भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन द्वारा विश्व कप जीतने के बाद पहली बार अपने दादी घर नवादा पहुंचने पर पूरे इलाके में खुशी की लहर दौड़ गई। गुरुवार को जैसे ही ईशान किशन नवादा पहुंचे, उनके स्वागत के लिए सैकड़ों लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। ढोल, नगाड़ो, फूल, मालाओ और जयकारों के साथ उनका जोरदार और भावुक स्वागत किया गया। ईशान किशन के आगमन की खबर मिलते ही आसपास के गांवों और मोहल्लों से लोग बड़ी संख्या में उनके दादी घर के बाहर जुट गए। बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों में खासा उत्साह देखने को मिला। हर कोई अपने चहेते खिलाड़ी की एक झलक पाने के लिए उत्सुक था। लोगों ने उन्हें फूलों की माला पहनाकर और तिरंगा लहराकर उनका अभिनंदन किया। इस दौरान कई लोगों की आंखें नम हो गईं। स्थानीय लोगो ने कहा कि नवादा की मिट्टी से जुड़ा यह बेटा आज देश का नाम रोशन कर रहा है, यह हम सभी के लिए गर्व की बात है। ईशान किशन भी अपने लोगों के बीच पहुंचकर भावुक हो उठे और सभी का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि बचपन में जब भी नवादा आता था तो यहीं के लोगों का प्यार और आशीर्वाद मिलता था, वही प्यार आज भी मुझे आगे बढ़ने की ताकत देता है। उन्होंने युवाओं को मेहनत और अनुशासन के साथ अपने सपनों को पूरा करने की प्रेरणा दी। परिजनों ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि ईशान ने अपनी मेहनत और लगन से न केवल परिवार बल्कि पूरे बिहार और देश का नाम ऊंचा किया है। गांव के बुजुर्गों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ईशान किशन के स्वागत को लेकर नवादा में पूरे दिन उत्सव जैसा माहौल बना रहा। लोग ढोल, नगाड़ो के साथ जश्न मनाते रहे और मिठाइयां बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। स्थानीय लोगों का कहना है कि आज का दिन नवादा के लिए ऐतिहासिक और गर्व का पल है, क्योंकि यहां का बेटा विश्व कप जीतकर जब अपने दादी घर लौटा तो पूरे क्षेत्र ने उसे दिल से गले लगा लिया।

- User8075Dobhi, Gaya😡5 hrs ago
- नेर गांव से श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान को लेकर निकाली गई कलश यात्रा शुक्रवार के दिन मखदुमपुर प्रखंड के नेर गांव में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ को लेकर कलश यात्रा निकाली गई।यज्ञ मंडप से निकली यात्रा विभिन्न मार्गो से होता हुआ मखदुमपुर स्थित जमुना नदी पहुंचा। जहां श्रद्धालुओं ने नदी का पवित्र जल कलश में अर्पित किया। इस बाबत ग्रामीणों ने बताया कि अयोध्या के पूज्य सुदर्शनाचार्य शशि जी महाराज के अगुवाई में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान आयोजन किया गया है ।यज्ञ के दौरान प्रतिदिन रात्रि में प्रवचन कार्यक्रम होगा ।वही यज्ञ की पूर्णाहुति 19 मार्च को की जाएगी।1
- रजौली। प्रफुल्ल कुमार सुमन रजौली प्रखंड कार्यालय स्थित सभागार में स्वच्छ पेयजल एवं जल गुणवत्ता को लेकर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। आयोजित इस कार्यशाला की अध्यक्षता बीडीओ संजीव कुमार झा ने किया। कार्यशाला के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों को बताया कि फ्लोराइड क्या है, फ्लोरोसिस क्या है, पीने के पानी में फ्लोराइड के खतरे को कैसे जानना है। पानी में पाए जाने वाला खनिज लवण फ्लोराइड है एवं फ्लोरोसिस बीमारी के लक्षण कंकालीय फ्लोरोसिस, यह प्रक्रिया ए अकंकालीय फ्लोरोसिस व दन्तीय फ्लोरोसिस फ्लोराइड