माता-पिता के लिए गुड न्यूज! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद, अब कहीं से भी खरीद सकते हैं किताबें और यूनिफॉर्म अप्रैल की शुरुआत के साथ नई कक्षाओं के लिए एडमिशन और नया सेशन भी शुरू हो जाती हैं. नई कक्षा में जाने पर स्टूडेंट्स को किताबें और यूनिफॉर्म को खरीदना पड़ता है. ऐसे में सबसे ज्यादा जेब पर जोर डालने वाला नियम ये हो जाता है कि स्कूल से ही किताबों को खरीदना होगा. स्कूल के अलावा कहीं और से यूनिफॉर्म नहीं खरीद सकते हैं. ऐसे ही तमाम चीजों को खरीदने का जोर देने वाले प्राइवेट स्कूलों की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है. दरअसल, 1 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश ये रहा कि माता-पिता अपनी मर्जी से किसी भी दुकान से स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म को खरीद सकते हैं. प्राइवेट स्कूल की दुकानों से ही खरीदना है, ऐसी मनमानी पर रोक लगाने वाला आदेश जारी किया गया है. माता-पिता के लिए ये राहत भरा ऐलान किया गया है. स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं.
माता-पिता के लिए गुड न्यूज! प्राइवेट स्कूलों की मनमानी बंद, अब कहीं से भी खरीद सकते हैं किताबें और यूनिफॉर्म अप्रैल की शुरुआत के साथ नई कक्षाओं के लिए एडमिशन और नया सेशन भी शुरू हो जाती हैं. नई कक्षा में जाने पर स्टूडेंट्स को किताबें और यूनिफॉर्म को खरीदना पड़ता है. ऐसे में सबसे ज्यादा जेब पर जोर डालने वाला नियम ये हो जाता है कि स्कूल से ही किताबों को खरीदना होगा. स्कूल के अलावा कहीं और से यूनिफॉर्म नहीं खरीद सकते हैं. ऐसे ही तमाम चीजों को खरीदने का जोर देने वाले प्राइवेट स्कूलों की दुकानों को बंद करने का आदेश जारी हो गया है. दरअसल, 1 अप्रैल, बुधवार को दिल्ली सरकार का बड़ा आदेश ये रहा कि माता-पिता अपनी मर्जी से किसी भी दुकान से स्कूल की किताबें और यूनिफॉर्म को खरीद सकते हैं. प्राइवेट स्कूल की दुकानों से ही खरीदना है, ऐसी मनमानी पर रोक लगाने वाला आदेश जारी किया गया है. माता-पिता के लिए ये राहत भरा ऐलान किया गया है. स्टूडेंट्स अपनी मर्जी से किताबें और यूनिफॉर्म खरीद सकते हैं.
- चिकारड़ा- साँवलिया जी चौराहा स्थित चमत्कारी बालाजी मंदिर के इतिहास में आज का दिन स्वर्ण अक्षरों में दर्ज हो गया। मंदिर में पहला हनुमान जन्मोत्सव अत्यंत भव्यता और श्रद्धा के साथ मनाया गया। सुबह से शुरू हुआ उत्सव देर रात तक जारी रहा, आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र के सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस मौके पर हनुमान जी मंदिर पर संध्या के समय विशेष आरती पूजा के साथ बालाजी महाराज को 16 किलो आटे का विशाल रोट अर्पित किया गया। ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच श्रद्धालुओं ने मिठाइयों का भोग लगाकर महाआरती की। विशेष आकर्षण महिलाओं का घूमर नृत्य रहा ढोल की थाप पर महिलाओं ने राजस्थानी नृत्य घूमर करते हुए अपने श्रद्धा अपनी आस्था अपना विश्वास बालाजी महाराज के सामने प्रकट किया । मंशापूर्ण महादेव की सेवा और भंडार दर्शन मंदिर प्रांगण में विराजित मंशापूर्ण महादेव को भी वैशाख के महीने में शीतलता प्रदान करने हेतु 'गलती' (पानी का घड़ा) बांधी गई। जिससे भोलेनाथ को शितिलता मिलती रहे। चैत्र पूर्णिमा के पावन अवसर पर बालाजी का भंडार खोला गया, जिसमें ₹10,745 की दान राशि प्राप्त हुई। देर रात तक चलता रहा भजनों का दौर यह आयोजन इस पर्व खास क्यों रहा यह आयोजन इस दिन खास इसलिए रहा कि उक्त मंदिर स्थापना के बाद पहला मौका होगा कि हनुमानजी का जन्मोत्सव मनाया गया । आरती और भोग के बाद भी भक्तों का उत्साह कम नहीं हुआ। देर रात तक महिलाएं मंदिर परिसर में एकत्रित होकर मंगल गीत और भजन गाती रहीं, जिससे पूरा वातावरण भक्ति के रस में सराबोर रहा। सेवादारों का रहा विशेष सहयोग मुख्य पुजारी हीरालाल वैष्णव के सानिध्य में संपन्न हुए इस कार्यक्रम में अम्बा लाल लोहार, दिनेश गायरी, देवी लाल लोहार, रमेश गायरी, नाना लाल सुथार, सागर , भगवती लाल लोहार, रामेश्वर खंडेलवाल सहित कई ग्रामीणों ने अपनी निस्वार्थ सेवाएं दीं। मान्यता यह है कि साँवलिया जी मुख्य मार्ग पर स्थित इस दरबार के बारे में कहा जाता है कि यहाँ आने वाला कोई भी भक्त खाली हाथ नहीं जाता। सच्चे मन से की गई हर मुराद यहाँ अवश्य पूरी होती है।3
- Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍 Ramesh Aeena👍4
- Post by SIROHI TODAY NEWS1
- बाली थाना क्षेत्र के पीपला गांव स्थित झामेला फली में शनिवार को नदी में एक व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस को सूचना मिली कि नदी में एक शव तैरता हुआ दिखाई दे रहा है।1
- हेडलाइन- निर्माणाधीन मकान की छत गिरने से बड़ा हादसा, एक मजदूर की मौत, चार घायल एंकर इंट्रो- डूंगरपुर जिले के आसपुर थाना क्षेत्र के गोल गांव में आज एक बड़ा हादसा सामने आया है। यहाँ एक निर्माणाधीन मकान की छत भरते समय अचानक ढांचा धराशायी हो गया, जिसकी चपेट में आने से एक मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को आसपुर अस्पताल में भर्ती करवाया गया । जहा से गंभीर एक को डूंगरपुर रेफर किया गया है वही 3 अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। बॉडी - मामले के के अनुसार, गोल गांव निवासी जीतू मेहता के घर के निर्माण का कार्य चल रहा था। आज जब मजदूर छत की भराई (आरसीसी) कर रहे थे, तभी अचानक छत का पूरा हिस्सा नीचे गिर गया। मलबे के नीचे दबने से वहां काम कर रहे मजदूरों में चीख-पुकार मच गई। शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरजमल निवासी सडा , कंकू निवासी दोलपुरा, कालु निवासी सडा, दिनेश निवासी सडा घायल हो गए वही शेरपुर निवासी लक्ष्मण मीणा की मौत हो गई। ग्रामीणों और परिजनों ने घायलों को तुरंत आसपुर अस्पताल पहुँचाया गया। जहा से गंभीर एक मजदूर को रेफर किया गया। वही 3 घायलों का प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है।वहीं, मृतक के शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है। हादसे की सूचना मिलते ही अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। घटना की सूचना मिलते ही आसपुर थाना पुलिस अस्पताल पहुँची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने मृतक के शव को मोर्चरी में शिफ्ट कराया है | फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है | बाइट - पुष्पराज सिंह खरोडीया नर्सिंग ऑफिसर2
- कोटा विकास प्राधिकरण के नव नियुक्त आयुक्त से सबसे पहले विशेष साक्षात्कार लिया राजस्थान चैनल हेड रमेश गांधी ने। और ज्वलंत मुद्दों पर पूछे प्रश्न।1
- शिक्षा केवल डिग्री हासिल कराना नहीं,आदर्शों को सिखाना है _चुंडावत आसपुर में ब्लॉक स्तरीय सत्रांत वॉकपीठ संगोष्ठी का हुआ आयोजन आसपुर ब्लॉक शिक्षा के अंतर्गत राजकीय उमावि,मावी,प्रावि ,निजी स्कूलों के प्रधानाचार्य का दो दिवसीय सत्रांत वाकपीठ संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार को आसपुर के पेसिफिक उमावि में आयोजित हुआ ।