Shuru
Apke Nagar Ki App…
हसपुरा औरंगाबाद बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया
Prem Singh
हसपुरा औरंगाबाद बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया
More news from बिहार and nearby areas
- हसपुरा औरंगाबाद बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़ हसपुरा प्रखंड क्षेत्र के बिहटा गांव स्थित बक्स बाबा के मंदिर में नागपंचमी पूजा में श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़।श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना कर दूध और लावा का प्रसाद चढ़ाया1
- बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत बकस्वाहा ब्लॉक से निकली भव्य कांवर यात्रा ग्राम बाजना में हुआ भोले भक्तों का भव्य स्वागत1
- तीसरी सोमवारी पर 60 हजार श्रद्धालुओं ने किया बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक गोह (औरंगाबाद) सावन माह की तीसरी सोमवारी को बाबा दूधेश्वरनाथ मंदिर देवकुंड में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तीसरी सोमवारी एवं नागपंचमी को लेकर ब्रह्म मुहूर्त से ही मंदिर परिसर में भक्तों की लंबी कतार लग गई। हर-हर महादेव और जय भोलेनाथ के जयघोष से पूरा वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने अपनी बारी का इंतजार करते हुए बाबा दूधेश्वरनाथ पर जलाभिषेक किया। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए मुख्य पूजा-अर्चना के बाद रात करीब दो बजे ही गर्भगृह आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया। इसके बाद पूरे दिन मंदिर में भक्तों का तांता लगा रहा। अनुमान के अनुसार करीब 60 हजार श्रद्धालुओं ने बाबा दूधेश्वरनाथ का जलाभिषेक किया। वहीं पटना समेत विभिन्न क्षेत्रों से गंगाजल लेकर सैकड़ों कांवड़िया भी देवकुंड पहुंचे और बाबा दूधेश्वरनाथ पर जल चढ़ाया। कांवड़ियों के पहुंचने से मंदिर परिसर और आसपास का क्षेत्र भक्तिमय बना रहा। ऐतिहासिक तालाब में स्नान करने के लिए भी दिनभर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी रही।1
- रफीगंज के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह, हजारों लोग हुए शामिल रफीगंज प्रखंड के कासमा थाना क्षेत्र के पांडे कर्मा गांव में दिनेश कुमार सिंह द्वारा माता-पिता की स्मृति में अभिभावक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अशोक सिंह एवं संचालन दिनेश कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत धनंजय कुमार शास्त्री एवं उनकी टीम द्वारा सुंदरकांड पाठ से हुई। इसके बाद स्व. सोनमति देवी एवं स्व. रामध्यान सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान दिनेश कुमार सिंह ने जरूरतमंद सैकड़ों परिवारों के बीच राशन सामग्री, महिलाओं को साड़ी, पुरुषों को वस्त्र एवं उपहार वितरित किए। पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधारोपण भी किया गया। उन्होंने कहा कि माता-पिता की सेवा से बढ़कर कोई सेवा नहीं है और समाज में इस संदेश को पहुंचाना ही कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। रात्रि में भजन कार्यक्रम का आयोजन हुआ। मौके पर उदय सिंह, पिंटू कुमार, छोटू कुमार, सुरेंद्र सिंह, आनंद कुमार, श्याम सिंह, रामाशीष सिंह, सुनील सिंह, सत्येंद्र सिंह, शंकर दयाल सिंह, जीतन पांडे, रामदेव पांडे, कपिल देव सिंह, अनुज सिंह, संजय सिंह, डॉ. विनय सिंह सहित हजारों लोग उपस्थित रहे।1
- श्री लालू प्रसाद यादव पहुंचे भोजपुर जिला के अगिआंव, स्वर्गीय भुनेश्वर सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर, भोजपुर जिला के अगिआंव में स्वर्गीय भुवनेश्वर सिंह यादव की तृतीय पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में राजद नेता श्री लालू प्रसाद यादव मौजूद रहे। कार्यक्रम में उनके पुत्र अरुण यादव एवं बहू श्रीमती किरण देवी, पूर्व राजद विधायक, सहित कई गणमान्य लोग शामिल हुए। भोजपुरी गायक कलाकार गोलू राजा, बबीता सागर समेत अन्य कलाकार भी मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय भुवनेश्वर सिंह यादव को श्रद्धांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया। धर्मेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट1
