logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

मुद्दा तो है : सत्याग्रह बहाना, सियासत है चमकाना ! Mudda to hai Debate Anaadi Tv भोपाल की सियासी फिजाओं में आज दो तस्वीरें एक साथ तैर रही हैं... एक तरफ रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का 'चरखा सत्याग्रह' है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई.. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे... लेकिन दूसरी तस्वीर, कांग्रेस के अपने ही घर के भीतर की है... कल एनएसयूआई के उन जिलाध्यक्षों को नोटिस थमा दिया गया जिन्होंने प्रदर्शन में पुतला नहीं जलाया...

1 hr ago
user_पवन कुमार पाल पत्रकार
पवन कुमार पाल पत्रकार
Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

मुद्दा तो है : सत्याग्रह बहाना, सियासत है चमकाना ! Mudda to hai Debate Anaadi Tv भोपाल की सियासी फिजाओं में आज दो तस्वीरें एक साथ तैर रही हैं... एक तरफ रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का 'चरखा सत्याग्रह' है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई.. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे... लेकिन दूसरी तस्वीर, कांग्रेस के अपने ही घर के भीतर की है... कल एनएसयूआई के उन जिलाध्यक्षों को नोटिस थमा दिया गया जिन्होंने प्रदर्शन में पुतला नहीं जलाया...

