logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला

8 hrs ago
user_Ashish Chandravanshi
Ashish Chandravanshi
Local News Reporter Latehar•
8 hrs ago

लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला

More news from झारखंड and nearby areas
  • महुआडार के राजडंडा ग्राम स्थित क्षतिग्रस्त पुल को श्रमदान कर पुनः ग्रामीणों ने बनाने का प्रयास बुधवार की दोपहर 3:00 किया। ज्ञात हो कि महुआडार अंतर्गत महुआडार गारू पथ स्थित राजदंडा ग्राम के नदी पर वर्षों पहले बना पुल 29 अगस्त को नदी में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे महुआडार गारू पथ पर वाहनों का आवागमन ठप होकर अन्य रास्ता कुरो से बसखर्च पथ पर बहाल हो गया। जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को तो सुविधा मिली मगर रास्ता काफी लंबा हो गया था ।जिससे निजात पाने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं राजगीरों ने श्रमदान कर क्षतिग्रस्त पुल को बनाने का प्रयास किया है।
    1
    महुआडार के राजडंडा ग्राम स्थित क्षतिग्रस्त पुल को श्रमदान कर पुनः ग्रामीणों ने बनाने का प्रयास बुधवार की दोपहर 3:00 किया।
ज्ञात हो कि महुआडार अंतर्गत महुआडार गारू पथ स्थित राजदंडा ग्राम के नदी पर वर्षों पहले बना पुल 29 अगस्त को नदी में आई बाढ़ के कारण बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था। जिससे महुआडार गारू पथ पर वाहनों का आवागमन ठप होकर अन्य रास्ता कुरो से बसखर्च पथ पर बहाल हो गया। जिससे राहगीरों एवं वाहन चालकों को तो सुविधा मिली मगर रास्ता काफी लंबा हो गया था ।जिससे निजात पाने के लिए स्थानीय ग्रामीण एवं राजगीरों ने श्रमदान कर क्षतिग्रस्त पुल को बनाने का प्रयास किया है।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला
    1
    लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला 
लातेहार से पूरी ओडिशा का सफर बीच बहुत ही सुंदर दृश्य देखने को मिला
    user_Ashish Chandravanshi
    Ashish Chandravanshi
    Local News Reporter Latehar•
    8 hrs ago
  • एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है? लातेहार संवाददाता चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है। हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है। सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है? स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
    1
    एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है?
एनजीटी को ठेंगा, चंदवा में बालू माफिया बेलगाम एंट्री के खेल में किसकी जेब भर रही है?
लातेहार संवाददाता 
चंदवा, लातेहार: एनजीटी द्वारा नदियों से बालू उठाव पर रोक के बावजूद चंदवा प्रखंड में बालू का अवैध कारोबार बदस्तूर जारी है। चंदवा की प्रमुख नदियों से दिन-रात दर्जनों ट्रैक्टरों से बालू का सीना चीरा जा रहा है।
हैरानी की बात है कि यह सब पुलिस और प्रशासन की नाक के नीचे हो रहा है। अहले सुबह से देर रात तक बालू लोड ट्रैक्टर सड़कों पर धड़ल्ले से दौड़ते हैं, लेकिन कार्रवाई के नाम पर सन्नाटा है।
सूत्रों की मानें तो यह पूरा खेल बिना एंट्री के नहीं चल रहा है। अब सवाल उठता है कि यह एंट्री किसकी है? क्या यह एंट्री पुलिस की है, प्रशासन की है, या फिर इसमें सफेदपोशों की मिलीभगत है?
