logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

बालोद नेशनल हाईवे पर 'हिट एंड रन': अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुजरा 930 राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर दैहान के पास हुई। मृतक कुंदरुपारा, बालोद का निवासी था, जो पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना बालोद क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। अपील: यदि किसी को इस हादसे की कोई जानकारी हो, जैसे अज्ञात वाहन का नंबर, वीडियो या अन्य सुराग, तो तुरंत कोतवाली थाना बालोद में संपर्क करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और पैदल चलते समय सतर्क रहें।

16 hrs ago
user_YOGESH KUAMR SAHU
YOGESH KUAMR SAHU
News Anchor बालोद, बालोद, छत्तीसगढ़•
16 hrs ago

बालोद नेशनल हाईवे पर 'हिट एंड रन': अज्ञात वाहन ने पैदल यात्री को कुचला, मौके पर ही दर्दनाक मौत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति की मौत हो गई। यह घटना गुजरा 930 राष्ट्रीय मुख्य मार्ग पर दैहान के पास हुई। मृतक कुंदरुपारा, बालोद का निवासी था, जो पैदल सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। यह मामला कोतवाली थाना बालोद क्षेत्र का है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी वाहन चालक की तलाश में जुट गई है। अपील: यदि किसी को इस हादसे की कोई जानकारी हो, जैसे अज्ञात वाहन का नंबर, वीडियो या अन्य सुराग, तो तुरंत कोतवाली थाना बालोद में संपर्क करें। सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करें और पैदल चलते समय सतर्क रहें।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • Post by लुकेश साहू दुर्ग
    1
    Post by लुकेश साहू दुर्ग
    user_लुकेश साहू दुर्ग
    लुकेश साहू दुर्ग
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • Post by Ashish parihar Parihar
    1
    Post by Ashish parihar Parihar
    user_Ashish parihar Parihar
    Ashish parihar Parihar
    पत्रकार कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • LPG सिलेंडर आज़ अच्छे अच्छे लोगो को भी चोरी करने जैसे काम कर रहेगा हैं जी देखिए कैसे सिलेंडर चोरी करके भाग रहा हैं हड़बड़ी मे आगे हि बाईक से गिर गये तो लोगो ने पकड़ लिया.......
    1
    LPG सिलेंडर  आज़ अच्छे अच्छे लोगो को भी चोरी करने जैसे काम कर रहेगा हैं जी देखिए कैसे सिलेंडर चोरी करके भाग रहा हैं हड़बड़ी मे आगे हि बाईक से गिर गये तो लोगो ने पकड़ लिया.......
    user_Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Dainik News🏪 Pradeep Singh
    Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • राजिम। राजिम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार रूकी और अचानक आग का गोला बन गया। यह घटना राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास हुई है, जहां देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन जांच को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकें। कार चालक महेंद्र साहू ने बताया कि मैं रायपुर से हूं फिंगेश्वर के पास रोबा मेरा गांव है। वापस रायपुर के लिए जा रहा था। दो-तीन लोग मेरे कार के पीछे से आए और गाड़ी रोको कहकर बोल रहे थे। मैं थोड़ा सा ड्रिंक किया था। जैसे ही गाड़ी रुकी और कार में आग लग गया। कैसे लगा है मुझे भी नहीं पता। यह लोग मुझे फिंगेश्वर से फॉलो कर रहे थे शायद पैसे लूटने की इरादे से मुझे गाड़ी कंट्रोल करने के लिए कह रहा थे। इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजिम टीआई अमृतलाल साहू से मोबाइल में बात हुई उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं कुछ नहीं बता पाऊंगा। पुलिस स्टेशन में आपको संपर्क करना पड़ेगा। पेट्रोलिंग गाड़ी में वहां मौजूद रहे पुलिस के जवान तुलसी निषाद ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। उनके सिर में चोट थी जिसे अपने पेट्रोलियम गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पहुंचाया हूं।
    1
