logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

क्रेशर मे लगे ट्रक के चालको को परेशान कर अवैध उगाही करने वाला हिस्ट्रीसीटर को बि क्रेशर मे लगे ट्रक के चालको को परेशान कर अवैध उगाही करने वाला हिस्ट्रीसीटर को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ◾हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का प्रहार। ◾आदतन हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस के गिरफ्त मे। ◾चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र मे अवैध उगाही कर रहा था। ◾आरोपी असामाजिक तत्वों को इक्ट्ठा कर आमजनों को डरा धमका कर गांव का माहौल करता था खराब। ◾आरोपीयों द्वारा पैसे नही देने वालो वाहन चालकों के साथ किया गया मारपीट। ◾आरोपी असामाजिक तत्वों के साथ शासन-प्रशासन को धमकी दे रहा था। ◾आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। ◾घटनास्थल से टेंट और कुर्सी की जप्ती ◾आरोपी के गिरफतारी से आसपास के गांवो मे शांति का माहौल। ◾आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। ◾नाम अनावेदक - सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे पिता जयराम घृतलहरे उम्र 44 वर्ष निवासी कनेरी थाना चकरभाठा। ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी महेश शर्मा पिता स्व. किशोरी लाल शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा का दिनांक 17.06.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.06.2026 के दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत दुर्गडीह के सत्या उर्फ सत्यप्रकाश घृतलहरे, उसका भाई दिलेश घृतलहरे व गांव के सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत व अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रेशर मे चलने वाले ट्रक चालको से शराब पीने के लिये अवैध रूप से पैसो की मांग कर ट्रक डाईवर पुन्नू यादव व मोनू राजपाल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये के्रशर मालिको को बोल देना जब तक पैसा नही देगे तब तक गाडी नही जाने देगे बोलते हुये अवैध रूप से ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर रॉयल्टी चेक कर रहा था और शासन प्रशासन मेरा कुछ नही बिगाड सकते, क्रेशर मे लगे वाहनो को रायल्टी देना पडेगा प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा-126,296,115(2),351(3),119(1),191(2) भा.न्या.स. के तहत मामला पंजीबध्द कर घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस )को हालत से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर टीम गठित कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे की पतासाजी कर मुखबीर सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र मे घेराबंदी कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो अपने साथियों के साथ अवैध उगाही कर मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की अन्य आरोपीयों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

1 hr ago
user_Patrkar Sarthi
Patrkar Sarthi
Reporter Bilha, Bilaspur•
1 hr ago

क्रेशर मे लगे ट्रक के चालको को परेशान कर अवैध उगाही करने वाला हिस्ट्रीसीटर को बि क्रेशर मे लगे ट्रक के चालको को परेशान कर अवैध उगाही करने वाला हिस्ट्रीसीटर को बिल्हा पुलिस ने किया गिरफ्तार गुरुवार की रात 9:00 बजे बिल्हा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार ◾हिस्ट्रीशीटर शातिर बदमाश पर बिल्हा पुलिस का प्रहार। ◾आदतन हिस्ट्रीशीटर बदमाश पुलिस के गिरफ्त मे। ◾चकरभाठा व बिल्हा क्षेत्र मे अवैध उगाही कर रहा था। ◾आरोपी असामाजिक तत्वों को इक्ट्ठा कर आमजनों को डरा धमका कर गांव का माहौल करता था खराब। ◾आरोपीयों द्वारा पैसे नही देने वालो वाहन चालकों के साथ किया गया मारपीट। ◾आरोपी असामाजिक तत्वों के साथ शासन-प्रशासन को धमकी दे रहा था। ◾आरोपी को गिरफ्तार कर बिलासपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही। ◾घटनास्थल से टेंट और कुर्सी की जप्ती ◾आरोपी के गिरफतारी से आसपास के गांवो मे शांति का माहौल। ◾आरोपी को भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर। ◾नाम अनावेदक - सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे पिता जयराम घृतलहरे उम्र 44 वर्ष निवासी कनेरी थाना चकरभाठा। ’’’’’’’’’ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है प्रार्थी महेश शर्मा पिता स्व. किशोरी लाल शर्मा उम्र 47 