से होने वाले लक्षण है। पानी में फ्लोराइड की अधिकता के कारण होने वाली बीमारी से कैसे निजात पाया जा सकता है। इस बारे में विस्तृत चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि पीने के पानी में फ्लोराइड की अधिकता के कारण हमेशा थकान होना और कंधे के जोड़ों में दर्द होना, कमर के नीचे व घुटनों में दर्द होना, पेट में दर्द होना, कब्ज होना, खून की कमी होना, बार-बार पेशाब आना, अधिक प्यास लगना, भूख कम लगना, जी मिचलाना, दांतों पर पीले भूरे धब्बे एवं धारियां पड़ जाना। यह सभी फ्लोराइड पानी से होने वाले लक्षण हैं। पीने के पानी में फ्लोराइड की अधिकता की पहचान करें, खून की जांच कराना, पानी की जांच प्रयोगशाला में कराना, डॉक्टर की सलाह व हड्डियों का एक्सरे करवाना। फ्लोराइड की रोकथाम और नियंत्रण के लिए लोगों को साफ पानी पीना चाहिए। फिल्टर का प्रयोग करना, कुएं का पानी पीना चाहिए। लाल रंग से रंगे हुए हैंडपंप का पानी कभी भी नहीं पीना चाहिए। उक्त विधि करने से फ्लोरोसिस की बीमारी से बचा जा सकता है और बेहतर खान-पान में विटामिन सी युक्त भोजन जिसमें आंवला, नींबू, संतरा, टमाटर, अनाज व दालें हैं। विटामिन ई युक्त भोजन जिसमें वनस्पति तेल, सुखा मेवा, अनाज, हरी सब्जियां व दालें हैं। आयरन युक्त भोजन जिसमें सेव, केला, बैगन, धनिया व सब्जियां है। कैल्शियम युक्त भोजन जिसमें दूध, दही, हरी पत्तेदार सब्जियां, गुड़, तिल, ककड़ी, अरबी (सहजन) का फल व पत्ते। एंटी आक्सीडेंट युक्त भोजन जिसमें लहसुन, अदरक, गाजर, प्याज, कद्दू, पपीता व शकरकंद आदि शामिल किया जा सकता है। जिससे फ्लोरोसिस नामक बीमारी में रोकथाम हो सकता है। उक्त बातें कार्यशाला में बताया गया।2
- नवादा। जिले के नरहट प्रखंड क्षेत्र में एक युवक की गला रेतकर हत्या किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है। बताया जाता है कि नरहट प्रखंड अंतर्गत बनिया बीघा गांव के रेहड़ा स्थित गेहूं के खेत से एक युवक का शव बरामद किया गया।1
- हुलासगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लोगों को नहीं मिल रही है मानक के अनुरूप स्वास्थ्य सेवाएं1
- नवादा में मकान निर्माण स्थल से लोहे की चोरी, सीसीटीवी में कैद चोर पकड़ा गया संजय वर्मा नवादा। शहर के नवादा बाईपास स्थित भदौनी मोड़ के समीप गुरुवार की देर रात मकान निर्माण स्थल से लोहे और छड़ चोरी करने का मामला सामने आया है। हालांकि चोरी की यह घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके आधार पर स्थानीय लोगों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जाता है कि गुरुवार की रात करीब दो बजे चोर ने निर्माणाधीन मकान में घुसकर लोहे की छड़ और अन्य सामान चोरी करने की कोशिश की। मकान में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे। रात में जब कैमरे की फुटेज देखी गई तो उसमें एक व्यक्ति सामान उठाकर ले जाते हुए दिखाई दिया। इसके बाद आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी गई। मकान मालिक सन्नी खान के भांजे ने बताया कि सन्नी खान ईद की खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। इसी दौरान चोर ने मौके का फायदा उठाकर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। लेकिन सतर्क लोगों ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान मोहल्ले के ही निवासी महरून शौकत के पुत्र जॉनी के रूप में की गई है। लोगों ने आरोपी को पकड़कर नगर थाना पुलिस को सौंप दिया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची नगर थाना पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।1
