दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल मथुरा जनपद के राया विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल मथुरा जनपद के राया विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
- यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप, यमुना नदी में कूदकर जान देने वाले युवक का वीडियो वायरल, कूदने से पहले बनाया वीडियो, नामजद लोगों पर आरोप,3
- मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया मथुरा में स्वच्छता अभियान को मिला जनभागीदारी का संकल्प ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा संकल्प’ अभियान के तहत मथुरा में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मिलकर श्रमदान किया। हुलवाना और दघेटा में गंदे स्थानों की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। इस दौरान सफाई कर्मी श्याम को सम्मानित भी किया गया1
- स्वीटी सुपारी फैक्ट्री मालिक और कुछ कार्यकर्ता फिर विवादों के घेरे में मरने से पहले दिनेश सारस्वत ने लगाए गंभीर आरोप स्वीटी सुपारी फैक्ट्री मालिक और कुछ कार्यकर्ता फिर विवादों के घेरे में मरने से पहले दिनेश सारस्वत ने लगाए गंभीर आरोप1
- मथुरा मांगे रोजगार गरीब लोगो की आय चार गुना मथुरा शिल्पग्राम प्रोजेक्ट मथुरा मांगे रोजगार गरीब लोगो की आय चार गुना मथुरा शिल्पग्राम प्रोजेक्ट2
- बांके बिहारी मंदिर पर भिड़े श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मी में जमकर हुआ झगड़ा, पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला वृंदावन। बांके बिहारी मंदिर पर अब झगड़े आम हो गए हैं। यहां कभी श्रद्धालु, कभी सुरक्षा कर्मी, कभी पुलिस कर्मी तो कभी गोस्वामियों के विवाद सामने आते रहते हैं। ऐसा ही हुआ शुक्रवार की दोपहर में। जब यहां दिल्ली से दर्शन करने आए श्रद्धालु दर्शन करने के बाद निकास द्वार के पास खड़े थे। सुरक्षा कर्मियों ने इनको हटाया तो वह नाराज हो गए और तकरार करने लगे। श्रद्धालु और सुरक्षा कर्मियों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दिल्ली निवासी नक्कुल गौतम अपने परिवार के साथ बांके बिहारी जी के दर्शन करने आए थे। वह 2 नंबर गेट से मंदिर में प्रवेश किए। दर्शन करने के बाद वह अपनी मां, भाभी और बहन के साथ 4 नंबर गेट से बाहर आए। मंदिर से बाहर आने के बाद वह कुछ देर के लिए वहां खड़े हो गए। अचानक चतुर्दशी होने के कारण मंदिर पर भीड़ थी। गेट पर तैनात सुरक्षा कर्मी कृष्ण कुमार ने उन्हें आगे बढ़ने के लिए बोला और इसी बात पर तकरार हो गई। सुरक्षा कर्मियों द्वारा आगे बढ़ने के लिए कहना नक्कुल को नागवार गुजरा। नक्कुल की इस बात को लेकर सुरक्षा कर्मी से तकरार हो गई। जिसके बाद कहासुनी हुई और झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मी एक-दूसरे को अलग करते नजर आए। महिला श्रद्धालु भी झगड़े पर आमादा थी। जिसकी वजह से महिला सुरक्षा कर्मी भी वहां आ गई और मामले को शांत करने का प्रयास करने लगी। झगड़े की सूचना पर बांके बिहारी पुलिस चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा मंदिर पहुंच गए। उन्होंने दोनों को अलग किया और चौकी ले आए। जहां कुछ देर तक दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाए। इसके बाद जब गुस्सा शांत हुआ तो दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी गलती मानते हुए माफीनामा लिखकर पुलिस को दे दिया। जिसके बाद श्रद्धालु वापस दिल्ली चले गए। वहीं सुरक्षा कर्मी मंदिर चले गए। बांके बिहारी मंदिर पर हुए इस झगड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें महिला श्रद्धालु और मंदिर पर तैनात निजी सुरक्षा कर्मी एक-दूसरे से झगड़ते हुए नजर आ रहे हैं। इसी बीच वहां तैनात एक पुलिस कर्मी दोनों को अलग करता है तो श्रद्धालु उससे भी उलझता है। चौकी प्रभारी शिव कुमार शर्मा ने बताया कि सुरक्षा कर्मियों की पहले ड्रेस काली थी, जिसे देखकर श्रद्धालु समझ जाते थे कि वह मंदिर का कर्मी है, लेकिन अब पीली टी-शर्ट होने के कारण कई बार श्रद्धालु उनको बाहर से आया व्यक्ति समझ लेते हैं और उनसे झगड़ा करने लगते हैं। फिलहाल इस मामले में दोनों पक्षों में समझौता हो गया और वह चले गए।1
- वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 843 लोगों ने किया सामूहिक गायन,विद्या भारती के तत्वाधान में संपूर्ण देश में गूंजा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् मथुरा में शुक्रवार को राष्ट्रगीत वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर, दीनदयाल नगर में सामूहिक गायन कार्यक्रम आयोजित किया गया।विद्यार्थियों,आचार्य-आचार्याओं और समाज के लोगों सहित कुल 843 प्रतिभागियों ने एक साथ वंदे मातरम् का गायन किया। सामूहिक गायन से विद्यालय परिसर राष्ट्रभक्ति के भाव से गूंज उठा। कार्यक्रम की अध्यक्षता यादवेंद्र अग्रवाल ने की, जबकि मुख्य वक्ता प्रदीप अग्रवाल रहे। उन्होंने वंदे मातरम् के ऐतिहासिक महत्व और राष्ट्रभक्ति की भावना पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को देश के प्रति अपने कर्तव्यों के निर्वहन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय एकता और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना को मजबूत करना रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाचार्य दिनेश सिकरवार ने किया। समापन पर कार्यक्रम अध्यक्ष यादवेंद्र अग्रवाल ने अतिथियों, आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर विद्यालय के व्यवस्थापक सुनील अग्रवाल,उपाध्यक्ष सुभाष एडवोकेट, संरक्षक राजीव कृष्ण अग्रवाल, बलदेव प्रसाद अग्रवाल,नचिकेता,बीडी गुप्ता,राहुल गौड़ सहित अन्य गणमान्यजन मौजूद रहे।2
- दबंग प्रधान की गुंडागर्दी, अधिकारियों के सामने लहराई पिस्तौल मथुरा जनपद के राया विकास खंड राया की ग्राम पंचायत भंकरपुर वसेला में करोड़ों रुपये के सरकारी गबन की जांच करने पहुंचे अधिकारियों के सामने दबंग ग्राम प्रधान शिव सिंह उर्फ शिब्बो पहलवान ने सरेआम गुंडागर्दी की। घोटाला उजागर होने के डर से बौखलाए प्रधान ने अखाड़े से 15-20 गुंडों को बुलाकर जांच की मांग कर रहे ग्रामीणों पर जानलेवा हमला करवा दिया। आरोप है कि प्रधान शिब्बो पहलवान ने हाथों में अवैध पिस्तौल लहराकर ग्रामीणों में दहशत फैला दी। इस हमले में प्रधान के साथ बंटी, रवि, उनके भतीजे, पिता और चाचा भी शामिल रहे। शिकायतकर्ता धर्मेंद्र सिंह के अनुसार, वर्ष 2021 से अब तक नल मरम्मत, रीबोर, सफाई व्यवस्था, सामुदायिक शौचालय निर्माण, पेवर ब्लॉक और सड़क निर्माण के नाम पर फर्जी कागजात बनाकर करोड़ों का गबन किया गया है। पीड़ितों ने आरोपी प्रधान व उसके सहयोगियों पर तत्काल प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।1
- गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता लव जिहाद और धर्मांतरण के आरोपी को किया गिरफ्तार।। गोवर्धन क्षेत्र में+पिछले कुछ दिनों से गोवर्धन में चल रहे हाई प्रोफाइल लव जिहाद और धर्मांतरण मामले में गोवर्धन पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिसमें गोवर्धन थाना पुलिस ने धर्मांतरण और लब जिहाद के एक मुख्य आरोपी सलमान निवासी मुखराई राधाकुंड को तमंचा सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी सलमान 2021 के धर्मांतरण के मामले में आरोपी है तथा अगस्त 2026 के एक मोटरसाइकिल चोरी में भी आरोपी है एसपी देहात सुरेश चंद्र रावत ने बताया कि आरोपी सलमान से एक तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं। अभी हाल ही में कुछ दिन पूर्व ही सलमान के छोटे भाई मुश्ताक पुत्र सौदान द्वारा गांव बसौती से एक हिंदू क्षत्रिय समाज की बेटी का भाग कर ले जाने का प्रकरण सामने आया है जिसमें अभी मामला ठंडा भी नहीं हुआ है और तमाम हिंदूवादी संगठन आरोपियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग पर अड़े हुए हैं । ऐसे में गोवर्धन थाना पुलिस की है कार्रवाई एक बड़ी सफलता की निशानी है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि यह लोग बाहर से आने वाली फंडिंग के जरिए स्थानीय हिंदू सवर्णो की बहन बेटियों को जानबूझ कर टारगेट कर अपना शिकार बना रहे हैं। देखना होगा कि पुलिस आगे इस मामले में क्या और जांच पड़ताल कर कार्रवाई करती है और इस गहरे षड्यंत्र में शामिल दोषियों को कितनी जल्दी जेल के सलाखों के पीछे भेज पाती है।1