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा का दिनांक 17.06.2026 को थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 16.06.2026 के दोपहर 03.00 बजे ग्राम पंचायत दुर्गडीह के सत्या उर्फ सत्यप्रकाश घृतलहरे, उसका भाई दिलेश घृतलहरे व गांव के सोना कोसले, नारायण रात्रे, सुनील अनंत व अन्य साथियों के साथ मिलकर क्रेशर मे चलने वाले ट्रक चालको से शराब पीने के लिये अवैध रूप से पैसो की मांग कर ट्रक डाईवर पुन्नू यादव व मोनू राजपाल के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी देते हुये के्रशर मालिको को बोल देना जब तक पैसा नही देगे तब तक गाडी नही जाने देगे बोलते हुये अवैध रूप से ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने जाने वाले वाहनों को रोककर रॉयल्टी चेक कर रहा था और शासन प्रशासन मेरा कुछ नही बिगाड सकते, क्रेशर मे लगे वाहनो को रायल्टी देना पडेगा प्रार्थी कि रिपोर्ट पर अपराध धारा-126,296,115(2),351(3),119(1),191(2) भा.न्या.स. के तहत मामला पंजीबध्द कर घटना की गम्भीरता को देखते हुये श्रीमान उमनि एवं वपुअ महोदय बिलासपुर श्री रजनेश सिंह (आईपीएस )को हालत से अवगत कराकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया मधुलिका सिंह एवं नगर पुलिस अधीक्षक महोदया चकरभाठा श्रीमती नुपुर उपाध्याय से दिशा निर्देशा प्राप्त कर टीम गठित कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे की पतासाजी कर मुखबीर सूचना पर सिरगिट्टी क्षेत्र मे घेराबंदी कर सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को पकडकर थाना लाकर पूछताछ किया जो अपने साथियों के साथ अवैध उगाही कर मारपीट करना स्वीकार किया। प्रकरण के आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। प्रकरण की अन्य आरोपीयों की पतासाजी की जा रही है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्र.आर. 102 अमर चन्द्रा, प्र.आर. 786 अनिल बंजारे, आरक्षक 1431 अर्जुन जांगडे व आर. 1390 संतोष मरकाम की अहम भूमिका रही।

More news from Bilaspur and nearby areas
  • पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल और जनसेवा को समर्पित 12 वर्षों के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जनसंपर्क अभियान चलाया। गुरुवार रात 8:30 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने बिल्हा विधानसभा के तिफरा-सिरगिट्टी मंडल में कई प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से सौजन्य भेंट की। इस अभियान के अंतर्गत, विधायक कौशिक ने यदुनंदन नगर, वार्ड क्रमांक 6 निवासी वरिष्ठ शिक्षक श्री त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी जी, सिंधी समाज के अध्यक्ष संतराम जेठमलानी, समाज प्रमुख एवं व्यवसायी प्रहलाद गुप्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश महेंद्र राठौर, समाज प्रमुख एवं अधिवक्ता मनोज जायसवाल जी, और व्यवसायी सुरेंद्र जायसवाल से आत्मीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी को मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की। इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन्होंने देश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता एवं योगदान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री कौशिक ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण, व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से देश विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है।
    1
    पूर्व विधानसभा अध्यक्ष और बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के सफल और जनसेवा को समर्पित 12 वर्षों के कार्यकाल पूरे होने के उपलक्ष्य में एक जनसंपर्क अभियान चलाया। गुरुवार रात 8:30 बजे बिल्हा विधायक धरमलाल कौशिक जी के निज सचिव द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, उन्होंने बिल्हा विधानसभा के तिफरा-सिरगिट्टी मंडल में कई प्रबुद्ध वर्ग के लोगों से सौजन्य भेंट की।

इस अभियान के अंतर्गत, विधायक कौशिक ने यदुनंदन नगर, वार्ड क्रमांक 6 निवासी वरिष्ठ शिक्षक श्री त्रिलोकीनाथ चतुर्वेदी जी, सिंधी समाज के अध्यक्ष संतराम जेठमलानी, समाज प्रमुख एवं व्यवसायी प्रहलाद गुप्ता, सेवानिवृत्त न्यायाधीश महेंद्र राठौर, समाज प्रमुख एवं अधिवक्ता मनोज जायसवाल जी, और व्यवसायी सुरेंद्र जायसवाल से आत्मीय चर्चा की। इस दौरान उन्होंने सभी को मोदी जी के कार्यकाल की उपलब्धियों पर आधारित एक पुस्तक भी भेंट की।