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • नेवादा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, अवैध बालू डंपिंग पर उठे सवाल। कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में हादसे को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से बालू डंपिंग का कार्य किए जाने की चर्चा रही है। आरोप है कि डंपिंग के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढों में बारिश और अन्य स्रोतों का पानी भर गया था, जिससे यह स्थान बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें गिर गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बालू डंपिंग और उससे बने गड्ढों को लेकर कई बार शिकायतें की गईं और समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुईं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते गड्ढों को भरवा दिया जाता या सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाते, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था। ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध बालू डंपिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो मासूमों की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।
    4
    नेवादा में दर्दनाक हादसा: पानी भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूमों की मौत, अवैध बालू डंपिंग पर उठे सवाल।
कौशाम्बी। सराय अकिल थाना क्षेत्र के नेवादा गांव में एक हृदयविदारक हादसे में पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चों की मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों में हादसे को लेकर गहरा आक्रोश देखने को मिल रहा है।
ग्रामीणों और स्थानीय सूत्रों के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से बालू डंपिंग का कार्य किए जाने की चर्चा रही है। आरोप है कि डंपिंग के दौरान खोदे गए गहरे गड्ढों में बारिश और अन्य स्रोतों का पानी भर गया था, जिससे यह स्थान बच्चों के लिए जानलेवा साबित हुआ। बताया जा रहा है कि दोनों मासूम खेलते-खेलते पानी से भरे गड्ढे के पास पहुंच गए और अचानक उसमें गिर गए। जब तक उन्हें बाहर निकाला जाता, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंचे तथा मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने प्रशासनिक लापरवाही पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में बालू डंपिंग और उससे बने गड्ढों को लेकर कई बार शिकायतें की गईं और समाचार पत्रों में भी खबरें प्रकाशित हुईं, लेकिन जिम्मेदार विभागों द्वारा कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि यदि समय रहते गड्ढों को भरवा दिया जाता या सुरक्षा के उचित इंतजाम किए जाते, तो यह दर्दनाक हादसा टाला जा सकता था।
ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई तथा पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता दिए जाने की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों का कहना है कि घटना की जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
इस दर्दनाक हादसे ने एक बार फिर अवैध बालू डंपिंग और सुरक्षा मानकों की अनदेखी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। दो मासूमों की असमय मौत से गांव में शोक का माहौल है और हर आंख नम दिखाई दे रही है।
    user_Ashvani
    Ashvani
    इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    21 min ago
  • PDA की सीलिंग में फंसी बच्ची: अखिलेश ने शेयर किया वीडियो, प्राधिकरण बोला- नजूल पर था अवैध निर्माण प्रयागराज में पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की टीम ने एक घर को सील कर दिया। जबकि घर के अंदर एक लड़की थी। पीडीए ने सीलिंग का बोर्ड लगाने के बाद घर के आगे के हिस्से को फीते से बांध दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि घर सील है। एक लड़की घर के अंदर से खिड़की से झांकते हुए दिखाई दे रही है।पीडीए जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि नजूल भूमि को फ्री होल्ड नहीं कराया गया है। लेआउट स्वीकृत नहीं है।
    1
    PDA की सीलिंग में फंसी बच्ची: अखिलेश ने शेयर किया वीडियो, प्राधिकरण बोला- नजूल पर था अवैध निर्माण  
प्रयागराज में पीडीए (प्रयागराज विकास प्राधिकरण) की टीम ने एक घर को सील कर दिया। जबकि घर के अंदर एक लड़की थी। पीडीए ने सीलिंग का बोर्ड लगाने के बाद घर के आगे के हिस्से को फीते से बांध दिया। इसका एक वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि घर सील है। एक लड़की घर के अंदर से खिड़की से झांकते हुए दिखाई दे रही है।पीडीए जोन संख्या एक के जोनल अधिकारी गंगेश कुमार सिंह ने बताया कि नजूल भूमि को फ्री होल्ड नहीं कराया गया है। लेआउट स्वीकृत नहीं है।
    user_Arvind singh kumar
    Arvind singh kumar
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • मुद्दा तो है : सत्याग्रह बहाना, सियासत है चमकाना ! Mudda to hai Debate Anaadi Tv भोपाल की सियासी फिजाओं में आज दो तस्वीरें एक साथ तैर रही हैं... एक तरफ रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का 'चरखा सत्याग्रह' है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई.. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे... लेकिन दूसरी तस्वीर, कांग्रेस के अपने ही घर के भीतर की है... कल एनएसयूआई के उन जिलाध्यक्षों को नोटिस थमा दिया गया जिन्होंने प्रदर्शन में पुतला नहीं जलाया...
    1
    मुद्दा तो है : सत्याग्रह बहाना, सियासत है चमकाना !
Mudda to hai Debate  Anaadi Tv
भोपाल की सियासी फिजाओं में आज दो तस्वीरें एक साथ तैर रही हैं... एक तरफ रोशनपुरा चौराहे पर कांग्रेस का 'चरखा सत्याग्रह' है, जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने इस सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने चुनावी प्रक्रिया में निष्पक्षता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा की मांग उठाई.. पार्टी नेताओं का कहना है कि वे इस मुद्दे को लेकर अपना विरोध जारी रखेंगे... लेकिन दूसरी तस्वीर, कांग्रेस के अपने ही घर के भीतर की है... कल एनएसयूआई के उन जिलाध्यक्षों को नोटिस थमा दिया गया जिन्होंने प्रदर्शन में पुतला नहीं जलाया...
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध झुग्गी-बस्तियों के भीतर बांस के ढांचे से एक मस्जिद तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। इस परिसर में नमाज़ पढ़ने-पढ़ाने की व्यवस्था थी, जिसमें धार्मिक पुस्तकें और रहने के इंतज़ाम भी थे। जानकारी के अनुसार, इस स्थान का इस्तेमाल मदरसे के रूप में भी होता था, जहाँ बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती थी। बताया गया है कि बिहार के एक मौलाना सुबह 9 बजे तक बच्चों को पढ़ाते थे और फिर दूसरी बस्तियों में भी धार्मिक शिक्षण के लिए चले जाते थे। बस्ती के लोग इस मौलाना का नाम भी नहीं जानते। फिलहाल, पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    1
    उत्तर प्रदेश के मेरठ में अवैध झुग्गी-बस्तियों के भीतर बांस के ढांचे से एक मस्जिद तैयार किए जाने का मामला सामने आया है। इस परिसर में नमाज़ पढ़ने-पढ़ाने की व्यवस्था थी, जिसमें धार्मिक पुस्तकें और रहने के इंतज़ाम भी थे।

जानकारी के अनुसार, इस स्थान का इस्तेमाल मदरसे के रूप में भी होता था, जहाँ बच्चों को इस्लामिक शिक्षा दी जाती थी। बताया गया है कि बिहार के एक मौलाना सुबह 9 बजे तक बच्चों को पढ़ाते थे और फिर दूसरी बस्तियों में भी धार्मिक शिक्षण के लिए चले जाते थे। बस्ती के लोग इस मौलाना का नाम भी नहीं जानते। फिलहाल, पुलिस ने मौलाना को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कोटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर मौजूद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और यात्रियों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया। राहुल गांधी के स्टेशन पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। ट्रेन में सवार होने से पहले उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए सभी का धन्यवाद दिया। उनके स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होते समय राहुल गांधी का यह सहज अंदाज समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
    1
    कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी आज कोटा में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ट्रेन से दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान कोटा रेलवे स्टेशन पर मौजूद समर्थकों, कार्यकर्ताओं और यात्रियों का उन्होंने हाथ हिलाकर अभिवादन किया।