    राजिम। राजिम क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक चलती कार रूकी और अचानक आग का गोला बन गया। यह घटना राजिम–फिंगेश्वर मुख्य मार्ग पर किरवई स्थित पुजेरिन दाई के पास हुई है, जहां देखते ही देखते पूरी कार धू-धूकर जलकर राख हो गई।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार से पहले हल्का धुआं उठता दिखाई दिया, लेकिन कुछ ही क्षणों में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग इतनी तेजी से फैला कि चालक को संभलने का ज्यादा समय नहीं मिला। हालांकि, चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन से बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। बड़ी संख्या में राहगीर और स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, जिससे कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही राजिम पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। प्रारंभिक जांच में आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो पाए हैं, हालांकि शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और वास्तविक कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क सुरक्षा और वाहन जांच को लेकर सख्ती बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सकें। कार चालक महेंद्र साहू ने बताया कि मैं रायपुर से हूं फिंगेश्वर के पास रोबा मेरा गांव है। वापस रायपुर के लिए जा रहा था। दो-तीन लोग मेरे कार के पीछे से आए और गाड़ी रोको कहकर बोल रहे थे। मैं थोड़ा सा ड्रिंक किया था। जैसे ही गाड़ी रुकी और कार में आग लग गया। कैसे लगा है मुझे भी नहीं पता। यह लोग मुझे फिंगेश्वर से फॉलो कर रहे थे शायद पैसे लूटने की इरादे से मुझे गाड़ी कंट्रोल करने के लिए कह रहा थे।
इस घटना के संबंध में अधिक जानकारी के लिए राजिम टीआई अमृतलाल साहू से मोबाइल में बात हुई उन्होंने कहा कि मैं बाहर हूं कुछ नहीं बता पाऊंगा। पुलिस स्टेशन में आपको संपर्क करना पड़ेगा। 
पेट्रोलिंग गाड़ी में वहां मौजूद रहे पुलिस के जवान तुलसी निषाद ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। उनके सिर में चोट थी जिसे अपने पेट्रोलियम गाड़ी से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजिम में पहुंचाया हूं।
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    20 hrs ago
  • बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण उड़ रहे भारी धूल से आम जनता काफी परेशान है। राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर डाले गए मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रहा है और उड़ते धूल से लोग काफी परेशान हैं।धूल के कारण लोगो को अब कई बीमारियों का सामना करना लड़ रहा है।धूल के कारण दमे सहित खांसी सर्दी व अन्य सांस से संबंधित कई बीमारी होने लगा है।उन्होंने बताया कि सड़क पर ठेकेदार द्वारा पानी का भी छिड़काव नही किया जाता है जिससे लोग काफी परेशान हैं।बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
    1
    बलरामपुर। जिले से अम्बिकापुर को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 343 का कार्य काफी जोरो पर चल रहा है।सड़को में जगह जगह पुल पुलिया निर्माण सहित सड़क समतलीकरण के लिए सड़को पर मिट्टी भरे जा रहे हैं। नए सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर चलने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण के दौरान डाले गए कच्चे मिट्टी के कारण उड़ रहे भारी धूल से आम जनता काफी परेशान है।
राष्ट्रीय राजमार्ग 343 में बलरामपुर से अम्बिकापुर जाने वाले सड़क पर निर्माण कार्य प्रगति पर है।ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के दौरान सड़क पर डाले गए मिट्टी के कारण काफी धूल उड़ रहा है और उड़ते धूल से लोग काफी परेशान हैं।धूल के कारण लोगो को अब कई बीमारियों का सामना करना लड़ रहा है।धूल के कारण दमे सहित खांसी सर्दी व अन्य सांस से संबंधित कई बीमारी होने लगा है।उन्होंने बताया कि सड़क पर ठेकेदार द्वारा पानी का भी छिड़काव नही किया जाता है जिससे लोग काफी परेशान हैं।बारिश होने पर सड़क पर कीचड़ होने से लोगो को आवागमन में काफी परेशानी होती है।
    user_Puran Dewangan
    Puran Dewangan
    Rajpur, Balrampur•
    6 hrs ago
  • CG: LPG किल्लत की खबरों की बीच एक्शन में सीएम साय, प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक, इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश रायपुर। CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी संभागीय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर शामिल हुए। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार बनी रहे। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। प्रशासन को सतर्क रहते हुए बाजार पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए।
    1
