Shuru
Apke Nagar Ki App…
दीपक बैज बोले- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की अनदेखी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा? छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उपेक्षा बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। #DeepakBaij #Chhattisgarh #Congress #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #PradeshKhabar #छत्तीसगढ़ #दीपकबैज #राजनीति
Pradesh Khabar News Network
दीपक बैज बोले- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की अनदेखी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा? छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उपेक्षा बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। #DeepakBaij #Chhattisgarh #Congress #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #PradeshKhabar #छत्तीसगढ़ #दीपकबैज #राजनीति
More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
- दीपक बैज बोले- भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की अनदेखी भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ की उपेक्षा? छत्तीसगढ़ कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में छत्तीसगढ़ को अपेक्षित प्रतिनिधित्व नहीं मिलने को लेकर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे प्रदेश की उपेक्षा बताते हुए भाजपा नेतृत्व पर सवाल उठाए। क्या आपको लगता है कि राष्ट्रीय संगठन में छत्तीसगढ़ को पर्याप्त प्रतिनिधित्व मिलना चाहिए? अपनी राय कमेंट में बताएं। #DeepakBaij #Chhattisgarh #Congress #BJP #ChhattisgarhPolitics #PoliticalNews #PradeshKhabar #छत्तीसगढ़ #दीपकबैज #राजनीति1
- खबर का असर: महावीरगंज केमिकल प्लांट में पहुंची जांच टीम, नदी से लिया पानी का सैंपल1
- *विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने किया मुख्यमंत्री के स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन* *विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प को साकार करने मिलकर आगे बढ़ने का आह्वान* *कोरिया, 15 अगस्त 2026/* जिला मुख्यालय बैकुंठपुर के रामानुज मिनी स्टेडियम में आयोजित 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्य अतिथि बैकुंठपुर विधायक श्री भईया लाल राजवाड़े ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के प्रदेशवासियों के नाम स्वतंत्रता दिवस संदेश का वाचन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री के संदेश के माध्यम से प्रदेश की विकास यात्रा, सरकार की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं को जिलेवासियों के समक्ष रखा। मुख्यमंत्री ने अपने संदेश की शुरुआत प्रदेशवासियों को 80वें स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए की। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम के महानायकों और देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों को नमन किया। संदेश में महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर, वीर सावरकर सहित धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महानायकों के योगदान को स्मरण किया गया। नक्सलवाद के खिलाफ निर्णायक सफलता, बस्तर के विकास पर जोर मुख्यमंत्री ने संदेश में कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नक्सल मुक्त भारत का संकल्प पूरा हुआ है। बस्तर में शांति लौटने के साथ विकास की नई संभावनाएं खुली हैं। ‘नियद नेल्ला नार 2.0’ और ‘बस्तर मुन्ने अभियान’ के माध्यम से विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। बस्तर में बंद पड़े स्कूलों को पुनः शुरू करने के साथ नए स्कूलों की स्वीकृति, स्वास्थ्य जांच, सड़क, बिजली और सार्वजनिक परिवहन जैसी सुविधाओं के विस्तार का उल्लेख भी संदेश में किया गया। *किसानों की समृद्धि सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि अन्नदाता सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं। प्रदेश में किसानों को 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान का मूल्य दिया जा रहा है। फसल विविधीकरण को बढ़ावा देने के लिए धान के स्थान पर दलहन, तिलहन, मक्का, कोदो, कुटकी और रागी जैसी फसल लेने वाले किसानों को आदान सहायता देने की बात कही गई। उन्होंने बताया कि प्रदेश में पैक्स के कंप्यूटरीकरण, सिंचाई परियोजनाओं के विस्तार, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित में योजनाओं तथा किसानों को समय पर खाद-बीज उपलब्ध कराने के लिए किए जा रहे प्रयासों को प्राथमिकता दी जा रही है। *गरीबों और महिलाओं के कल्याण पर विशेष ध्यान* मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश में बड़ी संख्या में आवास स्वीकृत किए गए हैं और प्रतिदिन औसतन 1600 घरों का निर्माण किया जा रहा