सुल्तानपुर में भारी बारिश से आधा दर्जन मकान गिरे: VB-G RAM G योजना में धनपतगंज ब्लॉक में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर किया काम, आज भी अलर्ट सुल्तानपुर में बुधवार को सुबह से शाम 5 बजे तक तेज बारिश हुई। इसी दौरान धनपतगंज ब्लॉक में VB-G RAM G योजना में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर काम किया। यह बारिश का चौथा दिन था। लगातार बारिश के कारण जिले में आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए। भदैंया के बजेठी गांव में जलनिकासी रुकने से पानी जमा हो गया। यहां सजनलाल गौतम, रिजवान शेख, श्रीराम गौतम और जगन्नाथ शर्मा के पुराने मकानों की दीवारें और छप्पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कई और पुराने मकानों के गिरने की आशंका है। भदैंया के दाऊदपट्टी में अब्दुल अजीज की पत्नी जिन्नातुन निशा का मकान भी तेज बारिश से ढह गया। इससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने रहने की समस्या खड़ी हो गई है। लगातार बारिश से मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। भदैंया के खजुरी के कल्यानपट्टी गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता कीचड़ भरा और फिसलन वाला हो गया है। अखंडनगर में करीब 2 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कुछ लोग अब बारिश कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। संसारपुर के किसान दीनानाथ ने बताया कि इस तरह की बारिश से धान की फसलों को फायदा होगा, लेकिन दूसरे कामों में रुकावट आ रही है। अयोध्या के कुमारगंज कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा और वर्षा 34.4 मिलीमीटर रही। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
सुल्तानपुर में भारी बारिश से आधा दर्जन मकान गिरे: VB-G RAM G योजना में धनपतगंज ब्लॉक में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर किया काम, आज भी अलर्ट सुल्तानपुर में बुधवार को सुबह से शाम 5 बजे तक तेज बारिश हुई। इसी दौरान धनपतगंज ब्लॉक में VB-G RAM G योजना में 93 मजदूरों ने सिर्फ कागज पर काम किया। यह बारिश का चौथा दिन था। लगातार बारिश के कारण जिले में आधा दर्जन कच्चे मकान गिर गए। भदैंया के बजेठी गांव में जलनिकासी रुकने से पानी जमा हो गया। यहां सजनलाल गौतम, रिजवान शेख, श्रीराम गौतम और जगन्नाथ शर्मा के पुराने मकानों की दीवारें और छप्पर गिर गए। गनीमत रही कि कोई हताहत नहीं हुआ। कई और पुराने मकानों के गिरने की आशंका है। भदैंया के दाऊदपट्टी में अब्दुल अजीज की पत्नी जिन्नातुन निशा का मकान भी तेज बारिश से ढह गया। इससे परिवार को काफी आर्थिक नुकसान हुआ है और उनके सामने रहने की समस्या
खड़ी हो गई है। लगातार बारिश से मकान की दीवारें और छत कमजोर हो गई थीं। भदैंया के खजुरी के कल्यानपट्टी गांव में सड़क पर जलभराव से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। सड़क पर पानी जमा होने से रास्ता कीचड़ भरा और फिसलन वाला हो गया है। अखंडनगर में करीब 2 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। कुछ लोग अब बारिश कम होने की उम्मीद कर रहे हैं। संसारपुर के किसान दीनानाथ ने बताया कि इस तरह की बारिश से धान की फसलों को फायदा होगा, लेकिन दूसरे कामों में रुकावट आ रही है। अयोध्या के कुमारगंज कृषि विज्ञान केंद्र के अनुसार, अधिकतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की गति 4.5 किलोमीटर प्रति घंटा और वर्षा 34.4 मिलीमीटर रही। अगले 24 घंटे में पूर्वी उत्तर प्रदेश में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
- चित्रकूट बाढ़ की पानी में डूबा मंदिर पुजारी ने कहा भगवान के चरणों में जीवन उन्हें छोड़कर कैसे जाऊं चित्रकूट। लगातार बढ़ते जलस्तर के बीच मंदिर परिसर में बाढ़ का पानी घुस गया और स्थिति चिंताजनक हो गई। मंदाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने के बाद प्रशासन भी अलर्ट मोड पर नजर आया। जानकारी के अनुसार, डीएम और एसपी पुजारी को मंदिर से सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने उन्हें बाहर चलने के लिए समझाया, लेकिन पुजारी ने मंदिर छोड़ने से इनकार करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि “जिंदगी भगवान के चरणों में बीती है, उन्हें छोड़कर कैसे चला जाऊं।” पुजारी के इस जवाब के बाद अधिकारी वापस लौट गए। घटना ने आस्था और प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के बीच एक भावुक तस्वीर पेश कर दी। सोशल मीडिया पर भी यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।1
- आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा आउटसोर्स कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, योगी सरकार ने दिया यूपीसीओएस का तोहफा अमेठी।अमेठी में आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम का शुभारंभ करते ही जिले के डीपीआरसी सभागार में तालियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। अब नहीं चलेगी एजेंसियों की मनमानी सीएम योगी ने साफ कहा - अब बिना सरकार की मंजूरी के किसी आउटसोर्स कर्मचारी को नौकरी से नहीं निकाला जा सकेगा। 5 तारीख से पहले वेतन खाते में आएगा। अमेठी में अधिकारियों का बड़ा बयान डीएम संजय चौहान ने कहा - आउटसोर्स कर्मियों का शोषण अब खत्म। शिकायत के लिए सीधा निगम सुनेगा। जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि ने कहा - यह फैसला कर्मचारियों के जीवन में बड़ा बदलाव लाएगा।2
- UGC मुद्दे पर कलेक्ट्रेट में गरजे परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ता, केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन सुलतानपुर। UGC के मुद्दे को लेकर बुधवार को परशुराम युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया। बैनर और तख्तियां लेकर जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए UGC के फैसले को वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने एससी-एसटी एक्ट के खिलाफ भी नारे लगाए। प्रदर्शन को देखते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई और नगर कोतवाली पुलिस की तैनाती रही। इसके बाद संगठन के कार्यकर्ता जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे और केंद्र सरकार को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट प्रीती जैन को सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने UGC के मुद्दे पर अपनी मांगों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में काफी देर तक गहमागहमी का माहौल बना रहा। पुलिसकर्मी पूरे घटनाक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था संभालते नजर आए।1
- *नगर पंचायत के सफाईकर्मी की बेरहमी से पिटाई,कोतवाली में दी तहरीर* *पीड़ित ने आराम करने को कहा तो भड़का आरोपी,गाली-गलौज कर की बेरहमी से पिटाई; पीड़ित ने मेडिकल व कार्रवाई की मांग की* *लम्भुआ, सुल्तानपुर।* नगर पंचायत लम्भुआ में एक सफाईकर्मी के साथ बेरहमी से मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि थोड़ी देर आराम करने की बात कहने पर नगर पंचायत के एक व्यक्ति ने गालियां देते हुए लाठी से पीट-पीटकर घायल कर दिया। पीड़ित ने कोतवाली लम्भुआ में तहरीर देकर मेडिकल और कानूनी कार्रवाई की मांग की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पंचायत लम्भुआ निवासी अजय कुमार तिवारी पुत्र शारदा तिवारी मंगलवार की दोपहर को कलाम नगर स्थित एक होटल के पास सफाई कार्य कर रहा था। आरोप है तभी वहां मौजूद एक युवक ने उससे घास छीलने के लिए कहा। अजय ने थकान के कारण थोड़ा आराम कर लेने की बात कही। इतना सुनते ही आरोपी युवक आग-बबूला हो गया और मां-बहन की भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए हाथ में रखी लाठी से पीटने लगा। आरोप है कि युवक मार से अजय की पीठ, हाथ और पैर में गंभीर चोटें आई हैं। वह जमीन पर गिर पड़ा, इसके बावजूद आरोपी उसे तब तक पीटता रहा। पीड़ित ने कोतवाली प्रभारी निरीक्षक लम्भुआ को प्रार्थना पत्र देकर मामले में मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।1
- फरार हत्यारोपी के घर पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिस, ढोल-नगाड़ों से कराई मुनादी अमेठी जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या के मामले में फरार चल रहे मुख्य आरोपी पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बुधवार को कोतवाली प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम आरोपी के गांव पहुंची और ढोल-नगाड़ों के साथ मुनादी कराकर उसके घर के बाहर धारा 82 के तहत नोटिस चस्पा किया। पुलिस ने सार्वजनिक रूप से आरोपी को जल्द से जल्द अदालत या थाने में हाजिर होने की चेतावनी दी है। पुलिस के अनुसार यदि निर्धारित समय में आरोपी आत्मसमर्पण नहीं करता है तो न्यायालय की अनुमति के बाद उसकी चल-अचल संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई की जाएगी। बताया गया कि 17 जून को जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग रामफली पाल की हत्या कर दी गई थी। मामले में पुलिस तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि मुख्य अभियुक्त शीतलाबख्श सिंह अभी भी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब पुलिस ने कुर्की की तैयारी शुरू कर दी है।1
- अमेठी में ऑपरेशन चक्रव्यूह का असर, तमंचा-कारतूस के साथ 23 वर्षीय युवक गिरफ्तार संग्रामपुर। अमेठी पुलिस ने अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत कार्रवाई करते हुए थाना संग्रामपुर क्षेत्र से एक युवक को अवैध तमंचा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, पुलिस अधीक्षक अमेठी श्री सरवणन टी. के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में अपराधियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया जा रहा है। क्षेत्राधिकारी अमेठी श्री मनोज कुमार मिश्रा के नेतृत्व में 1 सितंबर को थाना संग्रामपुर पुलिस क्षेत्र में संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर अंकित पाण्डेय (23) पुत्र चन्द्रिका पाण्डेय, निवासी रामापुर मजरे गड़ेरी, थाना संग्रामपुर को गिरफ्तार किया गया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से एक तमंचा और एक जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद हुआ। बरामदगी के संबंध में थाना संग्रामपुर में मु0अ0सं0 165/26, धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी संग्रामपुर थाने में गंभीर धाराओं में दो मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट से संबंधित मामले भी शामिल हैं। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सुरेश चन्द्र यादव, कांस्टेबल हरवेन्द्र सिंह, कांस्टेबल चन्दन यादव और कांस्टेबल अनुज कुमार शामिल रहे।1