    CG: LPG किल्लत की खबरों की बीच एक्शन में सीएम साय, प्रदेश के बड़े अफसरों की ली बैठक, इन लोगों पर कड़ी कार्रवाई के दिए निर्देश 
रायपुर। CG: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की। यह बैठक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित की गई, जिसमें सभी संभागीय कमिश्नर, आईजी और जिला कलेक्टर शामिल हुए। 
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में पेट्रोल, डीजल और गैस सिलेंडरों की उपलब्धता की स्थिति की विस्तार से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो और आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति लगातार बनी रहे। 
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा कि राज्य में पेट्रोलियम पदार्थों और गैस की पर्याप्त उपलब्धता है, इसलिए अफवाहों पर ध्यान देने की आवश्यकता नहीं है।
उन्होंने सख्त निर्देश देते हुए कहा कि स्थिति का फायदा उठाकर कालाबाजारी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।
प्रशासन को सतर्क रहते हुए बाजार पर नजर बनाए रखने के निर्देश भी दिए गए। सरकार ने स्पष्ट किया है कि प्रदेश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु रूप से जारी है और किसी भी प्रकार की कमी की स्थिति नहीं है। 
प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि आम जनता तक सही जानकारी पहुंचाई जाए और अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए।
    user_छ्ग राज्य न्यूज
    छ्ग राज्य न्यूज
    Citizen Reporter धमधा, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    11 hrs ago
  • Post by लुकेश साहू दुर्ग
    1
    Post by लुकेश साहू दुर्ग
    user_लुकेश साहू दुर्ग
    लुकेश साहू दुर्ग
    Court reporter दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    7 hrs ago
  • वारी मंदिर 2 शव मामला : शव दफनाने के 10 दिन बाद लिया गया विसरा सैंपल, जेसीबी और मजदूर बुलाकर की गई शव की खुदाई लांजी। नगर मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम वारी के पांढरी पाठ मंदिर का 2 मृत शव कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया जब जेसीबी और मजदूरों की सहायता से जमीन की खुदाई कर शव निकालकर विसरा सैंपल इकठ्ठा किया गया, बता दें कि बंशी उर्फ चूरण गिरी का शव वारी मंदिर परिसर के पीछे जंगल पहाड़ी में 16 मार्च 2026 को मिला था, 28 मार्च 2026 को एक टीम लांजी नगर के कोटेश्वर मंदिर स्थित मोक्षधाम पंहुची, जहां बंशी उर्फ चूरण सिंह गिरी जिसकी लाश वारी मंदिर परिसर के जंगल में मिली थी के शव को जेसीबी और मजदूर बुलाकर खोदकर बाहर निकाला गया और विसरा लिया गया, इस दौरान लांजी तहसीलदार हिम्मतसिंह भवेदी, बहेला थाना प्रभारी राजकुमार रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर निशांत चितावद आदि प्रमुखता से मौजूद रहे, जानकारी अनुसार मेडिकल ऑफिसर के द्वारा पोस्टमार्टम तो कर दिया गया लेकिन विसरा नहीं लिया गया, लेकिन आखिरकार इस बात पर बंशी के शव को दफन करने के 10 दिन बाद विसरा लिया गया। तो वहीं जानकारी के अनुसार मृतक बंशी की कथित महिला मित्र के शव का विसरा निकालकर रखा गया है और उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार 18 मार्च को लांजी के स्थानीय मोक्षधाम में किया गया, यहां तक तो सब ठीक है लेकिन 16 मार्च को वारी मंदिर जंगल क्षेत्र में जिस शख्स चूरण सिंह उर्फ बंशी की लाश मिली उसका पोस्टमार्टम 17 मार्च को सिविल अस्पताल लांजी में उसके परिजनो ंकी मौजूदगी में किया गया लेकिन उसका विसरा नहीं लिया गया था।
    1
    वारी मंदिर 2 शव मामला : शव दफनाने के 10 दिन बाद लिया गया विसरा सैंपल, जेसीबी और मजदूर बुलाकर की गई शव की खुदाई
लांजी। नगर मुख्यालय से लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम वारी के पांढरी पाठ मंदिर का 2 मृत शव कांड एक बार फिर चर्चा में आ गया जब जेसीबी और मजदूरों की सहायता से जमीन की खुदाई कर शव निकालकर विसरा सैंपल इकठ्ठा किया गया, बता दें कि बंशी उर्फ चूरण गिरी का शव वारी मंदिर परिसर के पीछे जंगल पहाड़ी में 16 मार्च 2026 को मिला था,  28 मार्च 2026 को एक टीम लांजी नगर के कोटेश्वर मंदिर स्थित मोक्षधाम पंहुची, जहां बंशी उर्फ चूरण सिंह गिरी जिसकी लाश वारी मंदिर परिसर के जंगल में मिली थी के शव को जेसीबी और मजदूर बुलाकर खोदकर बाहर निकाला गया और विसरा लिया गया, इस दौरान लांजी तहसीलदार हिम्मतसिंह भवेदी, बहेला थाना प्रभारी राजकुमार रघुवंशी, मेडिकल ऑफिसर निशांत