राहुल गांधी के स्टेशन पहुंचते ही समर्थकों की भीड़ उमड़ पड़ी, जिन्होंने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया और उनके समर्थन में नारे लगाए। ट्रेन में सवार होने से पहले उन्होंने लोगों का अभिवादन स्वीकार किया और मुस्कुराते हुए सभी का धन्यवाद दिया। उनके स्टेशन पर पहुंचने और रवाना होने के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। कार्यक्रम के बाद दिल्ली रवाना होते समय राहुल गांधी का यह सहज अंदाज समर्थकों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
    user_Jaykaran Masih
    Jaykaran Masih
    Local News Reporter इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • सोनभद्र के दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से कथित तौर पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक रामविचार गोंड (26) को निजी अस्पताल ले जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के बाद, उसके शव को बाइक से वापस सीएचसी परिसर में छोड़कर फरार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा के निर्देश पर जांच प्रक्रिया शुरू की गई, जिसकी गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. जी.एस. यादव दुद्धी पहुंचे और विभिन्न पक्षों से जानकारी व साक्ष्य जुटाए। जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर डॉ. जी.एस. यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने संबंधित निजी अस्पताल के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। दुद्धी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. गुलाब शंकर यादव की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, संबंधित निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। डॉ. जी.एस. यादव ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो निजी अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अस्पताल को सीज करना भी शामिल हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। यह घटना रविवार और सोमवार के बीच हुई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निजी अस्पताल द्वारा गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस तथा उच्च अधिकारियों से शिकायत की। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने सीएचसी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती की मांग की है, ताकि बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और ऐसी घटनाओं की जांच में आसानी हो। नगरवासियों ने जल्द से जल्द सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती और घटना में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल परिसर में ऐसी गंभीर घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
    1
    सोनभद्र के दुद्धी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) से कथित तौर पर एक सड़क दुर्घटना में घायल युवक रामविचार गोंड (26) को निजी अस्पताल ले जाने और उपचार के दौरान उसकी मौत होने के बाद, उसके शव को बाइक से वापस सीएचसी परिसर में छोड़कर फरार होने के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्साधिकारी रमेश मिश्रा के निर्देश पर जांच प्रक्रिया शुरू की गई, जिसकी गंभीरता को देखते हुए मंगलवार को नोडल अधिकारी एवं एसीएमओ डॉ. जी.एस. यादव दुद्धी पहुंचे और विभिन्न पक्षों से जानकारी व साक्ष्य जुटाए।

जांच के दौरान मिले तथ्यों के आधार पर डॉ. जी.एस. यादव और चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शाह आलम अंसारी ने संबंधित निजी अस्पताल के खिलाफ स्थानीय थाने में एफआईआर दर्ज करने के लिए तहरीर दी है। दुद्धी चौकी प्रभारी अमित कुमार सिंह ने बताया कि डॉ. गुलाब शंकर यादव की ओर से मिली लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। इसके साथ ही, संबंधित निजी अस्पताल को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है। डॉ. जी.एस. यादव ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो निजी अस्पताल के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें अस्पताल को सीज करना भी शामिल हो सकता है। स्वास्थ्य विभाग और प्रशासनिक अधिकारी इस मामले पर लगातार नजर बनाए हुए हैं।