स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन से नदियों का अस्तित्व खतरे में है और सड़कें खराब हो रही हैं। जनता पूछ रही है कि आखिर कब तक आंख मूंदे रहेगा प्रशासन और कब होगी माफियाओं पर कार्रवाई।
    user_Mumtaz Mano Adhikar Press Chan
    Mumtaz Mano Adhikar Press Chan
    Farmer चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    3 hrs ago
  • किसी के निजी जमीन में लोहरदगा नगर पालिका कचरा फैला रही है लोहरदगा जिले के ओइन टंगरा टोली क्षेत्र में कचरा डंपिंग यार्ड के समीप निजी जमीन में नगर पालिका कचरा फैला रही है
    1
    किसी के निजी जमीन में लोहरदगा नगर पालिका कचरा फैला रही है
लोहरदगा जिले के ओइन टंगरा टोली क्षेत्र में कचरा डंपिंग यार्ड के समीप निजी जमीन में नगर पालिका कचरा फैला रही है
    user_Sirf such
    Sirf such
    Local News Reporter लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    9 hrs ago
  • स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वगिन विकास के साथ आत्मनिर्भर में सहायक साबित होता है उक्त बातें आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि बिमलेश तिवारी के द्वारा लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित ए डी पब्लिक स्कूल प्रांगण में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे। साथ ही तीन दिवसीय समापन समारोह में बच्चों की उज्ज्वल भविष्य का कमान किया गया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
    1
    स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण से बच्चों का सर्वगिन विकास के साथ आत्मनिर्भर में सहायक साबित होता है
उक्त बातें आयोजित स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के दौरान मुख्य अतिथि बिमलेश तिवारी के द्वारा लोहरदगा जिले के सेन्हा प्रखंड मुख्यालय के समीप संचालित ए डी पब्लिक स्कूल प्रांगण में छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए कहे। साथ ही तीन दिवसीय समापन समारोह में बच्चों की उज्ज्वल भविष्य का कमान किया गया और अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित भी किया गया।
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता ए.डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट निर्माण और आपदा प्रबंधन जैसे कई जीवन-उपयोगी कौशल सीखे। बच्चों ने कठिन अभ्यास के साथ-साथ टीमवर्क और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के सम्मानित एवं अनुभवी प्रधानाध्यापक श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि का स्वागत ए.डी. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री उज्जवल शुक्ला जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी द्वारा किया गया। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी ने विद्यालय के डायरेक्टर और प्रधानाचार्या के साथ बच्चों द्वारा निर्मित टेंटों और बनाए गए भोजन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के पाक-कला व रचनात्मक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देते हुए कहा, "स्काउट्स एंड गाइड केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है जो बच्चों में देशप्रेम, सेवा भावना और अनुशासन का बीजारोपण करती है।" प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने में बेहद सहायक होते हैं। निरीक्षण के पश्चात ट्रेनर श्री हरिओम जी ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्काउट्स एंड गाइड के महत्व, इसके इतिहास और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी। तीन दिनों के प्रदर्शन और ओवरऑल मार्किंग के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान (विजेता): ब्लैक पैंथर द्वितीय स्थान: रोज और तृतीय स्थान: ब्लैक टाइगर की टीम रही | विजेता और प्रतिभागी टीमों को मुख्य अतिथि, एव ए. डि. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्काउट्स एंड गाइड के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
    1
    ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता
ए.डी. पब्लिक स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का भव्य समापन, ब्लैक पैंथर टीम बनी विजेता
ए.डी. पब्लिक स्कूल में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट्स एंड गाइड प्रशिक्षण शिविर का आज अत्यंत उत्साह और उमंग के साथ समापन हुआ। पिछले तीन दिनों से चल रहे इस शिविर में विद्यार्थियों ने अनुशासन, प्राथमिक चिकित्सा, गांठ बांधना, बिना बर्तन के भोजन बनाना, टेंट निर्माण और आपदा प्रबंधन जैसे कई जीवन-उपयोगी कौशल सीखे। बच्चों ने कठिन अभ्यास के साथ-साथ टीमवर्क और आत्मनिर्भरता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरस्वती शिशु मंदिर के सम्मानित एवं अनुभवी प्रधानाध्यापक श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी की गरिमामयी उपस्थिति रही। मुख्य अतिथि का स्वागत ए.डी. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर श्री उज्जवल शुक्ला जी एवं प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि श्री बिमलेश कुमार तिवारी जी ने विद्यालय के डायरेक्टर और प्रधानाचार्या के साथ बच्चों द्वारा निर्मित टेंटों और बनाए गए भोजन का सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। मुख्य अतिथि ने स्वयं भोजन का स्वाद चखा और विद्यार्थियों के पाक-कला व रचनात्मक प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को उचित मार्गदर्शन देते हुए कहा, "स्काउट्स एंड गाइड केवल एक प्रशिक्षण नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक श्रेष्ठ कला है जो बच्चों में देशप्रेम, सेवा भावना और अनुशासन का बीजारोपण करती है।" प्रधानाचार्या श्रीमती शालिनी शुक्ला जी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के शिविर बच्चों के सर्वांगीण विकास और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करने में बेहद सहायक होते हैं।