इस अवसर पर श्री कौशिक ने बताया कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में शिक्षा, आधारभूत संरचना, डिजिटल इंडिया, आत्मनिर्भर भारत, महिला सशक्तिकरण और गरीब कल्याण के क्षेत्र में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, जिन्होंने देश की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने यह भी कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता एवं योगदान ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। श्री कौशिक ने जोर देकर कहा कि केंद्र सरकार द्वारा समाज के सभी वर्गों के कल्याण, व्यापार एवं उद्योग को प्रोत्साहन, सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण तथा राष्ट्रहित में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों से देश विश्वगुरु बनने की राह पर अग्रसर है।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
  • बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में पिछले 209 दिनों से बस्ती बचाने को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गरीब और श्रमिक परिवारों की बस्तियों को हटाकर मॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके विरोध में स्थानीय लोग लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस आंदोलन को वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद दिलीप पाटिल का भी समर्थन प्राप्त है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम और शासन को कई बार ज्ञापन और आवेदन सौंपे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग है कि बस्तीवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए और बिना उचित पुनर्वास के किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
    1
    बिलासपुर के लिंगियाडीह क्षेत्र में पिछले 209 दिनों से बस्ती बचाने को लेकर लगातार आंदोलन जारी है। क्षेत्रवासियों का आरोप है कि गरीब और श्रमिक परिवारों की बस्तियों को हटाकर मॉल और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स बनाने की योजना बनाई जा रही है, जिसके विरोध में स्थानीय लोग लंबे समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं।

इस आंदोलन को वार्ड क्रमांक 52 के पार्षद दिलीप पाटिल का भी समर्थन प्राप्त है। आंदोलनकारियों का कहना है कि उन्होंने नगर निगम और शासन को कई बार ज्ञापन और आवेदन सौंपे हैं, लेकिन उनकी समस्याओं पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। क्षेत्रवासियों की प्रमुख मांग है कि बस्तीवासियों के अधिकारों की रक्षा की जाए और बिना उचित पुनर्वास के किसी भी प्रकार की कार्रवाई न की जाए।
    user_Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Sheikh Sarfaraz Ahamad
    Newspaper publisher बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    1 hr ago
  • सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार कोरबा - पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। *सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि* दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई। सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया। *पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना* घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया। प्रकरण में *थाना उरगा* में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। *गिरफ्तार आरोपीगण –* 1. कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा। 2. सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। 3. शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा। 4. संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा। *कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें* औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    1
    सीसीटीवी और सुरक्षा कर्मियों की सतर्कता से टली बड़ी चोरी, 4 आरोपी गिरफ्तार
कोरबा - पुलिस अधीक्षक कोरबा के निर्देशन में जिले में अपराधों की रोकथाम, असामाजिक तत्वों पर प्रभावी कार्रवाई एवं औद्योगिक संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने हेतु चलाए जा रहे “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के अंतर्गत थाना उरगा पुलिस द्वारा चोरी की बड़ी वारदात को विफल करते हुए 04 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
*सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था से पकड़ी गई संदिग्ध गतिविधि* 
दिनांक 18.06.2026 की रात्रि अडानी पावर प्लांट पताढ़ी परिसर में स्थापित सुरक्षा व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कुछ संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षा कर्मियों द्वारा तत्काल सजगता दिखाते हुए संदिग्धों की निगरानी की गई तथा मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की गई।
सुरक्षा कर्मियों की तत्परता एवं सीसीटीवी निगरानी के कारण चोरी की नीयत से प्लांट परिसर में अवैध रूप से प्रवेश करने वाले 04 आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया गया।
*पुलिस की त्वरित कार्रवाई से असफल हुई चोरी की योजना* 
घटना की सूचना प्राप्त होते ही थाना उरगा पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों द्वारा चोरी करने के उद्देश्य से प्लांट परिसर में प्रवेश करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में *थाना उरगा* में अपराध क्रमांक 346/2026 धारा 331(4), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 18.06.2026 को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
*गिरफ्तार आरोपीगण –* 
1. कुंदन कुमार श्रीवास उर्फ दाऊ, उम्र 20 वर्ष, निवासी तिलकेजा, थाना उरगा, जिला कोरबा।
2. सोमेंद्र कुमार कर्ष उर्फ अप्पी, उम्र 24 वर्ष, निवासी खैरभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा।
3. शिवकुमार श्रीवास उर्फ शिव, उम्र 26 वर्ष, निवासी संजय नगर अकलतरा, हाल मुकाम कुदरूमाल, थाना उरगा, जिला कोरबा।
4. संपत कुमार धीवर, उम्र 20 वर्ष, निवासी कलमीभांठ (तिलकेजा), थाना उरगा, जिला कोरबा।
*कोरबा पुलिस की अपील – सजग रहें, सुरक्षित रहें* 
औद्योगिक क्षेत्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी एवं आम नागरिकों की सतर्कता अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। कोरबा पुलिस द्वारा “ *सजग कोरबा, सतर्क कोरबा* ” अभियान के माध्यम से अपराध रोकथाम एवं सुरक्षा व्यवस्था को और प्रभावी बनाने हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है।
    user_Durgesh maravi
    Durgesh maravi
    बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    6 hrs ago
  • बिलासपुर में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह में कुल 1177 वाहन चालकों के खिलाफ चालान और न्यायालयीन कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
    1
    बिलासपुर में शहर की यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, व्यवस्थित और सुचारु बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस ने ऑटो चालकों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 100 से अधिक ऑटो चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पिछले एक माह में कुल 1177 वाहन चालकों के खिलाफ चालान और न्यायालयीन कार्रवाई की जा चुकी है। यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।
    user_द संक्षेप
    द संक्षेप
    Media company बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर एक लड़की की तस्वीरें वायरल की थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।
    1
    पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने फेसबुक पर एक फर्जी आईडी बनाकर एक लड़की की तस्वीरें वायरल की थीं। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी को धर दबोचा है।
    user_CG CRIME.NEWS
    CG CRIME.NEWS
    पत्रकार बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • बिलासपुर की बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सत्यप्रकाश घृतलहरे (44 वर्ष), निवासी ग्राम कनेरी, थाना चकरभाठा, लंबे समय से चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह असामाजिक तत्वों को इकट्ठा कर आम लोगों को डराता-धमकाता था, और क्रेशर वाहनों के चालकों को रोककर जबरन पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था। इस संबंध में, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा (47 वर्ष) ने बिल्हा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून 2026 को ग्राम पंचायत दुर्गडीह के पास सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे और अन्य साथियों के साथ ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई, और क्रेशर संचालकों को धमकी दी गई कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे तब तक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था, खुद को कानून से ऊपर बताते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहे थे, और वाहनों की रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध हस्तक्षेप कर रहे थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर, सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध उगाही और मारपीट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे 18 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे और आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    बिलासपुर की बिल्हा पुलिस ने क्षेत्र में अवैध उगाही, मारपीट और दहशत फैलाने वाले हिस्ट्रीशीटर बदमाश सत्यप्रकाश उर्फ सत्या उर्फ प्रदीप घृतलहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी सत्यप्रकाश घृतलहरे (44 वर्ष), निवासी ग्राम कनेरी, थाना चकरभाठा, लंबे समय से चकरभाठा और बिल्हा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर क्रेशर संचालकों और ट्रक चालकों से अवैध वसूली कर रहा था। पुलिस के अनुसार, वह असामाजिक तत्वों को इकट्ठा कर आम लोगों को डराता-धमकाता था, और क्रेशर वाहनों के चालकों को रोककर जबरन पैसे मांगता था। पैसे न देने पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देता था।

इस संबंध में, वार्ड क्रमांक 12 बिल्हा निवासी महेश शर्मा (47 वर्ष) ने बिल्हा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 16 जून 2026 को ग्राम पंचायत दुर्गडीह के पास सत्यप्रकाश घृतलहरे अपने भाई दिलेश घृतलहरे और अन्य साथियों के साथ ट्रक चालकों से शराब पीने के लिए पैसे मांग रहा था। विरोध करने पर ट्रक चालक पुन्नू यादव और मोनू राजपाल के साथ मारपीट की गई, और क्रेशर संचालकों को धमकी दी गई कि जब तक पैसे नहीं दिए जाएंगे तब तक वाहनों का संचालन नहीं होने दिया जाएगा। आरोपियों ने ग्राम पंचायत के सामने टेंट लगाकर आने-जाने वाले वाहनों को रोकना शुरू कर दिया था, खुद को कानून से ऊपर बताते हुए शासन-प्रशासन को चुनौती दे रहे थे, और वाहनों की रॉयल्टी जांच के नाम पर अवैध हस्तक्षेप कर रहे थे।

घटना की गंभीरता को देखते हुए, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (आईपीएस), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में एक विशेष टीम गठित की गई। मुखबिर की सूचना पर, सिरगिट्टी क्षेत्र में घेराबंदी कर मुख्य आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ सत्या को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान, आरोपी ने अपने साथियों के साथ मिलकर अवैध उगाही और मारपीट की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने घटनास्थल से टेंट और कुर्सियां भी जब्त की हैं। आरोपी के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर उसे 18 जून 2026 को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले के अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी बिल्हा निरीक्षक तोपसिंह नवरंग, पीएसआई करन राज बघेल, आकाश बंजारे, प्रीति पैकरा, प्रधान आरक्षक अमर चन्द्रा, अनिल बंजारे और आरक्षक अर्जुन जांगड़े एवं संतोष मरकाम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Kumar Poptani National Crime N
    Kumar Poptani National Crime N
    Local News Reporter बिलासपुर, बिलासपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • मुंगेली जिले के पथरिया स्थित एक कृषि केंद्र पर कृषि विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए उर्वरक विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी है। यह कार्रवाई किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने और अन्य सामग्री जबरन देने की शिकायतों की जाँच में सही पाए जाने के बाद की गई। विभाग ने कृषि केंद्र के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है।
    1
    मुंगेली जिले के पथरिया स्थित एक कृषि केंद्र पर कृषि विभाग ने छापामार कार्रवाई करते हुए उर्वरक विक्रय पर तत्काल रोक लगा दी है। यह कार्रवाई किसानों को निर्धारित मूल्य से अधिक दर पर खाद बेचने और अन्य सामग्री जबरन देने की शिकायतों की जाँच में सही पाए जाने के बाद की गई। विभाग ने कृषि केंद्र के संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी कर इस मामले में जवाब मांगा है।
    user_CG RIGHT TIMES NEWS
    CG RIGHT TIMES NEWS
    पत्रकार Pathariya, Mungeli•