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला शिक्षाधिकारी हेमेंद्र सिंह चुंडावत एवं विशिष्ट अतिथि एसीबीओ गोपाल सिंह पंवार ,वीरभद्र सिंह सिसोदिया,ललित आचार्य,राम सिंह राठौड़,वाकपीठ अध्यक्ष प्रवीण जैन,देवेंद्र सिंह चुंडावत ,महिपाल सिंह चुंडावत,भारत सिंह राणावत, मीनाक्षी जैन थे । कार्यक्रम की अध्यक्षता आसपुर सीबीईओ नारायण लाल जागेटिया ने की। कार्यक्रम के प्रारंभ में मां शारदे की तस्वीर के सम्मुख दीप जलाकर माल्यार्पण किया ।बाद पेसिफिक विद्यालय द्वारा अतिथियों का उपर्णा पहनाकर स्वागत किया ।इस अवसर पर मुख्य अतिथि चुंडावत ने कहा कि यह दिन आपके द्वारा पूरे सत्र में किए गए प्रयासों की सराहना करने का है। यह वाकपीठ आपको आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करती है।बच्चों को शिक्षा देकर डिग्री हासिल कराना नहीं है बल्कि उनको आदर्श नागरिक बनाना है। बाद सीबीईओ जागेटिया ने शिक्षकों से कहा कि जीवन में कभी किसी काम को बोझ समझ कर नहीं करे बल्कि एक मनोरंजन के रूप मे कार्य करे । रोज का काम रोज करने की आदत डाले।वाकपीठ अध्यक्ष ने पेसिफिक निजी स्कूल द्वारा की गई व्यवस्थाओं की तुलना कर कहा कि सरकारी स्कूलों में वित्तीय संसाधनों के अभाव में ऐसी कोई व्यवस्था नहीं हो पाती है । स्वागत उद्बोधन प्रिंसिपल ललित आचार्य ने दिया। विद्यालय की बालिकाओं द्वारा नाट्य की प्रस्तुति भी दी गई। इस अवसर पर लाल सिंह अहाड़ा,कांतिलाल ,माया मीणा,बसंत रावत,हरेंद्र सिंह चौहान,लक्ष्मण सिंह चुंडावत ,हेमंत उपाध्याय , देवानंद उपाध्याय सहित स्कूलों के प्रिंसिपल,प्रधानाध्यापक मौजूद रहे।संचालन नेपाल सिंह पूंजपुर एवं पंकज शाह ने किया।आभार रामसिंह राठौड़ ने माना। पहले दिन इन्होंने की वार्ताएं_धर्मेश दर्जी प्रधानाचार्य, राउमावि भेवडी द्वारा प्रवेशात्सव 2026-27 नवदृष्टि अभिनव प्रयास, राहुल कलाल अध्यापक, राऊप्रावि पारडा जानी द्वारा ORF/FLN की उपादेयता, नारायण लाल जागेटिया सीबीईओ द्वारा प्रशासनिक वार्ता, भुपेन्द्र कलाल प्राध्यापक, राउमावि सकानी द्वारा डिजीटल शिक्षण सामग्री एवं बच्चों की सहभागिता पर प्रकाश डाला।वही अंशिका जैन द्वारा बच्चों में संस्कारों का बीजारोपण कैसे करे बाद दिगपाल सिंह द्वारा अंग्रेजी शिक्षण का प्राथमिक शिक्षा में बढ़ावा कैसे हो सहित कई शिक्षकों ने अपने अपने विचारो से बताया कि शिक्षा में नयापन क्या लाया जा सकता है ।1
- सिरोही जिले के पिण्डवाड़ा क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत खाकरवाड़ा के बीचो-बीच फैली गंदगी ने स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सड़क के बीच जमा गंदा पानी, कचरे का ढेर और बदबू से आमजन का जीना मुश्किल हो गया है। हालत यह है कि यह जगह किसी गंदे तालाब जैसी नजर आ रही है, जहां मच्छरों का प्रकोप बढ़ने का खतरा साफ दिख रहा है। *तस्वीरों में साफ दिख रहा है* सड़क के बीच गंदा पानी जमा आसपास कचरे का अंबार सफाई व्यवस्था पूरी तरह फेल स्थानीय लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कार्रवाई नहीं कर रहा है। यह लापरवाही आने वाले समय में बीमारियों को न्योता दे सकती है। *सवाल उठता है* क्या प्रशासन किसी बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है?1
- राजस्थान ब्रेकिंग न्यूज़ और पब्लिक एप की ताजा खबर। कोटा ही नहीं अपितु हाडोती और राजस्थान हिंदुस्तान और विदेशी मुल्क में सम्मानित होने वाले वरिष्ठ पत्रकार रमेश गांधी को राष्ट्रीय श्रमजीवी पत्रकार संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी ने उन्हें अमरकंटक में राष्ट्रीय वर्किंग कमेटी की मीटिंग में सम्मानित किया। चल रहा है उनका सम्मान का सिलसिला। आज मीडिया हाउस में उनका कोटा के पत्रकारों ने सम्मान किया। बहुमान किया साल पगड़ी माला और पटा पहनना का सम्मान किया।1