चितावद आदि प्रमुखता से मौजूद रहे, जानकारी अनुसार मेडिकल ऑफिसर के द्वारा पोस्टमार्टम तो कर दिया गया लेकिन विसरा नहीं लिया गया, लेकिन आखिरकार इस बात पर बंशी के शव को दफन करने के 10 दिन बाद विसरा लिया गया। तो वहीं जानकारी के अनुसार मृतक बंशी की कथित महिला मित्र के शव का विसरा निकालकर रखा गया है और उसके बाद उसके शव का अंतिम संस्कार 18 मार्च को लांजी के स्थानीय मोक्षधाम में किया गया, यहां तक तो सब ठीक है लेकिन 16 मार्च को वारी मंदिर जंगल क्षेत्र में जिस शख्स चूरण सिंह उर्फ बंशी की लाश मिली उसका पोस्टमार्टम 17 मार्च को सिविल अस्पताल लांजी में उसके परिजनो ंकी मौजूदगी में किया गया लेकिन उसका विसरा नहीं लिया गया था।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • नारायणपुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाला ग्राम बोटेर (Boter) लंबे समय से अपनी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और संवेदनशीलता के कारण चुनौतीपूर्ण क्षेत्र माना जाता रहा है। 27 मार्च 2026 को इसी गांव से एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति की सूचना सुरक्षा बलों को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया। इस अभियान का नेतृत्व Indo-Tibetan Border Police (ITBP) की 29वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार ने किया। कमांडेंट के निर्देशन में एक त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को मौके के लिए रवाना किया गया, जबकि COB ओरछा में एंबुलेंस को पहले से तैयार रखा गया। जवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—दुर्गम पहाड़ी रास्ते, घने जंगल, और सड़क जैसी किसी भी सुविधा का अभाव। ऐसे में ITBP जवानों ने मौके पर ही अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया और गर्भवती महिला को करीब 5 किलोमीटर तक पैदल उठाकर ले गए। रास्ते में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां, खड़ी चढ़ाइयां और प्राकृतिक बाधाएं थीं, लेकिन जवानों के हौसले और सेवा भावना के आगे ये सभी कठिनाइयां छोटी साबित हुईं। रेस्क्यू टीम ने महिला को बोटेर और कुदमेल के बीच तय किए गए प्वाइंट तक सुरक्षित पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद एंबुलेंस द्वारा उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओरछा ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में समय पर इलाज मिलने से महिला और उसके नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं। यह पूरा अभियान ITBP और नारायणपुर पुलिस के बेहतरीन तालमेल, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।
    1
    नारायणपुर जिले के इंद्रावती राष्ट्रीय उद्यान अंतर्गत आने वाला ग्राम बोटेर (Boter) लंबे समय से अपनी दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और संवेदनशीलता के कारण चुनौतीपूर्ण क्षेत्र माना जाता रहा है। 27 मार्च 2026 को इसी गांव से एक गर्भवती महिला की गंभीर स्थिति की सूचना सुरक्षा बलों को प्राप्त हुई, जिसके बाद तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।
इस अभियान का नेतृत्व Indo-Tibetan Border Police (ITBP) की 29वीं बटालियन के सहायक कमांडेंट अनिल कुमार ने किया। कमांडेंट के निर्देशन में एक त्वरित कार्रवाई दल (QRT) को मौके के लिए रवाना किया गया, जबकि COB ओरछा में एंबुलेंस को पहले से तैयार रखा गया।
जवानों के सामने सबसे बड़ी चुनौती थी—दुर्गम पहाड़ी रास्ते, घने जंगल, और सड़क जैसी किसी भी सुविधा का अभाव। ऐसे में ITBP जवानों ने मौके पर ही अस्थायी स्ट्रेचर तैयार किया और गर्भवती महिला को करीब 5 किलोमीटर तक पैदल उठाकर ले गए। रास्ते में ऊबड़-खाबड़ पगडंडियां, खड़ी चढ़ाइयां और प्राकृतिक बाधाएं थीं, लेकिन जवानों के हौसले और सेवा भावना के आगे ये सभी कठिनाइयां छोटी साबित हुईं।
रेस्क्यू टीम ने महिला को बोटेर और कुदमेल के बीच तय किए गए प्वाइंट तक सुरक्षित पहुंचाया, जहां पहले से मौजूद एंबुलेंस द्वारा उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) ओरछा ले जाया गया। डॉक्टरों की देखरेख में समय पर इलाज मिलने से महिला और उसके नवजात शिशु दोनों सुरक्षित हैं।
यह पूरा अभियान ITBP और नारायणपुर पुलिस के बेहतरीन तालमेल, त्वरित निर्णय क्षमता और मानवीय संवेदनशीलता का उदाहरण है।
    user_AKASH singh thakur
    AKASH singh thakur
    Narayanpur, Chhattisgarh•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.