- स्कूलों में पानी भरा, बच्ची बोली- डीएम अंकल सड़क बनवा दो: सुल्तानपुर में अतिवृष्टि से बेसिक स्कूलों में जलभराव, धारूपुर के विद्यालयों की छत भी टपकी सुल्तानपुर जिले में लगातार हो रही तेज बारिश के कारण बेसिक शिक्षा परिषद के कई स्कूलों में पानी भर गया है। कुड़वार ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय धारूपुर और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर भी जलभराव की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां बारिश के दौरान छत से पानी टपकने की समस्या भी सामने आ रही है। प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 78 और उच्च प्राथमिक विद्यालय धारूपुर में 79 बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में स्कूल परिसर में पानी भरने और छत से पानी टपकने से बच्चों और शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी हुई है। अभिभावकों और ग्रामीणों का कहना है कि बारिश में स्कूल में पढ़ाई पर असर पड़ता है। साथ ही बच्चों के फिसलने और दूसरी दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ जाता है। उन्होंने अधिकारियों से स्कूल परिसर से पानी निकालने और जर्जर छत को ठीक कराने की मांग की है। इसी बीच, सुल्तानपुर जिले की लंभुआ विधानसभा के प्रतापपुर कमैचा ब्लॉक की ग्राम पंचायत रामगढ़ से एक वीडियो सामने आया है। इसमें एक छोटी बच्ची ने डीएम से सड़क बनवाने की गुहार लगाई है। बच्ची वीडियो में कहती है, "डीएम अंकल प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए, हम लोगों को पढ़ने जाने में बहुत समस्या होती है।" पिछले कई सालों से करीब 50-55 घरों के हजारों लोग कीचड़ और दलदल भरे रास्ते से निकलने को मजबूर हैं। छोटे बच्चे आए दिन इस दलदल में गिरते रहते हैं। इसी कीचड़ भरे रास्ते से मासूम बच्चों को स्कूल जाने के लिए मजबूर होना पड़ता है, लेकिन उनकी परेशानी सुनने वाला कोई नहीं है।1
- हत्या के आरोपी पर पुलिस का शिकंजा, गांव में डुगडुगी पिटवाकर 82 की कार्रवाई हाजिर हो जाओ, वरना कुर्क होगी संपत्ति; थाना अमेठी पुलिस ने सैदपुर में कराई मुनादी अमेठी। हत्या के मामले में वांछित चल रहे आरोपी शीतला सिंह के खिलाफ थाना अमेठी पुलिस ने कानूनी शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। न्यायालय के आदेश के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 82 की कार्रवाई करते हुए गांव सैदपुर मजरे दलशाहपुर में डुगडुगी पिटवाकर मुनादी कराई। पुलिस ने ग्रामीणों को आरोपी के न्यायालय के समक्ष हाजिर होने की जानकारी दी। मुनादी के दौरान स्पष्ट किया गया कि यदि आरोपी निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं होता है तो आगे की कानूनी कार्रवाई करते हुए उसकी संपत्ति की कुर्की की जा सकती है। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में दिनभर चर्चा का माहौल बना रहा। हत्या के मामले में आरोपी की गिरफ्तारी के लिए थाना अमेठी पुलिस लगातार प्रयास कर रही है। धारा 82 की कार्रवाई के बाद अब आरोपी पर गिरफ्तारी के साथ-साथ संपत्ति कुर्की की तलवार भी लटक गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि न्यायालय के आदेश का पालन करते हुए आरोपी के खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।2
- प्रतापगढ़ की सातों सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प: सीएम योगी से मिले दिनेश प्रताप सिंह लखनऊ। प्रदेश की राजनीतिक चर्चाओं के बीच उत्तर प्रदेश भाजपा के मुख्य प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त दिनेश प्रताप सिंह ने बुधवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान आगामी 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। बैठक में प्रतापगढ़ जिले की सभी सात विधानसभा सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करने की रणनीति और संगठन को और मजबूत करने सहित विभिन्न राजनीतिक विषयों पर सकारात्मक विचार-विमर्श हुआ। दिनेश प्रताप सिंह ने प्रतापगढ़ की सातों विधानसभा सीटों पर भाजपा का परचम लहराने का संकल्प व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, संगठन की मजबूती और जनता के विश्वास के दम पर 2027 में प्रतापगढ़ की सभी सातों सीटों पर कमल खिलाने का लक्ष्य पूरा किया जाएगा।1