logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

*महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण* *धनबाद:-* नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी। वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

7 hrs ago
user_राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
राम पाण्डेय पत्रकार कतरास
बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
7 hrs ago
90177734-6837-480d-96f9-6da9c821bdae

*महापौर व वार्ड पार्षद 18 मार्च को करेंगे शपथ ग्रहण* *धनबाद:-* नगरपालिका (आम) निर्वाचन, 2026 में धनबाद नगर निगम के महापौर एवं वार्ड पार्षद तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद आगामी 18 मार्च 2026 को शपथ ग्रहण करेंगे। इसकी जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त श्री आदित्य रंजन ने बताया कि धनबाद नगर निगम के नवनिर्वाचित महापौर एवं वार्ड पार्षदों के साथ 18 मार्च 2026 को 10:00 बजे पूर्वाह्न में समाहरणालय के प्रथम तल पर स्थित सभाकक्ष तथा चिरकुंडा नगर परिषद के अध्यक्ष व वार्ड पार्षद के लिए समाहरणालय के तृतीय तल पर स्थित कमरा नंबर 314 में बैठक आयोजित की जाएगी। तत्पश्चात उन्हें शपथ दिलाई जाएगी। धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया जाएगा। दोपहर 12:30 बजे से 1:00 बजे तक नाम निर्देशन पत्रों की स्क्रुटनी की जाएगी। वहीं दोपहर 1:00 बजे से 1:30 तक विधि मान्य अभ्यर्थियों की सूची तैयार की जाएगी। दोपहर 1:30 बजे से 1:45 बजे तक नाम वापस लेने का समय निर्धारित है। तत्पश्चात 1:45 बजे से 2:15 बजे तक मत पत्र की तैयारी की जाएगी। वहीं दोपहर 2:15 बजे से 3:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर व चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष के लिए मतदान किया जाएगा। दोपहर 3:00 बजे से 3:15 बजे तक मतगणना की जाएगी। वहीं 3:15 बजे से 3:30 बजे तक निर्वाचन परिणाम की घोषणा एवं निर्वाचन प्रमाण पत्र 42 में तामिला के लिए समय निर्धारित है। तत्पश्चात दोपहर 3:30 बजे से 4:00 बजे तक धनबाद नगर निगम के उप महापौर एवं चिरकुंडा नगर परिषद के उपाध्यक्ष को शपथ ग्रहण कराई जाएगी।

More news from झारखंड and nearby areas
  • धनबाद,कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, परिवार में मातम।
    1
    धनबाद,कमरे में फंदे से लटका मिला 19 वर्षीय युवक, परिवार में मातम।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • #rg #phusro #Bermo #folowers #hilightseveryonefollowers #NagarNigam #nagarparishad
    1
    #rg #phusro #Bermo #folowers #hilightseveryonefollowers 
#NagarNigam #nagarparishad
    user_Rajendra Gaur
    Rajendra Gaur
    जनता की आवाज़ Bermo, Bokaro•
    11 hrs ago
  • निर्माणाधीन बीपीएचयू भवन को लेकर जिप सदस्य एवं संवेदक के बीच नोक झोंक। निरसा प्रखंड पांड्रा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप डीएमएफटी फंड से निर्माणाधीन बीपीएचयु भवन के निर्माण मैं अनियमितता के सवाल पर जिप सदस्य दीपाली रविदास एवं संवेदक के बीच मंगलवार को कार्य स्थल पर ही जमकर नोक झोंक हुई। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिप सदस्य दीपाली रविदास ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में अनियमितता बरते जाने की लगातार शिकायत ग्रामीण करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में भी जांच की गई थी तथा आज भी जांच की गई। निर्माणाधीन भवन की भारी मिट्टी से ना कर एमपीएल के छाई से की गई है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को जब जांच करने गई तो संवेदक द्वारा गुणवत्ता में सुधार करने के स्थान पर मुझे ही धमकी दिया जाने लगा कि जहां भी शिकायत करना है कीजिए। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पंचायत प्रतिनिधि के साथ संवेदक का यह रवैया है तो आम ग्रामीणों के साथ क्या होगा। मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी। वही इस संबंध में संवेदक कुछ भी बोलने से परहेज किया।
    8
