logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

छत्तीसगढ़ भिलाई दुर्ग में आठ करोड़ की अफीम की खेती पर बुलडोजर एक्शन, ड्रोन से की जा रही निगरानी; BJP नेता सहित तीन गिरफ्तार छत्तीसगढ़ भिलाई दुर्ग में आठ करोड़ की अफीम की खेती पर बुलडोजर एक्शन, ड्रोन से की जा रही निगरानी; BJP नेता सहित तीन गिरफ्तार छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में पुलिस और प्रशासन ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की।जब HighLights लगभग 14 लाख अफीम पौधे नष्ट करने की कार्रवाई शुरू खेती की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई BJP नेता विनायक । दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में रविवार को पुलिस और प्रशासन की संयुक्त टीम ने अवैध अफीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान लगभग 14 लाख अफीम के पौधों को नष्ट करने की प्रक्रिया शुरू की गई। अधिकारियों के अनुसार इस अवैध खेती की कीमत करीब आठ करोड़ रुपये आंकी गई है। बच्चों की सतर्कता से खुला मामला इस पूरे मामले का खुलासा होली से एक दिन पहले 3 मार्च को हुआ। कुछ बच्चे खेत के पास पहुंचे थे, जहां उन्होंने संदिग्ध पौधों को देखकर मोबाइल से उनकी तस्वीरें ले लीं। बाद में उन्होंने यह फोटो गांव के लोगों को दिखाई। ग्रामीणों ने गूगल के माध्यम से पौधों की जांच की, जिससे यह पुष्टि हुई कि ये अफीम के पौधे हैं। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी शिकायत प्रशासन और पुलिस से की, जिसके बाद कार्रवाई शुरू की गई। भाजपा नेता सहित तीन आरोपी गिरफ्तार इस मामले में पुलिस ने भाजपा नेता विनायक ताम्रकार, विकास बिश्नोई और मनीष ठाकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं एक अन्य आरोपी अचला दास फरार बताया जा रहा है। रविवार को गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपितों को दो दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर इस अवैध खेती से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है। मक्का के बीच छिपाकर उगाई गई अफीम अधिकारियों के अनुसार जिन खेतों में यह अवैध खेती की जा रही थी, सरकारी रिकॉर्ड में वहां मक्का (भुट्टा) की खेती दर्ज थी। लेकिन मौके पर मक्का के पौधों के बीच अफीम उगाई गई थी। इसके अलावा खेतों में बड़ी मात्रा में गाजर घास भी लगाई गई थी, ताकि दूर से देखने पर अफीम की खेती का पता न चल सके। इस तरह खेती को छिपाने की कोशिश की गई थी। पौधे नष्ट करने के लिए मशीनों का इस्तेमाल कार्रवाई के दौरान शुरुआत में पुलिस जवानों ने अफीम के पौधों को हाथों से उखाड़ने का प्रयास किया, लेकिन पौधों की संख्या ज्यादा होने के कारण यह काम मुश्किल हो गया। इसके बाद प्रशासन ने करीब 50 महिला श्रमिकों को बुलाया, जिन्होंने खेतों में जाकर पौधों को उखाड़ना शुरू किया। बाद में जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से पूरे खेत को साफ कर पौधों को पूरी तरह नष्ट किया गया। कार्रवाई के दौरान क्षेत्र में भारी पुलिस बल तैनात रहा। ड्रोन से की जा रही निगरानी पुलिस और प्रशासन को आशंका है कि आसपास के अन्य क्षेत्रों में भी अवैध अफीम की खेती हो सकती है। इसे देखते हुए ड्रोन की मदद से खेतों का सघन सर्वे किया जा रहा है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस द्वारा ड्रोन के जरिए दूरदराज और दुर्गम स्थानों की भी निगरानी की जा रही है, ताकि कहीं भी अवैध खेती छिपी हुई हो तो उसे तुरंत चिन्हित कर कार्रवाई की जा सके। गिरदावरी के दौरान फसलों का नजरी आकलन किया जाता है, जिसमें लगभग 50 मीटर की दूरी से खेतों का निरीक्षण किया जाता है। गिरदावरी के लिए नियुक्त सर्वेयर शशिकांत ने अपने सर्वे में खेत में मक्का लगना बताया था, जो आनलाइन रिपोर्ट में दर्ज है। ऐसे में उपलब्ध रिकार्ड के आधार पर इस मामले में किसी के खिलाफ कार्रवाई बनती नहीं है।

on 10 March
user_Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
Pradeep Singh Rajput 🇮🇳D.N.