है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना एवं मुख्यमंत्री खाद्यान्न सहायता योजना के माध्यम से 73 लाख परिवारों को निःशुल्क खाद्यान्न उपलब्ध कराया जा रहा है। ‘महतारी वंदन योजना’ के माध्यम से प्रदेश की 70 लाख हितग्राही महिलाओं के खातों में राशि भेजे जाने का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि योजना से महिलाओं को अपनी और परिवार की जरूरतों को पूरा करने में आर्थिक संबल मिला है। प्रदेश में 13 लाख 85 हजार महिलाएं ‘लखपति दीदी’ बन चुकी हैं। *युवाओं के लिए रोजगार और शिक्षा के नए अवसर* मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं को रोजगार, कौशल, नवाचार और उद्यमिता से जोड़ने के लिए सरकार लगातार कार्य कर रही है। प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल के गठन तथा नकल और अनुचित साधनों पर रोक के लिए सख्त कानून का उल्लेख किया गया। पुलिस में युवाओं की भर्ती, शिक्षक एवं सहायक शिक्षक के पदों पर भर्ती, बिजली कंपनियों में भर्ती तथा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए ‘सीजी असिस्टेंस फॉर कॉम्पिटिटिव एक्जाम योजना’ शुरू करने की जानकारी भी संदेश में दी गई। अग्निवीरों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि चार वर्ष की सैन्य सेवा पूरी करने वाले *छत्तीसगढ़ के अग्निवीरों को पुलिस आरक्षक, वनरक्षक और जेल प्रहरी की सीधी भर्ती में 10 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा।* *शिक्षा, स्वास्थ्य और एआई पर विशेष जोर* मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में नए मेडिकल कॉलेज शुरू किए जा रहे हैं और इंजीनियरिंग एवं पॉलीटेक्निक संस्थानों को आधुनिक स्वरूप दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य एआई मिशन के लिए 500 करोड़ रुपए की मंजूरी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इसके तहत एआई डेटा लैब, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस और एआई आधारित सेवाएं विकसित की जाएंगी। स्वास्थ्य क्षेत्र में आयुष्मान योजना के माध्यम से बड़ी आबादी को निःशुल्क उपचार सुविधा, नवा रायपुर में मेडिसिटी का निर्माण तथा संजीवनी एवं महतारी एक्सप्रेस सेवाओं के विस्तार की जानकारी दी गई। *उद्योग और निवेश को बढ़ावा* मुख्यमंत्री ने कहा कि नई औद्योगिक नीति के माध्यम से निवेश और रोजगार के नए अवसर तैयार किए जा रहे हैं। राज्य में बड़ी संख्या में निवेश प्रस्ताव प्राप्त होने के साथ ही नए औद्योगिक क्षेत्रों, इलेक्ट्रॉनिक मैन्युफैक्चरिंग क्लस्टर, स्मार्ट इंडस्ट्रियल पार्क और एआई आधारित औद्योगिक अधोसंरचना विकसित करने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। *बिजली, सड़क और डिजिटल कनेक्टिविटी का विस्तार* प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना, सड़क एवं रेल नेटवर्क के विस्तार, हवाई सेवाओं के विस्तार और दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के प्रयासों का भी मुख्यमंत्री ने उल्लेख किया। प्रदेश में मोबाइल टॉवरों की स्थापना तथा ग्राम पंचायतों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ने की दिशा में किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई। *सुशासन और नागरिक सेवाओं को प्राथमिकता* मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार अटल जी के सुशासन के सिद्धांतों पर आगे बढ़ रही है। ई-ऑफिस प्रणाली, सीएम हेल्पलाइन 1076, सेवा सेतु पोर्टल, स्मार्ट पंजीयन कार्यालय और ऑटो म्यूटेशन जैसे सुधारों से नागरिक सेवाओं को अधिक पारदर्शी और सुगम बनाया जा रहा है। उन्होंने *‘मेरी बेटी-मेरा अभिमान’ अभियान की शुरुआत की घोषणा करते हुए कहा कि इसके तहत शासकीय विद्यालयों में बेटियों के लिए शौचालय बनाए जाएंगे।* ग्राम पंचायतों में डिजिटल सुविधा केंद्रों के माध्यम से ग्रामीणों को डिजिटल एवं बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। पर्यटन और संस्कृति को मिलेगी नई पहचान मुख्यमंत्री ने बस्तर और सरगुजा में पर्यटन सुविधाओं के विकास, चित्रकोट को ग्लोबल टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने तथा सिरपुर को विश्व धरोहर स्थल के मानकों के अनुरूप विकसित करने की बात कही। छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति और कला को संरक्षित करने के लिए *‘डॉ. तीजन बाई लोककला अलंकरण’ तथा छत्तीसगढ़ी सिनेमा के विकास के लिए ‘चित्रोत्पला फिल्म सिटी’ के निर्माण का भी उल्लेख किया।* *एकजुट होकर विकसित छत्तीसगढ़ बनाने का आह्वान* मुख्यमंत्री ने अपने संदेश के अंत में विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ को सामूहिक लक्ष्य बताते हुए प्रदेशवासियों से एकजुट होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने ऋग्वेद के मंत्र “संगच्छध्वं, सं वदध्वं, सं वो मनांसि जानताम्” का उल्लेख करते हुए कहा कि सभी मिलकर, एक मन और एक विचार के साथ प्रदेश के विकास के उच्चतर लक्ष्य को प्राप्त करें। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को पुनः स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए संदेश का समापन “जय हिन्द, जय छत्तीसगढ़” के उद्घोष के साथ किया।1
- वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली वीरांगना अवंती बाई लोधी की जन्म जयंती पर लोधी समाज ने विशाल शोभा यात्रा निकाली1
- कांसाबेल में मनाया गया हरित दिवस, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌳 🌱 कांसाबेल में मनाया गया हरित दिवस, वृक्षारोपण से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश 🌳 कैथेलिक चर्च प्रांगण कांसाबेल में “प्रकृति बचाएं, भविष्य सजाएं” थीम पर हरित दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम, समूह नृत्य, रस्साकशी और फुटबॉल प्रतियोगिता ने आयोजन को और खास बना दिया। बड़ी संख्या में पहुंचे दर्शकों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। 📍 कांसाबेल | जशपुर 🎥 देखिए हरित दिवस की पूरी झलक — Jashpur Times पर Jashpur Times | सच सब तक #JashpurTimes #Kansabel #HaritDiwas #Environment #SaveNature #TreePlantation #Jashpur #Chhattisgarh #प्रकृति_बचाएं #पर्यावरण_संरक्षण1
- 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्! 🇮🇳 स्वतंत्रता दिवस 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं 🇮🇳 देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मना रहा है। नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले की प्राचीर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने तिरंगा फहराकर स्वतंत्रता दिवस समारोह का शुभारंभ किया। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पूरा देश राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। 🇮🇳 जय हिंद! 🇮🇳 वंदे मातरम्!1
- *दुष्कर्म के आरोपी को चौकी खरसिया पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा न्यायिक रिमांड पर* 🚨 *थाना सक्ती से प्राप्त हुए बिना नंबरी अपराध डायरी पर खरसिया पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई, आरोपी को उसके मामा घर में जाकर दबोचा* 🚨 *टेंट हाऊस में काम करने दौरान आरोपी ने किशोर बालिका से बढाई मित्रता और किया शोषण, पॉक्सो और दुष्कर्म के अपराध में गया जेल* *17 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर “ अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं बालिका संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई करते हुए खरसिया पुलिस ने नाबालिग बालिका (17.6 माह) से दुष्कर्म के आरोपी रितेश कुमार पटेल (25 वर्ष), निवासी ग्राम औरदा, थाना मालखरीदा, जिला सक्ती को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। अपराध के संबंध में दिनांक 16 जुलाई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया में एक महिला ने अपनी बेटी के साथ आरोपी रितेश पटेल द्वारा शारीरिक शोषण एवं दुष्कर्म किए जाने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार वर्ष 2025 में खरसिया में रहने के दौरान पीड़िता की पहचान आरोपी से हुई थी। आरोपी खरसिा में टेंट लगाने का काम करता था और उसने पीड़िता को मोबाइल एवं सिम दिया था, जिससे दोनों के बीच बातचीत होती थी। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर टेंट हाउस में बुलाया और उसकी इच्छा के विरुद्ध दुष्कर्म किया। इसके बाद बोतल्दा पहाड़ घूमने के बहाने ले जाकर भी दुष्कर्म करने का आरोप है। बाद में आरोपी पीड़िता को अपने गांव औरदा ले गया और कुछ दिन अपने घर में रखने के बाद उसे घर से निकाल दिया। मामले में थाना सक्ती में अपराध दर्ज किया गया था। चौकी खरसिया में डायरी प्राप्त होने पर चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। पीड़िता का महिला पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय के समक्ष कथन कराया गया तथा उसकी निशानदेही पर घटनास्थल का निरीक्षण कर नक्शा तैयार किया गया। पीड़िता का चिकित्सकीय परीक्षण भी कराया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी की पतासाजी शुरू की और उसे उसके मामा के घर ग्राम नावानारा कल्ला, थाना सक्ती से अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के बाद आरोपी को थाना खरसिया के अपराध क्रमांक 364/2026 धारा 64 (2) (M) बी.एन.एस. 6 पाक्सो एक्ट में विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के मार्गदर्शन पर त्वरित कार्रवाई में चौकी प्रभारी निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी, आरक्षक धनंजय कश्यप, कृति सिदार एवं गोविंद बनर्जी की अहम भूमिका रही।2
- भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर नारेबाजी मौके पे भारी पुलिसबल मौके पे तैनात दोनों पक्षों ने मिलकर जोरदार विरोध प्रदर्शन1