    निर्माणाधीन बीपीएचयू भवन को लेकर जिप सदस्य एवं संवेदक के बीच नोक झोंक।
निरसा प्रखंड  पांड्रा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप डीएमएफटी फंड से निर्माणाधीन बीपीएचयु भवन के निर्माण मैं अनियमितता के सवाल पर जिप सदस्य दीपाली रविदास एवं संवेदक के बीच मंगलवार को कार्य स्थल पर ही जमकर नोक झोंक हुई।
इस संबंध में जानकारी देते हुए जिप सदस्य दीपाली रविदास ने बताया कि निर्माणाधीन भवन में अनियमितता बरते जाने की लगातार शिकायत ग्रामीण करते आ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर पूर्व में भी जांच की गई थी तथा आज भी जांच की गई। निर्माणाधीन भवन की भारी मिट्टी से ना कर एमपीएल के छाई से की गई है। निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर मंगलवार को जब जांच करने गई तो संवेदक द्वारा गुणवत्ता में सुधार करने के स्थान पर मुझे ही धमकी दिया जाने लगा कि जहां भी शिकायत करना है कीजिए। मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता। इससे सहज अंदाजा लगाया जा सकता है कि जब पंचायत प्रतिनिधि के साथ संवेदक का यह रवैया है तो आम ग्रामीणों के साथ क्या होगा। मामले की शिकायत वरीय पदाधिकारी से की जाएगी। वही इस संबंध में संवेदक कुछ भी बोलने से परहेज किया।
    user_Moloy Gope
    Moloy Gope
    Reporter निरसा-कम-चिरकुंडा, धनबाद, झारखंड•
    3 hrs ago
  • गिरिडीह में एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बनखजो पुल के पास पुलिस ने बाइक छोड़कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर समेत कुल 9 चोरी की बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव निवासी शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    1
    गिरिडीह में एसपी डॉ. बिमल कुमार के निर्देश पर पचम्बा थाना क्षेत्र में चलाए गए विशेष वाहन चेकिंग अभियान के दौरान बनखजो पुल के पास पुलिस ने बाइक छोड़कर भाग रहे दो युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी कर टीवीएस अपाचे, रॉयल एनफील्ड बुलेट 350, क्लासिक 350 और हीरो स्प्लेंडर समेत कुल 9 चोरी की बाइक बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान बेंगाबाद थाना क्षेत्र के खुट्टाबाध गांव निवासी शक्ति चौधरी और दीपक चौधरी के रूप में हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    4 hrs ago
  • झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट झरिया अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप, प्रमाण पत्र के लिए जनता परेशान झरिया अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय और EWS प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैध आवेदनों पर भी अंचल निरीक्षक और संबंधित कर्मियों द्वारा आपत्तिजनक या गलत रिपोर्ट लगा दी जाती है, जिससे सीओ स्तर पर आवेदन सीधे रिजेक्ट हो रहे हैं। छात्रों और युवाओं का कहना है कि तत्काल श्रेणी के आवेदन 24–48 घंटे में निपटने चाहिए, लेकिन यहां 10–11 दिन तक प्रक्रिया लटकाई जा रही है। आरोप यह भी है कि बिचौलियों के जरिए आने वाले आवेदनों पर काम जल्दी हो जाता है। लोगों ने धनबाद के डीसी और एसडीओ से हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है।
    1
    झरिया से नयन मोदक की रिपोर्ट 
झरिया अंचल कार्यालय पर गंभीर आरोप, प्रमाण पत्र के लिए जनता परेशान
झरिया अंचल कार्यालय में जाति, आवासीय और EWS प्रमाण पत्र बनवाने को लेकर आम लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि वैध आवेदनों पर भी अंचल निरीक्षक और संबंधित कर्मियों द्वारा आपत्तिजनक या गलत रिपोर्ट लगा दी जाती है, जिससे सीओ स्तर पर आवेदन सीधे रिजेक्ट हो रहे हैं।
छात्रों और युवाओं का कहना है कि तत्काल श्रेणी के आवेदन 24–48 घंटे में निपटने चाहिए, लेकिन यहां 10–11 दिन तक प्रक्रिया लटकाई जा रही है। आरोप यह भी है कि बिचौलियों के जरिए आने वाले आवेदनों पर काम जल्दी हो जाता है।
लोगों ने धनबाद के डीसी और एसडीओ से हस्तक्षेप कर जांच की मांग की है।
    user_Nayan modak
    Nayan modak
    Media company Jharia-Cum-Jorapokhar-Cum-Sindri, Dhanbad•
