धमकी दी कि उसके खानदान में मोड़ा-मोड़ी पैदा होने से पहले पूछेंगे कि मनीष राजौरिया कौन है।

यह विवाद भिंड शहर के धर्मनगर वार्ड क्रमांक 9 में एक महिला, उसके मकान मालिक और किरायेदारों के बीच पानी के निकास को लेकर चल रहा था। इसी विवाद में दबोह थाने में पदस्थ सिपाही मनीष राजौरिया की एंट्री हुई। आरोप है कि आरक्षक राजौरिया अपनी पत्नी से जुड़े इस विवाद में ऑन-ड्यूटी होने के बावजूद शराब के नशे में धुत होकर 8 से 10 लड़कों के साथ वार्ड में पहुंचा। वहाँ उसने पीड़ित महिला के घर के बाहर जमकर गाली-गलौज की और उसे जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता के अनुसार, सामने राजवीर राजावत के मकान में किराये से रहने वाली शिखा और खुशबू लाठी लेकर उसे मारने आईं और भद्दी गालियां दीं, जिसमें शिखा ने धमकी दी कि उसका पति (मनीष राजौरिया) पुलिस में है और वह उसे घर से उठवा लेगी।

नशे की हालत में आए आरक्षक मनीष राजौरिया ने महिला को झूठे केस में फंसाने की भी धमकी दी। इस पूरे मामले की शिकायत पीड़िता ने देहात थाने में की है।
    user_DHARMENDRA SINGH KAURAV
    DHARMENDRA SINGH KAURAV
    Local News Reporter लहार, भिंड, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदयाल पुत्र हरदास ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत संख्या 40016526010369 के अनुसार, रामदयाल ने आरोप लगाया है कि उनके निवास के समीप रहने वाले राजेंद्र पुत्र लल्लू और कुछ अन्य लोग लगातार अपने घरों का कूड़ा, गोबर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ एक खाली स्थान पर डाल रहे हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस गतिविधि से न केवल पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, बल्कि संबंधित भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। रामदयाल ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों को सफाई बनाए रखने और कूड़ा-गोबर न डालने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि चेतावनी देने के बावजूद उक्त लोग उसी स्थान पर अपशिष्ट डालते रहे, जिससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिन लोगों द्वारा कूड़ा-गोबर डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो। यह शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग को भेजी गई है और इसे विभागीय संपत्ति अथवा भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित श्रेणी में दर्ज किया गया है। शिकायत 12 जून 2026 को दर्ज की गई है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो गांवों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और स्वच्छता संबंधी समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।
    1
    जालौन के कोंच तहसील क्षेत्र के ग्राम पिरौना में सरकारी भूमि पर कथित अतिक्रमण और गंदगी फैलाने का गंभीर मामला सामने आया है। गांव निवासी रामदयाल पुत्र हरदास ने शुक्रवार को जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराकर प्रशासन से इस पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। शिकायत संख्या 40016526010369 के अनुसार, रामदयाल ने आरोप लगाया है कि उनके निवास के समीप रहने वाले राजेंद्र पुत्र लल्लू और कुछ अन्य लोग लगातार अपने घरों का कूड़ा, गोबर तथा अन्य अपशिष्ट पदार्थ एक खाली स्थान पर डाल रहे हैं।

शिकायतकर्ता का कहना है कि इस गतिविधि से न केवल पूरे क्षेत्र में गंदगी फैल रही है, बल्कि संबंधित भूमि पर धीरे-धीरे कब्जा करने का प्रयास भी किया जा रहा है। रामदयाल ने अपने प्रार्थना पत्र में यह भी बताया कि उन्होंने कई बार संबंधित लोगों को सफाई बनाए रखने और कूड़ा-गोबर न डालने के लिए समझाने की कोशिश की, लेकिन उनकी बात नहीं मानी गई। आरोप है कि चेतावनी देने के बावजूद उक्त लोग उसी स्थान पर अपशिष्ट डालते रहे, जिससे स्थानीय निवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

पीड़ित ने जनसुनवाई पोर्टल के माध्यम से प्रशासन से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच की जाए और जिन लोगों द्वारा कूड़ा-गोबर डालकर अतिक्रमण किया जा रहा है, उनके खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई हो। यह शिकायत राजस्व एवं आपदा विभाग को भेजी गई है और इसे विभागीय संपत्ति अथवा भूमि पर अतिक्रमण से संबंधित श्रेणी में दर्ज किया गया है। शिकायत 12 जून 2026 को दर्ज की गई है। अब ग्रामीणों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं कि शिकायत की जांच कर दोषियों के विरुद्ध क्या कदम उठाए जाते हैं, क्योंकि ग्रामीणों का मानना है कि यदि समय रहते ऐसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई तो गांवों में सार्वजनिक भूमि पर अतिक्रमण और स्वच्छता संबंधी समस्याएं और अधिक गंभीर हो सकती हैं।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    6 hrs ago
  • जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    1
    जालौन जिले के जालौन कोतवाली क्षेत्र में देर रात पुलिस और एक शातिर बदमाश के बीच मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस ने उक्त बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, उसके पास से अवैध असलहा, कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
    user_Deves Swarnkar  द न्यूज जालौन
    Deves Swarnkar द न्यूज जालौन
    जालौन, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.