logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

इंडिया में आज से नया हैडलाइन चालू कर दिया जिस अब दाएं और नहीं बाएं और चलना है

11 hrs ago
user_Tokiya News
Tokiya News
Carpenter जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
11 hrs ago

इंडिया में आज से नया हैडलाइन चालू कर दिया जिस अब दाएं और नहीं बाएं और चलना है

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • एक दूल्हा, दो दुल्हन: कोंडागांव की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय _सामाजिक परंपरा और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुआ विवाह, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में हाल ही में एक अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस विवाह में एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए, जो आम सामाजिक परंपराओं से अलग होने के कारण चर्चा का विषय बन गया है। जानकारी के अनुसार, इस विवाह में दूल्हा और दोनों दुल्हनों की आपसी सहमति थी। पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान के साथ यह शादी संपन्न कराई गई, जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए और इस अनोखे आयोजन के साक्षी बने। विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि मुख्यधारा के समाज में ऐसी शादियाँ कम देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ आदिवासी समुदायों में परंपराओं, सामाजिक संरचना और आपसी समझ के आधार पर ऐसी प्रथाएँ कभी-कभी स्वीकार की जाती हैं। यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे परंपरा और सहमति का सम्मान मान रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य सामाजिक मानकों से अलग मानकर आश्चर्य जता रहे हैं। फिलहाल, यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और सामाजिक विविधता एवं परंपराओं की एक अनोखी मिसाल पेश कर रही है।
    4
    एक दूल्हा, दो दुल्हन: कोंडागांव की अनोखी शादी बनी चर्चा का विषय
_सामाजिक परंपरा और आपसी सहमति के साथ संपन्न हुआ विवाह, सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल
कोंडागांव :- छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के फरसगांव ब्लॉक के बैलगांव में हाल ही में एक अनोखी शादी ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया है। इस विवाह में एक दूल्हे ने दो दुल्हनों के साथ एक ही मंडप में सात फेरे लिए, जो आम सामाजिक परंपराओं से अलग होने के कारण चर्चा का विषय बन गया है।
जानकारी के अनुसार, इस विवाह में दूल्हा और दोनों दुल्हनों की आपसी सहमति थी। पूरे रीति-रिवाज और पारंपरिक विधि-विधान के साथ यह शादी संपन्न कराई गई, जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए और इस अनोखे आयोजन के साक्षी बने।
विशेषज्ञों का कहना है कि हालांकि मुख्यधारा के समाज में ऐसी शादियाँ कम देखने को मिलती हैं, लेकिन कुछ आदिवासी समुदायों में परंपराओं, सामाजिक संरचना और आपसी समझ के आधार पर ऐसी प्रथाएँ कभी-कभी स्वीकार की जाती हैं।
यह अनोखी शादी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं—कुछ इसे परंपरा और सहमति का सम्मान मान रहे हैं, तो कुछ इसे सामान्य सामाजिक मानकों से अलग मानकर आश्चर्य जता रहे हैं।
फिलहाल, यह शादी पूरे क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बनी हुई है और सामाजिक विविधता एवं परंपराओं की एक अनोखी मिसाल पेश कर रही है।
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण उड़ रहे भारी धूल से आम जनता काफी परेशान है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर डाले गए मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रहा है और उड़ते धूल से लोग काफी परेशान हैं।धूल के कारण लोगो को अब कई बीमारियों का सामना करना लड़ रहा है।धूल के कारण दमे सहित खांसी सर्दी व अन्य सांस से संबंधित कई बीमारी होने लगा है।उन्होंने बताया कि सड़क पर ठेकेदार द्वारा पानी का भी छिड़काव नही किया जाता है जिससे लोग काफी परेशान हैं।बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
    1
    बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण उड़ रहे भारी धूल से आम जनता काफी परेशान है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर डाले गए मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रहा है और उड़ते धूल से लोग काफी परेशान हैं।धूल के कारण लोगो को अब कई बीमारियों का सामना करना लड़ रहा है।धूल के कारण दमे सहित खांसी सर्दी व अन्य सांस से संबंधित कई बीमारी होने लगा है।उन्होंने बताया कि सड़क पर ठेकेदार द्वारा पानी का भी छिड़काव नही किया जाता है जिससे लोग काफी परेशान हैं।बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    9 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार Kanker, Chhattisgarh•
    10 hrs ago
  • दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियम विरुद्ध चल रहे रेत खनन पर रोक लगाई और मशीन को सील किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। हमेशा की तरह खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    2
    दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़
अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियम विरुद्ध चल रहे रेत खनन पर रोक लगाई और मशीन को सील किया गया।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है।
हमेशा की तरह खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    user_डिकेश शर्मा
    डिकेश शर्मा
    संवाददाता दुर्गकोंदल, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    22 hrs ago
  • छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुजरा 930 राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर दैहान के पास हुई। मृतक कुंदरुपारा, बालोद का निवासी था, जो पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना बालोद क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। अपील: यदि किसी को इस हादसे की कोई जानकारी हो, जैसे अज्ञात वाहन का नंबर, वीडियो या अन्य सुराग, तो तुरंत कोतवाली थाना बालोद में संपर्क करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और पैदल चलते समय सतर्क रहें।
    1
    छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुजरा 930 राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर दैहान के पास हुई।
मृतक कुंदरुपारा, बालोद का निवासी था, जो पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
