logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

गाँव की समस्या के बारे में आवाज उठाई तो लगा दिया मुकदमा लगाए हुए मुकदमे वापस लो

19 hrs ago
user_Akhilesh
Akhilesh
Sandila, Hardoi•
19 hrs ago

गाँव की समस्या के बारे में आवाज उठाई तो लगा दिया मुकदमा लगाए हुए मुकदमे वापस लो

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • गांव बाबा खेड़ा पोस्ट आशा खेड़ा नवाबगंज उन्नाव हर गली हर मोहल्ले का नंबर वन विकास गांव बाबा खेड़ा पोस्ट आशा खेड़ा नवाबगंज उन्नाव हर गली हर मोहल्ले का नंबर वन विकास
    1
    गांव बाबा खेड़ा पोस्ट आशा खेड़ा नवाबगंज उन्नाव हर गली हर मोहल्ले का नंबर वन विकास
गांव बाबा खेड़ा पोस्ट आशा खेड़ा नवाबगंज उन्नाव हर गली हर मोहल्ले का नंबर वन विकास
    user_Niraj
    Niraj
    हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • *श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया आशीर्वाद* सफीपुर कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में 1 सितंबर से श्री मद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पहुंचकर व्यास जी का आशीर्वाद लिया। यह आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता (किरन) के संयोजन से हो रहा है। वृंदावन धाम के श्री नंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से कथा सुना रहे हैं। कस्बे के बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं। सौरभ बाजपेई के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, विनोद गुप्ता, सृजन गुप्ता एडवोकेट, धीरज तिवारी और रामलोटन राजपूत जैसे लोग भी मौजूद रहे।
    2
    *श्री मद भागवत कथा में पहुंच कर नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि ने लिया आशीर्वाद*

सफीपुर कस्बे के मीरा गेस्ट हाउस में 1 सितंबर से श्री मद भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। इस कथा में नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सौरभ बाजपेई 'राजा बेटा' ने पहुंचकर व्यास जी का आशीर्वाद लिया।
यह आयोजन चंद्र प्रकाश गुप्ता और ओमप्रकाश गुप्ता (किरन) के संयोजन से हो रहा है। वृंदावन धाम के श्री नंद जी महाराज अपने मुखारबिंदु से कथा सुना रहे हैं।
कस्बे के बड़ी संख्या में लोग कथा का श्रवण कर रहे हैं। सौरभ बाजपेई के साथ व्यापार मंडल अध्यक्ष उत्तम निषाद, विनोद गुप्ता, सृजन गुप्ता एडवोकेट, धीरज तिवारी और रामलोटन राजपूत जैसे लोग भी मौजूद रहे।
    user_PUNIT KUMAR
    PUNIT KUMAR
    Internet cafe Bangarmau, Unnao•
    15 hrs ago
  • समय से पहले बिक रही देशी शराब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल औरास थाना क्षेत्र के चक्रहयात नगर स्थित तियर बम्बी पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए समय से पहले देशी शराब बेचने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नियमों के मुताबिक निर्धारित समय से पहले दुकान खोलकर नन्हाकू नाम का सेल्समैन सुबह लगभग 6 बजे से ही शराब की बिक्री कर रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इस अवैध गतिविधि को देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के दौरान ही समय से पहले और अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक दुकान खोलकर धड़ल्ले से शराब बेचे जाने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई आबकारी विभाग इस पूरे मामले को लेकर जब आबकारी विभाग की अधिकारी ज्योति अग्रवाल से संपर्क किया गया और उनका पक्ष पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-सुबह शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, जिस पर तुरंत पूरी तरह लगाम लगनी चाहिए।
    1
    समय से पहले बिक रही देशी शराब, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
औरास थाना क्षेत्र के चक्रहयात नगर स्थित तियर बम्बी पर नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए समय से पहले देशी शराब बेचने का एक गंभीर मामला सामने आया है। नियमों के मुताबिक निर्धारित समय से पहले दुकान खोलकर नन्हाकू नाम का सेल्समैन सुबह लगभग 6 बजे से ही शराब की बिक्री कर रहा था। स्थानीय लोगों ने जब इस अवैध गतिविधि को देखा, तो उन्होंने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के दौरान ही समय से पहले और अवैध रूप से देशी शराब बेचते हुए एक व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा गया है। सुबह 6 बजे से लेकर 9 बजे तक दुकान खोलकर धड़ल्ले से शराब बेचे जाने की इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। 
जांच के बाद होगी सख्त कार्रवाई आबकारी विभाग
इस पूरे मामले को लेकर जब आबकारी विभाग की अधिकारी ज्योति अग्रवाल से संपर्क किया गया और उनका पक्ष पूछा गया, तो उन्होंने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आ चुका है। आबकारी अधिकारी ने आश्वासन दिया है कि इस पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सुबह-सुबह शराब की दुकान खुलने से क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है, जिस पर तुरंत पूरी तरह लगाम लगनी चाहिए।
    user_सुरेन्द्र कनौजिया
    सुरेन्द्र कनौजिया
    Local News Reporter हसनगंज, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    1
    सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार
बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
सीतापुर में छात्राओं की बिजली और सड़क की मांग, डीएम से लगाई गुहार
बिजली कनेक्शन और सड़क के लिए छात्राओं ने उठाई आवाज, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
    user_Akhil Maurya Press
    Akhil Maurya Press
    Video Creator मिस्रिख, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला हुई लापता गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
    1
    बांगरमऊ क्षेत्र में एक महिला हुई लापता गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
    user_SHYAMSUNDER
    SHYAMSUNDER
    Teacher बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • *उन्नाव* *फतेहपुर चौरासी* *गंगा की बाढ़ ने तोड़ा वर्षों से जर्जर मार्ग का दम* फतेहपुर चौरासी। गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का दंश बीते कई वर्षों से झेल रहा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग आखिरकार पूरी तरह कट गया। इस वर्ष आई बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग गंगा पुल के समीप सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मार्ग कटने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है। सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कटे हुए मार्ग और उसके आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    1
    *उन्नाव*
*फतेहपुर चौरासी*

