मनोरंजन क्लासेस के छात्रों ने मैट्रिक परीक्षा में मारी बाजी, संचालक ने किया सम्मानित गया जिले के गुरुआ प्रखंड अंतर्गत मटुआ स्थित मनोरंजन क्लासेस कोचिंग सेंटर के छात्रों ने मैट्रिक बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर न सिर्फ अपने माता-पिता बल्कि पूरे गांव का नाम रोशन किया है। छात्रों की इस सफलता से क्षेत्र में खुशी का माहौल है। इस संबंध में कोचिंग सेंटर के संचालक मनोरंजन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि इस वर्ष उनके संस्थान के कई छात्रों ने बेहतर अंक प्राप्त किए हैं। छात्रों की सफलता के उपलक्ष्य में कोचिंग सेंटर परिसर में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सफल छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पंचायत की मुखिया मंजू देवी के पति एवं शिक्षक रामाशीष प्रजापति तथा संस्थापक मनोरंजन कुमार ने संयुक्त रूप से छात्रों को पुरस्कार प्रदान किया। इस दौरान सफल छात्रों में विकास कुमार, शबनम कुमार ,रितेश कुमार, अमृता कुमारी, निशा कुमारी, रौशन, अंकित, दीपिका, रागनी और प्रियांशु शामिल रहे। समारोह के दौरान सभी छात्रों को फूलों की माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर उनका उत्साहवर्धन किया गया। उपस्थित शिक्षक रंजीत कुमार,समाजिक कार्यक्रम बिरेन्द्र चैधरी,उदय चौधरी समेत कई अभिभावकों और गणमान्य लोगों ने छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उनकी मेहनत और लगन की सराहना की। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावक भी मौजूद रहे, जिन्होंने अपने बच्चों की सफलता पर खुशी जताई और कोचिंग संस्थान के प्रयासों की सराहना की।

- आमस के बुधौल बाजार के पास कंटेनर वाहन साइड करने दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार के चपेट आई, चालक गंभीर रूप से घायल गया जिला के आमस थाना क्षेत्र स्थित बुधौल बाजार के पास सोमवार की दोपहर एक कंटेनर वाहन में हाइ वॉल्टेज प्रभावित तार में सटने से चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल चालक की पहचान झारखंड के हजारीबाग निवासी कामेश्वर यादव के रूप में की गई। जिसे स्थानीय लोगों के सहयोग से आमस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया गया।जहां उपस्थित चिकित्सकों के द्वारा उपचार किया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शेरघाटी से औरंगाबाद की ओर जा रही कंटेनर वाहन ने बुधौल बाजार के पास सड़क किनारे साइड करने के दौरान हाइ वोल्टेज प्रभावित तार वाहन के ऊपर हिस्सा में सट गया जिसके चपेट में आने से चालक को दाहिने पैर के एक अंगुली पूरी तरह जल और दाहिने कंधा के पास भी जल गया साथ ही वाहन के टायर भी बलास्ट कर गया।जिसे देखते ही आस पास के लोगों को साफी भीड़ लग गई।जिसे बिजली विभाग को सूचना देखकर बिजली कटवाया गया और ग्रामीणों ने चालक को वाहन से उतार कर आमस सीएचसी में भर्ती करवा दिया।जहां इलाज रत है।1
- Post by Hindustan Express News1
- रफीगंज प्रखंड के सिहुली पंचायत अंतर्गत नईकी गांव में सोमवार को श्री राम राज्य संघ सेवा संस्थान ट्रस्ट की ओर से सामुदायिक भवन में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया, जहां लगभग 100 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं इलाज किया गया। संस्था के अध्यक्ष अतुल मिश्रा ने बताया कि शिविर में विशेष रूप से बुजुर्गों के हाथ-पैर के दर्द का इलाज किया गया। इसके साथ ही मरीजों को निशुल्क दवाइयां भी वितरित की गईं। शिविर में बीपी, शुगर, आंखों की जांच समेत अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांच भी की गई। उन्होंने बताया कि यह शिविर बुद्धा हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट के आठ डॉक्टरों की टीम के सहयोग से आयोजित किया गया। संस्था का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरतमंद लोगों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना है। उन्होंने यह भी बताया कि आने वाले दिनों में अन्य गांवों में भी इस तरह के शिविर आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अध्यक्ष अतुल मिश्रा, सचिव प्रिंस कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष शुभम कुमार, दीक्षित मिश्रा, इशू गुप्ता, हर्षित कुमार, सूरज कुमार, प्रेम कुमार, प्रिंस कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।1
