logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

तीसरी सोमवारी पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक गोह (औरंगाबाद) सावन माह की तीसरी सोमवारी को बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर देवकुंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी को लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

9 hrs ago
user_Asutosh Mishra
Asutosh Mishra
Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
9 hrs ago

तीसरी सोमवारी पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक गोह (औरंगाबाद) सावन माह की तीसरी सोमवारी को बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर देवकुंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी को लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • तीसरी सोमवारी पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक गोह (औरंगाबाद) सावन माह की तीसरी सोमवारी को बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर देवकुंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी को लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
    1
    तीसरी सोमवारी पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक
गोह (औरंगाबाद) सावन माह की तीसरी सोमवारी को बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर देवकुंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी को लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।
    user_Asutosh Mishra
    Asutosh Mishra
    Local News Reporter गोह, औरंगाबाद, बिहार•
    9 hrs ago
  • रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह, हजारों लोग हुए शामिल रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में दिनेश कुमार सिंह द्वारा माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह एवं संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत धनंजय कुमार शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद स्व. सोनमति देवी एवं स्व. रामध्यान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दिनेश कुमार सिंह ने जरूरतमंद सैकड़ों परिवारों के बीच राशन सामग्री, महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को वस्त्र एवं उपहार वितरित किए। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और समाज में इस संदेश को पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। रात्रि में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर उदय सिंह, पिंटू कुमार, छोटू कुमार, सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, श्याम सिंह, रामाशीष सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर दयाल सिंह, जीतन पांडे, रामदेव पांडे, कपिल देव सिंह, अनुज सिंह, संजय सिंह, डॉ. विनय सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
    1
    रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह, हजारों लोग हुए शामिल
रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में दिनेश कुमार सिंह द्वारा माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह एवं संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत धनंजय कुमार शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद स्व. सोनमति देवी एवं स्व. रामध्यान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस दौरान दिनेश कुमार सिंह ने जरूरतमंद सैकड़ों परिवारों के बीच राशन सामग्री, महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को वस्त्र एवं उपहार वितरित किए। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और समाज में इस संदेश को पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। रात्रि में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
मौके पर उदय सिंह, पिंटू कुमार, छोटू कुमार, सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, श्याम सिंह, रामाशीष सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर दयाल सिंह, जीतन पांडे, रामदेव पांडे, कपिल देव सिंह, अनुज सिंह, संजय सिंह, डॉ. विनय सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    4 hrs ago
  • हसपुरा औरंगाबाद बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया
    1
    हसपुरा औरंगाबाद बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया
    user_Prem Singh
    Prem Singh
    पत्रकारीता का कार्य बिगत 18 वर्षो से हासपुरा, औरंगाबाद, बिहार•
    13 hrs ago
  • बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
    1
    बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत
    user_ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    ANVI NEWSवाजनाहर खबर मबसे
    Kaler, Arwal•
    16 hrs ago