यह घटना रविवार और सोमवार के बीच हुई, जिसके बाद मृतक के परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन की लापरवाही और निजी अस्पताल द्वारा गलत उपचार किए जाने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और पुलिस तथा उच्च अधिकारियों से शिकायत की। स्थानीय नागरिकों और प्रबुद्धजनों ने सीएचसी में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती की मांग की है, ताकि बाहरी व्यक्तियों की गतिविधियों पर निगरानी रखी जा सके और ऐसी घटनाओं की जांच में आसानी हो। नगरवासियों ने जल्द से जल्द सिक्योरिटी गार्डों की तैनाती और घटना में संलिप्त सभी लोगों के खिलाफ निष्पक्ष व कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि सरकारी अस्पताल परिसर में ऐसी गंभीर घटना होना सुरक्षा व्यवस्था पर बड़ा सवाल खड़ा करता है।
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • जंक्शन के पास 100 गाड़ियों का चालानः प्रयागराज में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन एक्शन, क्रेन से खिंचवाई गए वाहन प्रयागराज। प्रयागराज में शहर की सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर-1 से लेकर गेट नंबर-5 तक व्यापक कार्रवाई की गई। इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 100 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार करने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई। अभियान एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई। *जंक्शन क्षेत्र में मचा हड़कंप* प्रयागराज जंक्शन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। अभियान शुरू होते ही स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों और सड़क किनारे कब्जा जमाकर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए, जबकि नगर निगम की टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया। बाइट... इंस्पेक्टर सौरभ सिंह
    1
    जंक्शन के पास 100 गाड़ियों का चालानः प्रयागराज में अतिक्रमण के खिलाफ लगातार दूसरे दिन एक्शन, क्रेन से खिंचवाई गए वाहन
प्रयागराज। प्रयागराज में शहर की सड़कों को अतिक्रमण और अवैध पार्किंग से मुक्त कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस और नगर निगम का संयुक्त अभियान लगातार दूसरे दिन भी जारी रहा। बुधवार को प्रयागराज जंक्शन के गेट नंबर-1 से लेकर गेट नंबर-5 तक व्यापक कार्रवाई की गई।
इस दौरान नो पार्किंग जोन में खड़े 100 वाहनों का चालान किया गया, जबकि सड़क पर अवैध रूप से कब्जा कर कारोबार करने वाले आठ दुकानदारों के खिलाफ पुलिस अधिनियम की धारा 34 के तहत कार्रवाई की गई।
अभियान एडीसीपी ट्रैफिक पुष्कर वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया। इसमें ट्रैफिक पुलिस, स्थानीय पुलिस और नगर निगम के प्रवर्तन दस्ते ने संयुक्त रूप से भाग लिया। कार्रवाई के दौरान रेलवे स्टेशन के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। अधिकारियों की मौजूदगी में सड़क किनारे खड़े वाहनों की जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ तत्काल चालान की कार्रवाई की गई।
*जंक्शन क्षेत्र में मचा हड़कंप*
प्रयागराज जंक्शन शहर के सबसे व्यस्त इलाकों में शामिल है, जहां प्रतिदिन हजारों यात्रियों की आवाजाही होती है। अभियान शुरू होते ही स्टेशन क्षेत्र में अवैध रूप से वाहन खड़े करने वालों और सड़क किनारे कब्जा जमाकर दुकान लगाने वालों में हड़कंप मच गया। कई लोगों ने कार्रवाई से बचने के लिए अपने वाहन हटाने शुरू कर दिए, जबकि नगर निगम की टीम ने सड़क पर किए गए अतिक्रमण को हटवाया।
बाइट... इंस्पेक्टर सौरभ सिंह
    user_पवन कुमार पाल पत्रकार
    पवन कुमार पाल पत्रकार
    Farmer इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • वाराणसी की पहड़िया मंडी में सोमवार को जमकर हवाई फायरिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाले व्यक्ति गाजीपुर के बताए जा रहे हैं। सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लालपुर पुलिस ने घेराबंदी कर इन लोगों को असलहों सहित पकड़ लिया है। इस घटना से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
    1
    वाराणसी की पहड़िया मंडी में सोमवार को जमकर हवाई फायरिंग की घटना हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। फायरिंग करने वाले व्यक्ति गाजीपुर के बताए जा रहे हैं।

सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए लालपुर पुलिस ने घेराबंदी कर इन लोगों को असलहों सहित पकड़ लिया है। इस घटना से मंडी में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।
    user_Ishwar Deen Sahu
    Ishwar Deen Sahu
    Newspaper advertising department इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक निर्माण कार्य को सील करने पहुँची प्राधिकरण की टीम द्वारा दरवाजा सील कर दिए जाने से एक बच्ची अंदर फँस गई। इस घटना का एक वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा किया है। इस मामले में प्राधिकरण ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह निर्माण कार्य नजूल की जमीन पर हो रहा था, जिसके चलते इसे सील किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, लोग पीछे की दीवार तोड़कर आ-जा रहे थे।
    1
    प्रयागराज के सिविल लाइंस में एक निर्माण कार्य को सील करने पहुँची प्राधिकरण की टीम द्वारा दरवाजा सील कर दिए जाने से एक बच्ची अंदर फँस गई। इस घटना का एक वीडियो समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने साझा किया है।

इस मामले में प्राधिकरण ने आज एक बयान जारी करते हुए कहा है कि यह निर्माण कार्य नजूल की जमीन पर हो रहा था, जिसके चलते इसे सील किया गया। प्राधिकरण के अनुसार, लोग पीछे की दीवार तोड़कर आ-जा रहे थे।
    user_Khabar Jagat 24 News
    Khabar Jagat 24 News
    Media house इलाहाबाद, प्रयागराज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.