Shuru
Apke Nagar Ki App…
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree laxmi narayan radhe radhe
Raju.u.p.44
jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree laxmi narayan radhe radhe
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai jai shree laxmi narayan radhe radhe1
- सुल्तानपुर में भारी बारिश से आधा दर्जन मकान गिरे: VB-G RAM G योजना में धनपतगंज ब्लॉक में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर किया काम, आज भी अलर्ट सुल्तानपुर में बुधवार को सुबह से शाम 5 बजे तक तेज बारिश हुई। इसी दौरान धनपतगंज ब्लॉक में VB-G RAM G योजना में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर काम किया। यह बारिश का चौथा दिन था। लगातार बारिश के कारण जिले में आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए। भदैंया के बजेठी गांव में जलनिकासी रुकने से पानी जमा हो गया। यहां सजनलाल गौतम, रिजवान शेख, श्रीराम गौतम और जगन्नाथ शर्मा के पुराने मकानों की दीवारें और छप्पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कई और पुराने मकानों के गिरने की आशंका है। भदैंया के दाऊदपट्टी में अब्दुल अजीज की पत्नी जिन्नातुन निशा का मकान भी तेज बारिश से ढह गया। इससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश से मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। भदैंया के खजुरी के कल्यानपट्टी गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता कीचड़ भरा और फिसलन वाला हो गया है। अखंडनगर में करीब 2 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कुछ लोग अब बारिश कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। संसारपुर के किसान दीनानाथ ने बताया कि इस तरह की बारिश से धान की फसलों को फायदा होगा, लेकिन दूसरे कामों में रुकावट आ रही है। अयोध्या के कुमारगंज कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा और वर्षा 34.4 मिलीमीटर रही। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।2
- सुल्तानपुर कलेक्ट्रेट में सवर्ण पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर प्रदर्शन के दौरान ,दिया ज्ञापन सुल्तानपुर जनपद में यूजीसी, एससी एसटी एक्ट और जातिगत आरक्षण के विरोध को लेकर सवर्ण पदाधिकारीयो ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया ,साथ ही साथ प्रदर्शन करने के दौरान कलेक्ट्रेट जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट प्रीति जैन को ज्ञापन सौंपा ,जहां पर सैकड़ो की संख्या में लोग मौजूद रहे1
- ठाकुरगंज में दबंगई का आरोप नाबालिक किशोर की बेरहमी से पिटाई का वीडियो वायरल लखनऊ। ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के तहसीनगंज इलाके में नाबालिग किशोर के साथ मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। वायरल वीडियो में कुछ युवक किशोर को पीटते हुए नजर आ रहे हैं। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। जानकारी के अनुसार, मुफ्तीगंज निवासी ज़मन, अली हमजा, कुमैल समेत कई युवकों पर मारपीट का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि मारपीट के दौरान नाबालिग के शरीर पर कई जगह चोटें आईं। पीड़ित पक्ष का कहना है कि आरोपियों ने खुलेआम मारपीट कर क्षेत्र में दहशत का माहौल पैदा करने का प्रयास किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार बताए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष ने ठाकुरगंज थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस जांच के बाद ही घटना की पूरी सच्चाई और आरोपों की पुष्टि हो सकेगी।1
- बलिया में सिस्टम की लाचारी: एक पैर से 400 मीटर पैदल चलकर स्कूल जाने को मजबूर 7 साल की रागिनी बलिया के दिघेड़ा ग्राम सभा (रानीपुर गांव) की रहने वाली 7 वर्षीय रागिनी कक्षा एक की छात्रा है। 6 महीने की उम्र में एक सड़क हादसे में उसका एक पैर हमेशा के लिए खराब हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण परिवार कृत्रिम पैर (आर्टिफिशियल लेग) लगवाने में असमर्थ है। तमाम दावों के बावजूद स्थानीय प्रशासन और जिम्मेदार अधिकारियों की उदासीनता का आलम यह है कि रागिनी को अब तक एक ट्राईसाइकिल भी नसीब नहीं हुई है। हर दिन वह अपने एक पैर के सहारे ही 400 मीटर की दूरी तय करके स्कूल जाने को मजबूर है।1