Voice of people दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
on 10 March
5cb32e30-1fe2-42c6-bd67-3a86a7891dd9

More news from Chhattisgarh and nearby areas
  • मंत्री गजेंद्र यादव खेल एवं शिक्षा की तरफ गंभीरता से ध्यान तो दे रहे हैं परंतु उनके ही शहर में हॉकी खिलाड़ी ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के लिए तरस रहे।
    1
    मंत्री गजेंद्र यादव खेल एवं शिक्षा की तरफ गंभीरता से ध्यान तो दे रहे हैं परंतु उनके ही शहर में हॉकी खिलाड़ी ऐस्ट्रो टर्फ ग्राउंड के लिए तरस रहे।
    user_हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    हक़ की आवाज़ छत्तीसगढ़
    छत्तीसगढ़ का पहला युवा संचालित न्यूज़ पो Durg, Chhattisgarh•
    2 hrs ago
  • दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे। ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    1
    दुर्ग जिले के धमधा तहसील अन्तर्गत ग्राम दानीकोकड़ी  में प्रस्तावित चुना फैक्ट्री के खिलाफ ग्रामीणों का विरोध तेज हो गया है। सैकड़ों की संख्या में महिला, बुजुर्ग और बच्चे दुर्ग कलेक्टर कार्यालय पहुंचे और रैली के शक्ल में जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने प्रस्तावित फैक्ट्री को अपनी जल जंगल जमीन और आजीविका के लिए खतरा बताते हुए साफ कहा कि वे किसी भी हाल में गांव को नहीं छोड़ेंगे।
ग्रामीणों का आरोप है कि बिना ग्राम सभा के सहमति के बिना परियोजना लागू की जा रही है। कुछ दिन पहले कंपनी के प्रतिनिधियों से विवाद के बाद नाराजगी और बढ़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से फैक्ट्री की स्वीकृति रद्द करने की मांग की है और चेतावनी दी है कि मांगें पूरी नहीं होने पर भूख हड़ताल सहित उग्र आंदोलन किया जाएगा।
    user_हेमंत उमरे
    हेमंत उमरे
    पत्रकार दुर्ग, दुर्ग, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    1
    इंस्टाग्राम पोस्ट पड़ा भारी, डाक्टर अंबेडकर पर टिप्पणी करने वाली युवती गिरफ्तार
    user_प्रकाश जोशी
    प्रकाश जोशी
    Newspaper publisher औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    53 min ago
  • नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है। नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।
    1
    नगर के अधिकांश वार्डो में पेयजल संकट गहराया, लोग पानी के लिए भटक रहे
नवापारा राजिम। नगर पालिका क्षेत्र के अधिकांश वार्डों में इन दिनों पेयजल संकट गहराता जा रहा है, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सुबह होते ही लोग पानी की तलाश में खाली बर्तन और बाल्टी लेकर इधर-उधर भटकते नजर आते हैं। कई स्थानों पर हैंडपंप सूख चुके हैं या पर्याप्त पानी नहीं दे पा रहे हैं, जिससे स्थिति और भी गंभीर हो गई है।
नगर पालिका द्वारा समस्या से निपटने के लिए टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। हालांकि यह व्यवस्था पूरी तरह से पर्याप्त साबित नहीं हो रही है। कई वार्डों में टैंकर समय पर नहीं पहुंच पाते, जिससे लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ता है। कुछ स्थानों पर पानी की मांग अधिक होने के कारण आपूर्ति कम पड़ जाती है, जिससे लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि हर साल गर्मी के मौसम में यही समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान की दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। जलसंकट के कारण दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है, वहीं महिलाओं और बच्चों को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है।
नगर पालिका के अधिकारियों का कहना है कि उपलब्ध संसाधनों के अनुसार पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही जलस्तर में गिरावट को देखते हुए वैकल्पिक व्यवस्थाएं की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से पानी का संयमित उपयोग करने की अपील भी की है।फिलहाल स्थिति यह है कि नगर के कई वार्डों में जल संकट बना हुआ है और लोगों को राहत की उम्मीद नगर पालिका की व्यवस्थाओं पर टिकी हुई है। यदि जल्द ही कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया, तो आने वाले दिनों में समस्या और भी गंभीर रूप ले सकती है।
    user_तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    तुकाराम कंसारी नवापारा राजिम
    Artist औदगी, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    19 hrs ago
  • छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित, 21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार ग्राम पंचायत डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी लॉटरी-इनाम से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई। कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां पीएलव्ही सनील कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया। साथ ही नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए 9 मई को होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई
    1
    छुईखदान के डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा व बाल विवाह जागरूकता शिविर आयोजित,
21 अप्रैल मंगलवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 