  • रफीगंज में स्कूल समय में कोचिंग-ट्यूशन पर रोक, शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया सख्त आदेश सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में निजी कोचिंग एवं ट्यूशन संस्थानों के संचालन पर अब सख्ती बरती जाएगी। रफीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किसी भी कोचिंग या ट्यूशन संस्थान का संचालन नहीं किया जाएगा। शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के समय में यदि कोई कोचिंग या ट्यूशन संस्थान संचालित पाया गया, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान संस्थान खुला पाए जाने पर उसे बंद कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी कोचिंग एवं ट्यूशन संचालकों से आदेश का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। शिक्षा विभाग के इस सख्त आदेश के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ कर दिया है कि स्कूल अवधि में नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। #RafiGanj #Aurangabad #BiharNews #EducationNews #CoachingNews #TuitionNews #BiharEducation #RafiGanjNews #SchoolNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    1
    रफीगंज में स्कूल समय में कोचिंग-ट्यूशन पर रोक, शिक्षा पदाधिकारी ने जारी किया सख्त आदेश
सरकारी विद्यालयों के संचालन समय में निजी कोचिंग एवं ट्यूशन संस्थानों के संचालन पर अब सख्ती बरती जाएगी। रफीगंज के प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अमर कुमार ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सुबह 9:30 बजे से शाम 4:00 बजे तक किसी भी कोचिंग या ट्यूशन संस्थान का संचालन नहीं किया जाएगा।
शिक्षा पदाधिकारी ने कहा कि सरकारी स्कूलों के समय में यदि कोई कोचिंग या ट्यूशन संस्थान संचालित पाया गया, तो संबंधित संस्थान के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के दौरान संस्थान खुला पाए जाने पर उसे बंद कराने के साथ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने सभी कोचिंग एवं ट्यूशन संचालकों से आदेश का पूरी तरह पालन करने की अपील की है। शिक्षा विभाग के इस सख्त आदेश के बाद कोचिंग संचालकों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग ने साफ कर दिया है कि स्कूल अवधि में नियमों की अनदेखी किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
#RafiGanj #Aurangabad #BiharNews #EducationNews #CoachingNews #TuitionNews #BiharEducation #RafiGanjNews #SchoolNews #BreakingNews #BharatCrimeLiveNews #HainTaiyarHum
    user_कुणाल सिंह 9304927827
    कुणाल सिंह 9304927827
    पत्रकारिता औरंगाबाद, औरंगाबाद, बिहार•
    5 hrs ago
  • प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार एवं बढ़ावा हेतु दिनांक 20/08/2026को हरिदास सेमिनरी में 10बजे से सोलर लोन मेला का आयोजन पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक श्री उदयन मिश्रा, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, संयुक्त सचिव पर्यटन श्री प्रदीप कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों ने गया एवं बोधगया का दौरा कर विभिन्न चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की। अधिकारियों ने आगामी पितृपक्ष मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, मूलभूत सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पितृपक्ष मेला पूरी भव्यता, सुव्यवस्था और श्रद्धा के अनुरूप आयोजित हो, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गया जी में सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो।
    1
    प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रचार प्रसार एवं बढ़ावा हेतु दिनांक 20/08/2026को हरिदास सेमिनरी में 10बजे से सोलर लोन मेला का आयोजन 
पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, पर्यटन निदेशक श्री उदयन मिश्रा, गया के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, संयुक्त सचिव पर्यटन श्री प्रदीप कुमार सिंह सहित जिला प्रशासन एवं पर्यटन विभाग के वरीय अधिकारियों ने गया एवं बोधगया का दौरा कर विभिन्न चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण एवं समीक्षा की।
अधिकारियों ने आगामी पितृपक्ष मेले की तैयारियों का भी जायजा लिया तथा श्रद्धालुओं और पर्यटकों की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, यातायात, मूलभूत सुविधाओं एवं बेहतर व्यवस्थाओं को सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
अधिकारियों ने निर्देशित किया कि पितृपक्ष मेला पूरी भव्यता, सुव्यवस्था और श्रद्धा के अनुरूप आयोजित हो, ताकि देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को गया जी में सुरक्षित, सुगम एवं अविस्मरणीय आध्यात्मिक अनुभव प्राप्त हो।
    user_त्रिलोकी नाथ
    त्रिलोकी नाथ
    गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    7 hrs ago
  • गया जी OTA Defence के तरफ से स्वतंत्रता दिवस के सुभ अवसर पर बहुत ही सुंदर धुन प्रस्तुत किया गया
    1
    गया जी OTA Defence के तरफ से स्वतंत्रता दिवस के सुभ अवसर पर बहुत ही सुंदर धुन प्रस्तुत किया गया
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    Local News Reporter गया टाउन सी.डी.ब्लॉक, गया, बिहार•
    8 hrs ago
  • वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
    1
    वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल 

रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार  की अहले सुबह  अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है।
घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की।
नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।
    user_Pappu Kumar
    Pappu Kumar
    पत्रकार रफीगंज, औरंगाबाद, बिहार•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.