- Post by अमरजीअहिरान1
- वीरा गांव के पास दो बाइक में सीधी हुई टक्कर, दो युवक हुए घायल पटना गया राष्ट्रीय मार्ग के एनएच 22 स्थित वीरा गांव के पास दो बाइक में सीधी टक्कर हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों में मुससी निवासी गौरव कुमार एवं हरणीताड़ गांव निवासी दीपक कुमार बताए जाते हैं ।जानकारी के अनुसार मुससी गांव निवासी गौरव बाइक से गया की ओर जा रहा था ।वही हरनीताड गांव निवासी दीपक मखदुमपुर बाजार आ रहा था ।तभी वीरा गांव के समीप दोनों बाइक में सीधी टक्कर हो गई। इसमें दोनों लोग घायल हो गए। घायलो को स्थानीय लोग एवं पुलिस सहायता वाहन के सहयोग से रेफरल अस्पताल मखदुमपुर लाया गया। जहा चिकित्सको ने प्राथमिक उपचार किया है। घटना में गंभीर रूप से घायल रहे युवक गौरव को चिकित्सकों ने बेहतर इलाज हेतु मगध मेडिकल कॉलेज गया जी रेफर कर दिया है1
- अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) बिहार की सामाजिक संरचना का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस समाज को भी समान अधिकार, संजय वर्मा बिहार नवादा बिहार में अतिपिछड़ा वर्ग (EBC) बिहार की सामाजिक संरचना का एक बड़ा और महत्वपूर्ण हिस्सा है और इस समाज को भी समान अधिकार, सुरक्षा और सम्मान मिलना चाहिए। वर्षों से यह वर्ग राजनीतिक रूप से प्रभावशाली माना जाता रहा है, लेकिन इसके बावजूद कई बुनियादी सवाल आज भी अनसुलझे हैं। जिस तरह SC/ST (Prevention of Atrocities) Act के तहत दलित या आदिवासी समाज के किसी व्यक्ति की हत्या या अत्याचार की घटना पर पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता और कई मामलों में नौकरी देने जैसी व्यवस्थाएं हैं, उसी तर्ज पर अतिपिछड़ा वर्ग के लिए भी प्रभावी कानून बनाने की मांग समय-समय पर उठती रही है। यह मांग इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि समाज के कमजोर तबकों को सुरक्षा और न्याय का भरोसा मिलना जरूरी है। बिहार की राजनीति में नीतीश कुमार ने अतिपिछड़ा वर्ग को एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में संगठित किया और लंबे समय से उनकी सरकार इस वर्ग के समर्थन पर टिकी रही है। लेकिन आलोचकों का कहना है कि इस समाज को जितना राजनीतिक महत्व मिला, उतना ठोस अधिकार और संरचनात्मक लाभ नहीं मिल पाया। पंचायत और नगर निकाय चुनावों में आरक्षण का मुद्दा भी इसी बहस का हिस्सा है। कई लोगों का मानना है कि यदि 50 प्रतिशत आरक्षण की सीमा के भीतर रहते हुए अधिक हिस्सेदारी दी जाती, तो अतिपिछड़ा समाज को और मजबूत प्रतिनिधित्व मिल सकता था। साथ ही यह भी सच है कि चाहे नैशनल Democratic Alliance हो या Mahagathbandhan, दोनों ही राजनीतिक गठबंधनों पर अक्सर यह आरोप लगता रहा है कि उन्होंने अतिपिछड़े वर्ग को स्थायी अधिकार देने के बजाय उसे एक वोट बैंक की तरह इस्तेमाल किया। यही कारण है कि आज इस समाज के भीतर अपने अधिकारों और हिस्सेदारी को लेकर नई जागरूकता दिखाई दे रही है। अंततः यह स्पष्ट है कि किसी भी समाज की पहचान सिर्फ उसके वोट से नहीं, बल्कि उसके अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से तय होती है। अतिपिछड़ा समाज भी अब अपने अधिकारों को समझ रहा है और चाहता है कि उसके मुद्दे सिर्फ चुनावी वादों तक सीमित न रहें, बल्कि ठोस नीतियों और फैसलों के जरिए वास्तविक बदलाव दिखाई दे। व्यक्ति की पहचान आखिरकार उसके फैसलों से ही होती है।1
- Post by Garibnath Sahani1