निरीक्षण के पश्चात ट्रेनर श्री हरिओम जी ने सभी विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को स्काउट्स एंड गाइड के महत्व, इसके इतिहास और दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
तीन दिनों के प्रदर्शन और ओवरऑल मार्किंग के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को पुरस्कृत किया गया जिसमें क्रमशः प्रथम स्थान (विजेता): ब्लैक पैंथर
द्वितीय स्थान: रोज और तृतीय स्थान: ब्लैक टाइगर की टीम रही |
विजेता और प्रतिभागी टीमों को मुख्य अतिथि, एव ए. डि. पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर एवं प्रधानाचार्या द्वारा मेडल और सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर विद्यार्थियों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान और स्काउट्स एंड गाइड के गगनभेदी नारों के साथ हुआ।
    user_A.D. PUBLIC SCHOOL, SENHA
    A.D. PUBLIC SCHOOL, SENHA
    Primary school सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    5 hrs ago
  • *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक* रामप्रवेश गुप्ता जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली। ​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की। ​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।
    1
    *नेतरहाट में लगा ड्राइविंग लाइसेंस कैंप: 15 आवेदकों का बना लाइसेंस, सड़क सुरक्षा के प्रति भी किया गया जागरूक*
रामप्रवेश गुप्ता 
जिला परिवहन कार्यालय, लातेहार के तत्वावधान में बुधवार को नेतरहाट पंचायत सचिवालय में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस (डीएल) शिविर का आयोजन किया गया। इस कैंप के दौरान तय प्रक्रिया पूरी करते हुए कुल 15 योग्य आवेदकों का ड्राइविंग लाइसेंस बनाया गया। जिला मुख्यालय से दूर ग्रामीण क्षेत्र में ही लाइसेंस बनने से स्थानीय युवाओं और ग्रामीणों को काफी सहूलियत हुई और उन्हें लातेहार के चक्कर लगाने से मुक्ति मिली।  
​जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO), लातेहार के आदेशानुसार आयोजित इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रखंड व पंचायत स्तर पर नवसिखिया चालक अनुज्ञप्ति (Learner's License) एवं चालक अनुज्ञप्ति (Driving License) निर्गत करना है। इसके साथ ही शिविर के माध्यम से लोगों को 'हिट एंड रन' मामले, सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की मदद करने वाले 'गुड सेमेरिटन' (नेक मददगार) नीति और सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति विस्तार से जागरूक किया गया। उपस्थित अधिकारियों ने लोगों से वाहन चलाते समय हेलमेट व सीटबेल्ट के अनिवार्य उपयोग और यातायात नियमों के पालन की अपील की।
​शिविर में तकनीकी और प्रशासनिक कार्यों के सुचारू संचालन के लिए जिला परिवहन कार्यालय द्वारा कुशल कंप्यूटर ऑपरेटरों की टीम तैनात की गई थी। इस दौरान पंकज कुमार सिन्हा, रजनीकांत पाण्डेय व धीरेन्द्र कुमार मुख्य रूप से उपस्थित रहे, जिन्होंने ऑनलाइन डेटा प्रविष्टि, सत्यापन और लाइसेंस निर्गमन की प्रक्रिया को पारदर्शिता के साथ पूरा कराया।
    user_आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    आदर्श मोबाइल एण्ड रेलवे टिकट
    Mobile Store महुआडांड़, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • खनिज संपदा एवं झारखंड की अस्तित्व की रक्षा को लेकर गारू प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दर्ज किया विरोध प्रदर्शन इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गारू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां ने उपस्थित लोगों को बताया कि झारखंड की खनिज संपदा को केंद्र की भाजपा सरकार खनन खनिज विधायक 2026 लाकर अपने अधीन करना चाहती है। जिसके लिए हम सभी झारखंड वासियों को एकजुट होकर लड़ना होगा।
    1
    खनिज संपदा एवं झारखंड की अस्तित्व की रक्षा को लेकर गारू प्रखंड में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने दर्ज किया विरोध प्रदर्शन
इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के गारू प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष तोकिर मियां ने उपस्थित लोगों को बताया कि झारखंड की खनिज संपदा को केंद्र की भाजपा सरकार खनन खनिज विधायक 2026 लाकर अपने अधीन करना चाहती है। जिसके लिए हम सभी झारखंड वासियों को एकजुट होकर लड़ना होगा।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.