    15 hrs ago
  • चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 02 चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटों में लिया हिरासत मे गुरुवार की रात 8:40 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार नाम आरोपी - * 01. प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। * 02. रोहन दास पिता रामदास उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। * 03. विधि से संघर्षरत बालक। *घटना का विवरण* - इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी सुनील यादव के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेवार में रहता है और नर्मदा कोलड्रिंक सिरगिट्टी में हाउस किपिंग का काम करता है। दिनांक 16/06/2026 को काम करके अपने स्कूटी क्रं CG 10 ED 9432 से गांव सेंवार जा रहा था रात्रि करीबन 10:30 बजे उसके स्कूटी के पीछे मोटर सायकल सवार तीन व्यक्ति पीछे से आकर उसे जोरदार थप्पड मारे जिससे वह स्कूटी सहित रोड में गिरा मोटर सायकल रोककर तीनों उतरे और प्रार्थी को चाकू दिखा कर रूपये पैसे मोबाईल जो भी रखे हो निकाल कर दो कहकर प्रार्थी के लोवर के पाकेट में रखे 395 रूपये और स्कूटी को लूटकर भाग गए कि रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना चकरभाठा एवं ACCU की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी किया गया।पतासाजी के दौरान आरोपीगणों की पहचान नयापारा सिरगिट्टी में रहने वाले उक्त आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए जिनसे घटना कारित करने में इस्तेमाल चाकू ,लूटे रकम 395 रुपए और प्लेज़र मोपेड को जप्त किया गया जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 02 आरोपियों व विधि से संघर्षरत बालक को शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। * 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील - * सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    1
    चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 02
चकरभाठा पुलिस एवं ACCU की संयुक्त कार्यवाही लूटपाट की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी के साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को चंद घंटों में लिया हिरासत मे 
गुरुवार की रात 8:40 बजे चकरभाठा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति से मिली जानकारी के अनुसार 
नाम आरोपी - 
* 01. प्रकाश यादव उर्फ रवि यादव पिता गंगा राम यादव उम्र 20 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
* 02. रोहन दास पिता रामदास उम्र 21 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर।
* 03. विधि से संघर्षरत बालक।
*घटना का विवरण* - इस प्रकार है कि प्रकरण के प्रार्थी सुनील यादव के द्वारा थाना चकरभाठा उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम सेवार में रहता है और नर्मदा कोलड्रिंक सिरगिट्टी में हाउस किपिंग का काम करता है। दिनांक 16/06/2026 को काम करके अपने स्कूटी क्रं CG 10 ED 9432 से गांव सेंवार जा रहा था रात्रि करीबन 10:30 बजे उसके स्कूटी के पीछे मोटर सायकल सवार तीन व्यक्ति पीछे से आकर उसे जोरदार थप्पड मारे जिससे वह स्कूटी सहित रोड में गिरा मोटर सायकल रोककर तीनों उतरे और प्रार्थी को चाकू दिखा कर रूपये पैसे मोबाईल जो भी रखे हो निकाल कर दो कहकर प्रार्थी के लोवर के पाकेट में रखे 395 रूपये और स्कूटी को लूटकर भाग गए कि रिपोर्ट पर तत्काल कार्यवाही करते हुए थाना चकरभाठा एवं ACCU की संयुक्त टीम बनाकर आरोपियों की पतासाजी किया गया।पतासाजी के दौरान आरोपीगणों की पहचान नयापारा सिरगिट्टी में रहने वाले उक्त आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक के रूप में हुई। तीनों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया जो उक्त घटना को घटित करना स्वीकार किए जिनसे घटना कारित करने में इस्तेमाल चाकू ,लूटे रकम 395 रुपए और प्लेज़र मोपेड को जप्त किया गया जिन्हें विधिवत गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार 02 आरोपियों व विधि से संघर्षरत बालक को शुक्रवार को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।
* 🚨 चकरभाठा पुलिस की जनअपील -
* सभी नागरिकों से निवेदन है कि अवैध कार्य में लिप्त अपराधियों की सूचना तुरंत स्थानीय थाना या डायल 112 पर दें।
    user_Patrkar Sarthi
    Patrkar Sarthi
    Reporter Bilha, Bilaspur•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.