ग्राम पंचायत डोकराभाठा में साइबर सुरक्षा जागरूकता शिविर आयोजित किया गया, जिसमें ग्रामीणों को साइबर फ्रॉड से बचाव, फर्जी लॉटरी-इनाम से सतर्क रहने और हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी गई।
कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ, जहां पीएलव्ही सनील कुमार ने निशुल्क विधिक सहायता, बाल विवाह, घरेलू हिंसा, नशा मुक्ति और साइबर अपराध के बारे में जागरूक किया।
साथ ही नालसा की योजनाओं की जानकारी देते हुए 9 मई  को होने वाली नेशनल लोक अदालत में आपसी समझौते से मामलों के त्वरित निराकरण की अपील की गई
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    18 min ago
  • गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    4
    गरियाबंद_पुलिया निर्माण की मांग को लेकर फिर नेशनल हाइवे जाम किया
नेशनल हाइवे 130 सी को जुगाड़ के पास जाम किया गया है
पट्टाबहाल नाला पर पुलिया निर्माण की मांग को लेकर जाम किया
ग्राम पंचायत अमाड़ के ग्रामीण कर रहे प्रदर्शन
सड़क के दोनों छोर लगी है वाहनों की लंबी कतार
जिला पंचायत सदस्य संजय नेताम और लोकेश्वरी नेताम के नेतृत्व में महिला स्कूली बच्चे भी है प्रदर्शन में शामिल
मंजूर पुलिया के निर्माण के लिए तोड़ फोड़ कर काम बंद करने से आक्रोशित हैं ग्रामीण
कलेक्टर को ज्ञापन देकर पखवाड़े भर पहले अवगत करा चुके थे समस्या
    user_नागेन्द्र निषाद
    नागेन्द्र निषाद
    राजिम, गरियाबंद, छत्तीसगढ़•
    42 min ago
  • तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण): आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया। इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई। जप्त सामग्री: 2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये) स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये) नगदी 40,166 रुपये ➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है। आरोपी: सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
    4
    तिल्दा नेवरा (रायपुर ग्रामीण):
आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टा खेलने वाले दो आरोपियों को तिल्दा नेवरा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन गेमिंग ऐप पर सट्टा लगा रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 18 अप्रैल 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि वार्ड क्रमांक 05 सिंधी कैंप निवासी सोनू उर्फ हरीश नासानी अपने घर में ऑनलाइन सट्टा खेल रहा है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और आरोपी को रंगे हाथ पकड़ लिया। उसके पास से एक मोबाइल फोन जब्त किया गया।
इसी दौरान पुलिस को एक अन्य सूचना मिली कि विशाल बाजार के पीछे गली में एक युवक स्कूटी पर बैठकर मोबाइल से सट्टा खेल रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी अनीश बजाज को गिरफ्तार किया। उसके पास से मोबाइल फोन और स्कूटी जब्त की गई।
जप्त सामग्री:
2 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 25,000 रुपये)
स्कूटी (कीमत लगभग 35,000 रुपये)
नगदी 40,166 रुपये
➡️ कुल जब्ती लगभग 1,00,166 रुपये
पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 7 के तहत अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है। वहीं जब्त मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है और अन्य संदिग्धों की तलाश जारी है।
आरोपी:
सोनू उर्फ हरीश नासानी (33 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
अनीश बजाज (25 वर्ष), सिंधी कैंप तिल्दा
    user_Pavan Baghel
    Pavan Baghel
    टिल्डा, रायपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • भीषण गर्मी में लालपुर वार्ड में पानी सफाई की बदहाल व्यवस्था पर भड़का जनाक्रोश, कांग्रेस ने निरीक्षण कर उठाई आवाज, 20 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 10 लालपुर में पानी और सफाई की खराब व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं। वार्डवासियों ने पेयजल संकट, गंदगी, नालियों की सफाई न होने और सार्वजनिक शौचालय में बिजली नहीं होने की शिकायत की। पार्षद पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया। कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका से व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
    1
    भीषण गर्मी में लालपुर वार्ड में पानी सफाई की बदहाल व्यवस्था पर भड़का जनाक्रोश, कांग्रेस ने निरीक्षण कर उठाई आवाज,
20 अप्रैल सोमवार को दोपहर 12 बजे मिली जानकारी अनुसार 44 डिग्री की भीषण गर्मी के बीच  खैरागढ़ के वार्ड क्रमांक 10 लालपुर में पानी और सफाई की खराब व्यवस्था को लेकर लोगों में आक्रोश है। कांग्रेस पदाधिकारियों ने वार्ड का निरीक्षण कर समस्याएं सुनीं।
वार्डवासियों ने पेयजल संकट, गंदगी, नालियों की सफाई न होने और सार्वजनिक शौचालय में बिजली नहीं होने की शिकायत की। पार्षद पर निष्क्रियता का आरोप भी लगाया गया।
कांग्रेस नेताओं ने नगर पालिका से व्यवस्था सुधार की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मूलभूत सुविधाएं बहाल नहीं होने तक आंदोलन जारी रहेगा।
    user_गंगाराम पटेल  स्थानीय पत्रकार
    गंगाराम पटेल स्थानीय पत्रकार
    खैरागढ़, खैरगढ़ छुईखदान गंडई, छत्तीसगढ़•
    16 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.