Shuru
Apke Nagar Ki App…
“BIG BREAKING: रेडियोलॉजी विभाग में आग, जान बचाने की जद्दोजहद!” #ViralVideo #ReelsIndia #InstaNews #NewsReel #TrendingReels #ExplorePage #ViralReels #DailyNews #HindiNews #BreakingNow #AlertNews #ReelKaroFeelKaro
Pravesh kumar
“BIG BREAKING: रेडियोलॉजी विभाग में आग, जान बचाने की जद्दोजहद!” #ViralVideo #ReelsIndia #InstaNews #NewsReel #TrendingReels #ExplorePage #ViralReels #DailyNews #HindiNews #BreakingNow #AlertNews #ReelKaroFeelKaro
More news from बिहार and nearby areas
- भागलपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां शाहकुण्ड थाना क्षेत्र में हुए लूट कांड के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इस पूरे मामले पर वरीय पुलिस अधीक्षक Bhagalpur ने विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए भी लगातार छापेमारी की जा रही है।1
- सुल्तानगंज नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों की रफ्तार लगातार तेज होती जा रही है। इसी क्रम में वार्ड संख्या 12 के ईदगाह मैदान स्थित सेट रोड में ढक्कन सहित नवनिर्मित नाली निर्माण कार्य का उद्घाटन नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने किया। इस योजना पर 9 लाख 6 हजार 129 रुपये की लागत आई है। वहीं वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने नारियल फोड़कर किया इसके साथ ही वार्ड संख्या 2 में 10 लाख 66 हजार 786 रुपये की लागत से नवनिर्मित पीसीसी सड़क का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर वार्ड पार्षद दयावती देवी ने पूजा-पाठ कर नारियल फोड़कर सड़क का शुभारंभ किया। नगर सभापति राजकुमार गुड्डू ने कहा कि नगर क्षेत्र के हर वार्ड में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है और लोगों की बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाना उनका लक्ष्य है। वार्ड पार्षद बीबी गुलशन आरा ने कहा कि नाली निर्माण से जलजमाव की समस्या से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं दयावती देवी ने कहा कि पीसीसी सड़क बनने से अब आवागमन सुगम होगा। मौके पर वार्ड पार्षद नवीन कुमार बन्नी, संजय चौधरी एवं सुभाष पोद्दार सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।1
- तारापुर थाना क्षेत्र में पत्नी के नाम पर फर्जी तरीके से ऋण लेकर राशि निकासी करने के मामले में पुलिस ने नामजद अभियुक्त मो. नाजिश अहमद को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में मुंगेर भेज दिया गया। लखनपुर निवासी पीड़िता नौशबा प्रवीन ने 23 मार्च को शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप है कि उनके पति ने आधार कार्ड और मोबाइल अपने पास रखकर कंपनी खोलने का झांसा दिया और असरगंज स्थित बैंक शाखा में खाता खुलवाने के नाम पर कई दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करा लिए। बाद में उनके नाम पर सावधि और नकद ऋण खाते खोलकर चेक व यूपीआई से रुपये की निकासी कर ली गई। ऋण वसूली नोटिस मिलने पर मामला सामने आया। एएसपी संकेत कुमार ने बताया कि कांड संख्या 60/26 में आरोपी को गाजीपुर से गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस जांच कर रही है।1
- Post by THE LIVE1
- पसराहा थाना क्षेत्र के एनएच 31 स्थित पसराहा के समीप शुक्रवार की दोपहर में पिकअप के धक्के से बाइक पर बैठी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पसराहा थाना के 112 पुलिस द्वारा घायल महिला को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां शुक्रवार की दोपहर ढाई बजे घायल महिला का इलाज जारी था। घायल महिला की पहचान पसराहा निवासी ऋतु देवी के रूप में हुई है। घायल महिला के भाई छोटू कुमार ने बताया कि वह अपनी बहन के साथ नवगछिया से पसराहा घर लौट रहे थे। इसी क्रम में अनियंत्रित पिकअप चालक ने बाइक में धक्का मार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद पिकअप चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल रहा। जिससे ऋतु देवी घायल हो गई। फिलहाल महिला का इलाज चल रहा है। इधर पसराहा थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल महिला को पुलिस ने इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया है। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।1
- खगड़िया जिला कांग्रेस कमेटी ने कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खडगे के विरुद्ध की गई अभद्र भाषा के विरोध मे असम के मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।1
- Post by Sindhu Devi1
- #ViralVideo #ReelsIndia #InstaNews #NewsReel #TrendingReels #ExplorePage #ViralReels #DailyNews #HindiNews #BreakingNow #AlertNews #ReelKaroFeelKaro1