- नाग पंचमी पर नाग बाबा की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ नाग पंचमी पर नाग बाबा की पूजा में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ तिलौथू के तुतला भवानी क्षेत्र में रोहतास-नौहट्टा प्रखंड की सीमा के समीप मझिगवा टोला नीरपुर स्थित प्रांगण में नाग पंचमी के अवसर पर नाग बाबा की पूजा-अर्चना श्रद्धा और उत्साह के साथ की गई। मजिगांवा, नीरपुर, शाहपुर, थूम्हा बलियारी सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रसाद लेकर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा की। ढोल-नगाड़ों और नाथ शंख की ध्वनि से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। पूजा में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर सहयोग किया। बुजुर्गों से लेकर युवाओं तक सभी ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। वर्षों पुरानी यह परंपरा आज भी ग्रामीण पूरी आस्था के साथ निभा रहे हैं।1
- खाद की किल्लत पर पीरो-चरपोखरी में सियासी संग्राम, नेताओं ने खोला मोर्चा पीरो और चरपोखरी प्रखंड क्षेत्र में खाद की किल्लत को लेकर किसानों का आक्रोश अब खुलकर सामने आने लगा है। खाद की उपलब्धता और कथित मनमानी कीमत को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी आंदोलन का ऐलान कर दिया है। रविवार की शाम 4:00 के करीब पूर्व प्रखंड उप प्रमुख पप्पू कुमार शाह, पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार सहित कई नेताओं ने खाद की समस्या को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। नेताओं का आरोप है कि किसानों को जरूरत के समय पर्याप्त मात्रा में खाद नहीं मिल रही है। वहीं, कुछ दुकानदारों पर निर्धारित दर से अधिक कीमत पर खाद बेचने का भी आरोप लगाया गया है। पंचायत समिति सदस्य अभिषेक कुमार और पूर्व उप प्रमुख ने भी खाद की कालाबाजारी एवं मनमानी कीमत पर बिक्री के आरोपों को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। उनका कहना है कि किसानों की परेशानी को किसी भी कीमत पर नजरअंदाज नहीं किया जाएगा। नेताओं ने प्रशासन से खाद की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने, निर्धारित दर पर बिक्री कराने और किसानों को परेशान करने वाले दुकानदारों पर कार्रवाई की मांग की है।1
- वार से नाग पंचमी का मेला देखकर लौट रहे रफीगंज में लूना सवार की सड़क हादसे में मौत, एक गंभीर रूप से घायल रफीगंज-शिवगंज पथ पर चातर पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की अहले सुबह अज्ञात हाईवा की चपेट में आने से लूना सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान रफीगंज नगर पंचायत के वार्ड नंबर एक अब्दुलपुर निवासी स्वर्गीय शिव प्रसाद साव के 57 वर्षीय पुत्र सर्जुन साव के रूप में हुई है। घायल की पहचान अब्दुलपुर निवासी गणेश साव के 40 वर्षीय पुत्र उपेंद्र साव के रूप में की गई है। घायल उपेंद्र साव ने बताया कि वह और सर्जुन साव नाग पंचमी के अवसर पर मदनपुर थाना क्षेत्र के वार स्थित मंदिर में पूजा करने गए थे। पूजा के बाद लूना से घर लौट रहे थे। इसी दौरान चातर पेट्रोल पंप के समीप रफीगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार हाईवा ने लूना में टक्कर मार दी। हादसे में सर्जुन साव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि उपेंद्र साव गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए रफीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही रफीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। नगर पंचायत के पैक्स अध्यक्ष अनिल कुमार गौतम एवं सेवानिवृत्त कैप्टन कमलेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के एक पुत्र और पांच पुत्रियां हैं। करीब तीन वर्ष पूर्व बीमारी के कारण उनकी पत्नी उषा देवी का निधन हो गया था। सर्जुन साव ठेला चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते थे। अंचलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने बताया कि कागजी प्रक्रिया पूरी होने के बाद मृतक के आश्रितों को नियमानुसार उचित मुआवजा राशि दी जाएगी।1