यह मामला कोतवाली थाना बालोद क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है।
अपील: यदि किसी को इस हादसे की कोई जानकारी हो, जैसे अज्ञात वाहन का नंबर, वीडियो या अन्य सुराग, तो तुरंत कोतवाली थाना बालोद में संपर्क करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और पैदल चलते समय सतर्क रहें।
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • राजिम। राजिम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार रूकी और अचानक आग का गोला बन गया। यह घटना राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास हुई है, जहां देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन जांच को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकें। कार चालक महेंद्र साहू ने बताया कि मैं रायपुर से हूं फिंगेश्वर के पास रोबा मेरा गांव है। वापस रायपुर के लिए जा रहा था। दो-तीन लोग मेरे कार के पीछे से आए और गाड़ी रोको कहकर बोल रहे थे। मैं थोड़ा सा ड्रिंक किया था। जैसे ही गाड़ी रुकी और कार में आग लग गया। कैसे लगा है मुझे भी नहीं पता। यह लोग मुझे फिंगेश्वर से फॉलो कर रहे थे शायद पैसे लूटने की इरादे से मुझे गाड़ी कंट्रोल करने के लिए कह रहा थे। इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजिम टीआई अमृतलाल साहू से मोबाइल में बात हुई उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं कुछ नहीं बता पाऊंगा। पुलिस स्टेशन में आपको संपर्क करना पड़ेगा। पेट्रोलिंग गाड़ी में वहां मौजूद रहे पुलिस के जवान तुलसी निषाद ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। उनके सिर में चोट थी जिसे अपने पेट्रोलियम गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पहुंचाया हूं।
    1
    राजिम। राजिम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार रूकी और अचानक आग का गोला बन गया। यह घटना राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास हुई है, जहां देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन जांच को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकें। कार चालक महेंद्र साहू ने बताया कि मैं रायपुर से हूं फिंगेश्वर के पास रोबा मेरा गांव है। वापस रायपुर के लिए जा रहा था। दो-तीन लोग मेरे कार के पीछे से आए और गाड़ी रोको कहकर बोल रहे थे। मैं थोड़ा सा ड्रिंक किया था। जैसे ही गाड़ी रुकी और कार में आग लग गया। कैसे लगा है मुझे भी नहीं पता। यह लोग मुझे फिंगेश्वर से फॉलो कर रहे थे शायद पैसे लूटने की इरादे से मुझे गाड़ी कंट्रोल करने के लिए कह रहा थे।
इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजिम टीआई अमृतलाल साहू से मोबाइल में बात हुई उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं कुछ नहीं बता पाऊंगा। पुलिस स्टेशन में आपको संपर्क करना पड़ेगा। 
पेट्रोलिंग गाड़ी में वहां मौजूद रहे पुलिस के जवान तुलसी निषाद ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। उनके सिर में चोट थी जिसे अपने पेट्रोलियम गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पहुंचाया हूं।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • मक्के की खेत में हो रही थी गांजे की खेती, पुलिस ने गांजे का 686 पौधा जब्त किया
    1
    मक्के की खेत में हो रही थी गांजे की खेती,  पुलिस ने गांजे का 686 पौधा जब्त किया
    user_रामकुमार भारद्वाज
    रामकुमार भारद्वाज
    कोंडागाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
  • शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव (बी) में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीषम ठाकुर, पुत्र रजउराम ठाकुर के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, भीषम ठाकुर ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 3 वर्षीय पुत्र है, जो वर्तमान में अपने नाना के पास रह रहा है। पिछले साल नवरात्रि के दौरान उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से भीषम ठाकुर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे और अकेलापन व गुमसुम रहने लगा था। शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे भीषम ने अपने घर के कमरे की छत में लगे टीन शेड के लोहे के एंगल में फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। शाम करीब 4:30 बजे उनके छोटे भाई को इसकी जानकारी हुई, जिसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शाम 5 बजे पंचनामा के बाद शव को नीचे उतारा। घर में केवल दोनों भाई ही रहते थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बाहर मजदूरी पर जाते हैं। पत्नी की मौत के बाद भीषम अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद के मॉर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा। बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। द छत्तीसगढ़ - सच्ची खबर, सही समय पर
    1
    शुक्रवार दोपहर छत्तीसगढ़ के बालोद थाना क्षेत्र के ग्राम जामगांव (बी) में एक 25 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान भीषम ठाकुर, पुत्र रजउराम ठाकुर के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, भीषम ठाकुर ने वर्ष 2022 में प्रेम विवाह किया था। दोनों का एक 3 वर्षीय पुत्र है, जो वर्तमान में अपने नाना के पास रह रहा है। पिछले साल नवरात्रि के दौरान उनकी पत्नी ने भी आत्महत्या कर ली थी। पत्नी की मौत के बाद से भीषम ठाकुर मानसिक रूप से पूरी तरह टूट गए थे और अकेलापन व गुमसुम रहने लगा था।
शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे भीषम ने अपने घर के कमरे की छत में लगे टीन शेड के लोहे के एंगल में फंदा बनाकर खुद को फांसी लगा ली। शाम करीब 4:30 बजे उनके छोटे भाई को इसकी जानकारी हुई, जिसने तुरंत ग्रामीणों को सूचना दी। ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर शाम 5 बजे पंचनामा के बाद शव को नीचे उतारा।
घर में केवल दोनों भाई ही रहते थे। उनकी मां का पहले ही निधन हो चुका है, जबकि पिता बाहर मजदूरी पर जाते हैं। पत्नी की मौत के बाद भीषम अकेलेपन और मानसिक तनाव से जूझ रहे थे।
शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल बालोद के मॉर्चरी में रखवाया गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
बालोद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
द छत्तीसगढ़ - सच्ची खबर, सही समय पर
    user_YOGESH KUAMR SAHU
    YOGESH KUAMR SAHU
    News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.