Shuru
Apke Nagar Ki App…
संजय नगर में उधारी का पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से किया हमला, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
Ashish parihar Parihar
संजय नगर में उधारी का पैसे मांगने पर युवक पर चाकू से किया हमला, आरोपी 2 घंटे में गिरफ्तार
More news from Chhattisgarh and nearby areas
- Post by Ashish parihar Parihar1
- दुर्गूकोंदल, कांकेर छत्तीसगढ़ अवैध रेत खनन के खिलाफ खनिज विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशीन को जब्त कर दिया है। जानकारी के अनुसार, खनिज विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर नियम विरुद्ध चल रहे रेत खनन पर रोक लगाई और मशीन को सील किया गया। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद की गई है। विभाग द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई भी की जा रही है। हमेशा की तरह खनिज विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन के खिलाफ आगे भी लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।2
- बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण उड़ रहे भारी धूल से आम जनता काफी परेशान है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर डाले गए मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रहा है और उड़ते धूल से लोग काफी परेशान हैं।धूल के कारण लोगो को अब कई बीमारियों का सामना करना लड़ रहा है।धूल के कारण दमे सहित खांसी सर्दी व अन्य सांस से संबंधित कई बीमारी होने लगा है।उन्होंने बताया कि सड़क पर ठेकेदार द्वारा पानी का भी छिड़काव नही किया जाता है जिससे लोग काफी परेशान हैं।बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।1
- छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुजरा 930 राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर दैहान के पास हुई। मृतक कुंदरुपारा, बालोद का निवासी था, जो पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना बालोद क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। अपील: यदि किसी को इस हादसे की कोई जानकारी हो, जैसे अज्ञात वाहन का नंबर, वीडियो या अन्य सुराग, तो तुरंत कोतवाली थाना बालोद में संपर्क करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और पैदल चलते समय सतर्क रहें।1
- नारायणपुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाला ग्राम बोटेर (Boter) लंबे समय से अपनी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और संवेदनशीलता के कारण चुनौतीपूर्ण क्षेत्र माना जाता रहा है। 27 मार्च 2026 को इसी गांव से एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति की सूचना सुरक्षा बलों को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का नेतृत्व Indo-Tibetan Border Police (ITBP) की 29वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार ने किया। कमांडेंट के निर्देशन में एक त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को मौके के लिए रवाना किया गया, जबकि COB ओरछा में एंबुलेंस को पहले से तैयार रखा गया। जवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—दुर्गम पहाड़ी रास्ते, घने जंगल, और सड़क जैसी किसी भी सुविधा का अभाव। ऐसे में ITBP जवानों ने मौके पर ही अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया और गर्भवती महिला को करीब 5 किलोमीटर तक पैदल उठाकर ले गए। रास्ते में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां, खड़ी चढ़ाइयां और प्राकृतिक बाधाएं थीं, लेकिन जवानों के हौसले और सेवा भावना के आगे ये सभी कठिनाइयां छोटी साबित हुईं। रेस्क्यू टीम ने महिला को बोटेर और कुदमेल के बीच तय किए गए प्वाइंट तक सुरक्षित पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद एंबुलेंस द्वारा उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओरछा ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में समय पर इलाज मिलने से महिला और उसके नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं। यह पूरा अभियान ITBP और नारायणपुर पुलिस के बेहतरीन तालमेल, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।1
- Kondagaon अनोखी शादी बनी चर्चा विषय, एक दूल्हा ने दो दुल्हन संग लिए सात फेरे, आपसी सहमति से हुईं अनोखी शादी*1
- कोंडागांव 3 दिवसीय संत समागम के पहले दिन एक भव्य शोभायात्रा और कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें संतों के सानिध्य में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यह कार्यक्रम आध्यात्मिक माहौल में शुरू हुआ, जहाँ भजन-कीर्तन के साथ यात्रा ने पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया।1
- Post by Ashish parihar Parihar1