- नवनिर्मित पुल बना राहगीरों के लिए मुसीबत, दलदल में फंस रहे वाहन और स्कूली बच्चे संग्रामपुर, अमेठी। क्षेत्र के टिकरिया गांव के पास नवनिर्मित पुल इन दिनों राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बना हुआ है। पुल के आसपास मिट्टी और पानी जमा होने से संपर्क मार्ग दलदल में तब्दील हो गया है। रास्ते पर फिसलन होने के कारण ई-रिक्शा, बस, दोपहिया वाहन और स्कूली बच्चों की साइकिलें तक फंस रही हैं। सबसे अधिक परेशानी स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को उठानी पड़ रही है। साइकिल से पुल पार करते समय कई बच्चे दलदल में फंस जाते हैं, जिससे उनकी स्कूल ड्रेस कीचड़ से खराब हो जाती है। बच्चों की सुरक्षा को लेकर अभिभावकों में भी चिंता बनी हुई है। वहीं ई-रिक्शा और बस चालकों को भी इस मार्ग से गुजरने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। भारी वाहनों के आवागमन से रास्ते की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। फिसलन के चलते दोपहिया वाहन चालकों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा भी बना हुआ है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि पुल निर्माण के बाद उसके दोनों ओर संपर्क मार्ग को व्यवस्थित करने और जल निकासी की उचित व्यवस्था कराने में संबंधित विभाग ने लापरवाही बरती है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या की जानकारी होने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों ने संबंधित अधिकारियों से पुल के दोनों ओर जमा कीचड़ और दलदल को तत्काल हटवाने, रास्ते पर गिट्टी-मिट्टी डलवाकर आवागमन सुचारु कराने तथा जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो स्कूली बच्चों और राहगीरों के साथ हादसा हो सकता है।4
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।1
- सुल्तानपुर के हयातनगर में जर्जर सड़क से लोग परेशान: शहीद मान सिंह मार्ग पर गड्ढे, अंत्येष्टि स्थल जाने वाली सड़क भी बनी तालाब सुल्तानपुर के गोसाईंगंज थाना क्षेत्र के हयातनगर में विकास का काम रुका हुआ है। यहां हाईवे से 3.5 किलोमीटर लंबे शहीद मान सिंह मार्ग पर कई गड्ढे हैं। बारिश में पानी भरने से यह सड़क तालाब जैसी हो जाती है। इसके अलावा, महादेवपुर चौराहा से हयातनगर, बीड़ी मधुबन मार्ग जो अंत्येष्टि स्थल और गोमती नदी के किनारे तक जाने वाला तीन किलोमीटर लंबा रास्ता भी गड्ढों से भरा है। शहीद मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाने वाला यह रास्ता पूरी तरह खराब हो गया है। बारिश के दिनों में रास्ते पर पानी भर जाता है और कीचड़ फैलने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासनिक अधिकारियों, सचिव और अन्य जिम्मेदार लोगों से कई बार शिकायत की है। अधिकारी कई बार फोटो खिंचवाने और जांच के लिए आए, लेकिन सड़क बनाने का कोई काम शुरू नहीं हुआ। स्थानीय ग्रामीण परमात्मा शर्मा ने बताया कि जब से बरसात शुरू हुई है, तब से सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। कोई उनकी बात सुनने वाला नहीं है। सचिव आए, फोटो लेकर गए, लेकिन उसके बाद क्या हुआ, कुछ पता नहीं चला। उन्होंने बताया कि यह सड़क मान सिंह के गेट से दड़ियो तक जाती है और इसकी हालत बहुत खराब है। कक्षा 8 के छात्र फैज़ खान ने कहा कि यह हयातनगर का रोड है जो दड़ियो तक जाता है। सड़क की हालत इतनी खराब है कि कोई आसानी से आ-जा नहीं पाता। कई बार शिकायत हुई लेकिन कोई इसे बनवा नहीं रहा है। बारिश के मौसम में बहुत ज्यादा परेशानी होती है। एक अन्य स्थानीय निवासी ने बताया कि रास्ते में पानी भरा रहता है, जिससे आना-जाना बंद हो जाता है। यह समस्या लंबे समय से है, लेकिन प्रशासन की ओर से कोई हल नहीं मिल रहा है। सड़क न बनने से स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और मरीजों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और संबंधित जनप्रतिनिधियों से मांग की है कि जल्द से जल्द इस सड़क का निर्माण कराया जाए ताकि लोगों को इस समस्या से राहत मिल सके।3