    16 hrs ago
  • रोज दिन कुछ नहीं, कुछ देखने को मिल ही रहा है। शिक़ायत करो तो कोई सुने गा नहीं होगी। अधिकारी को कुछ बोलो तो वो कहेंगे हमारा विभाग नहीं। जेबी कोई शिक़ायत सुनेगा ही नहीं। तो इस तरह की घटना हो रोज दिन होना निश्चित है।
    1
    रोज दिन कुछ नहीं, कुछ देखने को मिल ही रहा है।
शिक़ायत करो तो कोई सुने गा नहीं होगी।
अधिकारी को कुछ बोलो तो वो कहेंगे हमारा विभाग नहीं।
जेबी कोई शिक़ायत सुनेगा ही नहीं।
तो इस तरह की घटना हो रोज दिन होना निश्चित है।
    user_भरोसा सच का
    भरोसा सच का
    Court reporter गोमिया, बोकारो, झारखंड•
    17 hrs ago
  • धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. मौके पर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण राज्य के मनरेगा कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई मनरेगा कर्मियों को पिछले 6 से 12 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है. उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पिछले करीब 19 वर्षों से मनरेगा योजना में सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी सेवा स्थाई नहीं की गई है. कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सेवा का स्थायीकरण किया जाए और मनरेगा कोषांग के अनुरूप उन्हें ग्रेड पे दिया जाए. यासीन अंसारी ने कहा कि इन मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. यदि राज्य सरकार जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
    1
    धनबाद. (रिपोर्ट प्रेम कुमार). झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के बैनर तले मंगलवार को रणधीर वर्मा चौक स्थित धरना स्थल पर मनरेगा कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया. धरना में बड़ी संख्या में कर्मचारी एकजुट होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए. 
मौके पर संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष यासीन अंसारी ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार की संवेदनहीनता के कारण राज्य के मनरेगा कर्मचारी आर्थिक संकट से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में कई मनरेगा कर्मियों को पिछले 6 से 12 महीनों से मानदेय नहीं मिला है, जिससे उनके सामने गंभीर आर्थिक समस्या खड़ी हो गई है.
उन्होंने कहा कि कई कर्मचारी पिछले करीब 19 वर्षों से मनरेगा योजना में सेवा दे रहे हैं, इसके बावजूद उनकी सेवा स्थाई नहीं की गई है. कर्मचारियों की मांग है कि उनकी सेवा का स्थायीकरण किया जाए और मनरेगा कोषांग के अनुरूप उन्हें ग्रेड पे दिया जाए.
यासीन अंसारी ने कहा कि इन मांगों को लेकर झारखंड राज्य मनरेगा कर्मचारी संघ के द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है. यदि राज्य सरकार जल्द उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती है, तो आने वाले दिनों में कर्मचारी अनिश्चितकालीन धरना देने को मजबूर होंगे।
    user_प्रेम कुमार साव
    प्रेम कुमार साव
    Local News Reporter बाघमारा-कम-कटरास, धनबाद, झारखंड•
    10 hrs ago
  • धनबाद,पम्पु तालाब के पास चला रेलवे का बुलडोजर, एक दर्जन घर और खटाल ध्वस्त।
    1
    धनबाद,पम्पु तालाब के पास चला रेलवे का बुलडोजर, एक दर्जन घर और खटाल ध्वस्त।
    user_News Today Jharkhand
    News Today Jharkhand
    धनबाद-कम-केंदुआडीह-कम-जागता, धनबाद, झारखंड•
    8 hrs ago
  • खूंटी: कुएं में फंसे हाथी को जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया बाहर, वन विभाग की टीम ने चलाया बचाओ अभियान #hathi #elephant #hathirescue #jharkhandhathi #jharkhand #RanchiNews #KhuntiNews
    1
    खूंटी: कुएं में फंसे हाथी को जेसीबी से सुरक्षित निकाला गया बाहर, वन विभाग की टीम ने चलाया बचाओ अभियान
#hathi #elephant #hathirescue #jharkhandhathi #jharkhand #RanchiNews #KhuntiNews
    user_BITTU JOURNALIST
    BITTU JOURNALIST
    Local News Reporter बगोदर, गिरिडीह, झारखंड•
    15 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.