*गंगा की बाढ़ ने तोड़ा वर्षों से जर्जर मार्ग का दम*
फतेहपुर चौरासी। 
गंगा नदी के बढ़ते जलस्तर और बाढ़ का दंश बीते कई वर्षों से झेल रहा कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग आखिरकार पूरी तरह कट गया। इस वर्ष आई बाढ़ से पहले ही क्षतिग्रस्त हो चुका मार्ग गंगा पुल के समीप सोमवार को पूरी तरह ध्वस्त हो गया। मार्ग कटने से आसपास के ग्रामीणों के आवागमन पर संकट खड़ा हो गया है।
सूचना मिलते ही राजस्व विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटान स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने ग्रामीणों से अपील की कि वे कटे हुए मार्ग और उसके आसपास जाने से बचें, ताकि किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।
    user_Pavan Kumar
    Pavan Kumar
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया। यह मार्ग कानपुर को बांगरमऊ से सीधे जोड़ता है। मार्ग कटने से कानपुर से सीधा संपर्क टूट गया है और कटरी क्षेत्र का आवागमन भी बंद हो गया है। पिछले साल भी गंगा में बाढ़ आने से यह मार्ग कटने लगा था। तब क्षेत्रीय विधायक, उपजिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के प्रयासों से इसे बचाया गया था। डामर रोड कट गया था, लेकिन किनारे की पट्टी बच गई थी। इसके बाद बगल से एक रपटा मार्ग बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। लेकिन इस बार आई बाढ़ में सोमवार सुबह वह रपटा मार्ग भी कट गया है। नदी की धारा सड़क की बची हुई पट्टी को काटते हुए आगे निकल गई है। कटरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाए। इससे किसानों, स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को कानपुर जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
    1
    गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया
उन्नाव के फतेहपुर चौरासी में गंगा नदी की बाढ़ के कारण कालीमिट्टी-शिवराजपुर मार्ग सोमवार सुबह कट गया। यह मार्ग कानपुर को बांगरमऊ से सीधे जोड़ता है। मार्ग कटने से कानपुर से सीधा संपर्क टूट गया है और कटरी क्षेत्र का आवागमन भी बंद हो गया है।
पिछले साल भी गंगा में बाढ़ आने से यह मार्ग कटने लगा था। तब क्षेत्रीय विधायक, उपजिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के प्रयासों से इसे बचाया गया था। डामर रोड कट गया था, लेकिन किनारे की पट्टी बच गई थी।
इसके बाद बगल से एक रपटा मार्ग बनाकर आवागमन शुरू कराया गया था। लेकिन इस बार आई बाढ़ में सोमवार सुबह वह रपटा मार्ग भी कट गया है। नदी की धारा सड़क की बची हुई पट्टी को काटते हुए आगे निकल गई है।
कटरी क्षेत्र के लोगों ने सरकार से अपील की है कि इस मार्ग को जल्द से जल्द बनवाया जाए। इससे किसानों, स्कूल जाने वाले बच्चों और मरीजों को कानपुर जाने के लिए लंबी दूरी तय नहीं करनी पड़ेगी।
    user_मोहित मिश्रा
    मोहित मिश्रा
    बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के पास मचा हड़कंप, पंखे-स्टेबलाइजर से लेकर वायरिंग और नकदी तक जली; शॉर्ट सर्किट की आशंका संवाददाता,, नरेश गुप्ता सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के निकट स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान से तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है और अंदर आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे। कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे पंखे, स्टेबलाइजर, स्विच, वायरिंग समेत तमाम विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आ गए। दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई। दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। दुकान स्वामी रंजीत कुमार ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। इसके अलावा दुकान पर काम करने वाले तीन मजदूरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी दुकान से चलती थी। लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
    1
    आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख
आधी रात को धधकी लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स, 10 लाख का सामान राख
हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के पास मचा हड़कंप, पंखे-स्टेबलाइजर से लेकर वायरिंग और नकदी तक जली; शॉर्ट सर्किट की आशंका
संवाददाता,, नरेश गुप्ता 
सीतापुर। कोतवाली नगर क्षेत्र में हरदोई-सीतापुर मार्ग पर गौशाला के निकट स्थित लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान में रविवार देर रात करीब दो बजे अचानक आग लग गई। दुकान से तेज लपटें और धुआं उठता देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल दुकान स्वामी और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दुकान में रखा करीब 10 लाख रुपये कीमत का सामान जलकर राख हो चुका था।
जानकारी के अनुसार क्षेत्र निवासी रंजीत कुमार की लक्ष्मी इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। रंजीत कुमार ने बताया कि रविवार रात करीब 10 बजे वह दुकान बंद करके घर चले गए थे। उस समय सब कुछ सामान्य था। देर रात करीब दो बजे उन्हें सूचना मिली कि दुकान से धुआं उठ रहा है और अंदर आग लगी हुई है। सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंचे।
कुछ ही देर में दमकल विभाग की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। आग इतनी तेजी से फैली कि दुकान में रखे पंखे, स्टेबलाइजर, स्विच, वायरिंग समेत तमाम विद्युत उपकरण इसकी चपेट में आ गए। दुकान में रखी करीब छह हजार रुपये की नकदी भी जलकर नष्ट हो गई।
दमकल कर्मियों ने काफी प्रयास के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया। शुरुआती जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है।
दुकान स्वामी रंजीत कुमार ने बताया कि यह दुकान उनके परिवार की आजीविका का मुख्य साधन थी। इसके अलावा दुकान पर काम करने वाले तीन मजदूरों के परिवारों की रोजी-रोटी भी इसी दुकान से चलती थी। लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट होने से परिवार के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है।
    user_Naresh Gupta Reporter
    Naresh Gupta Reporter
    सिधौली, सीतापुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात के बाद दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवकों की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मजरा रसूलपुर रुरी निवासी जयप्रकाश की रुरी गांव के तिराहे पर परचून की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 सितंबर की शाम करीब 8:15 बजे वह दुकान बंद कर अपने पिता हरिश्चंद्र के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। दोनों के पास दुकान की बिक्री के करीब 20 से 25 हजार रुपये अलग-अलग जेबों में रखे थे। आरोप है कि सीताराम खेड़ा मोड़ के आगे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर दो युवक भी पहुंच गए और कथित तौर पर दोनों की जेबों से रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से रुरी की ओर भागने लगे। पीड़ित ने मौके से ही अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दूसरी बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज उर्फ बल्लू और रेहान खान उर्फ रहीश बताया है। पीड़ित के अनुसार, सूरज के पास से 3,400 रुपये और रेहान के पास से 2,650 रुपये बरामद हुए, जिन्हें दुकान की बिक्री का पैसा बताया गया है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के दौरान दोनों युवकों की पिटाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फरार आरोपियों में से एक ने तमंचे से धमकाया था। साथ ही वारदात कराने में एक परिचित व्यक्ति की भूमिका होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    1
    उन्नाव। बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र में लूट की वारदात के बाद दो युवकों को ग्रामीणों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। दोनों युवकों की पिटाई का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के सलेमपुर मजरा रसूलपुर रुरी निवासी जयप्रकाश की रुरी गांव के तिराहे पर परचून की दुकान है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 6 सितंबर की शाम करीब 8:15 बजे वह दुकान बंद कर अपने पिता हरिश्चंद्र के साथ मोटरसाइकिल से घर जा रहा था। दोनों के पास दुकान की बिक्री के करीब 20 से 25 हजार रुपये अलग-अलग जेबों में रखे थे।