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 के खजुरिया रोड़ जननायक कर्पूरी ठाकुर छात्रावास के बगल में कई वर्षों से बच्चा श्मशान घाट ता लाव का रूप ले चुका था। जिसे छोटे मृत बच्चों को दाहसंस्कार में काफी परेशानी होता था। वार्ड संख्या 44 पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेन्द्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा करीबन 18लाख के लागत से बच्चा श्मशान घाट का जीर्णोद्वार एवं निर्माण कराया जा रहा है। चारों तरफ चारदीवारी का निर्माण,ग्रिल का कार्य,गेट लगाने एवं मिट्टी भराई का कार्य करना है।1
- ग्रामीणों ने रामनवमी पूजा समिति के प्रति जताया आभार । हंटरगंज(झारखंड):- जिले के हंटरगंज प्रखंड अंतर्गत पाण्डेयपुरा मे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर पाण्डेयपुरा क्षेत्र में 26 मार्च की रात्रि मे भव्य जुलूस निकाला गया था। इस भव्य जुलुश के आयोजन मे मुख्य भूमिका मे रामनवमी पूजा समिति के अध्यछ रंजीत ठाकुर,कोषाध्यछ बिकास कुमार,सचिव जयनारायण भारती,उपाध्यछ अंकित कुमार,उपकोषाध्यछ अभिराम शेखर उप सचिव आनंद कुमार सक्रिय सदस्यो मे सुधांशु शेखर,राजा रमन कौशिक,हिमांशु शेखर,पंकज कुमार,सौरभ गुप्ता ,ऋतिक कुमार,विशेष युवा सहयोग मे संदीप चंद्रवंशी,दीपक पासवान,अमन कुमार,मयंक कुमार,प्रिंस कुमार,प्रणित कुमार,सुभम कुमार,अभिषेक कुमार,अनुराग कुमार,आदर्श कुमार,नितीश कुमार,आदित्य कुमार ,सौरभ कुमार आदि शामिल थे।इस दौरान पूरे क्षेत्र में “जय श्रीराम” के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो गया था जुलूस में भगवान् श्री राम की प्रतिमा को सजा कर एक आकर्षक झांकी प्रस्तुत की गईं और पुरा नगर भ्रमण कराया गया। जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। जुलूस में शामिल युवाओं ने पारंपरिक हथियारों के साथ हैरतअंगेज करतब दिखाए, वहीं ढोल-नगाड़ों और भक्ति गीतों पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। पूरे मार्ग को फूल-मालाओं और भगवा ध्वजों से सजाया गया था। ग्रामीणों ने झाँकि और जुलुश की सराहना करते हुए कहा की युवाओ को अपने धर्म से जुड़ने के लिए रामनवमी का त्यौहार एक अच्छा मौका है। प्रशासन की ओर से पाण्डेयपुरा पुलिस पिकेट प्रभारी सुनील दुबे अपने दल बल के साथ जुलुश को सुरक्षा देते नज़र आये।जुलुश मे हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार भी अपने दल बल के साथ शामिल हुए।रामनवमी पूजा समिति पाण्डेयपुरा के द्वारा सभी को अंगवस्त्र दे कर सम्मानित किया गया।प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ।4
- गोह(औरंगाबाद) बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा मैट्रिक परीक्षा के परिणाम में आदर्श उच्च विद्यालय रुकुन्दी के छात्र रौशन कुमार ने जिले में दसवां स्थान हासिल किया है। रौशन कुमार को कुल 475 अंक प्राप्त हुए हैं। इस उपलब्धि से उनके परिवार, शिक्षकों और गांव में खुशी का माहौल है। किसान के पुत्र की इस सफलता पर माता-पिता शिक्षकों ने छात्र को मिठाई खिलाकर बधाई दी है। वहीं इस सफलता पर बक्सर प्रताप गांव निवासी किसान दीनानाथ यादव के पुत्र रैशन ने बताया कि इस सफलता का श्रेय वे अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। इधर सफलता के बाद सोमवार की दोपहर करीब 2:00 बजे उक्त विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक लाल बाबू एवं अन्य शिक्षकों ने घर जाकर बधाई दी, तथा उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।1
- Post by Ramesh Kumar1
- रफीगंज शहर में सोमवार अपराह्न 4 बजे महावीर जयंती के अवसर पर जैन समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ शहर के जैन मंदिर से हुआ, जो मुख्य बाजार, मुरली बाबू चौक, टिकट काउंटर, महाराजगंज होते हुए पोस्ट ऑफिस गली तक पहुंची। इसके बाद शोभायात्रा पोस्ट ऑफिस गली से कासमा बस स्टैंड, श्रीनगर पानडुक शीला तक गई, जहां भगवान महावीर का विधि-विधान से जलाभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। इस दौरान पूरे माहौल में भक्तिमय वातावरण बना रहा और श्रद्धालुओं में उत्साह देखने को मिला। समाज के मंत्री रितेश जैन एवं अनिल जैन ने बताया कि इस अवसर पर भगवान महावीर से देश एवं विश्व में शांति, सद्भाव और भाईचारे की कामना की गई। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है, जिसमें समाज के लोग बढ़-चढ़कर भाग लेंगे। शोभायात्रा में रितेश जैन, स्वरूपचंद, पवन प्रतनिया, रौशन जैन, दीपक जैन, जितेंद्र जैन, पिंटू जैन, उमेश जैन सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालु उपस्थित रहे।1