आरोप है कि सीताराम खेड़ा मोड़ के आगे एक मोटरसाइकिल सवार ने उनकी बाइक रोक ली। इसी दौरान पीछे से दूसरी बाइक पर दो युवक भी पहुंच गए और कथित तौर पर दोनों की जेबों से रुपये निकाल लिए। इसके बाद आरोपी मोटरसाइकिलों से रुरी की ओर भागने लगे।

पीड़ित ने मौके से ही अपने परिचितों को फोन कर सूचना दी। इसके बाद ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवकों को पकड़ लिया, जबकि दूसरी बाइक सवार आरोपी फरार हो गए। पकड़े गए युवकों ने अपना नाम सूरज उर्फ बल्लू और रेहान खान उर्फ रहीश बताया है।

पीड़ित के अनुसार, सूरज के पास से 3,400 रुपये और रेहान के पास से 2,650 रुपये बरामद हुए, जिन्हें दुकान की बिक्री का पैसा बताया गया है। ग्रामीणों द्वारा पकड़े जाने के दौरान दोनों युवकों की पिटाई भी हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

पीड़ित ने तहरीर में आरोप लगाया है कि फरार आरोपियों में से एक ने तमंचे से धमकाया था। साथ ही वारदात कराने में एक परिचित व्यक्ति की भूमिका होने का भी आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर फरार आरोपियों की तलाश और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
    user_राजकुमार सोनी पत्रकार
    राजकुमार सोनी पत्रकार
    6265001700017450 बांगरमऊ, उन्नाव, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.